hamburger
×
Digit General Insurance Logo
Powered By Digit
general-insurance
mobile-img

Check Pending Challans Online

desktop-img

पीयूसी सर्टिफ़िकेट

वाहन प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी) क्या है?

क्या आपको कार के लिए पीयूसी सर्टिफ़िकेट की ज़रूरत होती है?

हां, आपको कार के लिए प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफ़िकेट चाहिए। पीयूसी जांच के तहत, आपकी कार को इन मानदंडों पर खरा उतरना होगा। वरना, आपकी कार के इस्तेमाल पर रोक लगा दी जाएगी।

कार के निर्माण का साल

कार्बन मोनो-ऑक्साइड का %

पीपीएम में मापा गया हाइड्रोकार्बन का लेवल

भारत चरण-II से पहले के नियमों के हिसाब से बने चार पहिया वाहन

3

1500

भारत चरण-II से पहले और उसके बाद के नियमों के हिसाब से बने चार पहिया वाहन

0.5

750

क्या आपको बाइक के लिए पीयूसी सर्टिफ़िकेट की ज़रूरत होती है?

हां, आपको अपनी बाइक के लिए पीयूसी सर्टिफ़िकेट की ज़रूरत होगी। इस दस्तावेज़ को अपने साथ रखना अनिवार्य है। बिना किसी चिंता के अपनी बाइक का इस्तेमाल करने के लिए, आपकी बाइक की जांच को इन मानदंडों पर खरा उतरना होगा।

बाइक के निर्माण का साल

कार्बन मोनो-ऑक्साइड का %

पीपीएम में मापा गया हाइड्रोकार्बन का लेवल

31 मार्च 2000 से पहले निर्मित 2 व्हीलर (2/4 स्ट्रोक)

4.5

9000

31 मार्च 2000 के बाद निर्मित 2 व्हीलर 2 स्ट्रोक

3.5

6000

31 मार्च 2000 के बाद निर्मित 2 व्हीलर 4 स्ट्रोक

3.5

4500

पीयूसी जांच की प्रक्रिया क्या होती है?

पीयूसी सर्टिफ़िकेट की लागत और वैधता क्या होती है?

पीयूसी सर्टिफ़िकेट नहीं होने पर दंड के क्या प्रावधान हैं?

पीयूसी सर्टिफ़िकेट रखने के क्या फ़ायदे हैं?

  • आप पर्यावरण को बचा पाएंगे - वायु प्रदूषण का वैश्विक पर्यावरण पर विनाशकारी प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए, अपने वाहन के प्रदूषण का स्तर ज़रूरी दायरे के भीतर रखकर, आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने में आपका योगदान है।
  • अपने वाहन की स्थिति से अवगत रहेंगे - जब आप अपने पीयूसी सर्टिफ़िकेट को हर 6 महीने में नियमित रूप से रिन्यू करते हैं, तो आप अपने वाहन के प्रदूषण के स्तर के बारे में जागरूक हो जाएंगे। अगर इसे सर्विसिंग की ज़रूरत पड़ती है, तो इससे पहले कि यह एक बड़ी समस्या बन जाए, आप इसकी जांच करवा सकते हैं।  

  • यह सुनिश्चित कर सकेंगे कि आप एक कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं - भारत सरकार द्वारा 1988 के मोटर वाहन अधिनियम के तहत, पीयूसी सर्टिफ़िकेट रखना ज़रूरी है। ऐसा नहीं होने पर संभावित दंड मिल सकता है।

  • यह किसी भी मोटर वाहन इंश्योरेंस के लिए ज़रूरी है - वैध पीयूसी सर्टिफ़िकेट उन अनिवार्य दस्तावेजों में से एक है जो आपके वाहन बीमा को रिन्यू कराने के लिए आपके पास होना चाहिए

प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) सर्टिफ़िकेट के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या मोटर बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए पीयूसी सर्टिफ़िकेट ज़रूरी है?

up-arrow

हां, मोटर बीमा खरीदने के लिए पीयूसी सर्टिफ़िकेट ज़रूरी है। यह नई पॉलिसी के साथ-साथ वाहन की रिन्यू होने वाली पॉलिसी पर भी लागू होता है। आईआरडीए ने इसे अनिवार्य कर दिया है और इंश्योरेंस कंपनियों से कहा है कि जब तक किसी वाहन के पास पीयूसी सर्टिफ़िकेट न हो, तब तक वे उस वाहन का इंश्योरेंस नहीं कर सकतीं।

आपको पीयूसी सर्टिफ़िकेट कब लेना चाहिए?

up-arrow

आपको नया वाहन खरीदते समय ही पीयूसी सर्टिफ़िकेट लेना होगा। इसकी वैधता 1 साल की होगी। और वैधता खत्म होने पर आपको वाहन को जांच के लिए ले जाना होगा। आपको एक नया सर्टिफ़िकेट जारी किया जाएगा जो 6 महीने के लिए वैध होगा।

क्या आपको अपने वाहन में पीयूसी सर्टिफ़िकेट अपने साथ रखना चाहिए?

up-arrow

गाड़ी चलाते समय आपके पास कुछ दस्तावेज़ों का होना अनिवार्य है। इनमें पीयूसी सर्टिफ़िकेट भी शामिल है। ट्रैफ़िक पुलिस आपसे कभी भी पीयूसी सर्टिफ़िकेट दिखाने को कह सकती है। पीयूसी सर्टिफ़िकेट को रिन्यू कराते समय इसकी स्थिति पर नज़र रखें। अगर आपके पास पीयूसी सर्टिफ़िकेट नहीं है या इसकी वैधता खत्म हो चुकी है, तो ट्रैफ़िक पुलिस के पास आपके वाहन को जब्त करने का अधिकार है। वे निश्चित रूप से इस अपराध के लिए ज़ुर्माना लगाएंगे। और अगर उन्हें लगता है कि आपकी गाड़ी से ज्यादा धुंआ निकल रहा है, तो वे आपसे दोबारा जांच कराने के लिए कह सकते हैं और आपको 7 दिनों के अंदर दोबारा जांच करानी होगी।

गाड़ी चलाते समय आपके पास कुछ दस्तावेज़ों का होना अनिवार्य है। इनमें पीयूसी सर्टिफ़िकेट भी शामिल है।

ट्रैफ़िक पुलिस आपसे कभी भी पीयूसी सर्टिफ़िकेट दिखाने को कह सकती है। पीयूसी सर्टिफ़िकेट को रिन्यू कराते समय इसकी स्थिति पर नज़र रखें।

अगर आपके पास पीयूसी सर्टिफ़िकेट नहीं है या इसकी वैधता खत्म हो चुकी है, तो ट्रैफ़िक पुलिस के पास आपके वाहन को जब्त करने का अधिकार है। वे निश्चित रूप से इस अपराध के लिए ज़ुर्माना लगाएंगे।

और अगर उन्हें लगता है कि आपकी गाड़ी से ज्यादा धुंआ निकल रहा है, तो वे आपसे दोबारा जांच कराने के लिए कह सकते हैं और आपको 7 दिनों के अंदर दोबारा जांच करानी होगी।

अगर आप अपने पीयूसी सर्टिफ़िकेट को रिन्यू करना भूल जाते हैं तो क्या होगा?

up-arrow

आईआरडीएआई के अनुसार, आपकी मोटर बीमा पॉलिसी को रिन्यू करा के लिए आपके पास एक वैध पीयूसी सर्टिफ़िकेट होना चाहिए। अगर इसकी वैधता खत्म हो गई है, तो पकड़े जाने पर आपके ऊपर मोटर वाहन अधिनियम के तहत मुकदमा चल सकता है। आप आसानी से ऑनलाइन अपने पीयूसी सर्टिफ़िकेट की स्थिति की जांच कर सकते हैं।