hamburger
×
Digit General Insurance Logo
Powered By Digit
general-insurance

माल वाहक वाहन इंश्योरेंस

माल वाहक वाहन (गुड्ज़ कैरीइंग व्हीकल) इंश्योरेंस एक प्रकार का कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस है, जिसे एक कमर्शियल वाहन (जिनका उपयोग सामान को एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए किया जाता है) की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है। माना जाता है कि कमर्शियल वाहन दूसरे वाहनों की तुलना में अधिक जोखिम भरे होते हैं। Read more... माल वाहक वाहन इंश्योरेंस अनिश्चित परिस्थितियों (जैसे: दुर्घटना, टकराव, चोरी, प्राकृतिक आपदा और आग) के दौरान हुए नुकसान को कवर करता है। माल वाहक वाहनों के प्रकार भारत में व्यापार के अनुसार विभिन्न प्रकार के माल वाहक वाहन हैं। कुछ माल वाहक वाहन ये हैं: ट्रक- ट्रक विभिन्न आकार के होते हैं। फर्नीचर और उपकरणों जैसे सामानों के परिवहन के लिए बड़े ट्रकों तथा रोज़मर्रा के सामान के परिवहन के लिए छोटे ट्रकों का उपयोग किया जाता है। सभी प्रकार के माल वाहक ट्रक को एक कमर्शियल इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत कवर किया जाता है। टेंपो- टेंपो ट्रक की तुलना में छोटे होते हैं, और अक्सर शहर के भीतर सामान के परिवहन और डिलीवरी के लिए उपयोग किए जाते हैं। इसे माल वाहक वाहन इंश्योरेंस के तहत भी कवर किया जा सकता है। तीन पहिया वाहन- कार्गो ऑटो या तीन पहिया वाहन का उपयोग अक्सर शहर के भीतर सामान की डिलीवरी के लिए किया जाता है। चूंकि ये आकार में छोटे होते हैं, इसलिए यह ट्रक और ट्रेलर की तुलना में कम जोखिम वाले होते हैं। हालांकि, यह अभी भी अधिकतम सुरक्षा और न्यूनतम व्यावसायिक नुकसान के लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं। ट्रेलर- ट्रेलर बड़े सामान को ढोने का काम करता है; भारी सामान के परिवहन के लिए अक्सर देश भर में इसका उपयोग किया जाता है। इसके साथ जुड़े जोखिम को देखते हुए इसे माल वाहक वाहन इंश्योरेंस के अंतर्गत कवर करना अनिवार्य है। टिपर- टिपर भारी वाहन और माल वाहक वाहन का एक प्रकार है; जिसे अक्सर निर्माण-कार्य के सामान के परिवहन के लिए उपयोग किया जाता है। इसे संभावित जोखिम से बचाने के लिए डिजिट की कमर्शियल इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत कवर किया जाता है। Read less

ख़रीदे/रिन्यू माल वाहक वाहन इंश्योरेंस

usp icon

2000+

Cashless Garages

usp icon

1750 Crore+

Paid-in Claims

usp icon

60 Lakh+

Policies Sold

Get Instant Policy in Minutes*

I agree to the Terms & Conditions

Buy Online for Huge Savings

car

Check Price

arrow
×
cv

Buy Commercial Vehicle Insurance Online

It's a Brand New Vehicle

usp icon

2000+

Cashless Garages

usp icon

1750 Crore+

Paid-in Claims

usp icon

60 Lakh+

Policies Sold

डिजिट द्वारा दिए जा रहे माल वाहक वाहन इंश्योरेंस को क्यों चुनें ?

हम अपने ग्राहकों के साथ वीआईपी (VIPs) की तरह व्यवहार करते हैं, जानिए कैसे…

अपना वाहन आईडीवी कस्टमाइज़ करें

अपना वाहन आईडीवी कस्टमाइज़ करें

हम आपकी पसंद के अनुसार वाहन आईडीवी कस्टमाइज़ कर सकते हैं!

24*7 सपोर्ट

24*7 सपोर्ट

हम आपको राष्ट्रीय अवकाश पर भी 24*7 कॉल की सुविधा देते हैं।

सुपर-फास्ट क्लेम्स

सुपर-फास्ट क्लेम्स

आप अपने स्मार्टफ़ोन के जरिए सुपर फ़ास्ट क्लेम्स कर सकते हैं।

माल वाहक वाहन इंश्योरेंस के अंतर्गत क्या चीजें कवर की जाती हैं?

दुर्घटना

दुर्घटना

दुर्घटना के कारण माल वाहक वाहन को हुए नुकसान को कवर किया जाता है।

चोरी होना

चोरी होना

चोरी की स्थिति में माल वाहक वाहन को हुए नुकसान को भी कवर किया जाता है।

आग लगना

आग लगना

आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में माल वाहक वाहन को हुआ नुकसान कवर किया जाता है।

प्राकृतिक आपदा

प्राकृतिक आपदा

बाढ़, भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदा के कारण आपके माल वाहक वाहन को हुए नुकसान को कवर किया जाता है।

निजी दुर्घटना

निजी दुर्घटना

इंश्योर किये गए माल वाहक वाहन के मालिक-चालक को किसी भी निजी दुर्घटना या मृत्यु के अंतर्गत कवर दिया जाता है।

थर्ड- पार्टी का नुकसान

थर्ड- पार्टी का नुकसान

किसी दुर्घटना या टक्कर की स्थिति में इंश्योर किये गए माल वाहक वाहन के कारण किसी थर्ड- पार्टी के वाहन, प्रॉपर्टी या व्यक्ति को हुए नुकसान को भी कवर दिया जाता है।

टो करते समय खराब हुआ वाहन

टो करते समय खराब हुआ वाहन

टो करते समय आपके माल वाहक वाहन को होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कवर दिया जाता है।

माल वाहक वाहन इंश्योरेंस के अंतर्गत क्या कवर नहीं किया जाता है?

यह जानना भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि आपकेमाल वाहक वाहन इंश्योरेंस पॉलिसी में क्या चीजें शामिल नहीं हैं ताकि क्लेम करते समय आप परेशान न हों। ये कुछ ऐसी स्थितियां बताई गई हैं:

थर्ड-पार्टी पॉलिसी होल्डर का खुद का नुकसान

यदि आप अपने कमर्शियल वाहन के लिए थर्ड- पार्टी कमर्शियल इंश्योरेंस लेने जा रहे हैं, तो खुद को हुए नुकसान को कवर नहीं किया जाएगा।

शराब पीकर गाड़ी चलाना, या बिना वैध लाइसेंस के गाड़ी चलाना

यदि किसी क्लेम के दौरान, मालिक-चालाक को वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना या शराब के नशे में इंश्योर किये गए वाहन चलाते हुए पाया जाता है, तो क्लेम अप्रूव नहीं किया जा सकता है।

खुद की लापरवाही

खुद की लापरवाही के कारण माल वाहक वाहन को हुए किसी भी नुकसान के लिए कवर नहीं किया जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि शहर में बाढ़ आ रही है, और फिर भी आप वाहन चला रहें है तो डैमेज कवर नहीं किया जाएगा।

परिणाम के रूप में होने वाला नुकसान

कोई भी नुकसान जो किसी दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा या आग का सीधा परिणाम नहीं है, उसके लिए कवर नहीं किया जा सकता है।

मुख्य विशेषताएं

डिजिट बेनिफिट्स

क्लेम प्रोसेस

पेपरलेस क्लेम

कस्टमर सपोर्ट

24x7 सपोर्ट

अतिरिक्त कवरेज

पीए कवर, कानूनी देयता कवर, विशेष छूट और अनिवार्य कटौती, आदि

थर्ड-पार्टी को नुकसान

व्यक्तिगत नुकसान के लिए असीमित देयता, संपत्ति / वाहन के नुकसान के लिए 7.5 लाख तक का भुगतान

माल वाहक वाहन इंश्योरेंस प्लान के प्रकार

हम आपको दो प्रकार के प्राइमरी प्लान उपलब्ध करवाते हैं, जो कि आपके हैवी-ड्यूटी वाहन के प्रकार और उन वाहन की संख्या के आधार पर निर्धारित होता है जिनका आप इंश्योरेंस करवाना चाहते हैं,

केवल लायबिलिटी

स्टैन्डर्ड पैकेज

×

कैसे क्लेम करें?

Report Card

डिजिट इंश्योरेंस क्लेम का कितनी जल्दी निपटारा होता है?

इंश्योरेंस कंपनी बदलते समय यह पहला सवाल आपके दिमाग में आना चाहिए। अच्छी बात है अगर आप ऐसा सोचते हैं।

डिजिट का क्लेम रिपोर्ट कार्ड पढ़ें

मुझे माल वाहक वाहन इंश्योरेंस क्यों करवाना चाहिए?

भारत में ऑनलाइन माल वाहक वाहन इंश्योरेंस करवाने के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल