hamburger
×
Digit General Insurance Logo
Powered By Digit
general-insurance
Corona Rakshak Policy by Digit Insurance

कोरोना कवच पॉलिसी क्या है?

कोरोना कवच कवर में क्या कवर है?

अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्च

अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के 15/30 दिन के खर्च, कोविड-पॉजिटिव रोगी के इलाज और देखभाल से जुड़े खर्च को कवर किया जाएगा।

इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) का खर्च

दुर्भाग्य से, कुछ कोविड पॉजिटिव रोगियों को भी आईसीयू के तहत इलाज की जरूरत होती है। कोरोना कवच पॉलिसी उसी के तहत सम इंश्योर्ड राशि तक के खर्चों को कवर करेगी।

रोड एंबुलेंस शुल्क

अस्पताल ले जाने के दौरान होने वाले रोड एंबुलेंस के 2,000 रुपए तक के खर्च को कवर किया जाएगा।

आयुष के तहत इलाज

किसी भी सरकारी अधिकृत आयुष अस्पताल में किसी भी भर्ती रोगी की देखभाल और किसी भी कोविड-पॉजिटिव रोगी के इलाज के लिए किए गए खर्च को कवर किया जाता है।

घर पर देखभाल के खर्च

इंश्योर किए गए व्यक्ति के स्वास्थ्य की गंभीरता के आधार पर कई लोगों को घरेलू देखभाल वाले इलाज की सलाह दी जाती है। अगर किसी डॉक्टर ने इसकी सलाह दी है, तो यह पॉलिसी इसमें होने वाले खर्चों को कवर करेगी। जैसे दवाओं के लिए, डॉक्टर का परामर्श शुल्क, नर्स शुल्क, पल्स ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर वगैरह के खर्च।

अस्पताल के लिए रोजाना नकद (केवल ऐड-ऑन के रूप में उपलब्ध)

इसके तहत डिजिट सम इंश्योरड राशि का 0.5% तक देता है जिसका इस्तेमाल आपकी जरूरतों के मुताबिक किया जा सकता है जैसे कि कवर न किए गए अतिरिक्त खर्चों को पूरा करना या यहां तक कि अस्पताल में भर्ती होने की अवधि के दौरान आय के नुकसान की भरपाई के लिए।

कोरोना कवच में क्या कवर नहीं है?

24 घंटे से कम के किसी भी अस्पताल में भर्ती होने को कवर नहीं किया जाता है।

पॉलिसी शुरू होने से पहले किए गए डायग्नोसिस के लिए किए गए कोविड-19 के क्लेम को कवर नहीं किया जाएगा।

कोई भी इलाज जो कोविड-19 से जुड़ा न हो या वो दवाएं जिनकी सलाह डॉक्टर ने न दी हो, को कवर नहीं किया जाएगा।

भारत के बाहर डायग्नोसिस और इलाज इस पॉलिसी में शामिल नहीं है।

अधिकृत सरकारी परीक्षण केंद्र में नहीं किए गए टेस्ट को कवर नहीं किया जाएगा।

कोरोना कवच के तहत ओपीडी और डेकेयर प्रक्रियाओं को शामिल नहीं किया गया है।

कोरोना कवच हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी किसे खरीदना चाहिए?

कोरोना कवच पॉलिसी के फ़ायदे और नुकसान

कोरोना कवच पॉलिसी खरीदते समय आपको किन कारकों के बारे में सोचना चाहिए?

कोविड-19 के लिए अन्य हेल्थ इंश्योरेंस के विकल्प

भारत में कोरोना कवच पॉलिसी के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कोरोना रक्षक कवर कितने समय तक वैध होता है?

up-arrow

कोरोना रक्षक कवर इसे खरीदे जाने के 15 बाद से 9.5 महीनों तक वैध होता है।

कोरोना रक्षक कवर इसे खरीदे जाने के 15 बाद से 9.5 महीनों तक वैध होता है।

कोरोना रक्षक का प्रीमियम कितना है?

up-arrow

कोरोना कवच का प्रीमियम इंश्योरेंसकर्ता से इंश्योरेंसकर्ता और आपकी उम्र, जगह और सम इंश्योरड राशि के आधार पर अलग-अलग होता है।

कोरोना कवच का प्रीमियम इंश्योरेंसकर्ता से इंश्योरेंसकर्ता और आपकी उम्र, जगह और सम इंश्योरड राशि के आधार पर अलग-अलग होता है।

अगर मुझे कोरोना वाइरस नहीं हुआ तो क्या होगा, क्या इस कवर के लिए नो क्लेम बोनस उपलब्ध है?

up-arrow

नहीं, क्योंकि कोरोना कवच एक कम अवधि वाला कवर है, इसलिए, इसमें नो क्लेम बोनस उपलब्ध नहीं है।

नहीं, क्योंकि कोरोना कवच एक कम अवधि वाला कवर है, इसलिए, इसमें नो क्लेम बोनस उपलब्ध नहीं है।

अगर मेरे पास पहले से ही कोरोना वाइरस को कवर करने वाला हेल्थ इंश्योरेंस है, तो क्या मुझे फिर भी कोरोना कवच कवर लेना चाहिए?

up-arrow

यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका हेल्थ इंश्योरेंस कोरोना वाइरस को कितने व्यापक तौर पर कवर करता है। अगर इसमें सम इंश्योरड राशि अच्छी है और कई कवरेज फ़ायदों के साथ आती है, तो आपको शायद कोरोना वाइरस के लिए एक अलग कवर लेने की जरूरत नहीं है। तो, अपनी वर्तमान हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का आकलन करें और उसके मुताबिक फ़ैसला लें!

एक व्यक्ति के कोरोना वाइरस के इलाज की औसत लागत क्या होती है?

up-arrow

कोरोना वाइरस के इलाज का खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि संक्रमित व्यक्ति की स्थिति कितनी गंभीर है। उदाहरण के लिए; सिर्फ बुनियादी मदद और इलाज की जरूरत वाले लोगों को ज्यादा जरूरत नहीं होगी, जबकि गंभीर स्थिति और वेंटिलेटर की जरूरत वाले व्यक्ति को और लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहने की लागत को कवर करने के लिए बहुत ज्यादा रुपयों की जरूरत होगी।

क्या मैं परिवार के सभी सदस्यों के लिए कोरोना कवच पॉलिसी खरीद सकता हूं?

up-arrow

हां, कोरोना कवच में आपके पास परिवार या व्यक्तिगत प्लान चुनने का विकल्प है।

हां, कोरोना कवच में आपके पास परिवार या व्यक्तिगत प्लान चुनने का विकल्प है।

कोरोना कवच और कोरोना रक्षक में क्या अंतर है?

up-arrow

कोरोना कवच कवर और कोरोना रक्षक के बीच मुख्य अंतर इसमें मिलने वाले फ़ायदों का प्रकार है। कोरोना कवच किसी भी अन्य हेल्थ इंश्योरेंस की तरह काम करता है जहां आपको या तो कैशलेस इलाज के लिए या चिकित्सा खर्च को रीइंबर्स करने की जरूरत होती है। कोरोना रक्षक एकमुश्त फ़ायदा है, जिसका मतलब है कि लागत चाहे जो भी हो, आपको पूरी सम इंश्योरड राशि एकमुश्त राशि के रूप में मिलेगी।

मेरी कंपनी पहले से ही हमारे ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस में कोरोना वाइरस को कवर करती है, क्या फिर भी मुझे कोरोना कवच कवर लेना चाहिए?

up-arrow

अपनी कंपनी से पता करें कि वह कोरोना वाइरस के लिए किस तरह का कवरेज देती है, अगर वह कोरोना कवच के समान या बेहतर कवर देती है, तो यह आपके लिए पर्याप्त होगा और आपको अलग से कवर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

अपनी कंपनी से पता करें कि वह कोरोना वाइरस के लिए किस तरह का कवरेज देती है, अगर वह कोरोना कवच के समान या बेहतर कवर देती है, तो यह आपके लिए पर्याप्त होगा और आपको अलग से कवर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

कोरोना कवच हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम को प्रभावित करने वाले कारक कौन से हैं?

up-arrow

कोरोना कवच का प्रीमियम मुख्य रूप से आपकी उम्र, जगह और आपके प्लान में चुनी गई सम इंश्योरड राशि से प्रभावित होगा।

कोरोना कवच का प्रीमियम मुख्य रूप से आपकी उम्र, जगह और आपके प्लान में चुनी गई सम इंश्योरड राशि से प्रभावित होगा।

अगर मैं घर पर इलाज कराने का फैसला करता हूं, तो क्या वह खर्च कोरोना कवच के तहत कवर किया जाएगा?

up-arrow

कोरोना कवच कवर केवल होमकेयर इलाज के लिए तब कवर करता है, जब यह आपके डॉक्टर का दिया गया सुझाव हो और इसमें सरकार द्वारा अनुमोदित इलाज और आपके डॉक्टर की जाँच शामिल हैं।

कोरोना कवच कवर केवल होमकेयर इलाज के लिए तब कवर करता है, जब यह आपके डॉक्टर का दिया गया सुझाव हो और इसमें सरकार द्वारा अनुमोदित इलाज और आपके डॉक्टर की जाँच शामिल हैं।