hamburger
×
Digit Insurance Logo
Powered By Digit
general-insurance
डिजिट इंश्योरेंस पर स्विच करें

Premium Starting ₹395

24x7 Missed Call Facility

Digit International Travel Insurance Banner
false
travel

Check Price

arrow
×
Digit International Travel Insurance Banner

Travel Insurance

Trip Type

close
Oops! We don’t service this country for now.
Select geography
  • Country
  • Geography
  • selected_icon
date
date
Valid till {{ travelCtrl.getValidDate(travelCtrl.policyStartDate, 364) }}
date

पासपोर्ट सेवा केंद्र क्या हैं (पीएसके)?

पासपोर्ट के मामले में पीएसके की भूमिका और जिम्मेदारियां

पसपोर्ट सेवा केंद्र पर ऐप्लिकेशन देने की क्या प्रोसेस है?

पीएसके पर अपॉइंटमेंट की उपलब्धता ऑनलाइन देखने का तरीका

अपॉइंटमेंट वाले दिन पीएसके में फॉलो की जाने वाली प्रक्रिया

पासपोर्ट सेवा केंद्र पर अपॉइंटमेंट वाले दिन फॉलो की जाने वाली प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई हैः

1. मुख्य दफ्तर में प्रवेश करने के बाद, पासपोर्ट अधिकारी को अपनी पासपोर्ट ऐप्लिकेशन रसीद और ओरिजनल दस्तावेज दिखाएं। वे आपको एक टोकन जारी करेंगे/करेंगी।

2. इसके बाद आपको तीन काउंटर्स ए, बी, और सी पर जाना होगा।

 

काउंटर का प्रकार

काउंटर की भूमिका

काउंटर पर लगने वाला औसत समय

इस काउंटर पर आपको बायोमेट्रिक टेस्ट से गुजरना होगा। इसके अलावा, आपके दस्तावेजों के वेरिफिकेशन और अपलोडिंग भी यहीं की जाएगी।

10 से 15 मिनट.

बी

इस काउंटर पर, पासपोर्ट अधिकारी आपके असली दस्तावेजों को वेरिफाय करेंगे और आपके पासपोर्ट और दस्तावेजों पर स्टैम्प लगाएंगे।

20 से 30 मिनट

सी

एक सीनियर अधिकारी आपके दस्तावेजों को वेरिफाय करेगा। वे कुछ सवाल पूछकर आपको यह बताएंगे/बताएंगी कि पासपोर्ट के लिए आपकी ऐप्लिकेशन सफल हुई है या नहीं। वे यह भी बताएंगे/बताएंगी कि इसके बाद किसी तरह के पुलिस वेरिफिकेशन की जरूरत है या नहीं।

15 मिनट

बाहरी काउंटर

एग्जिट काउंटर पर अपना टोकन जमा करें। एक पीएसके अधिकारी आपको पासपोर्ट ऐप्लिकेशन रसीद जारी करेगा। इसमें आपका पासपोर्ट फाइल नंबर होगा जिसका इस्तेमाल आप अपनी ऐप्लिकेशन को ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं।

उपलब्ध नहीं

अपनी ऐप्लिकेशन का स्टेटस ट्रैक करने के चरण

भारत में लगभग 18 पासपोर्ट सेवा केंद्र का कर रहे हैं। भारत में पासपोर्ट ऑफिस की मौजूदगी पर नजर डालेः

 

पासपोर्ट ऑफिस

भारत में उपलब्धता

पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र

424

क्षेत्रिय पासपोर्ट ऑफिस

36

पासपोर्ट सेवा लघु केंद्र

15

आप पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जाकर भी अपने करीबी पासपोर्ट सेवा केंद्र की लोकेशन देख सकते हैं।

पासपोर्ट की बढ़ती मांग को देखते हुए, देश के लगभग हर शहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोल दिए गए हैं। अपनी ऐप्लिकेशन आसानी से प्रोसेस करने के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र और यहां पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के बारे में जानकारी लेना जरूरी है। इसके साथ ही, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से कॉन्टेंक्टलेस पासपोर्ट सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।

पासपोर्ट सेवा केंद्र को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या बिना किसी अपॉइंटमेंट के पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जा सकते हैं?

up-arrow

बिना अपॉइंटमेंट के पासपोर्ट सेवा केंद्र पर तभी जाया जा सकता है जब कोई इमरजेंसी हो, मेडिकल कारण हों या ऐसा कोई कारण हो जिसे पहले से मंजूरी दी गई है। ध्यान रखें कि यह पासपोर्ट अधिकारी का फैसला होगा कि वो आपको सेवा उपलब्ध कराते हैं या नहीं।  

बिना अपॉइंटमेंट के पासपोर्ट सेवा केंद्र पर तभी जाया जा सकता है जब कोई इमरजेंसी हो, मेडिकल कारण हों या ऐसा कोई कारण हो जिसे पहले से मंजूरी दी गई है। ध्यान रखें कि यह पासपोर्ट अधिकारी का फैसला होगा कि वो आपको सेवा उपलब्ध कराते हैं या नहीं।

 

पासपोर्ट ऐप्लिकेशन की वैलिडिटी क्या होती है?

up-arrow

ऑनलाइन आवेदन के 90 दिनों में भी अगर आपकी ऐप्लिकेशन पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं पहुंचती है, तो आवेदक को दोबारा नए तरीके से ऐप्लिकेशन देनी होगी।  

ऑनलाइन आवेदन के 90 दिनों में भी अगर आपकी ऐप्लिकेशन पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं पहुंचती है, तो आवेदक को दोबारा नए तरीके से ऐप्लिकेशन देनी होगी।

 

क्या कोई किसी और व्यक्ति के लिए पीएसके जाकर पासपोर्ट ऐप्लिकेशन दे सकता है?

up-arrow

नहीं, यह संभव नहीं है कि कोई भी किसी अन्य व्यक्ति की ऐप्लिकेशन पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाकर दे सके। ऐप्लिकेशन प्रोसेस के समय आवेदक का खुद मौजूद होना जरूरी है।  

नहीं, यह संभव नहीं है कि कोई भी किसी अन्य व्यक्ति की ऐप्लिकेशन पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाकर दे सके। ऐप्लिकेशन प्रोसेस के समय आवेदक का खुद मौजूद होना जरूरी है।