hamburger
×
Digit General Insurance Logo
Powered By Digit
general-insurance

कार इंश्योरेंस में IDV

हम अच्छे से जानते हैं कि इंश्योरेंस में कई ऐसे टर्म होते हैं जिन्हें समझना मुश्किल होता है लेकिन उनके बारे में जानना बेहद जरूरी है। ऐसा ही एक टर्म है IDV जिसका अर्थ होता है ‘इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू’। Read more... कार इंश्योरेंस में IDV (इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू) का मतलब होता है आपकी कार की मार्केट वैल्यू। दूसरे शब्दों में, यह वो रकम होती है जो आपको आज के बाजार में अपनी कार के बदले प्राप्त हो सकती है। IDV इंश्योरेंस कंपनी को यानी हमें क्लेम का भुगतान करते वक्त आपके क्लेम की उचित रकम और साथ ही आपके कार इंश्योरेंस के लिए ये हमें उचित प्रीमियम तय करने में भी मदद करती है। Read less

नई कार इंश्योरेंस खरीदें

usp icon

9000+

Cashless Garages

usp icon

2900 Crore+

Paid-in Claims

usp icon

1.2 Cr+

Policies Sold

Up to 90% Off with PAYD Add-On
This is a {{carWheelerCtrl.localStorageValues.product}} reg no, please enter a private car reg no.

I agree to the Terms & Conditions

Buy Online for Huge Savings

Digit Exclusive

Claim your Offer

Up to 90% Discount

Save big with Digit - Claim up to 90% discount on new car insurance premium.

I agree to the Terms & Conditions

true
car

Check Price

arrow
×
car

Car insurance Online, Up to 90% Discount

This is a {{carWheelerCtrl.localStorageValues.product}} reg no, please enter a private car reg no.

It's a Brand New Car

I Know Registration Number

IDV क्यों जरूरी है?

IDV कैलकुलेटर बहुत महत्वपूर्ण इंश्योरेंस कैलकुलेटर टूल्स में से एक है क्योंकि इससे न सिर्फ कार की मार्केट वैल्यू पता चलती है बल्कि इससे आपके कार इंश्योरेंस के लिए उचित प्रीमियम का पता लगाने में भी मदद मिलती है।

इससे हमें (इंश्योरेंस कंपनी) कार के चोरी हो जाने या ठीक न हो सकने वाली क्षति की स्थिति में क्लेम के वक्त उचित रकम का भुगतान करने में भी मदद मिलती है।

 

आपकी कार के डेप्रिसिएशन रेट के बारे में ज्यादा जानें

कार की उम्र

डेप्रिसिएशन %

6 माह या उससे कम

5%

6 महीने से 1 वर्ष

15%

1 वर्ष से 2 वर्ष

20%

2 वर्ष से 3 वर्ष

30%

3 वर्ष से 4 वर्ष

40%

4 वर्ष से 5 वर्ष

50%

उदाहरण के तौर पर : अगर आपकी कार 6 महीने से कम पुरानी है और उसकी एक्स शोरूम कीमत 100 रुपए है, तो डेप्रिसिएशन रेट केवल 5% होगा।

इसका मतलब कार खरीदने के बाद उसकी IDV गिरकर 95 रुपए रह जाती है। 6 माह से 1 साल के बीच के वाहनों की कीमत गिरकर 85 रुपए रह जाएगी। इसी तरह 1 से 2 वर्ष के बीच के वाहनों की कीमत 80 रुपए रह जाएगी। 2 से 3 वर्ष के बीच के वाहनों की कीमत गिरकर 70 रुपए हो जाएगी। ऐसा तब तक चलता रहेगा जब तक वाहन 5 वर्ष पुराना नहीं हो जाता जिसके बाद कीमत 50 प्रतिशत गिरकर सिर्फ 50 रुपए रह जाती है।

अगर आपकी कार 5 साल से ज्यादा पुरानी है तो IDV आपकी कार की स्थिति पर निर्भर करेगी। इसमें मैन्युफैक्चरर, मॉडल और उसके स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता शामिल है।

दोबारा बेचते वक्त, IDV आपकी कार की मार्केट वैल्यू को दर्शाती है। हालांकि, अगर आपने अपनी कार को अच्छे से नई जैसी रखा है तो आप हमेशा ही IDV से ज्यादा कीमत की उम्मीद कर सकते हैं। अंत में सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि आपने अपनी कार को कितना संभाल कर रखा है।

कौन-कौन से कारण आपकी कार की IDV को तय करते हैं?

  • आपकी कार की उम्र : चूंकि IDV आपकी कार की मार्केट वैल्यू दर्शाती है, इसलिए सही IDV का पता लगाने में कार की उम्र जानना जरूरी होता है। जितनी पुरानी कार होगी उसकी IDV भी उतनी ही कम होगी और जितनी नई कार होगी IDV उतनी ज्यादा होगी।
  • मैनुफैक्चरर और कार का मॉडल : आपकी कार का मैन्युफैक्चरर और उसका मॉडल कार की IDV को बहुत ज्यादा प्रभावित करते हैं। उदाहरण : मेक और मॉडल के चलते एस्टन मार्टिन जैसी कार की तुलना में लैंबोर्गिनी वेनन की IDV ज्यादा होगी।
  • कार रजिस्ट्रेशन का शहर : आपकी कार की रजिस्ट्रेशन जानकारी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पर मौजूद होती है। कार की इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू इस बात से भी प्रभावित होती है कि आपकी कार का रजिस्ट्रेशन किस शहर में हुआ है। मेट्रो सिटी में रजिस्टर हुई कार की IDV टियर- II शहर से कम होगी।
  • स्टैंडर्ड डेप्रिसिएशन (भारतीय मोटर टेरिफ के मुताबिक) : आपकी कार की कीमत तभी से गिरने लगती है जब आप उसे शोरूम से बाहर निकालते हैं और हर बढ़ते साल के साथ डेप्रिसिएशन भी बढ़ता जाता है। ये भी आपकी IDV को प्रभावित करता है। यहां पर एक टेबल उपलब्ध है जो आपको कार की उम्र के अनुसार उसके डेप्रिसिएशन की जानकारी देती है।

IDV आपकी कार इंश्योरेंस के प्रीमियम को कैसे प्रभावित करती है?

मुझे 5 वर्ष का बच्चा मानकर समझाएं

हम इंश्योरेंस को इस तरह समझाएंगे जिसे 5 साल का बच्चा भी आसानी से समझ सके।

आप एक महंगी घड़ी खरीदते हैं। एक दिन आप पता लगाना चाहते हैं कि घड़ी बेचने पर आपको कितनी कीमत मिलेगी। आप उसे घड़ी बनाने वाले के पास ले जाते हैं। घड़ी बनाने वाला घड़ी को ध्यान से देखता है और आपको बताता है कि ये ग्लास, मेटल, लेदर और पेचों (स्क्रू) से बनी है। तो पहले वो इन सभी सामग्रियों की कीमत जोड़ेगा फिर वो आपसे पूछेगा कि घड़ी कितनी पुरानी है। आप उसको बताते हैं कि घड़ी 5 साल पुरानी है। वो इस बात को भी लिख लेता है। इन सब बातों के आधार पर वो आपको बताता है कि आपकी घड़ी 500 रुपए में बिकेगी। इस स्थिति में 500 रुपए आपकी IDV हुई।

कार इंश्योरेंस पर IDV पर आधारित आम सवाल