मोटर वाहन इन्श्योरेंस
7 Crore+ Customers
Affordable Premium
7 Crore+ Customers
Affordable Premium
एक इन्श्योरेंस जो आपको और आपके वाहन (कार/बाइक/कमर्शियल वाहन) को फाइनेंशियल नुकसान और प्राकृतिक आपदाओं, चोरी, तोड़-फोड़ और दुर्घटनाओं वगैरह से होने वाले नुकसान से बचाता है। भारत में 3 प्रकार के मोटर इन्श्योरेंस हैं।
मोटर वाहन एक्ट 1988 के अनुसार, भारत में सभी वाहनों को कानूनी रूप से चलाने/सवारी के लिए कम से कम एक थर्ड-पार्टी लायबिलिटी पॉलिसी होना अनिवार्य है। इसके अलावा, अगर आप अपने खुद के वाहन की परवाह करते हैं, तो एक कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी का होना भी जरूरी है।
नोट: आपके द्वारा चुने गए प्लान के आधार पर आपको अलग-अलग फ़ायदे मिल सकते हैं। आपको सभी फ़ायदे मिलें, यह सुनिश्चित करने के लिए कंप्रिहेंसिव प्लान खरीदना सबसे अच्छा विकल्प है।
हम अपने ग्राहकों से VIPs की तरह व्यवहार करते हैं, जानिए कैसे…
आज उपलब्ध विकल्पों की संख्या को देखते हुए ऐसा इन्श्योरेंस चुनना महत्वपूर्ण है जो सरल और सही हो, जो आपको सभी स्थितियों में सुरक्षा और कवर देता हो और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि क्लेम को जल्द से जल्द सेटल करने की गारंटी देता हो। आखिरकार, यह इन्श्योरेंस का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।
बेस्ट वैल्यू - सही प्रीमियम और सर्विस से लेकर क्लेम सेटलमेंट और ऐड-ऑन की समीक्षा करने के बाद, एक ऐसा मोटर इन्श्योरेंस चुनें जिसमें वह सब कुछ कवर होता हो जिनकी आपको ज़रूरत है। साथ ही, वह इन्श्योरेंस आपको सबसे कम कीमत पर मिल रहा हो।
अपने मोटर इन्श्योरेंस को ऑनलाइन खरीदने या रिन्यू करने से पहले, प्रीमियम कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना समझदारी भरा काम है. इसकी मदद से आप देख सकेंगे कि अलग-अलग ऐड-ऑन के साथ अलग-अलग प्लान चुनने से आपके इन्श्योरेंस प्रीमियम पर क्या असर पड़ेगा।
सही एडजस्टमेंट करने और इन्श्योरेंस प्रीमियम की आखिरी कीमत की जांच करने से आपको अपने लिए सही मोटर इन्श्योरेंस प्लान तय करने में मदद मिलेगी।
कार इन्श्योरेंस प्रीमियम कैलकुलेटर या बाइक इन्श्योरेंस प्रीमियम कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके अपने वाहन के लिए इन्श्योरेंस प्रीमियम का हिसाब लगाएं।
किसी भी दो वाहन का इन्श्योरेंस एक जैसा नहीं हो सकता। आपका इन्श्योरेंस प्रीमियम कई कारकों के आधार पर अलग हो सकता है, जैसे कि आप किस तरह की पॉलिसी चुनते हैं (थर्ड-पार्टी vs स्टैंडर्ड/कंप्रिहेंसिव), आपके वाहन का मेक और मॉडल, आपके वाहन की मार्केट वैल्यू, आप किस शहर में रहते हैं, आपके इंजन की प्रॉपर्टी, आपके वाहन का उद्देश्य (प्राइवेट/कमर्शियल), और निश्चित रूप से, आपका वाहन पेट्रोल, डीजल या CNG पर चलता है।
प्रीमियम की कम कीमत कई लोगों को आकर्षक लग सकती है, लेकिन यह सुनिश्चित करें कि आप गलत तरीके से अपनी IDV नहीं बता रहे हों या सिर्फ़ कुछ रुपये बचाने के लिए एक थर्ड-पार्टी पॉलिसी न ले रहे हों।
यहां कुछ अन्य तरीके दिए गए हैं जिनकी मदद से आप खुद को या अपने वाहन को जोखिम में डाले बिना प्रीमियम कम कर सकते हैं:
मोटर इन्श्योरेंस की ऑनलाइन तुलना करते समय, नीचे दी गई बातों का ध्यान रखें:
बेस्ट वैल्यू: अंत में, ऐसा वाहन इन्श्योरेंस चुनें जो आपको सभी फ़ायदों का सही कॉम्बिनेशन दे। सही कीमत, सर्विस और निश्चित रूप से, क्विक क्लेम सेटलमेंट।
IDV, मोटर इन्श्योरेंस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो आपके वाहन का इन्श्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू है, एक्सीडेंट, चोरी आदि के मामले में आपको जिसका पेमेंट किया जाएगा।
यह आपके वाहन के मार्केट वैल्यू (डेप्रिसिएशन समेत) के आधार पर निर्धारित किया जाता है और सीधे आपके प्रीमियम को प्रभावित करता है। चूंकि, एक वाहन का मूल्य समय के साथ घटता जाता है और IDV इससे सीधे प्रभावित होता है। इस आधार पर आपका प्रीमियम भी कम हो जाएगा।
NCB, नो क्लेम्ड बोनस है जो आपको तब मिलता है, जब आपने पॉलिसी की अवधि के दौरान कोई क्लेम नहीं किया है यानी आप सुरक्षित तरीके से ड्राइव करते हैं और इसलिए, पॉलिसी रिन्यू करते समय आपकी इन्श्योरेंस कंपनी द्वारा आपके प्रीमियम में डिस्काउंट (NCB) दिया जाएगा। बाइक इन्श्योरेंस में NCB और कार इन्श्योरेंस में NCB के बारे में ज़्यादा जानें।
जैसा कि पहले बताया गया है, बहुत सी चीज़ें हैं जो वास्तव में आपके इन्श्योरेंस प्रीमियम को प्रभावित करती हैं। इन कारकों में से एक आपकी कार को चलाने वाला ईंधन (फ़्यूल) भी होता है। उदाहरण के लिए; CNG, LPG और डीजल पर चलने वाली कार का प्रीमियम पेट्रोल की तुलना में ज़्यादा होगा।