रॉयल इनफ़ील्ड बुलेट इंश्योरेंस,

रॉयल इनफ़ील्ड बुलेट बाइक इंश्योरेंस का प्रीमियम कभी भी देखें। अपनी डिजिट पॉलिसी रिन्यू करें,

Third-party premium has changed from 1st June. Renew now

बुलेट बाइक इंश्योरेंस की ऑनलाइन क़ीमत देखें और ऑनलाइन रिन्यू करें

source

क्या आप अपनी पहली रॉयल इनफ़ील्ड बुलेट ख़रीदने जा रहे हैं? आप यह जानना चाहेंगे कि क्या इस बाइक में आज भी वही दम है जो 60 या 70 साल पहले हुआ करती थी?

तो चलिए, हम जानते हैं कि क्या आज भी रॉयल इनफ़ील्ड बंदूक की तरह काम कर सकती है अगर उसे इंश्योरेंस पॉलिसी से बेहतर सुरक्षा मिले और ऐसी पॉलिसी में आपको क्या फ़ायदे मिलते हैं।

एक ब्रांड के तौर पर, रॉयल इनफ़ील्ड एक सुप्रीम स्टेटमेंट है, क्योंकि यह दुनिया की सबसे पुरानी मोटरसाइकिल निर्माता है जो आज भी काम कर रही है। साल 1901 में कंपनी ने उत्पादन शुरू किया था, और इनका बुलेट मॉडल दुनिया का सबसे पुराना मॉडल है।

4 स्ट्रोक इंजन वाली यह बाइक अपनी दमदार डिज़ाइन के लिए जानी जाती है, इस मॉडल की शुरुआत 1931 में हुई थी। शुरुआत में बुलेट में 350 सीसी और 500 सीसी इंजन हुआ करता था, लेकिन बाद में साल 1933 में 250 सीसी वाला वैरिएंट भी बाज़ार में लाया गया। इसके सख्त रियर-एंड ने इसे हार्डटेल बना दिया, जिस कारण इसमें राइडर के लिए स्प्रिंग वाली गद्दी की ज़रूरत पड़ी। ब्रिटिश आर्मी ने 350 सीसी वैरिएंट को सेवा में लिया, जिसका उन्होंने दूसरे विश्वयुद्ध में भरपूर इस्तेमाल किया।

हालांकि, जैसा कहा जाता है - बड़ी ताकत के साथ बड़ी ज़िम्मेदारी भी आती है। इसलिए, यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपकी बाइक तमाम वित्तीय जिम्मेदारियों से पूरी तरह सुरक्षित है, आपको रॉयल इनफ़ील्ड बुलेट इंश्योरेंस पॉलिसी ज़रूर लेनी चाहिए।

इसके अलावा, मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 के अंतर्गत, थर्ड पार्टी लायबिलिटी दोपहिया वाहन इंश्योरेंस पॉलिसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप कोई भी होंडा वाहन बिना इंश्योरेंस के चलाते हैं, तो आप पर 2000 रुपए का जुर्माना लग सकता है और ऐसा बार-बार करने पर 4000 रुपए का जुर्माना लग सकता है।

रॉयल इनफ़ील्ड बुलेट इंश्योरेंस में क्या कवर किया जाता है

आपको डिजिट का रॉयल इनफ़ील्ड बुलेट इंश्योरेंस क्यों खरीदना चाहिए?

आपकी रॉयल इनफ़ील्ड बुलेट के लिए इंश्योरेंस प्लान के टाइप

थर्ड पार्टी कॉम्प्रिहेंसिव

एक्सीडेंट के कारण खुद के वाहन को होने वाले नुकसान

×

आग लगने के कारण खुद के वाहन को होने वाले नुकसान

×

प्राकृतिक आपदाओं के कारण खुद के वाहन को होने वाले नुकसान

×

थर्ड पार्टी के वाहन को होने वाले नुकसान

×

थर्ड पार्टी की संपत्ति को होने वाले नुकसान

×

निजी एक्सीडेंट कवर

×

थर्ड पार्टी के व्यक्ति को चोट लगना या उसकी मौत हो जाना

×

आपकी बाइक या स्कूटर चोरी हो जाना

×

अपनी आईडीवी (IDV) कस्टमाइज़ करें

×

कस्टमाइज्ड ऐड-ऑन्स के साथ अतिरिक्त सुरक्षा

×
Get Quote Get Quote

कॉम्प्रिहेंसिव और थर्ड पार्टी दोपहिया वाहन इंश्योरेंस के बीच के अंतर के बारे में जानें।

क्लेम कैसे फ़ाइल करें?

आपके दोपहिया वाहन के इंश्योरेंस प्लान खरीदने या रिन्यू कर लेने के बाद आप निश्चिंत हो सकते हैं, क्योंकि हमारे यहां तीन चरण वाली, पूरी तरह से डिजिटल क्लेम प्रक्रिया मौजूद है।

चरण 1

1800-258-5956 पर कॉल करें। आपको कोई फॉर्म नहीं भरना पड़ेगा।

चरण 2

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर खुद से जांच का लिंक पाएं। बताए गए तरीके से अपने मोबाइल फोन से वाहन के नुकसान की तस्वीरें लें।

चरण 3

रिपेयर के लिए अपने पसंद का मोड चुनें यानी रिइम्बर्समेंट या हमारे नेटवर्क गैरेज में कैशलेस रिपेयर।

डिजिट के इंश्योरेंस क्लेम कितनी जल्दी सेटल किए जाते हैं? इंश्योरेंस कंपनी चुनते समय यह सवाल आपके मन में सबसे पहले आना चाहिए। अच्छा है आप ऐसा कर रहे हैं। डिजिट का क्लेम रिपोर्ट कार्ड पढ़ें

रॉयल इनफ़ील्ड बुलेट : एक धरोहर से परिचय

भारत में, आज़ादी से पहले भी, रॉयल इनफ़ील्ड और उसकी बुलेट एक आइकॉन बनी रही। ऐसे कई कारण है जिनकी वजह से भारतीय बाइक चालकों में रॉयल इनफ़ील्ड की इतनी लोकप्रियता है। कुछ कारण यहां बताए गए हैं:

  • रॉयल इनफ़ील्ड बुलेट का मौजूदा बैच इक्कसीवीं सदी का इंजन है। इसमें इंजन क्षमता के आधार पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
  • भारतीय बाइक चालकों के लिए यह मॉडल हमेशा से ही खास रहा है। इसलिए, 1960 से ही आज तक इसकी जगह कोई नहीं ले सका। रॉयल इनफ़ील्ड की पहचान, क्षमता और लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी कि यह इकलौती ऐसी मोटरसाइकिल रही जिसे देश भर में पुलिस फ़ोर्स और डिफ़ेंस फ़ोर्स दोनों में इस्तेमाल किया गया।
  • आधुनिक तकनीक आने के बाद, रॉयल इनफ़ील्ड की मांग में गिरावट आने लगी जिस कारण कंपनी इस ऑइकन को बदलने पर मजबूर हुई। आधुनिक बुलेट का डिज़ाइन अपने पूर्ववर्तियों की तरह ही है, और इसका मेनफ़्रेम अभी भी पुराने जैसा है। हालांकि, वज़न घटने, ट्विन स्पार्क आने और संबद्ध तकनीक ने रॉयल इनफ़ील्ड बुलेट में नई जान डाल दी है।

तमाम तकनीकि बदलावोें के कारण, बुलेट एक महंगा सौदा है, लेकिन इस पर खर्च हुआ धन बेकार नहीं जाता। इसी कारण, बुलेट के पार्ट बदलने या रिपेयर कराने की कीमत भी ज्यादा होती है, अगर दुर्घटना में इसे नुकसान हुआ, तो यह आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।

इस बात को समझते हुए, इस शानदार बाइक के मालिकों को बुलेट इंश्योरेंस की कीमत जाननी चाहिए और जल्द से जल्द इसका इंश्योरेंस करवाना चाहिए।

इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में सुनने पर, वित्तीय सुरक्षा का ख्याल सबसे पहले आता है। इसलिए, आर्टिकल का आगे का हिस्सा पढ़ना बाइक मालिकों के लिए बेहद ज़रूरी है। यहां उन्हें उन फ़ायदों के बारे में पता चलेगा जो उन्हें डिजिट से रॉयल इनफ़ील्ड इंश्योरेंस पॉलिसी लेने पर मिल सकते हैं।

रॉयल इनफ़ील्ड बुलेट इंश्योरेंस के लिए डिजिट को क्यों चुनें?

मशीन की विरासत को समझते हुए, इसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि हर मालिक अपनी बाइक को हर संभव तरीके से सुरक्षित करना चाहता है। डिजिट आपकी इस चाहत को समझता है और इन दोपहिया वाहनों के लिए आपके प्रेम की क़दर करता है। नतीजतन, डिजिट के बुलेट इंश्योरेंस में आपको मिलने वाले फ़ायदे नीचे बताए गए हैं:

पूरे भारत में गैरेज का बड़ा नेटवर्क

रॉयल इनफ़ील्ड बुलेट इकलौता ऐसा मोटरसाइकिल मॉडल है जो हमेशा से और आज भी देश भर में यात्रा और अभियानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लंबी दूरी तक के लिए चलाई जाने वाली इस मशीन का दुर्घटना होने पर मैकेनिकल बैकअप ज़रूरी है। डिजिट में आपको देश भर में 1000 से ज्यादा नेटवर्क गैरेज की सुविधा मिलती है जहां दुर्घटना के बाद बाइक को ठीक करवाया जा सकता है।

रॉयल इनफ़ील्ड बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी के टाइप

डिजिट आपको कुछ इंश्योरेंस पॉलिसी देता है। नीचे बताई गई रॉयल इनफ़ील्ड बुलेट इंश्योरेंस पॉलिसी में से आप चुन सकते हैं:

  • थर्ड पार्टी टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी - मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के तहत हर मोटरसाइकिल का थर्ड पार्टी लायबिलिटी कवर होना अनिवार्य है। दुर्घटना होने पर, यह पॉलिसी थर्ड पार्टी को होने वाले नुकसान कवर करती है। इसमें थर्ड पार्टी के व्यक्ति, संपत्ति या वाहन वगैरह को हुए नुकसान शामिल हैं। आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि इस पॉलिसी में रॉयल इनफ़ील्ड बुलेट को हुए नुकसान कवर नहीं किए जाते।
  • कॉम्प्रिहेंसिव टू-व्हीलर इंश्योरेंस- जैसा कि नाम से पता चलता है, यह पॉलिसी थर्ड पार्टी के साथ बाइक को भी वित्तीय सुरक्षा देती है। अगर आप यह पॉलिसी लेते हैं, तो आप दुर्घटना के कारण आपकी रॉयल इनफ़ील्ड बुलेट को हुए किसी भी प्रकार के नुकसान का मुआवज़ा ले सकते हैं। इसके साथ ही आपको इसमें थर्ड पार्टी लायबिलिटी कवर भी मिलता है जो देश में कानूनी तौर पर अनिवार्य है। इस पॉलिसी में, आग लगने, चोरी, प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा वगैरह के कारण हुए नुकसान का कवर मिलता है।

इसके अलावा, जिन लोगों ने सितंबर 2018 के बाद बुलेट खरीदी है, वह अपने वाहन के लिए ओन डैमेज बाइक इंश्योरेंस कवर भी ले सकते हैं। इन बुलेट इंश्योरेंस पॉलिसी में थर्ड पार्टी लायबिलिटी फ़ायदों के बिना कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी के फ़ायदे मिलते हैं।

ऑनलाइन खरीदें और रिन्यू कराएं

पॉलिसी ऑनलाइन खरीदने और रिन्यू कराने का सबसे बड़ा फ़ायदा यह है कि यह प्रक्रिया सुविधाजनक तरीके से कम समय में हो जाती है। साथ ही, पॉलिसी में तुलना करना भी आसान होता है। डिजिट में उपलब्ध तमाम पॉलिसी के बीच तुलना करना और उसमें से अपने लिए सबसे उपयुक्त पॉलिसी ऑनलाइन खरीदना बेहद आसान है। साथ ही, आप कुछ ही मिनट में अपनी रॉयल इनफ़ील्ड बुलेट के लिए ऑनलाइन इंश्योरेंस ख़रीद सकते हैं।

क्लेम सेटलमेंट की तेज प्रक्रिया

ज्यादातर इंश्योरेंस क्लेम की प्रक्रिया लंबी होती है, लेकिन उससे विपरीत, डिजिट में क्लेम फ़ाइल करना और उसके सेटलमेंट बेहद आसान है। आप स्मार्टफ़ोन की मदद से अपना क्लेम ऑनलाइन भी फ़ाइल कर सकते हैं। आपके स्मार्टफ़ोन से खुद से जांच करने की सुविधा से आपके समय की बचत होती है। वहीं, डिजिट के क्लेम सेटेलमेंट की ऊंची दर आपके क्लेम के अस्वीकार होने की बेहद कम संभावना की ओर इशारा करती है।

नो क्लेम बोनस के फ़ायदे

अगर आप अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी का क्लेम नहीं करते हैं, तो डिजिट उन संस्थानों में से है जो आपको पॉलिसी रिन्युअल के समय प्रीमियम पर छूट का मौका देता है। नो क्लेम बोनस के फ़ायदों में, आप पॉलिसी रिन्यू कराने पर 50% तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप अपनी बुलेट के इंश्योरेंस के लिए किसी अन्य कंपनी को छोड़कर डिजिट में आना चाहते हैं, तब भी आप इस छूट का फ़ायदा उठा सकते हैं।

असरदार 24*7 ग्राहक सेवा

डिजिट प्रीमियम ग्राहक सेवा देता है, यानी क्लेम के लिए यह सुविधा 24*7 चालू रहती है। इसके अलावा, ग्राहक सेवा राष्ट्रीय छुट्टियों में भी उपलब्ध रहती है। आप आसानी से ऑनलाइन क्लेम कर सकते हैं या अपना बुलेट बाइक इंश्योरेंस क्लेम फ़ाइल करने के लिए टोल फ़्री नंबर पर कॉल करके मदद प्राप्त कर सकते हैं।

इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू कस्टमाइज़ की जा सकती है

आईडीवी वह धन राशि होती है जो आपकी रॉयल इनफ़ील्ड को पूरी तरह से नुकसान होने या चोरी होने पर आपको मिलती है। आपके दोपहिया वाहन के डेप्रिसिएशन को मोटरसाइकिल खरीदते समय दी गई कीमत से घटाकर इसे निकाला जाता है। अगर आप डिजिट से इंश्योरेंस पॉलिसी लेते हैं, तो इस कीमत को कस्टमाइज कर सकते हैं। आपको ज्यादा आईडीवी लेने की सलाह दी जाती है, क्योंकि दुर्घटना होने पर इसमें आपके लगभग सभी खर्च कवर हो जाते हैं।

कई ऐड-ऑन कवर

हालांकि, ये कवर आपकी बुलेट के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में दिए नहीं जाते, लेकिन कॉम्प्रिहेंसिव कवर लेने पर आप कई तरह के ऐड-ऑन्स का फ़ायदा ले सकते हैं। ये ऐड-ऑन्स नीचे बताए गए हैं, और इनको लेने से आप अपनी बुलेट को संपूर्ण वित्तीय सुरक्षा दे सकते हैं:

  • रिटर्न टू इनवॉइस कवर
  • ज़ीरो डेप्रिसिएशन  कवर
  • खराब होने पर मदद
  • इंजन और गियर प्रोटेक्शन पॉलिसी
  • कंज्युमेबल कवर

आपको अलग-अलग तरह के कवर देखकर अपनी बुलेट इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए उचित कवर चुनना चाहिए।

दोपहिया वाहन चालकों के जोश को सलाम करते हुए, डिजिट ऐसी इंश्योरेंस पॉलिसी देता है जो आपकी बाइक को पूरी तरह से सुरक्षित करें।

रॉयल इनफ़ील्ड बुलेट-वैरिएंट और एक्स शोरूम क़ीमत

वेरिएंट एक्स शोरूम कीमत (शहर के अनुसार बदल सकती है)
बुलेट 350 एबीएस, 40 किलोमीटर प्रति लीटर, 346 सीसी ₹ 121,381
बुलेट 350 ईएस एबीएस, 40 किलोमीटर प्रति लीटर, 346 सीसी ₹ 135,613
बुलेट 500 एबीएस, 30 किलोमीटर प्रति लीटर, 499 सीसी ₹ 175,180

भारत में रॉयल इनफ़ील्ड बुलेट इंश्योरेंस से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अगर मैं ऑनलाइन इंश्योरेंस ख़रीदता हूं, तो मेरी मोटरबाइक का निरीक्षण कैसे होगा?

अगर आप पिछले इंश्योरेंस के खत्म होने से पहले इंश्योरेंस करवा लेते हैं, तो निरीक्षण की ज़रूरत नहीं पड़ती।

बाइक इंश्योरेंस लेने के लिए क्या आवश्यक जानकारी देनी होती है?

बाइक इंश्योरेंस ख़रीदने के लिए नीचे दी गई आवश्यक जानकारी चाहिए:

  • बाइक का रजिस्ट्रेशन और चेसिस नंबर और निर्माण की तारीख
  • खरीदने की जगह और तारीख
  • पिछली पॉलिसी की जानकारी (अगर आप रिन्यू करवा रहे हैं)
  • एनसीबी की जानकारी (अगर पहले आपका कोई एनसीबी बनता है)
  • आपकी निजी जानकारी, जिसमें नाम, फ़ोन नंबर और ईमेल एड्रेस शामिल हैं।

क्या मैं अपने थर्ड पार्टी लायबिलिट कवर को कॉम्प्रिहेंसिव कवर में बदल सकता हूं?

हां, पॉलिसी रिन्यू करने के दौरान आप अपने थर्ड पार्टी कवर को कॉम्प्रिहेंसिव कवर में बदल सकते हैं।

वेब लिंक- https://www.godigit.com/motor-insurance/two-wheeler-insurance/brand/royal-enfield/bullet