hamburger
×
Digit General Insurance Logo
Powered By Digit
general-insurance
डिजिट पर स्विच करें

7 Crore+ Customers

Affordable Premium

मोटर इंश्योरेंस ​के प्रकार

भारत में मोटर इंश्योरेंस के प्रकार

प्राइवेट कार इंश्योरेंस पॉलिसी

प्राइवेट कार इंश्योरेंस पॉलिसी

यह वह मोटर इंश्योरेंस है, जिसे हर प्राइवेट कार के मालिक को लेना पड़ता है। भारत सरकार की तरफ से ऐसा करना अनिवार्य है। यह कार को टक्कर, आग लगने, प्राकृतिक आपदाओं से और चोरी होने जैसी दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान के साथ ही, मालिक को लगने वाली चोट से भी कवर करता है। यह किसी थर्ड-पार्टी को लगी चोट या टूट-फूट को भी कवर करता है।
टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी

टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी

यह इंश्योरेंस पॉलिसी टू-व्हीलर, जैसे कि स्कूटर या बाइक को कवर करती है और भारत सरकार की तरफ से यह इंश्योरेंस लेना अनिवार्य है। दुर्घटना, आपदा, आग, चोरी, और अन्य कारणों से टू-व्हीलर को होने वाले नुकसान के साथ ही थर्ड-पार्टी को होने वाले नुकसान और चोट को भी कवर किया जाता है। इसमें वाहन के लिए अनिवार्य व्यक्तिगत दुर्घटना कवर के साथ ही यात्रियों के लिए वैकल्पिक कवरेज भी शामिल है।
कमर्शियल वाहन इंश्योरेंस

कमर्शियल वाहन इंश्योरेंस

यह इंश्योरेंस उन सभी वाहनों को कवर करता है, जिनका इस्तेमाल निजी उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाता है। ट्रक, बस, भारी कमर्शियल वाहन, हल्के कमर्शियल वाहन, बहु-उपयोगी वाहन, कृषि वाहन, टैक्सी/कैब, एम्बुलेंस, ऑटो-रिक्शा जैसे कुछ वाहन हैं, जिन्हें इस इंश्योरेंस में शामिल किया जाता है।

भारत में मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रकार

car-quarter-circle-chart

थर्ड-पार्टी

थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस, वाहन इंश्योरेंस के सबसे सामान्य प्रकारों में से एक है जिसमें केवल थर्ड-पार्टी के व्यक्ति, वाहन या संपत्ति को हुए नुकसान और टूट-फूट को कवर किया जाता है।
car-full-circle-chart

कॉम्प्रिहेंसिव

कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस, वाहन इंश्योरेंस के सबसे महत्वपूर्ण प्रकारों में से एक है क्योंकि यह आपको थर्ड-पार्टी लायबिलिटी के साथ-साथ आपके खुद के वाहन को होने वाले नुकसान से भी बचाता है।

थर्ड-पार्टी

कॉम्प्रिहेंसिव

×
×
×
×
×
×

कॉम्प्रिहेंसिव मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ ऐड-ऑन

नीचे कुछ 'ऐड ऑन' कवर दिए गए हैं, जिनका लाभ बेसिक मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी की कीमत से थोड़े से ज्यादा प्रीमियम पर लिया जा सकता है।

जीरो डेप्रिसिएशन

बढ़ती उम्र के साथ कुछ मुश्किलें भी आती हैं। यह बात आपके वाहन पर भी लागू होती है। आपकी कार या बाइक जितनी पुरानी होती जाती है, उसका मूल्य उतना ही कम या 'डेप्रिशिएट' होता जाता है। लेकिन, घबराने की बात नहीं है। जीरो डेप्रिसिएशन ऐड-ऑन यह सुनिश्चित करता है कि आपके वाहन का मूल्य उतना ही बना रहे, जितने में आपने उसे खरीदा था। इसके तहत, निपटारे के दौरान आपकी इंश्योरेंस कंपनी डेप्रिसिएशन के बारे में नहीं सोचेगी!

इंजन सुरक्षा के लिए कवर

इंजन और गियरबॉक्स सुरक्षा कवर एक 'ऐड ऑन' है, जो वाहन के इंजन को हुए नुकसान के लिए आर्थिक सुरक्षा देता है। ये पॉलिसी इंजन में पानी चले जाने से लेकर लुब्रिकेटिंग ऑयल के रिसाव तक होने वाले किसी भी तरह के नुकसान को कवर करती है।

सड़क किनारे सहायता

अगर आपकी गाड़ी आधी रात को एक सुनसान सड़क पर खराब हो जाए तो आप क्या करेंगे? चिंता न करें, आपके लिए सड़क किनारे मिलने वाली सहायता उपलब्ध है। आपको बस एक कॉल करना है और इंश्योरेंस कंपनी के लोग मौके पर आएंगे और आपके वाहन की मरम्मत करेंगे। अगर यह संभव नहीं है, तो वे वाहन को किसी नजदीकी सर्विस स्टेशन पर ले जाएंगे। आप कम से कम सड़क पर हो सकने वाली चोरी जैसी दुर्घटनाओं से तो बच जाएंगे!

कंज्यूमेबल कवर

आजकल मोटर इंश्योरेंस कंपनियां एक कंज्यूमेबल कवर ऐड-ऑन देती हैं। यह वाहन की सर्विस जैसे इंजन तेल डालने के खर्च से लेकर खो चुके नट और बोल्ट की लागत को कवर करता है।

रिटर्न टू इनवॉइस कवर

रिटर्न टू इनवॉइस ऐड-ऑन कवर आपकी कार/बाइक चोरी हो जाने पर या मरम्मत से ठीक न हो सकने की स्थिति में आपको उसकी पूरी कीमत वापस पाने का लाभ देता है। इसमें नए वाहन के पंजीकरण की लागत और उसका रोड टैक्स शामिल है।

टायर सुरक्षा कवर

आमतौर पर टायर को होने वाला नुकसान किसी भी स्टैंडर्ड इंश्योरेंस में शामिल नहीं किया जाता है, जब तक कि यह किसी दुर्घटना के दौरान ना हुआ हो। इसलिए यह टायर प्रोटेक्ट ऐड-ऑन आपको हर संभव स्थिति में टायर हो होने वाले सामान्य नुकसान, जैसे कि टायर के कटने, फटने या उभर आने पर आपको सुरक्षा और कवर देता है।