इंटरनेशनल ट्रैवल इंश्योरेंस
24X7
Missed Call Facility
Affordable
Premium
1-Day Adventure
Activities Covered
Trip Type
- Country
- Geography
Popular Countries
Select Number of Travellers
I agree to the Terms & Conditions
Travel Insurance
Trip Type
- Country
- Geography
ग्लोबल और हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारतीय पासपोर्ट की रैंक

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत की रैंक
जब पासपोर्ट की बात आती है, तो लोग या तो इसे पूरी दुनिया के लिए उनके प्रवेश द्वार के रूप में देखते हैं या उनकी यात्रा से जुड़ी आजादी में बाधा के रूप में देखते हैं।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स इस बात का सटीक माप प्रदान करता है कि किसी विशेष देश का पासपोर्ट धारक दुनिया की यात्रा करने की अपनी खोज में कितनी स्वतंत्रता का आनंद ले सकता है।
सबसे भरोसेमंद इंडेक्सों में से एक - यह इंडेक्स पासपोर्ट को उन देशों की संख्या के अनुसार रैंक करता है, जिनके धारक वीजा के लिए आवेदन किए बिना यात्रा कर सकते हैं।
यह विशेष इंडेक्स इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से अपना डाटा एकत्र करता है और कुल 199 पासपोर्ट को रैंक करता है।
पिछले पांच वर्षों में हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत की रैंक इस प्रकार है:
|
वर्ष |
पासपोर्ट रैंक |
भारतीय पासपोर्ट धारक कितने देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं |
|
2023 |
81 |
57 |
|
2022 |
87 |
60 |
|
2021 |
90 |
60 |
|
2020 |
82 |
58 |
|
2019 |
82 |
59 |
इस नई रैंकिंग के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट धारक ओशिनिया, मध्य पूर्व, एशिया, कैरिबियन, अमेरिका और अफ्रीका के 59 देशों में वीजा के यात्रा कर सकते हैं।
अभी तक, भारतीय पासपोर्ट उज़्बेकिस्तान और मॉरिटानिया के साथ जुड़ा हुआ है।
डिसक्लेमर - यह डाटा जनवरी 2023 में अपडेट किया गया था।
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत की रैंक
आर्टन कैपिटल की ओर से सशक्त ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स, दुनिया में मूल इंटरैक्टिव पासपोर्ट रैंकिंग सिस्टम होने का दावा करता है। यह नए वीजा परिवर्तन और छूट से संबंधित रीयल-टाइम अपडेट प्रदान करता है।
इस इंडेक्स के साथ, व्यक्ति अपने पासपोर्ट के मोबिलिटी स्कोर का अनुमान लगाने में सक्षम होंगे, जिसकी गणना वीजा ऑन अराइवल, वीजा-फ्री, ई-वीजा और उक्त पासपोर्ट की ओर से दिए गए ईटीए विशेषाधिकारों के अनुसार की जाती है।
पिछले पांच वर्षों के लिए भारत की ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स रैंक इस प्रकार है:
|
वर्ष |
पासपोर्ट रैंक |
वीजा-फ्री और आगमन पर वीजा की सुविधा देने वाले देशों की संख्या। |
|
2023 |
72 |
वीजा फ्री: 22 | आगमन पर वीजा: 49 |
|
2022 |
66 |
वीजा फ्री : 20 | आगमन पर वीजा: 48 |
|
2021 |
73 |
वीजा फ्री: 21 | आगमन पर वीजा: 38 |
|
2020 |
48 |
वीजा फ्री: 17 | आगमन पर वीजा: 30 |
|
2019 |
71 |
वीजा फ्री: 26 | आगमन पर वीजा: 45 |
वर्तमान में, ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट युगांडा, रवांडा और ताजिकिस्तान पासपोर्ट के साथ जुड़ा हुआ है।
अब जब हमने पासपोर्ट रैंकिंग में भारत की स्थिति के बारे में जान लिया है, तो आइए हम ऊपर उल्लिखित दो इंडेक्सों के अनुसार दुनिया के शीर्ष दस सबसे कम शक्तिशाली पासपोर्टों पर भी एक नज़र डाल लेते हैं।
डिसक्लेमर - यह डाटा जनवरी 2023 में अपडेट किया गया था
दुनिया के 10 सबसे ताकतवर पासपोर्ट
|
पासपोर्ट रैंक |
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स |
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स |
|
1 |
सिंगापुर |
संयुक्त अरब अमीरात |
|
2 |
जर्मनी, इटली, स्पेन |
जर्मनी, स्वीडन, फ़िनलैंड, लक्ज़मबर्ग, स्पेन, फ़्रांस इटली, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, दक्षिण कोरिया, स्विट्ज़रलैंड |
|
3 |
ऑस्ट्रिया, फ़िनलैंड, फ़्रांस, जापान, लक्ज़मबर्ग, दक्षिण कोरिया, स्वीडन |
डेनमार्क, बेल्जियम, नॉर्वे, पुर्तगाल, पोलैंड, आयरलैंड, यूके, न्यूजीलैंड |
|
4 |
डेनमार्क, आयरलैंड, नीदरलैंड, यूके |
ग्रीस, हंगरी, जापान, ऑस्ट्रेलिया, चेक गणराज्य, कनाडा, अमेरिका |
|
5 |
बेल्जियम, चेक गणराज्य, माल्टा, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड |
सिंगापुर, माल्टा, लिथुआनिया, स्लोवाकिया |
|
6 |
ऑस्ट्रेलिया, हंगरी, प्लांड |
एस्टोनिया, लातविया, स्लोवेनिया, लिकटेंस्टीन |
|
7 |
कनाडा, ग्रीस |
आइसलैंड |
|
8 |
लिथुआनिया, यूएसए |
साइप्रस, क्रोएशिया, रोमानिया, बुल्गारिया |
|
9 |
लातविया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया |
मलेशिया |
|
10 |
एस्टोनिया, आइसलैंड |
मोनाको |
2023 में, हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, जापान 193 देशों में वीजा-फ्री पहुंच के साथ पहले स्थान पर है।
हालांकि, ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स की ओर से लागू किए गए अलग मेट्रिक्स के कारण, इस इंडेक्स की रैंकिंग हेनले पासपोर्ट इंडेक्स से अलग है।
जीपीआई के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के पासपोर्ट अपने धारकों को दुनिया भर में अधिकतम गतिशीलता की स्वतंत्रता प्रदान करते हैं।
डिसक्लेमर - यह डाटा जनवरी 2023 में अपडेट किया गया था।
जबकि वीजा-फ्री यात्रा एक विलासिता है तो कुछ पासपोर्ट ऐसे हैं जो अपने धारकों को ऐसे विशेषाधिकारों तक बेहद सीमित पहुंच ही देते हैं।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स और ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार सबसे कम शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग को दर्शाने वाली तालिका निम्नलिखित है:
|
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रैंक |
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स रैंक |
|
104 - अफगानिस्तान |
98 - अफगानिस्तान |
|
103 - इराक |
97 – सीरिया |
|
102 - सीरिया |
96 – इराक |
|
101 - पाकिस्तान |
95 - सोमालिया |
|
100 - यमन, सोमालिया |
94 – यमन, पाकिस्तान |
|
99 - नेपाल, फ़िलिस्तीनी क्षेत्र |
93 – बांग्लादेश |
|
98 - उत्तर कोरिया |
92 – उत्तर कोरिया |
|
97 - बांग्लादेश |
91 - फ़िलिस्तीनी क्षेत्र, लीबिया, ईरान |
|
96 - श्रीलंका, लीबिया |
90 – दक्षिण सूडान, इरिट्रिया |
|
95 – कोसोवो |
89 – सूडान, इथियोपिया |
|
94 – लेबनान |
88 – श्रीलंका, नेपाल, कांगो (DEM .REP) |
|
93 – सूडान, ईरान, इरिट्रिया |
87 – नाइजीरिया |
|
92 – कांगो (Dem. Rep.) |
86 – कोसोवो, म्यांमार, लेबनान |
इन दोनों इंडेक्सों द्वारा निर्धारित रैंकिंग के अनुसार, अफगानिस्तान के पासपोर्ट यात्रियों को वीजा फ्री अंतरराष्ट्रीय यात्रा में कम से कम स्वतंत्रता की अनुमति देते हैं।
2024 और उसके बाद के लिए दुनिया में भारतीय पासपोर्ट रैंकिंग के बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए इंडेक्सों पर नज़र रखें।
अस्वीकरण - यह डेटा जनवरी 2023 में अपडेट किया गया था।