हेल्थ इंश्योरेंस में रिस्टोरेशन बेनिफिट
हेल्थ इंश्योरेंस में रिस्टोरेशन बेनिफिट ऑनलाइन खरीदें
9000+
Cashless Hospitals
3.8 Crore+
Lives Insured
8 Lacs+
Claims Settled
I agree to the Terms & Conditions
Get Exclusive Porting Benefits
Buy Health Insurance, Up to 20% Discount
Port Existing Policy
हेल्थ इंश्योरेंस में रिस्टोरेशन बेनिफिट के उदाहरण
चलिए उदाहरण के साथ समझते हैं - श्री रवि के पास रिस्टोरेशन बेनिफिट के साथ 4 लाख रुपए की हेल्थ इंश्योरेंस है। उनके दिल की सर्जरी हुई थी तब इंश्योर की गई राशि का पूरा 4 लाख रुपए इस्तेमाल हो गया था।
कुछ महीने बाद श्री रवि को कैंसर होने का पता चलता है जिसमें 2 लाख रुपए लागत की सर्जरी की जरूरत होती है। इंश्योरेंस कंपनी इस वक्त रवि की सर्जरी, अस्पताल में भर्ती होने और चिकित्सा का पूरा खर्चा कवर कर लेती है क्योंकि इसमें 4 लाख रुपए की इंश्योर की गई राशि को बहाल किया गया है। ये सब संभव हुआ क्योंकि रवि ने हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हुए रिस्टोरेशन बेनिफिट को भी चुना था।
हम आपने ग्राहकों को लुभावने फायदों के साथ बहकाने में विश्वास नहीं करते हैं।
ये जरूरी क्यों है - ये जरूरी और फायदेमंद है क्योंकि जब आप इसका चुनाव करते हैं तो एक बुद्धिमानी वाला निर्णय लेते हैं।
किसी भी मामले में बैक-अप योजना का होना जरूरी है, खासतौर पर तब जब बात आपके स्वास्थ्य की हो। ठीक इसी तरह रिस्टोरेशन बेनिफिट बैक-अप प्लान हैं और जरूरत के समय आपकी मदद करते हैं ।
इसके बारे में और जानें:
रिस्टोरेशन बेनिफिट के प्रकार
रिस्टोरेशन बेनिफिट के दो तरह के विकल्प मौजूद हैं और हमारा सुझाव है कि कोई भी एक विकल्प चुनने से पहले आपको हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रिंट पढ़ लेना चाहिए:
- इंश्योर की गई राशि का पूरा इस्तेमाल - इस विकल्प में फायदा सिर्फ तब मिलता है जब इंश्योर की गई राशि का पूरा इस्तेमाल हो जाता है।
- इंश्योर की गई राशि के कुछ हिस्से का इस्तेमाल - इस विकल्प में फायदा तब भी मिलता है जब इंश्योर की गई राशि का कुछ हिस्सा ही इस्तेमाल हुआ हो।
रिस्टोरेशन बेनिफिट का चयन किसे करना चाहिए?
हमारा सुझाव है कि पॉलिसी का पूरा फायदा लेने के लिए आप फैमिली फ्लोटर पॉलिसी खरीदते हुए इन ऐड-ऑन फायदों को भी जरूर खरीदें। ये फायदा फैमिली फ्लोटर प्लान के लिए बढ़िया है क्योंकि ये आपके प्लान में वास्तविक मूल्य जोड़ देता है।
वो लोग जिनको कम जानकारी है उनके लिए फैमिली फ्लोटर प्लान में कवर परिवार के सदस्यों के बीच ही काम करता है। इस तरह की पॉलिसी में रिस्टोरेशन बेनिफिट का फायदा काम आता है।
उदाहरण के लिए, आपके पास 4 लाख रुपए की इंश्योर की हुई राशि के साथ फ्लोटर प्लान है और आपके जीवनसाथी की तबियत खराब है और पूरी कवरेज का इस्तेमाल इसमें हो गया है।
अगर दुर्भाग्यवश, आपके परिवार के किसी और सदस्य को पॉलिसी के उसी साल में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है, इस स्थिति में ये खासियत इंश्योर की हुई राशि को बहाल करने में मदद करेगी।
क्या रिस्टोरेशन बेनिफिट पॉलिसी प्रीमियम को बढ़ा देते हैं?
रिस्टोरेशन बेनिफिट आर्थिक रूप से भी फायदेमंद है। हालांकि, इंश्योरेंस कवर के प्रीमियम का निर्धारण करने का एक सामान्य नियम है-पॉलिसी के साथ जितनी ज्यादा सुविधाएं चुनी जाएंगी, उसका प्रीमियम उतना ही अधिक होगा।
ये फायदा निश्चित तौर पर प्रीमियम की राशि को बढ़ा देता है। ये एक अतिरिक्त कीमत है जिसको अतिरिक्त कवर के लिए इंश्योर्ड व्यक्ति चुकाता है।
उदाहरण के लिए, 34 साल के व्यक्ति के लिए 4 लाख रुपए का इंश्योरेंस प्लान सालाना 5,000 रुपए से थोड़ा ज्यादा होगा, जबकि रिस्टोरेशन बेनिफिट के साथ वाले प्लान की कीमत 6,000 रुपए से ज्यादा होगी।
रिस्टोरेशन बेनिफिट लेते हुए इन बिंदुओं को जरूर ध्यान रखें:
संबंधित चिकित्सीय स्थिति न होने पर रिस्टोरेशन बेनिफिट मिलेगा।
यह एक ऐड-ऑन फायदा है जिसे आप इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ खरीद सकते हैं।
पॉलिसी खरीदते हुए कुछ अतिरिक्त कीमत देकर इसको लिया जा सकता है।
इंश्योर की हुई राशि के पूरा या आंशिक इस्तेमाल हो जाने के बाद रिस्टोरेशन होगी।
बहाल की गई इंश्योर की हुई राशि पॉलिसी के अगले साल के लिए उत्तरदायी नहीं है।
रिस्टोरेशन बेनिफिट पहले दावे के समय लागू नहीं होगा।
ये सिर्फ इंश्योर किए हुई ज्यादा राशि पर ही नहीं बल्कि ये किसी भी इंश्योर की हुई राशि पर लागू किया जा सकता है।
एक बार जब आप एक ही दावे में पॉलिसी अवधि के अंदर इंश्योर की हुई राशि का इस्तेमाल कर लेते हैं तो रिस्टोरेशन बेनिफिट के चलते ये राशि वापस आ जाती है।
वापस लाने का ये फायदा सिर्फ भविष्य के दावों के लिए है।
हेल्थ इंश्योरेंस में रिस्टोरेशन बेनिफिट से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या रिस्टोरेशन बेनिफिट उसी बीमारी पर लागू होते हैं
कुछ कंपनियां उसी बीमारी पर 30 से 45 दिनों के अंतर में अतिरिक्त शुल्क के साथ बहाली के फायदों का ऑफर देती हैं।
वरना, इस इंडस्ट्री में हेल्थ इंश्योरेंस में रिस्टोरेशन बेनिफिट को तब ही लिया जा सकता है जब ऐसी किसी बीमारी के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हो जो संबंधित न हो। उदाहरण के लिए आपको फ्रैक्चर के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और आपने हेल्थ इंश्योरेंस का दावा किया। दुर्भाग्यवश, आने वाले महीनों में आपको स्वाइन फ़्लू हो जाए। आपके रिस्टोरेशन बेनिफिट आपके हेल्थ इंश्योरेंस के दावे के साथ ही मिल जाएंगे क्योंकि अस्पताल में भर्ती होने की वजह वही बीमारी नहीं है।