hamburger
×
Digit General Insurance Logo
Powered By Digit
general-insurance

हेल्थ इंश्योरेंस की ऑनलाइन तुलना

usp icon

9000+

Cashless Hospitals

usp icon

2.5 Crore+

Lives Insured

usp icon

4.5 Lacs+

Claims Settled

0% GST on Health Premiums

I agree to the Terms & Conditions

Get Exclusive Porting Benefits

0% GST on Health Premiums

I agree to the Terms & Conditions

true

Get exclusive Benefits

health

Check Prices

arrow
×
car

Buy Health Insurance, Up to 20% Discount

Port Existing Policy

Buy a New Health Policy

भारत में उपलब्ध हेल्थ इंश्योरेंस प्लान की तुलना

हेल्थ इंश्योरेंस प्लान की तुलना क्यों करें?

अपने लिए कोई हेल्थ इंश्योरेंस प्लान चुनने से पहले, इनकी आपस में तुलना करना जरूरी अब जरूरी हो गया है। आपको इन वजहों से प्लान की तुलना करना चाहिए:

बेहतर और किफायती प्रीमियम पाने के लिए

हेल्थ इंश्योरेंस प्लान खरीदते समय प्रीमियम का किफायती होना महत्वपूर्ण होता है। इंश्योरेंस देने वाली कंपनी अलग-अलग प्रीमियम रेंज के कई प्लान का विकल्प देती हैं। किफायती प्लान पाने के लिए आपको प्लान और प्रीमियम की तुलना करना चाहिए।

जरूरत के हिसाब से इंश्योरेंस प्लान पाने के लिए

बाजार में कई इंश्योरेंस कंपनी हैं। वो अलग खासियतों के साथ अलग प्रोडक्ट का ऑफर दे सकती हैं। पहले से हेल्थ प्लान की तुलना करके आप अपनी जरूरत के हिसाब से उचित चुनाव कर पाएंगे।

अतिरिक्त फायदे पाने के लिए

हेल्थ इंश्योरेंस प्लान की तुलना करने से आपको अतिरिक फायदों के बारे में भी ज्यादा जानकारी मिल सकती है। उदाहरण के लिए एंबुलेंस सर्विस चार्ज अलग-अलग हो सकता है। कुछ कंपनी आयुष (AYUSH) और वैकल्पिक इलाज वगैरह के फायदे भी दे सकती हैं।

समझदारी भरा फैसला लें

आपको तुलना करते समय नियमों और हेल्थ पॉलिसी के बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी। वेटिंग पीरियड, क्लेम की प्रक्रिया, कवर न होने वाली बीमारियां जैसे जरूरी तथ्यों की अहमियत जानकर सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

हेल्थ इंश्योरेंस प्लान की तुलना करते हुए इन चीजों की जांच करें

ऑनलाइन तुलना

ऑफलाइन तुलना

स्टेप 1: ऐसे वेब एग्रीगैटर या कंपनी को ढूंढें, जो तुलना आसान कर दें। या फिर आप अलग-अलग इंश्योरेंस कंपनी के ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम कैलकुलेटर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ आप तुलना करने के लिए चार्ट भी बना सकते हैं।

स्टेप 1 एजेंट को ढूंढें, जो आपको हेल्थ इंश्योरेंस दे सके। व्यक्ति से मिलकर उसे अपनी जरूरतों के बारे में बताएं।

स्टेप 2: पोर्टल पर आपके शहर (ज़ोन), जन्मदिन, जितने लोगों को आप कवर करना चाहते हैं, कांटेक्ट डिटेल, और बीमा राशि के बारे में पूछा जाएगा। पोर्टल पर दर्ज की गई जानकारी के आधार पर आपको बीमा का प्रीमियम बता दिया जाएगा। तब आप अपने लिए इंश्योरेंस कंपनी का चुनाव कर सकते हैं।

स्टेप 2: अपनी सारी जानकारी एजेंट को दें, जैसे उम्र, पहले से मौजूद गंभीर बीमारी, मेडिकल से जुड़ी जानकारी, परिवार की जानकारी, बीमा राशि वगैरह। जो जानकारी आप दे रहे हैं वो सही होनी चाहिए।

स्टेप 3: तब इंश्योरेंस कंपनी पहले से मौजूद बीमारी, आम लक्षण, दवा या सप्लीमेंट के बारे में पूछेगी। अगर ऐसा कुछ होगा तो प्रीमियम पर इसका असर पड़ेगा।

स्टेप 3: एजेंट अलग-अलग इंश्योरेंस कंपनी से प्रीमियम लेगा और वही आपको दे देगा। उसको अच्छे से पढ़िए और इंश्योरेंस कंपनी का चुनाव उसी के हिसाब से कीजिए।

Step 4: इसके बाद आपको व्यक्तिगत जानकारी देनी होगी जैसे नाम, उम्र, जेंडर और वजन। इसमें आपसे कुछ और जरूरी जानकारी भी पूछी जाएगी।

-

ऑनलाइन या ऑफ़लाइन हेल्थ इंश्योरेंस प्लान की तुलना करें- कौन सा बेहतर है?

ऑनलाइन

ऑफलाइन/एजेंट

समय बचाए

हेल्थ इंश्योरेंस की ऑनलाइन तुलना बहुत समय बचाती है।

एजेंट से तुलना के लिए कहने में बहुत समय लग सकता है।

किफायती

ऑनलाइन तुलना करना काफी सस्ता होता है, क्योंकि आप किसी दूसरे व्यक्ति के जरिए यह नहीं करवा रहे होते हैं। प्रशासनिक लागत भी कम हो जाती है।

एजेंट कमीशन के आधार पर तुलना कर सकता है। इंश्योरेंस कंपनी की ओर से मिलने वाले प्रीमियम में प्रशासनिक शुल्क भी जुड़ा हो सकता है।

निष्पक्ष निर्णय

ऑनलाइन तुलना में निष्पक्षता की पूरी संभावना रहती है, क्योकि आप किसी दूसरे व्यक्ति के जरिए नहीं करवा रहे होते हैं।

ऑफलाइन तुलना करते हुए निष्पक्ष निर्णय लेना थोड़ा कठिन हो जाता है। एजेंट ऐसे हेल्थ प्लान लेने को कह सकता है, जहां ज्यादा कमीशन मिल रहा हो।

कवर के बारे में जानकारी

ऑनलाइन तुलना करते हुए प्लान की सारी जानकारी वेबसाइट पर देख सकते हैं। थोड़ा भी संदेह होने पर आप कस्टमर केयर में फोन भी कर सकते हैं।

ऑफलाइन हेल्थ प्लान की तुलना या एजेंट से मदद लेने में इस बात की संभावना हो सकती है कि आपको कुछ जानकारी न मिल पाए।

आसान

हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के प्रीमियम की तुलना ऑनलाइन करना काफी आसान होता है।

एजेंट से प्रीमियम की तुलना करने के लिए कहना भी थकाने वाला हो सकता है।

हेल्थ इंश्योरेंस की ऑनलाइन तुलना क्यों करें?

आजकल खाना, कैब और ग्रोसरी सबकुछ ऑनलाइन मिल जाता है। ऑनलाइन शॉपिंग ने अब तुलना करना और भी आसान बना दिया है। अब एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सारे विकल्प मौजूद हैं। जब बात हेल्थ इंश्योरेंस की हो, तो आपको इनकी तुलना ऑनलाइन ऐसे करनी चाहिए:

जीरो निवेश

हेल्थ इंश्योरेंस की ऑनलाइन तुलना के लिए आपको किसी भी तरह के निवेश की जरूरत नहीं होगी। आपको सिर्फ इंश्योरेंस देने वाली कंपनी या बहुत सारी जानकारी देने वाली एक एग्रीग्रेटर वेबसाइट ढूंढने की जरूरत होगी। ऐसे वेब एग्रीग्रेटर पूरी जानकारी दे देते हैं। इनसे तुलना आसान हो जाती है।

इंश्योरेंस/एजेंट ऑफिस में इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं

आपको इंश्योरेंस पॉलिसी चाहिए, बढ़िया! लेकिन आप दो प्रोडक्ट की तुलना कैसे करेंगे? इंश्योरेंस कंपनी या एजेंट ऑफिस जाकर या फिर ऑनलाइन। ऑनलाइन तुलना की सुविधा आपका लंबी लाइन में लगने वाला वेटिंग टाइम बचा लेती है।

कोई छिपी हुई जानकारी नहीं

हेल्थ इंश्योरेंस की ऑनलाइन तुलना की सबसे अच्छी खासियत है पारदर्शिता। इसमें कोई छिपी हुई जानकारी नहीं है। एजेंट या इंश्योरेंस कंपनी हो सकता है कि आपको जरूरी जानकारी देने से चूक जाएं। लेकिन ऑनलाइन तुलना करने में ऐसा नहीं होता है।

समय बचाए

वेब एग्रीग्रेटर पर हेल्थ इंश्योरेंस की ऑनलाइन तुलना करने से आपका समय भी बचता है। आपको कंपनी रिप्रेजेंटेटिव या एजेंट का इंतजार नहीं करना होता है। बस जानकारी दर्ज करें और तुलना के बारे में पढ़ें। एग्रीग्रेटर के अलावा, आप इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से मिलने वाले ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस कैलकुलेटर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं और खुद से ही एक तुलनात्मक चार्ट भी बना सकते हैं।

क्या होता है जब आप हेल्थ इंश्योरेंस की तुलना नहीं करते हैं?