hamburger
×
Digit General Insurance Logo
Powered By Digit
general-insurance

खरीदें हेल्थ इंश्योरेंस, 20% तक की छूट

usp icon

9000+

Cashless Hospitals

usp icon

2.5 Crore+

Lives Insured

usp icon

4.5 Lacs+

Claims Settled

0% GST on Health Premiums

I agree to the Terms & Conditions

Get Exclusive Porting Benefits

0% GST on Health Premiums

I agree to the Terms & Conditions

true

Get exclusive Benefits

health

Check Prices

arrow
×
car

Buy Health Insurance, Up to 20% Discount

Port Existing Policy

Buy a New Health Policy

ज़ोन बेस्ड हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में सबकुछ जानें

हेल्थ इंश्योरेंस में ज़ोन का क्या मतलब होता है?

यह एक सामान्य ज्ञान है कि बड़े मेट्रो शहरों में स्वास्थ्य के देखभाल की कीमत छोटे शहरों से ज्यादा होती है। इसीलिए, छोटे शहरों में स्वास्थ्य देखभाल की मांग को ज्यादा किफायती बनाने के लिए इंश्योरेंस कपनियों ने ज़ोन-आधारित हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी बनाई हैं।

लेकिन, इस संबंध में 'ज़ोन' शब्द का क्या मतलब होता है?

इसका मतलब तीन ज़ोन से होता हैं जिनमें भारत के शहरों को वर्गीकृत किया गया है, जैसे:

ज़ोन ए

ज़ोन बी

ज़ोन सी

दिल्ली, एनसीआर, मुंबई (नवी मुंबई, थाने और कल्याण सहित)

हैदराबाद, सिकंदराबाद, बेंगलोर, कोलकाता, वड़ोदरा, चेन्नई, पुणे और सूरत

ज़ोन ए और बी में आने वाले शहरों के अलावा बाकी सभी शहर ज़ोन सी में आते हैं

लेकिन इलाज खर्च के मुताबिक शहरों का वर्गीकरण एक इंश्योरेंस कंपनी का दूसरी से अलग हो सकता है (ऊपर दिया गया वर्गीकरण डिजिट इंश्योरेंस के लिए है)।

अब, ज़ोन ए शहरों में इलाज खर्च ज़ोन बी शहरों की तुलना में काफी ज्यादा होता है। ज़ोन सी के शहरों में चिकित्सा खर्च और भी कम है। इसीलिए, ज़ोन आधारित इंश्योरेंस प्लान इसके लिए दी गई प्रीमियम की रकम को ही शहर के इलाज खर्च के मुताबिक तय किया जाता है।

 

इसके बारे में और जानें:

ज़ोन बेस्ड हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत प्रीमियम की कैलकुलेशन कैसे की जाती है?

ज़ोन बेस्ड प्रीमियम की उदाहरण सहित कैलकुलेशन

इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए आइए इस उदाहरण को नीचे दी गई टेबल देखते हैं:

ज़ोन सी

ज़ोन बी

ज़ोन ए

20% सह-भुगतान के साथ प्रीमियम है रु. 5315

10% सह-भुगतान के साथ प्रीमियम है रु. 5882

0% सह-भुगतान के साथ प्रीमियम है रु. 6448

कोई नहीं

ज़ोन अपग्रेड ऐड-ऑन शुल्क के रूप में रु. 567 (ज़ोन सी -> बी) का भुगतान करें

ज़ोन अपग्रेड ऐड-ऑन शुल्क के रूप में रु. 1133 (ज़ोन सी -> ए) का भुगतान करें

कोई नहीं

10% सह-भुगतान शुल्क बचाएं

20% सह-भुगतान शुल्क बचाएं

 

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के ज़ोन आधारित मूल्य निर्धारण में नीचे दिए गए विवरणों का भी पालन करना होगा:

पॉलिसिधारक के आवास में बदलाव - मान लीजिए कि आप मेरठ के निवासी हैं, लेकिन काम की वजह से आपको मुंबई जाना पड़ेगा। इसलिए, अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आप ज़ोन अपग्रेड कवर का फ़ायदा उठा सकते हैं और अपने ज़ोन को मेरठ से मुंबई में अपग्रेड कर सकते हैं।

क्योंकि मेरठ (ज़ोन बी का शहर) की तुलना में मुंबई (ज़ोन ए का शहर) में इलाज खर्च ज्यादा है, इसलिए इंश्योरेंस कंपनी आपके प्रीमियम भुगतान को इसके मुताबिक समायोजित करेगी और आपको ज्यादा प्रीमियम का भुगतान करना होगा।

दूसरी तरफ, अगर आप ज़ोन बी या सी के शहर में रहते हैं, लेकिन किसी भी ज़ोन ए शहर (बेहतर अस्पतालों और सुविधाओं के कारण) में अपना इलाज कराना चाहते हैं, तो आपको अपने हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ ज़ोन अपग्रेड कवर का फ़ायदा उठाना चाहिए।

उन्नत इलाज का क्लॉज - कुछ इंश्योरेंस पॉलिसी हैं जो पॉलिसीधारक के ज़ोन सी शहर से ज़ोन बी या ज़ोन ए शहर में जाने पर उनकी पॉलिसी कवरेज को सीमित कर देती हैं।

ऐसे मामले वाले हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में, इंश्योरेंस कंपनी ज्यादातर एक सह-भुगतान का क्लौज़ देती है, जिसमें इंशयोर किए गए व्यक्ति को स्वास्थ्य देखभाल में हुए खर्च का एक भाग का भुगतान खुद ही करना होता है।

 

इसके बारे में और जानें:

ज़ोन बेस्ड हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में कैसे अपग्रेड करें?

ज़ोन ए या ज़ोन बी में क्या बेहतर है?

ज़ोन बेस्ड हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी कैसे मददगार होती है?

क्या ज़ोन बेस्ड कीमत पर इंश्योरेंस लेना एक सही विचार है?

ज़ोन बेस्ड हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल