इंटरनेशनल ट्रैवल इंश्योरेंस
24X7
Missed Call Facility
Affordable
Premium
1-Day Adventure
Activities Covered
Trip Type
- Country
- Geography
Popular Countries
Select Number of Travellers
I agree to the Terms & Conditions
भारतीयों के लिए यूक्रेन वीज़ा: प्रकार, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और आवेदन प्रक्रिया
यूक्रेन एक पूर्वी यूरोपीय देश है, जो रूस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश होने के लिए भी जाना जाता है। लोग पढ़ाई या काम के सिलसिले में यूक्रेन जाते हैं और कभी-कभी पर्यटकों के रूप में भी इसके खूबसूरत दृश्यों का आनंद लेने जाते हैं। यूक्रेन की यात्रा की योजना बनाते समय भारतीय नागरिकों को सबसे पहले वीजा के लिए आवेदन करना होगा। 2022 से, यूक्रेन की यात्रा करने से पहले ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना अनिवार्य कर दिया गया है, अब यह वीज़ा प्राप्त करने के सबसे प्रमुख जरूरतों में से एक है।
क्या आप यूक्रेन के लिए वीज़ा प्राप्त करने के तरीकों के बारे में अधिक जानना चाहते हैं? तो उससे संबंधित संपूर्ण जानकारी को प्राप्त करने के लिए हमारे इस लेख को ध्यान से पढ़े।
क्या भारतीयों को यूक्रेन की यात्रा करने के लिए वीज़ा की आवश्यकता पड़ती है?
क्या भारतीय नागरिकों को यूक्रेन में वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा है?
क्या भारतीय नागरिकों के लिए यूक्रेन में इ-वीज़ा की सुविधा है?
जी हां , यूक्रेन भारतीयों को इलेक्ट्रॉनिक वीज़ा या इ-वीज़ा की सुविधा प्रदान करता है। इस प्रकार के वीज़ा आवेदकों को तत्काल वीज़ा मिलने में 2-3 दिनों का समय लगता है। यह वीज़ा यूक्रेन पहुंचने के बाद 30 दिनों तक के लिए वेलिड होता है। इस वीज़ा को प्राप्त करने के लिए अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता भी पड़ सकती है।
भारतीयों के लिए यूक्रेन वीज़ा के कितने प्रकार हैं?
आवेदन करते समय आपको अपने लिए सही प्रकार के वीज़ा के बारे में जानना जरूरी है, जो आपकी यात्रा के उद्देश्य को पूरा करता हो। यहां यूक्रेन जाने के लिए विभिन्न प्रकार के वीज़ा के बारे में बताया गया है, जिनका आप अपने उद्देश्य और जरूरत के अनुसार चयन कर सकते हैं।
ट्रांजिट (B टाइप) वीज़ा: यदि आप यूक्रेन से किसी और देश की भी यात्रा करना चाहते है, तो इस प्रकार का वीज़ा आपके लिए सबसे उपयुक्त है। यह एक विदेशी/राज्य के बाहर वाले व्यक्ति के लिए इशू किया जाता है, जो अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यूक्रेन से होकर ट्रांजिट करना चाहते हैं। ट्रांजिट अवधि पांच दिनों से अधिक नहीं हो सकती। यह वीज़ा सिंगल, मल्टीपल या डबल एंट्री के लिए भी हो सकते हैं। प्रत्येक वीज़ा एक बार में ठहरने के लिए लगभग एक वर्ष के लिए वैध होता है।
शॉर्ट-टर्म (C टाइप) वीज़ा: इस प्रकार का वीज़ा मुख्य रूप से विदेशियों या राज्य से बाहर वाले लोगों के लिए ही इशू किया है जो लगभग 90 से 180 दिनों के बीच यूक्रेन में रहने का इरादा रखते हैं। इन्हें सिंगल, डबल या मल्टीपल एंट्री वीज़ा के रूप में भी इशू किया जा सकता है। यह आम तौर पर सिंगल स्टे के लिए छह महीने तक वेलिड होता है। इसको आप अपनी यात्रा के उद्देश्य या दिए गए दस्तावेजों के आधार पर बढ़ा सकते हैं। हालांकि, इसकी वेलिडिटि पाँच वर्ष से अधिक नहीं हो सकती।
लॉन्ग-टर्म (D टाइप) वीज़ा: यह वीज़ा उन विदेशियों या राज्यविहीन लोगों के लिए इशू किया जाता है, जो टेम्पररी स्टे परमिट के लिए आवेदन करना चाहते हैं। यह आमतौर पर 90 दिनों के लिए वेलिड होता है। आप इस वीज़ा के साथ मल्टीपल एंट्री को भी प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन प्रत्येक एंट्री की वेलिडिटि 90 दिनों की ही होगी।
यूक्रेन के शॉर्ट-टर्म वीज़ा उन लोगों के लिए उपयुक्त हैं, जो यहां छोटी अवधि के लिए रहने की योजना बना रहे हैं। यहां नीचे विभिन्न प्रकार के शॉर्ट-टर्म वीज़ा की जानकारी को आपके सामने पेश किया गया है ।
यूक्रेन टूरिस्ट वीज़ा: यदि आप एक टूरिस्ट के रूप में यूक्रेन की यात्रा करते हैं, तो आपको इस वीज़ा का चयन करना चाहिए। यह वीज़ा आमतौर पर लगभग 30 दिनों के लिए वेलिड होता है, लेकिन कोई भी इसे तीन महीने तक के लिए बढ़ा सकता है।
यूक्रेन बिजनेस वीज़ा: यह वीज़ा काम के सिलसिले में यूक्रेन आने वाले विदेशियों के लिया इशू किया जाता है। यह बिज़नस बैठकों, वार्ताओं आदि में भाग लेने वालों को भी दिया जाता है। यह वीज़ा यात्रा के समय से 30 दिनों के लिए ही वेलिड रहता है।
यूक्रेन मेडिकल ट्रीटमेंट वीज़ा: यह वीज़ा यूक्रेन आने वाले विदेशियों के लिए यूक्रेन मेडिकल इंस्टीट्यूट में मेडिकल ट्रीटमेंट प्राप्त करने के लिए इशू किया जाता है। यह लगभग छह महीने तक के लिए वेलिड रहता है।
यूक्रेन मीडिया वीज़ा: यह वीज़ा किसी भी समाचार को कवर करने के लिए यूक्रेन जाने वाले किसी भी विदेशी जर्नलिस्ट को दिया जाता है। यह मुख्य रूप से 30 दिनों के लिए वैध होता है और इसे तीन महीने तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।
दूसरी ओर, कुछ लॉन्ग-टर्म वीज़ा यहां स्टडी करने या लंबी अवधि के लिए काम करने के लिए आने वाले लोगों के लिए सही होते हैं। यहां उन लॉन्ग-टर्म वीज़ा के बारे में बताया है जिनके लिए आप आवेदन कर सकते हैं।
यूक्रेन वर्क वीज़ा: यह वीज़ा उन विदेशियों के लिए इशू किया जाता है, जिन्हे वहां नौकरी मिल गई है या रोजगार परमिट प्राप्त हुआ है। यह वीज़ा वहां काम करने के लिए आवेदक को परमिट प्रदान करता है। इसकी वेलिडिटि तीन महीने की होती है और आप इसे 10 साल तक के लिए बढ़ा सकते हैं।
यूक्रेन स्टडी वीज़ा: यह यूक्रेन में अध्ययन करने के इच्छुक छात्रों को दिया जाता है। इसे पाने के लिए उन्हें किसी भी रजिस्टर्ड यूक्रेन इंस्टीट्यूट में अपना प्रवेश प्रमाण दिखाना होगा। यह आमतौर पर तीन महीने के लिए वेलिड होता है, लेकिन छात्र इसे पाठ्यक्रम की अवधि के अनुसार बढ़ा सकते हैं।
यूक्रेन फॅमिली वीज़ा: यह वीज़ा यूक्रेन के वेलिड निवासियों या नागरिकों के लिए उपयुक्त है जो अपने परिवार को बाहर से यूक्रेन लाना चाहते हैं। यह आमतौर पर लगभग तीन वर्षों के लिए वेलिड होता है लेकिन अतिरिक्त दस्तावेजों के आधार पर आप इसे बढ़ा भी सकते हैं।
यूक्रेन वीज़ा प्राप्त करने के लिए भारतीयों के लिए क्या एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया है?
यूक्रेन वीज़ा के संबंध में अन्य जानकारी के अलावा, आवेदन करते समय पात्रता मानदंड जानना आवश्यक है। यहां वे शर्तें दी गई हैं जिनकी एक उम्मीदवार को यूक्रेन में वीज़ा प्राप्त करने के लिए आवश्यकता होती है।
आवेदकों के पास यूक्रेन जाने का वास्तविक कारण होना चाहिए।
उन्हें वहां रुकने के लिए पर्याप्त धनराशि को दिखाना होगा।
कुछ हेल्थ और करैक्टर संबंधी आवश्यकताएं हैं, जिन्हें उन्हें पूरा करना होगा। उदाहरण के लिए, उन्हें स्वस्थ होना चाहिए, खासकर COVID 19 महामारी के बाद। इसके अलावा उनका किसी भी प्रकार का क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।
अपने देश लौटने के संबंध में भी जानकारी देनी होगी।
आवेदकों को सभी आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन के फीस का भुगतान करने में सक्षम होना चाहिए।
भारतीयों को यूक्रेन वीज़ा का आवेदन करने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है?
आवेदन प्रक्रिया को शुरू करने से पहले, आपको यूक्रेन वीज़ा के लिए लगने वाले दस्तावेजों के बारे में अवश्य जानना चाहिए। आवेदन रिजेक्ट होने की स्थिति से बचने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों को अपने पास रखना चाहिए।
सही तरीके से भरा हुआ पूर्ण एवं हस्ताक्षरित आवेदन पत्र।
पासपोर्ट की प्रतिलिपि जो कम से कम तीन महीने के लिए वेलिड हो।
दो पासपोर्ट आकार की फोटो।
वित्तीय स्थिरता साबित करने के लिए बैंक अकाउंट स्टेटमेंट।
कम से कम 24,51,676 रु का हेल्थ इंश्योरेंस।
यूक्रेन में रुकने या होटल बुकिंग का प्रमाण।
वीज़ा आवेदन फीस के भुगतान की रिसिप्ट।
वापसी का टिकट।
यात्रा कार्यक्रम।
होस्ट की ओर से इनविटेशन लेटर।
भारतीय यूक्रेन वीज़ा के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अब जब आप यूक्रेन वीज़ा के बारे में जान ही चुके हैं, तो शायद आप उनके लिए ऑनलाइन आवेदन करने के स्टेप्स के बारे में भी उत्सुक होंगे। लेकिन आपको बता दे, यूक्रेन वीज़ा के लिए आवेदन का कोई भी ऑनलाइन माध्यम उपलब्ध नहीं है।
यूक्रेन वीज़ा के लिए भारतीय ऑफ़लाइन आवेदन कैसे करें?
ऑफ़लाइन वीज़ा आवेदन के लिए, आप नीचे सूचीबद्ध स्टेप्स का पालन करें।
स्टेप 1: यूक्रेन के विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आपके द्वारा वीज़ा का प्रकार और यात्रा के उद्देश्य का चयन करने के बाद यह आपको एक ऑनलाइन फॉर्म पर ले जाएगा।
स्टेप 2: अब इस फॉर्म को अपने सभी विवरणों के साथ भरें। फिर इसे, डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव कर भविष्य के लिए रख लें।
स्टेप 3: भरे हुए फॉर्म को प्रिंट करें और सभी आवश्यक दस्तावेजों को इकट्ठा करें। फिर, आवेदन फीस के साथ फॉर्म और दस्तावेज़ यूक्रेन दूतावास या वीज़ा आवेदन केंद्र पर लेकर जाए।
स्टेप 4: अपना फोर्म और दस्तावेज़ यहां जमा करें। अधिकारियों के निरीक्षण करने और आपके पास उनके जवाब वापस आने की प्रतीक्षा करें।
भारतीयों के लिए यूक्रेन वीज़ा आवेदन के लिए प्रोसेसिंग फीस कितनी है?
यूक्रेन वीज़ा के लिए आवेदन करते समय प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। यूक्रेन वीज़ा की फीस वीज़ा के प्रकार पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर, आपको मूल वीज़ा फीस के रूप में 5,358 रुपये का भुगतान करना होगा। यदि कोई फास्ट सेवाओं के लिए आवेदन करता है तो यह फीस दोगुनी हो जाती है।
अस्वीकरण: वीज़ा फीस नए इमीग्रेशन नियमों, जिस देश में आप आवेदन करते हैं, स्थानीय करेंसी और करेंसी एक्सचेंज दरों के आधार पर परिवर्तन के अधीन हैं।
यूक्रेन के लिए वीज़ा प्राप्त करने में कितना समय लगता है?
मुझे यूक्रेन के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस क्यों खरीदना चाहिए?
यूक्रेन का वीज़ा प्राप्त करने के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस आवश्यकताओं में से एक है। इसलिए, इस इंश्योरेंस को खरीदना अनिवार्य बन जाता है। यही कारण है कि आपको यूक्रेन की यात्रा की योजना बनाने से पहले अपने लिए इस इंश्योरेंस को करवाना चाहिए।
मेडिकल खर्चे: किसी नए देश का दौरा करते समय मेडिकल इमरजेंसी सबसे महत्वपूर्ण जोखिम है। उदाहरण के लिए, जब आप भारत से यूक्रेन की यात्रा कर रहे हैं, तो यह आपके लिए पूरी तरह से विदेशी भूमि है। ट्रैवल इंश्योरेंस आपको किसी भी स्वास्थ्य समस्या या अचानक होने वाली दुर्घटना के संबंध में आर्थिक रूप से कवर प्रदान करता है, जिससे आपको मेडिकल से जुड़ी सभी सेवाएं प्राप्त करने के लिए सही स्थानों पर सहायता मिलती है।
लगेज और प्रॉपर्टी कवरेज: पासपोर्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों जैसे सामान और संपत्तियों के खोने का जोखिम यात्रा में हमेशा बना रहता है। सामान का पता लगाने के लिए सहायता प्राप्त करना भी आपको काफी परेशान कर सकता है। एक ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी आपको ऐसी समस्याओं में आपकी मदद कर सकती है और नुकसान की भरपाई करने में आपकी सहायता कर सकती है।
- फ्लाइट में देरी या फ्लाइट का कैंसिल होना: देरी से उड़ान भरने वाली फ्लाइट हमेशा चुनौतीपूर्ण होती हैं, और उनके केंसिल होने से यात्री को काफी नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है। विदेशों में ऐसी स्थितियों से निपटना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में ट्रैवल इंश्योरेंस आपकी मदद कर सकता है। यह विलंबित या रद्द उड़ानों के कारण आपके नुकसान की भरपाई भी करता है।
उम्मीद है, अब आप यूक्रेन के लिए वीज़ा प्राप्त करने के बारे में सब कुछ जान गए होंगे। जैसा कि इस लेख में बताया गया है, आवेदन शुरू करने से पहले सभी प्रक्रिया आवश्यकताओं के बारे में जानना आवश्यक है। आवेदन प्रक्रिया सरल है, लेकिन इस प्रक्रिया में किसी भी जटिलता से बचने के लिए आपको पहले से आवेदन करना सुनिश्चित करना चाहिए।