9000+ Cashless Garages
1.2 Cr+ Policies Sold
9000+ Cashless Garages
1.2 Cr+ Policies Sold
Car insurance Online, Up to 90% Discount
It's a Brand New Car
गलतियाँ हम सभी से हो सकती है, इसलिए आपकी कार के साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना भी है। अब शायद इस वजह से आप अपनी कार के बारे में सोचकर निराश हो सकते हैं, लेकिन इन्ही कारणों की वजह से तो आपने अपनी कार के लिए एक मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी ली है, ऐसी स्थितियों में आपकी कार इंश्योरेंस आपका साथ देगी और आपको किसी भी नुकसान से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी।
चाहे क्षति आपके द्वारा किसी को पहुंचे या किसी और व्यक्ति द्वारा आपको या फिर आपकी कार को क्षति पहुंचे, तो ऐसी स्तिथि में आपके द्वारा अपनी कार के लिए ली गयी थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस इस क्षति को कवर करने में आपकी मदद करेगी। इसे लायबिलिटी इंश्योरेंस भी कहा जाता हैं, क्योंकि यह एक ऐसा इंश्योरेंस कवर है जो आपको आपके द्वारा किसी थर्ड-पार्टी की लायबिलिटी जैसे वाहन, व्यक्ति या संपत्ति को हुए क्षति को इंश्योरेंस के तहत कवर प्रदान करेगा।
भारत में अगर आपके पास गाड़ी है तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत, आपके पास एक थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस का होना भी आवश्यक है, और अगर आपके पास थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं है तो आगे चलकर आपको इसके लिए किसी भारी जुर्माने का भुगतान को झेलना पड़ सकता है! 🙁
अब आप समझ ही चुके होंगे, की यह इंश्योरेंस कवरेज आपके लिए कितनी आवश्यक है। अब आप यह सोच रहे होंगे की यदि आप किसी ख़राब परिस्थिति में फस जाएँ तो आप थर्ड पार्टी इंश्योरेंस द्वारा क्लेम कर सकते हैं। खैर, सबसे पहले, हम आशा करते हैं कि आपके साथ ऐसा कभी न हो, और न आपके साथ ऐसी कोई दुर्घटना घटे, अगर आप फिर भी आप खुद को अवगत रखना चाहते हैं, तो इसके बारे में और अधिक जानने के लिए हमारे इस लेख को पूरा पढ़ें।
आमतौर पर जब हम थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की बात करते हैं, तो आप शायद आपके मन में भी यह ख्याल ज़रूर आता होगा की इस इंश्योरेंस में यह “थर्ड-पार्टी” है कौन?
खैर, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में, फर्स्ट-पार्टी में आप होते हैं (मतलब, इंश्योर्ड व्यक्ति या पॉलिसी होल्डर), सेकेंड-पार्टी में इंश्योरेंस कंपनी होती है जो आपको क्षति के लिए कवर प्रदान करेगी, और थर्ड-पार्टी में वो व्यक्ति होता है, जिसे दुर्घटना में आपकी कार द्वारा किसी प्रकार की क्षति पहुंची है। उदाहरण के लिए, अगर किसी अन्य व्यक्ति की संपत्ति को आपकी कार द्वारा क्षति पहुँचती है, तो ऐसे में वो व्यक्ति आपके थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस से संबंधित जानकारी का इस्तेमाल कर आपकी इंश्योरेंस कंपनी से थर्ड पार्टी इंश्योरेंस क्लेम कर सकता है।
मूल रूप से आपके थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस का लक्ष्य, उस घायल थर्ड-पार्टी को कवर प्रदान करना होता है, और उनके क्लेम की वजह से आपको किसी प्रकार के वित्तीय नुकसान का सामना नहीं करना पड़ता।
*डिजिट में हमारे पास आपके लिए एक स्पेशल पैकेज पॉलिसी भी है, जिसमें आपकी कार के लिए एक थर्ड पार्टी पॉलिसी के साथ एक फायर कवर भी साथ में प्रदान किया जायेगा।
जैसा आपने देखा कि थर्ड-पार्टी पॉलिसी द्वारा आपको बहुत से मामलों में नुकसान से बचाने के लिए कवर प्रदान किया जाता है, लेकिन ऐसे भी कई स्थितियां हैं जिन पर ये इंश्योरेंस आपको कवर प्रदान नहीं करेगी। उनमें से कुछ स्थितियों के बारे में हमने निचे बताया है:
अबतक आप यह समझ चुके होने, की आपके थर्ड पार्टी इंश्योरेंस द्वारा किन चीज़ों पर कवर प्रदान किया जाता है, और शायद अब आप यह सोच रहे होंगे, कि क्या थर्ड पार्टी क्लेम करने से आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी प्रभावित हो सकती है? (आपके प्रिय कार को नुकसान के अलावा!) तो इसका बेहद सरल उत्तर हाँ है। जब आप थर्ड-पार्टी क्लेम फाइल करते हैं, तो आगे चलकर आपके इंश्योरेंस पर इस प्रकार प्रभाव पड़ सकता है।
NCB – नो क्लेम बोनस (या NCB) एक प्रकार का डिस्काउंट होता है, जो आपको आपकी इंश्योरेंस कंपनी द्वारा प्रदान किया जाता है, अगर आपने बीते वर्षों में किसी भी प्रकार का क्लेम फाइल नहीं किया है तो, यह डिस्काउंट 20-50% के बीच हो सकता है। लेकिन अगर आपने किसी भी प्रकार का क्लेम किया तो आपको ये डिस्काउंट नहीं दिया जायेगा।
थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस क्लेम के बारे में इतना कुछ जानने के बाद, शायद अब आप यह सोच रहे होंगे कि क्या आप किसी प्रकार अपने इंश्योरेंस की NCB पर पड़ने वाले बड़े प्रभाव को कम कर सकते हैं? तो चलिए अब हम एक-एक कर उन तरीकों को समझने की कोशिश करते हैं।
अब आप इस बात को भली भांति समझ गए होंगे, की अगर आप क्लेम फाइल करने के बारे में सोचते हैं तो आपके इंश्योरेंस में क्या बदलाव आ सकते हैं, अब शायद आप यह जानने के लिए उत्सुक होंगे की थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस को क्लेम करने की क्या प्रक्रिया है?
*कंपनी द्वारा आपको नुकसान की तस्वीरें, पुलिस के पास दर्ज की गई FIR, अपना क्लेम फॉर्म, पॉलिसी के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, कार की RC, और किसी भी रेप्लेस्मेंट या रिपेयर के बिल जैसे दस्तावेजों को जमा करने के लिए कहा जा सकता है।