hamburger
×
Digit General Insurance Logo
Powered By Digit
general-insurance

मैटरनिटी हेल्थ इंश्योरेंस क्या है?

मैटरनिटी इंश्योरेंस एक ऐड-ऑन कवर है जिसे कोई व्यक्ति अपने या फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस में चुन सकता है, इसमें मैटरनिटी से जुड़े सभी खर्च कवर होते हैं। कोई भी व्यक्ति अपने मौजूदा या नया हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लेते समय इस लाभ को अपने या अपने जीवनसाथी के लिए शामिल कर सकता है, ताकि समय आने पर बच्चे की डिलीवरी और गर्भावस्था में किसी भी दिक्कत या स्वास्थ्य कारणों से जरूरी गर्भपात वगैरह के खर्च को हम कवर करते हैं। Read more... इसके अलावा, यह कवर फर्टिलिटी से जुड़े मामलों और किसी भी मेडिकल दिक्कत की वजह से नवजात बच्चे के अस्पताल में भर्ती होने के खर्च, टीकाकरण खर्च, और डिलीवरी की तारीख से 90 दिनों तक होने वाले खर्चों का मुआवजा देता है। अस्वीकरण : डिजिट में, फ़िलहाल, हम अपने हेल्थ इंश्योरेंस में मैटर्निटी कवर नहीं दे रहे हैं। क्योंकि इस तरह का मौका हर दिन नहीं आता। चाहे यह आपका पहला बच्चा हो या दूसरा, जीवन में माता-पिता बनने का फैसला लेना और बच्चा प्लान करना जीवन का सबसे खूबसूरत, लेकिन उत्तेजना और घबराहट, अनिश्चितता और बेचैनी, चिंता और संतुष्टि से भरा चुनौती वाला समय हो सकता है। चाहें आप परिवार शुरू करने की सोच रहे हों या फिर पहले बच्चे के लिए भाई-बहन लाने का प्लान कर रहे हों, मैटरनिटी का समय, बच्चे का जन्म और इसके साथ आने वाली हर चीज कई बार तनावपूर्ण हो सकती है। इसलिए, हम यहां आपकी मदद करने के लिए हैं। समय से पहले ही। आखिरकार, नियोजित और अनियोजित चीजों के लिए भी प्लान करना हमेशा बेहतर होता है। Read less

मेटर्निटी हेल्थ इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीदें

usp icon

9000+

Cashless Hospitals

usp icon

2.5 Crore+

Lives Insured

usp icon

4.5 Lacs+

Claims Settled

0% GST on Health Premiums
false

I agree to the Terms & Conditions

Get Exclusive Porting Benefits

0% GST on Health Premiums

I agree to the Terms & Conditions

true

Get exclusive Benefits

health

Check Prices

arrow
×
car

Buy Health Insurance, Up to 20% Discount

Port Existing Policy

Buy a New Health Policy

भारत में मैटरनिटी के बढ़ते खर्चे

मैटरनिटी
अधिकांश शहरों में बच्चे पैदा करने की औसत लागत कम से कम 50,000 से 70,000 रुपए है।
सी-सेक्शन
भारत में सी-सेक्शन डिलीवरी की कॉस्ट बढ़ रही है, कई शहरों में इसकी लागत 2 लाख तक पहुंच जाती है!
Pregnancy Test
भारत के ज्यादातर दंपती मां-बाप बनने के साथ आने वाली आर्थिक जिम्मेदारियों से डरे रहते हैं।

मैटरनिटी कवर का फायदा कौन ले सकता है?

कोई भी व्यक्ति अगर नीचे बताए गए मापदंड को पूरा करता है, तो अपने हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में मैटरनिटी ऐड-ऑन का फायदा ले सकता है:

अगर आपने अपनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय कवर का विकल्प चुना था या इसे बाद में शामिल किया है।

अगर आपने तय किया गया वेटिंग पीरियड पूरा कर लिया है, तभी आप इस मेटर्निटी कवर के लिए क्लेम कर सकते हैं या बेनिफ़िट प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आप शादीशुदा हैं और <40 साल के हैं।

अगर आपने दो से ज्यादा बच्चों के लिए कवर का इस्तेमाल नहीं किया है।

मैटरनिटी इंश्योरेंस इन लोगों के लिए सही है

1
नवविवाहित जोड़ों के लिए जो कम से कम अगले दो से तीन वर्षों में परिवार शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं
2
जो जल्द ही शादी करने और अगले दो से तीन साल में एक बच्चा पैदा करने की प्लानिंग कर रहे हैं
3
जिनका पहले से ही एक बच्चा है, लेकिन कम से कम अगले दो वर्षों में अगले बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं
4
जो किसी बच्चे की प्लानिंग नहीं कर रहे हैं, लेकिन फिर भी सुरक्षित रहना चाहते हैं।

युवा जोड़ों के लिए मैटरनिटी बेनिफिट में खास क्या है?

आर्थिक सुरक्षा

आर्थिक सुरक्षा

अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में आर्थिक तौर पर सुरक्षित रहें। आपके हेल्थ इंश्योरेंस में फाइनेंशियल बेनिफिट कवर यह सुनिश्चित करेगा कि आपको अपनी बचत से ज्यादा खर्च ना करना पड़े और इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि आपकी डिलीवरी और पेरेंटहुड की शुरुआत तनाव-मुक्त हो।

पेरेंटहुड की तनाव-मुक्त शुरुआत

पेरेंटहुड की तनाव-मुक्त शुरुआत

मैटरनिटी बेनिफिट कवर न केवल डिलीवरी के दौरान के खर्चों को कवर करता है, बल्कि आपके नवजात बच्चे को भी शुरुआती 90 दिनों तक (मेडिकल परेशानियों और टीकाकरण के लिए कवर) से सुरक्षा देता है, ताकि आप आराम से स्वस्थ होकर अपने नए सफर की शुरुआत का आनंद उठा सकें।

वैल्युएबल लॉन्ग-टर्म बेनिफिट

वैल्युएबल लॉन्ग-टर्म बेनिफिट

दूसरा बच्चा होने पर इंश्योरेंस की राशि पर कुछ मैटर्निटी कवर अतिरिक्त बेनिफ़िट देते हैं।

स्वास्थ्य कारणों से जरूरी गर्भपात का कवर

स्वास्थ्य कारणों से जरूरी गर्भपात का कवर

मेडिकल जरूरत पड़ने पर वैध गर्भपात करने का विकल्प रखें। हमारा मैटरनिटी बेनिफिट कवर स्वास्थ्य वजहों से जरूरी और कानूनी तौर पर वैध गर्भपात के समय सुरक्षा देता है।

दिमागी शांति

दिमागी शांति

दिमागी शांति। हमारे बच्चे हमारी खुशियों का खजाना हैं, और आपको खर्च का तनाव देकर हम यह खुशी आपसे दूर नहीं होने दे सकते। आपका साथ देने के लिए हमारे पास आपके लिए मैटर्निटी कवर है!

मैटरनिटी कवर वाले हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में और जानें

मैटरनिटी इंश्योरेंस के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या मैं गर्भवती होने पर मैटरनिटी कवरेज खरीद सकती हूं?

up-arrow

हेल्थ इंश्योरर मैटरनिटी कवरेज को पहले से मौजूद स्थिति मानते हैं और इसलिए इसका वेटिंग पीरियड भी होता है। इसलिए अगर आप गर्भावस्था के दौरान यह खरीदते हैं, तो आपका मैटरनिटी कवरेज तुरंत एक्टिवेट नहीं हो पाएगा। इसलिए इसे पहले से ही खरीदना बेहतर होता है।

हेल्थ इंश्योरेंस के मैटरनिटी बेनिफिट कवर में क्या-क्या शामिल है?

up-arrow

मैटरनिटी कवरेज बच्चे के जन्म से जुड़े सारे खर्चों का भुगतान करता है, जिसमें अस्पताल में भर्ती होने से पहले और भर्ती होने के बाद के खर्च, डिलीवरी चार्ज, नवजात बच्चे का टीकाकरण चार्ज, बच्चे के जन्म में आने वाली हर तरह की आपात स्थिति के खर्चे वगैरह शामिल हैं।

मैटर्निटी कवरेज का वेटिंग पीरियड क्या है?

up-arrow

आम तौर पर, हर इंश्योरर का वेटिंग पीरियड अलग अलग होता है। यह 2 साल से 4 साल तक होता है।

आम तौर पर, हर इंश्योरर का वेटिंग पीरियड अलग अलग होता है। यह 2 साल से 4 साल तक होता है।

मुझे मैटरनिटी कवरेज का ऑप्शन कब चुनना चाहिए?

up-arrow

मैटरनिटी कवरेज को पहली हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ चुना जाना चाहिए, ताकि जब आप परिवार शुरू करने वाले हों, तो वेटिंग पीरियड खत्म हो चुका हो। अगर आपने अपनी पहली पॉलिसी में यह बेनिफिट नहीं लिया है, तो शादी करने या फैमिली प्लानिंग शुरू करने से ठीक पहले यह चुन सकते हैं, ताकि आप इसका फायदा तब ले सकें जब आप बच्चा प्लान कर रहे हों।

क्या मैटरनिटी कवरेज में गर्भपात शामिल है?

up-arrow

हां, यह शामिल है। कुछ दुर्भाग्यपूर्ण कारणों से कई बार गर्भपात करने की जरूरत पड़ सकती है जो कि काफी महंगा है। आपके मैटरनिटी कवरेज में मेडिकल कारणों से जरूरी गर्भपात के खर्चे भी शामिल हैं। साथ ही गर्भावस्था या प्रसव से संबंधित इलाज को भी कवर किया जाता है।

क्या मैटर्निटी कवर में दूसरे बच्चे के जन्म को कवर किया जाता है?

up-arrow

हां, हमारे हेल्थ इंश्योरेंस के मैटर्निटी कवर में दो बच्चों के जन्म तक कवर मिलता है। कुछ इंश्योरेंस दाता दूसरे बच्चे के जन्म में इंश्योरेंस की राशि भी बढ़ा देते हैं।

हां, हमारे हेल्थ इंश्योरेंस के मैटर्निटी कवर में दो बच्चों के जन्म तक कवर मिलता है। कुछ इंश्योरेंस दाता दूसरे बच्चे के जन्म में इंश्योरेंस की राशि भी बढ़ा देते हैं।

क्या मैटर्निटी कवरेज में नवजात बच्चे को भी कवर किया जाता है?

up-arrow

हां, आम तौर पर इंश्योरेंस दाता आपके नवजात बच्चे को मैटर्निटी इंश्योरेंस में उसके 90 दिन का होने तक कवर करते हैं, जिसमें किसी भी बीमारी का उपचार, आपातकाल या टीकाकरण शामिल है।

हां, आम तौर पर इंश्योरेंस दाता आपके नवजात बच्चे को मैटर्निटी इंश्योरेंस में उसके 90 दिन का होने तक कवर करते हैं, जिसमें किसी भी बीमारी का उपचार, आपातकाल या टीकाकरण शामिल है।