मेडिक्लेम और हेल्थ इंश्योरेंस में अंतर
क्या आप मानते हैं कि आप स्वस्थ हैं? अगर हां, तो हम आपके लिए खुश हैं। लेकिन क्या आप 100% निश्चित हैं कि भविष्य में भी आप स्वस्थ रहेंगे? नहीं, हममें से कोई नहीं। बेहतर होगा कि आप अपने और अपनों के लिए योजना बनाएं और भविष्य में तनाव मुक्त रहें।
क्या आप नहीं जानते कि कहां से शुरू करें? चिंता न करें, हम आपकी मदद करने के लिए यहां हैं😊
चिकित्सा आपातकाल की स्थिति में आप दो तरीकों से बेहतर फ़ायदा पा सकते हैं, एक तरीका है मेडिक्लेम और दूसरा है हेल्थ इंश्योरेंस प्लान। हम आपको दोनों के बारे में बताएंगे, जिससे आपको बेहतर मूल्यांकन करने में मदद मिलेगी।
I agree to the Terms & Conditions
Get Exclusive Porting Benefits
Buy Health Insurance, Up to 20% Discount
Port Existing Policy
मेडिक्लेम क्या होता है?
मेडिक्लेम एक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी होती है, आपको चिकित्सा आपातकाल की स्थिति में तयशुदा वित्तीय सुरक्षा देती है। यह अस्पताल में भर्ती होने पर नीचे दिए गए सभी खर्चों को कवर करती है;
दुर्घटना के मामले में
आकस्मिक बीमारी या सर्जरी के मामले में
पॉलिसी की अवधि के दौरान किसी भी सर्जरी के मामले में
मेडिक्लेम 2 तरह के होते हैं - कैशलेस और रीइंबर्समेंट।
हेल्थ इंश्योरेंस क्या होता है?
हेल्थ इंश्योरेंस एक इंश्योरेंस कवर है जो आपको आपातकाल की स्थिति में चिकित्सा और सर्जरी के खर्चों के लिए पूरा कवरेज देता है। अगर आपके पास एक हेल्थ इंश्योरेंस है, तो आप या तो अपनी जेब से खर्चों का भुगतान करते हैं जो कि बाद में आपकी इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से रीइंबर्स हो जाता है, या फिर इंश्योरेंस कंपनी आपके बिलों का निपटारा सीधे अस्पताल से करती है।
दोनों एक समान लगते हैं ना? लेकिन आपको दोनों के बीच अंतर जानकार हैरानी होगी।
|
मेडिक्लेम |
हेल्थ इंश्योरेंस |
|
मेडिक्लेम सिर्फ अस्पताल में भर्ती होने के खर्चों के लिए कवरेज देता है; यानी आप इसके लिए सिर्फ तभी क्लेम कर सकते हैं जब आप अस्पताल में भर्ती हों। |
हेल्थ इंश्योरेंस एक कॉम्प्रिहेंसिव कवर देता है जो अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के अलावा भी कवर करता है। इनमें से कुछ खर्चों में सालाना हेल्थ चेक-अप, अस्पताल के लिए रोजाना नकद, ओपीडी खर्च और आयुष जैसे वैकल्पिक इलाज शामिल हैं। |
|
मेडिक्लेम में कोई ऐड-ऑन कवर नहीं होते। |
क्रिटिकल इलनेस कवर, मैटरनिटी बेनिफिट और इनफर्टिलिटी कवर वगैरह जैसे कई ऐड-ऑन कवर होते हैं। |
|
मेडिक्लेम में अस्पताल में भर्ती होने का कवर सीमित है, जो 5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होता। |
हेल्थ इंश्योरेंस कवर व्यापक होता है और इसका कवरेज उम्र, शहर, एक प्लान में सदस्यों की संख्या वगैरह के आधार पर तय किया जाता है। |
|
मेडिक्लेम में लचीलापन नहीं होता। |
हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लचीले होते हैं, इन्हें कस्टमाइज भी किया जा सकता है। |
मेडिक्लेम और हेल्थ इंश्योरेंस के फ़ायदे
मेडिक्लेम के फ़ायदे
आपके अस्पताल में भर्ती होने पर चिकित्सा खर्च के लिए आप तत्काल कवरेज पा सकते हैं।
अगर आप कैशलेस मेडिक्लेम पॉलिसी चुनते हैं, तो आपकी इंश्योरेंस कंपनी खर्चों का सीधे भुगतान करती है।
अगर आप रीइंबर्समेंट का विकल्प चुनते हैं, तो इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से आपके पैसे का भुगतान किया जाएगा।
हेल्थ इंश्योरेंस के फ़ायदे
यह कॉम्प्रिहेंसिव कवरेज देता है
कई ऐड-ऑन भी देता है
आप एक ही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत परिवार के सभी सदस्यों को कवर करने के लिए फ़ैमिली फ़्लोटर हेल्थ इंश्योरेंस का विकल्प चुन सकते हैं।
अस्पताल में भर्ती होने के पहले और बाद के खर्च कवर होते हैं।
आपको क्रिटिकल इलनेस कवर चुनने का विकल्प देता है।
आप बाह्य रोगी बेनीफिट, मैटरनिटी बेनीफिट, रेस्टोरेशन बेनीफिट, वगैरह जैसे फ़ायदे चुन सकते हैं।
अपने माता-पिता के लिए आप खास वरिष्ठ नागरिक प्लान ले सकते हैं।
कैशलेस क्लेम उपलब्ध होते हैं।
आपको कौन सा खरीदना चाहिए, मेडिक्लेम या हेल्थ इंश्योरेंस?
आपका निर्णय कई कारकों पर निर्भर करेगा, जैसे:
- आपकी वित्तीय स्थिति
- स्वास्थ्य समस्याएं जिनसे आप और आपका परिवार पीड़ित है
- आप लंबे समय या कम समय के लिए योजना बनाने में विश्वास रखते हैं
- आपको अपने हेल्थ प्लान में लचीलापन चाहिए या नहीं
- आपको ऐड-ऑन कवर और फ़ायदे चाहिए या नहीं
- ज्यादा या कम प्रीमियम देना चाहते हैं
- अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की उम्र, जीवन स्थिति, और स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखें
अगर ऊपर बताए गए कारकों को ध्यान में रखते हुए आपको पता हो कि आपके और आपके परिवार के लिए बेहतर क्या होगा, तो दोनों में से कोई एक चुनना मुश्किल नहीं होगा। अगर आपको और जानकारी चाहिए तो, हमसे संपर्क करें! हम आपकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं।
महत्वपूर्ण: कोरोना वाइरस हेल्थ इंश्योरेंस के फ़ायदे और इसमें क्या कवर होता है, के बारे में और जानें।