टर्मिनल इलनेस और क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस में अंतर
अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस ले रहे हैं, तो आपको एक टर्म प्लान के बारे में भी सोचना चाहिए। टर्म प्लान एक लंबी अवधि का इंश्योरेंस प्लान होता है, जिसमें पॉलिसीधारक की मौत होने पर इंश्योरेंस पॉलिसीधारक के नॉमिनी को इंश्योरेंस राशि मिलती है।
लेकिन पॉलिसीधारक को खरीदी गई इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रकार के आधार पर प्रीमियम का या एकमुश्त भुगतान करना होगा। कुछ टर्म पॉलिसी में, पॉलिसीधारकों को गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, दिल का दौरा, ऑर्गैन फ़ेल हो जाने, वगैरह के इलाज के लिए नकद भुगतान भी दिया जाता है।
ये पॉलिसी बीमारी के प्रकार जैसे क्रिटिकल इलनेस और टर्मिनल इलनेस के साथ-साथ पॉलिसी के नियमों और शर्तों के आधार पर इंश्योरेंस राशि का भुगतान करती हैं। अपनी पॉलिसी चुनने से पहले क्रिटिकल इलनेस और टर्मिनल इलनेस के बीच के अंतर को समझना बहुत जरूरी है। इन दो तरह की बीमारियों के बीच साफ-साफ अंतर जानने के बाद अपने लिए उपयुक्त प्रकार की इंश्योरेंस पॉलिसी चुनना आसान हो जाता है।
I agree to the Terms & Conditions
Get Exclusive Porting Benefits
Buy Health Insurance, Up to 20% Discount
Port Existing Policy
टर्मिनल इलनेस क्या होती है?
सरल शब्दों में, लाईलाज बीमारियों को टर्मिनल इलनेस कहते हैं। दुर्भाग्य से, ऐसी बीमारियां खासकर शहरों में बहुत तेज गति से बढ़ रही हैं, जिनकी वजह से इनसे पीड़ित मरीजों में जीवन प्रत्याशा कम हो रही है।
ऐसी स्थितियों में टर्मिनल इंश्योरेंस पॉलिसी बहुत फ़ायदेमंद हो जाती है, जिसमें पॉलिसीधारक की मौत के बाद नॉमिनी को इंश्योरेंस राशि के साथ ही अतिरिक्त बोनस भी मिलता है। कुछ मामलों में यह भी देखा गया है कि अगर पॉलिसीधारकों की जीवन प्रत्याशा केवल 12 महीने से कम मानी जा रही है, तो इंश्योरेंस देने वाली कंपनी उनको कुल इंश्योरेंस राशि का 25% तक भुगतान करती हैं।
हालांकि, ऐसे मामलों में पॉलिसीधारक को इलाज के लिए पहले भुगतान कर दी गई राशि को घटा कर मृत्यु लाभ की राशि दी जाती है।
क्रिटिकल इलनेस क्या होती है?
क्रिटिकल इलनेस वो बीमारियां होती हैं, जो गंभीर होती हैं लेकिन वो गहन मेडिकल इलाज से ठीक हो सकती हैं। कुछ सामान्य क्रिटिकल इलनेस हैं; दिल का दौरा, कैंसर, स्ट्रोक, विकलांगता, लकवा, अंधापन, ऑर्गैन ट्रांसप्लांट, वगैरह। आम तौर पर लाइफ़ इंश्योरेंस में, पॉलिसीधारक अगर किसी भी बीमारी से पीड़ित होते हैं, चाहे किसी भी तरह की बीमारी हो, उनको कुछ निश्चित सीमा तक फ़ायदा मिलता है।
लेकिन हेल्थ इंश्योरेंस के मामले में, पॉलिसीधारक को वित्तीय फ़ायदा तभी मिलता है जब वह अस्पताल में भर्ती होता है, बशर्ते क्लेम वैध हो और इंश्योर किए गए व्यक्ति का खर्च सम इंश्योर्ड की सीमा से ज्यादा न हो। लेकिन क्रिटिकल इलनेस पॉलिसी के साथ ऐसा नहीं होता।
क्रिटिकल इलनेस पॉलिसी में, इंश्योर किए गए व्यक्ति को एक निश्चित और एकमुश्त फ़ायदा मिलता है, और यह मुख्य तौर पर तब मिलता है जब क्रिटिकल इलनेस का इलाज बहुत महंगा होता है। लेकिन आपके एक मुश्त फ़ायदा लेने के बाद आपको इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से, पॉलिसी को रिन्यू कराने तक कोई और फ़ायदा नहीं मिलेगा।
टर्मिनल इलनेस और क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस में अंतर
|
टर्मिनल इलनेस इंश्योरेंस |
क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस |
|
| कुल इंश्योरेंस राशि |
टर्मिनल इलनेस इंश्योरेंस के तहत अगर इंश्योर किए गए व्यक्ति को टर्मिनल इलनेस के इलाज के लिए रुपयों की जरूरत होती हैं, वो कुल इंश्योरेंस राशि के 25 प्रतिशत के लिए क्लेम कर सकते हैं। |
जबकि, क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस के तहत आप एकमुश्त राशि ले सकते हैं और एक ही बार फ़ायदा तब ले सकते हैं, जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत हो। |
| क्लेम की उपलब्धता |
टर्मिनल इलनेस इंश्योरेंस में आप बतौर इंश्योरेंस पॉलिसीधारक अपने परिवार के सदस्यों को सुरक्षा दे सकते हैं क्योंकि इसमें धारक की मौत के बाद नॉमिनी को काफी ज्यादा फ़ायदा मिलता है। |
क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस में आप अस्पताल में भर्ती हुए बिना भी फ़ायदा ले सकते हैं। |
| वित्तीय फ़ायदे |
टर्मिनल इलनेस इंश्योरेंस पॉलिसी पॉलिसीधारकों को तब फ़ायदे देती है, जब उन्हें कोई लाइलाज बीमारी हो और उनकी जीवन प्रत्याशा 12 महीनों से कम मानी जाए। |
क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस पॉलिसी पॉलिसीधारकों को सिर्फ तब फ़ायदा देती है जब वो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होते हैं। |
फ़ायदे
टर्मिनल इलनेस कवर के फ़ायदे?
टर्मिनल इलनेस कवर के कुछ फ़ायदे नीचे बताए गए हैं:
क्रिटिकल इलनेस कवर के फ़ायदे?
क्रिटिकल इलनेस कवर के कुछ फ़ायदे ये हैं।
टर्मिनल इलनेस कवर किसको लेना चाहिए?
जो लोग कैंसर, दिल के रोग, स्ट्रोक, मेजर ऑर्गैन फेल होने, कोरोनरी आर्टरी बाईपास रोग, अल्जाइमर, बहरापन, अंधापन, ब्रेन ट्यूमर, गंभीर तौर पर जलने पर, लकवा, कोमा वगैरह जैसी लाइलाज बीमारी से पीड़ित हैं। ऐसी बीमारियां होती हैं जो ज्यादातर लाइलाज होती है और ऐसी स्थिति में जीवन प्रत्याशा आम तौर पर कम हो जाती है। इसलिए, टर्मिनल इंश्योरेंस करना बेहतर होता है क्योंकि इससे आप अपनी मौत के बाद अपने परिवार को वित्तीय सुरक्षा दे सकते हैं।
क्रिटिकल इलनेस कवर किसे लेना चाहिए?
आजकल गंभीर बीमारियां जैसे कैंसर, दिल का दौरा, स्ट्रोक, विकलांगता, लकवा, अंधापन, ऑर्गैन ट्रांसप्लांट, वगैरह बहुत चिंताजनक गति से बढ़ रही हैं। इसलिए, क्रिटिकल इंश्योरेंस पॉलिसी सबको लेना चाहिए क्योंकि अगर भविष्य में आपको ऐसी कोई बीमारी हो जाती है या बीमारी की वजह से आप नौकरी खो देते हैं, तो ये पॉलिसी आपके इलाज के खर्च को कवर करेगी।