इंटरनेशनल ट्रैवल इंश्योरेंस
24X7
Missed Call Facility
Affordable
Premium
1-Day Adventure
Activities Covered
Trip Type
- Country
- Geography
Popular Countries
Select Number of Travellers
I agree to the Terms & Conditions
Travel Insurance
Trip Type
- Country
- Geography
भारतीय नागरिकों के लिए जापान का टूरिस्ट वीजा
भारतीयों के लिए जापान टूरिस्ट वीज़ा के बारे में सब कुछ जानें
जापान एशिया महाद्वीप से जुड़ा है और अपनी अलग संस्कृति और परंपराओं के मामले में यह काफी अनूठा है। यह एक द्वीप-राष्ट्र है और संभवत: यही बात इसे बाकी दुनिया से इतना अलग बनाती है। जापान अपने विशिष्ट चेरी ब्लॉसम उद्यानों, मूर्तियों और कविता के लिए प्रसिद्ध है। यह दस से अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का केंद्र है जिसमें माउंट फ़ूजी टॉप आकर्षणों में से एक है।
इसके कुछ अन्य प्रसिद्ध आकर्षणों में हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क, ओसाका कैसल और द आइलैंड श्राइन ऑफ इटुकुशिमा शामिल हैं। जापान की यात्रा का सबसे अच्छा समय मार्च से मई और सितंबर से नवंबर के बीच का है।
क्या भारतीयों को जापान जाने के लिए वीज़ा की ज़रूरत होती है?
हां, सभी भारतीय पासपोर्ट धारकों को जापान जाने के लिए वीज़ा लेना अनिवार्य है।
क्या भारतीय नागरिकों के लिए जापान में ऑन अराइवल वीज़ा की सुविधा है?
नहीं, दुर्भाग्य से जापान जाने वाले भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए ऑन अराइवल वीज़ा उपलब्ध नहीं है। ध्यान रखें कि जब आप अपने जापान के वीज़ा के लिए आवेदन करते हैं, तब से जाने की तय तारीख़ तक आपके पास लगभग 60-90 दिन होने चाहिए।
जापान टूरिस्ट वीज़ा के लिए ज़रूरी दस्तावेज
हाल ही में, जापान भारतीयों के बीच सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बन गया है। इससे पहले, जापान के लिए टूरिस्ट वीज़ा हासिल करना बहुत आसान नहीं था। लेकिन, बाद में जापानी दूतावास ने वीज़ा के नियमों में कुछ ढील दी। जापान के टूरिस्ट वीज़ा के लिए आवेदन करने से पहले आपको नीचे दिए गए दस्तावेज जमा करने होंगे।
भारतीय नागरिकों के लिए जापान वीज़ा फ़ीस
भारतीय नागरिकों को सिंगल एंट्री के लिए दूतावास को 3000 येन की आवेदन फ़ीस और डबल के साथ-साथ एक से ज़्यादा एंट्रीज के लिए 6000 येन का भुगतान करन होता है। इसके अलावा, टूरिस्ट वीज़ा के लिए 700 येन।
जापान के वीज़ा के लिए आवेदन कैसे करें?
पूरे भारत के प्रमुख शहरों में लगभग 16 वीज़ा आवेदन केंद्र हैं। जापानी टूरिस्ट वीज़ा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया का पालन करना आसान है।
जापान टूरिस्ट वीज़ा प्रोसेस होने में लगने वाला समय
जापान के दूतावास को वीज़ा प्रोसेस करने में 5 कामकाज़ी दिन लगते हैं। इसमें वह दिन शामिल नहीं होगा जिस दिन आप आवेदन जमा करते हैं।
क्या मुझे जापान के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस खरीदना चाहिए?
जापान के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस लेना सही है और हमारी सलाह है कि आप यह ले लें। यह इंश्योरेंस धारक को विदेश में चिकित्सा उपचार या अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में चिकित्सा ख़र्च से सुरक्षित रहने में मदद करेगा। दूसरे फ़ायदे जो आप अपने ट्रैवल इंश्योरेंस के ज़रिए ले सकते हैं वह हैं:
ट्रैवल इंश्योरेंस चुनते समय, अपने सभी कवर्स और फ़ायदों को ध्यान से देखें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपकी यात्रा पॉलिसी में आपकी ज़रूरत की हर चीज़ शामिल है।