दिल्ली में पेट्रोल टैक्स के बारे में पूरी जानकारी
इस लेख में दी गई जानकारी आखिरी बार 21 अक्टूबर 2022 को अपडेट की गई थी।
दिल्ली में पेट्रोल पर टैक्स अपने मूल वैट और दूसरे लागू टैक्स की वजह से दूसरे राज्यों और क्षेत्रों से अलग है। इसलिए, इन टैक्स के बारे में और जानने के लिए, नीचे पढ़ें।
इसके अलावा, दिवाली से पहले, तेल कॉर्पोरेशंस के लिए पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी कम की गई थी, जिसे उन्होंने उपभोक्ताओं के लिए भी कम कर दिया था। इसलिए, भारत सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में ₹5.7 से ₹6.35 की कटौती की। ज़्यादा वैट वाले राज्यों में पेट्रोल की कीमतों में काफ़ी कमी देखी गई।
नवंबर 2021 में, केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर एक्साइज ड्यूटी घटा दी। दिल्ली भी पीछे नहीं थी, क्योंकि राज्य सरकार ने भी पेट्रोल पर वैट को 30% से घटाकर 19.40% कर दिया। 21 अक्टूबर 2022 तक, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹95.41 है।
नीचे दी गई टेबल में, आपको दिल्ली के पेट्रोल टैक्स का पूरा ब्रेक-अप मिलेगा। एक नज़र डालें।
|
एलिमेंट |
21 अक्टूबर तक लागू (₹ प्रति लीटर में) |
|
डीलर से ली गई कीमत |
₹57.35 प्रति लीटर |
|
एक्साइज ड्यूटी (केंद्र सरकार द्वारा लगाया गया) |
₹19.90 प्रति लीटर |
|
एवरेज डीलर कमीशन |
₹3.87 प्रति लीटर |
|
वैट (राज्य सरकार द्वारा लगाया गया) |
₹15.60 प्रति लीटर {(डीलरों से ली जाने वाली फ़्यूल कीमत + एक्साइज ड्यूटी + एवरेज डीलर कमीशन) का 19.40%)} |
|
दिल्ली में खुदरा बिक्री मूल्य |
₹96.72 प्रति लीटर |
दिल्ली में पेट्रोल पर कौन टैक्स लगाता है?
केंद्र सरकार (लगभग ₹19.90) केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी लगाती है जबकि राज्य सरकार (लगभग ₹15.60) वैट लगाती है। तो, यह दोनों का एक मेल है जो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत को नियंत्रित करता है।
हाल ही में केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी कम की है। हालांकि, दिल्ली पेट्रोल डीलर एसोसिएशन ने मांग की है कि दिल्ली सरकार पेट्रोल पर वैट को और कम करे, जिससे सेल बढ़ सके।
दिल्ली में पेट्रोल टैक्स पर असर डालने वाले कौन-से फ़ैक्टर हैं?
दिल्ली में पेट्रोल टैक्स पर असर डालने वाले कई फ़ैक्टर नीचे दिए गई हैं।
1. कच्चे तेल की कीमत
इंटरनेशनल पॉलिटिक्स, डिमांड और सप्लाई, भविष्य के तेल भंडार कुछ ऐसे फ़ैक्टर हैं जो कच्चे तेल की कीमत पर असर डालते हैं।
2. डीलर के लिए कीमत
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां डीलर को पेट्रोल बांटती हैं और उनसे कीमत लेती हैं। इस कीमत को उपभोक्ताओं द्वारा चुकाई गई कीमत में दिखाया जाता है।
3. डीलर का कमीशन
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल पंप मालिकों को कमीशन देती हैं, जिससे दिल्ली में पेट्रोल की कीमत पर असर पड़ता है।
4. सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी
केंद्र सरकार इस ड्यूटी को लगती है जिसे आखिरकार उपभोक्ता से लिया जाता है।
5. राज्य का सेल्स टैक्स
हर एक राज्य कच्चे तेल की कीमत, डीलर के कमीशन वगैरह जैसे अलग-अलग फ़ैक्टर के मुताबिक सेल्स टैक्स लगाता है।
क्या दिल्ली में सभी जगहों पर पेट्रोल टैक्स एक ही है?
दिल्ली में सभी जगहों पर पेट्रोल टैक्स एक ही है। हालांकि, डीलर का कमीशन बदलता रहता है। इसलिए, पेट्रोल की कीमत थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन टैक्स एक ही रहता है।
यह थी दिल्ली में पेट्रोल पर टैक्स की पूरी जानकारी। इसके अलावा, आपको पता होना चाहिए कि कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं इसलिए आपको इसकी जानकारी रखनी चाहिए।