Zero
Documentation
24x7
Support
Affordable
Premium
Terms and conditions apply*
भारत लघु उद्यम सुरक्षा पॉलिसी क्या है?
भारत लघु उद्यम सुरक्षा पॉलिसी एक तरह की इंश्योरेंस पॉलिसी है जिसे किसी दुकान की संपत्ति और इसके सामान को कवर करने के लिए बनाया गया है। इस पॉलिसी में इंश्योर की गई राशि 5 करोड़ रुपए से ज्यादा और 50 करोड़ रुपए तक होती है। इसे अप्रैल 2021 में भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरसीएआई) ने पेश किया था।
इस पॉलिसी की ज़रूरत क्या है?
गो डिजिट की भारत लघु उद्यम सुरक्षा पॉलिसी आपकी इंश्योर की गई संपत्ति के अप्रत्याशित नुकसान/क्षति और अनियोजित खर्चों को कवर करती है। आपकी संपत्ति को पॉलिसी में कवर किए गए हर नुकसान के लिए सुरक्षा मिली है यह जानकार आपको मन की शांति भी मिलती है।
भारत लघु उद्यम सुरक्षा पॉलिसी किसे खरीदनी चाहिए?
- पारिवारिक व्यवसाय चलाने वाले व्यक्ति - भारत लघु उद्यम सुरक्षा पॉलिसी की ज़रूरत उन व्यक्तियों को होती है जिनके पास पारिवारिक व्यवसाय है। यह सुनिश्चित करती है कि दुकान सुरक्षित है, और किसी भी अप्रिय स्थिति में नुकसान को कवर किया जाता है।
- दुकानदार - चुनिंदा उत्पादों की स्वतंत्र दुकानें चलाने वाले लोगों को भारत लघु उद्यम सुरक्षा पॉलिसी की ज़रूरत होती है। यह उन्हें उनके व्यवसाय में वित्तीय नुकसान के जोखिम से बचाती है।
- एक से ज्यादा दुकानों के मालिक - जिनके पास कई दुकानें हैं, वे यह पॉलिसी खरीद सकते हैं। यह सुनिश्चित करेगी कि आपको किसी भी अप्रत्याशित वित्तीय नुकसान का सामना न करना पड़े जो व्यापार की स्थिरता को प्रभावित करता है और दुकानों में रखे सामानों की सुरक्षा होती है।
- ज्यादा जोखिम वाले व्यवसाय चलाने वाले व्यक्ति - जो लोग ज्यादा जोखिम वाले व्यवसाय चलाते हैं उनके पास भारत लघु उद्योग पॉलिसी होनी चाहिए क्योंकि वे आग और अन्य खतरों के संपर्क में हैं।
भारत लघु उद्यम सुरक्षा पॉलिसी के तहत क्या कवर होता है?
पॉलिसी, नीचे दिए गए कारकों से इंश्योर की गई संपत्ति को भौतिक नुकसान या क्षति के लिए कवरेज देती है
क्या कवर नहीं होता?
यह पॉलिसी, इंश्योर की गई संपत्ति को इन नुकसानों या क्षति से कवर नहीं करती है। ये अपवाद हैं: