hamburger
×
Digit General Insurance Logo
Powered By Digit
general-insurance

रिन्यूअल पर हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम क्यों बढ़ता है?

क्या आपने कभी नोट किया है कि रिन्यूअल पर आपका हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ जाता है और आपको पता ही नहीं है कि ऐसा क्यों होता है? यह जानने के लिए पढ़ें कि हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम हर साल क्यों बढ़ता है, आप इस बढ़ोतरी को कैसे कम कर सकते हैं और डिजिट के हेल्थ इंश्योरेंस के साथ क्या क्या रिन्यूअल फ़ायदे प्राप्त कर सकते हैं।

आपके वेतन से लेकर, आपके घर के किराए, ईंधन और खाने की प्राइस तक। समय और मुद्रास्फ़ीति (इंफ्लेशन) आपके हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम सहित जीवन के हर खर्चों को प्रभावित करते हैं।

और इन अधिकांश चीज़ों की तरह, इस बढ़ोतरी की बेसिक वज़ह भी मुद्रास्फ़ीति है। यह आपको चौंका सकता है (या नहीं) लेकिन हेल्थकेयर इंडस्ट्री में मुद्रास्फ़ीति अन्य इंडस्ट्रीज़ की अपेक्षा बहुत ज़्यादा होता है।

हालांकि, हेल्थ संबंधी मुद्रास्फ़ीति के अलावा कई अन्य कारण भी हैं जिनकी वज़ह से आपका हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम रिन्यूअल पर बढ़ सकता है जैसे कि आपकी उम्र, कवरेज फ़ायदे , वर्ष के दौरान आपके द्वारा किए गए क्लेम और निश्चित रूप से आपकी ओवरआल हेल्थ और सेहत भी।

आइए इनमें से प्रत्येक कारण की गहराई से जांच करें और देखें कि रिन्यूअल पर आपका हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम क्यों बढ़ता है, और आप इस संबंध में क्या कर सकते हैं।

0% GST on Health Premiums

I agree to the Terms & Conditions

Get Exclusive Porting Benefits

0% GST on Health Premiums

I agree to the Terms & Conditions

true

Get exclusive Benefits

health

Check Prices

arrow
×
car

Buy Health Insurance, Up to 20% Discount

Port Existing Policy

Buy a New Health Policy

रिन्यूअल पर आपका हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ने के कारण

अपने हेल्थ इंश्योरेंस का रिन्यूअल करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

अपने हेल्थ इंश्योरेंस को रिन्यू करने और रिन्यूअल के दौरान हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर बचत करने के टिप्स

  • हमेशा अपनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को रिव्यू और रिन्यूअल का प्रोसेस पहले से शुरू करें, एक्सपाइरी डेट तक इंतज़ार करना हमेशा ग़लत सोच है! इसके बारे में सोचने के लिए कम से कम 45-दिनों पहले इसकी शुरुआत करना बेहतर तरीका है! इस तरह, आप किसी भी रिन्यूअल फ़ायदे या बोनस से नहीं चूकेंगे (अगर आप अपनी पॉलिसी को एक्सपाइरी डेट से पहले रिन्यू नहीं करते हैं तो रिन्यूअल फ़ायदे और कोई भी विशेष बोनस नहीं मिलेगा)।

  • अगर आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए नई इंडिविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस प्लांस को ले रहें हैं या रिन्यूअल कर रहे हैं, तो सभी के लिए बराबर सम इंश्योर्ड को आँख बंद कर न चुनें । उम्र के साथ सबकी हेल्थकेयर ज़रूरतें अलग अलग हो सकती हैं, इसलिए अपने परिवार के सदस्यों के लिए सम इंश्योर्ड को उनकी ज़रुरत के हिसाब से चुनें। उदाहरण के लिए: आपके छोटे बच्चे के लिए 1-2 लाख का मिनिमम कवरेज लिया जा सकता है लेकिन हो सकता है कि आपके माता-पिता को 5 से 10 लाख से ज़्यादा सम इंश्योर्ड की ज़रुरत हो। सही सम इंश्योर्ड का चुनाव सीधे आपके प्रीमियम को अफेक्ट करेगा और शायद आपको कुछ पैसे बचाने में भी मदद करेगा।

  • अगर आपको वर्ष के दौरान कोई नई बीमारी या रोग का पता चलता है, तो रिन्यूअल के दौरान अपनी इंश्योरेंस कंपनी को इस बारे में ज़रूर बताएं और अपनी पॉलिसी में उस बीमारी के कवरेज के बारे में अच्छी तरह से जांच कर लें ताकि आपके किसी भी क्लेम के दौरान आखिरी वक़्त पर आपको कोई आश्चर्य न हो!

  • आपकी इंश्योरेंस कंपनी रिन्यूअल पर क्या फ़ायदे दे रही है, यह देखने के लिए अपनी पॉलिसी जांचें। इससे, आप उन्हें अपने हेल्थ इंश्योरेंस रिन्यूअल के दौरान प्राप्त करना सुनिश्चित कर सकते हैं।