इंटरनेशनल ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी ऑनलाइन खरीदे
Instant Policy, No Medical Check-ups

भारतीयों के लिए नागरिकता प्राप्त करने के सबसे आसान देश

ग्लोबलाइजेशन की लहर नागरिकों को काम और पढ़ाई के उद्देश्यों के लिए अपने आप को एक देश से दुसरे देश ट्रांसफर करने की मांग करती है। इस प्रोसेस में, उन्हें इन देशों में बसने की आवश्यकता महसूस हो सकती है। यह ज्ञात है कि किसी विदेशी देश में नागरिकता प्राप्त करना एक कठिन प्रोसेस हो सकती है। हालाँकि, कुछ देश भारतीय आवेदकों के लिए दूसरों की तुलना में ज़्यादा सीधी नागरिकता प्रोसेस की अनुमति देते हैं।

क्या आप यह जानने चाहते हैं कि भारतीयों के लिए किस देश की नागरिकता पाना आसान है? अगर हाँ, तो फिर ऐसे देशों की पूरी सूची प्राप्त करने के लिए इस लेख को आगे पढ़ते रहें।

उन देशों की सूची जहां भारतीयों को आसानी से नागरिकता मिल सकती है

घुमते - फिरते रहना भारत के लोगों लिए कोई नई बात नहीं है, क्योंकि भारतीय हमेशा से ही खुले विचारों वाले रहे हैं। हालाँकि, हर देश में भारतीयों के साथ -साथ और भी आवेदकों की नागरिकता को मंजूरी देने के तहत कई नियम और कानून हैं। तुलनात्मक रूप से देख जाए तो, कुछ देशों में अपने नियम आसानी से चलते हैं और वहाँ नागरिकता प्राप्त करना काफी आसान है।

इस प्रकार, अगर आप आश्चर्य महसूस करते हैं कि कौन-कौन से देश भारतीयों को आसानी से नागरिकता देते है, तो नीचे दी गई सूची आपको एक अच्छा विचार देगी ।

1. मैसेडोनिया

ईस्टर्न यूरोप में बाल्कन राज्यों के बीच बसा एक खूबसूरत देश मैसेडोनिया भारतीयों के बसने के लिए उचित देश हो सकता है। इसके आसपास का टेम्परेट जोन मैसेडोनिया को पहाड़ों के चारों ओर घने , हरे-भरे जंगल और प्राचीन नदियों में अपनी सुंदरता दिखाने में सक्षम बनाता है। भारतीयों को यहा की नागरिकता जल्दी मिल सकती है। यहां नागरिकता के लिए आवेदन की प्रोसेस भी आसान है। 

नागरिकता की जरूरी आवश्यकताओं में से नागरिक बनने की महत्वपूर्ण वजह और इरादा दिखनी चाहिए। मैसेडोनिया में, भारतीय आवेदक लगभग 23581605.08 MKD का निवेश करके कम से कम 10 लोगों को एम्प्लॉयमेंट देकर एक लोकल बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इससे उन्हें यहां बसने के पर्पस दिखाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, नागरिकता आवेदनों की प्रोसेसिंग में केवल एक वर्ष का समय लगता है। एक बार जब आप मैसेडोनियन नागरिक बन जाते हैं, तो आप 10% की टैक्स रेट पर यूरोपीय देशों में ट्रैवल कर सकेंगे।

2. रूस

ईस्टर्न यूरोप और नार्थर्न एशिया के आसपास एक ट्रांस कन्टिनेटल देश, रूस एक और देश हो सकता है जो नागरिकता तक आसान पहुंच की अनुमति देता है। रूसी नागरिकता प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रोसेस मुश्किल लग सकती है, लेकिन पूरी प्रोसेस अन्य देशों की तुलना में अधिक आसान है।

रूस में बसने की योजना बना रहे भारतीयों को जल्द ही यहां की नागरिकता मिल सकती है। उन्हें बस यहां लगभग तीन साल तक परमानेंट रेजिडेंट के रूप में रहना होगा, सभी टैक्स देने पड़ेंगे और क्रिमिनल कार्यो से बचना होगा। इसके अलावा, उन्हें भाषा परीक्षा पास करनी होगी। रशियन नागरिकता प्राप्त करने के लिए ये सभी ख़ास आवश्यकताएँ हैं। रूस को अनगिनत अवसर खोजने वाला देश माना जाता है और यहां की नागरिकता पाना भारतीयों के लिए मददगार हो सकता है।

3. डोमिनिकन रिपब्लिक

यदि आप यह जानने के लिए बेचैन हैं कि भारतीयों के लिए किस देश की नागरिकता प्राप्त करना आसान है, तो आपको डोमिनिकन पर विचार करना चाहिए। यह कैरेबियन के बीच में स्थित एक खूबसूरत द्वीप राष्ट्र है। छुट्टियाँ बिताने वालों के लिए यह एक स्वर्ग स्थल है। इसके अलावा, इस स्थान ने यात्रियों के लिए ढेर सारे अवसर भी उत्पन्न किए हैं। रेतीले समुद्री तट और क्रिस्टल क्लियर समुद्र का पानी, इस जगह के ख़ास आकर्षण हैं। यहां नागरिकता आवेदन पूरा करने की प्रोसेस आसान है।

डोमिनिकन रिपब्लिक ने पूरे नागरिकता का वादा करने वाले ऑन्ट्रप्रेन्योर को आमंत्रित करने में इंटरेस्ट दिखाया है। इसके लिए आवेदकों को बिजनेस या रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट में लगभग 10625925.59 DOP बनाना पड़ सकता है। फिर, परमानेंट रेजिडेंट के रूप में द्वीप पर लगभग दो साल तक रहने के बाद, वे नागरिकता के लिए आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। विदेशियों के लिए नागरिकता पाने के बारे में कानून बहुत सख्त नहीं हैं, जिससे भारतीयों के लिए यहां का नागरिक बनना आसान हो जाता है।

4. इक्वाडोर

भारतीयों को नागरिकता परमिट देने वाले देशों की सूची में एक और नाम इक्वाडोर का है। साउथ अमेरिका के शीर्ष वेस्ट कोस्ट पर स्थित इक्वाडोर एक छोटा लेकिन डेवलपिंग देश है। हालांकि यह देश मुख्य रूप से अपने टूरिज्म और इकोनॉमिक क्षमता के लिए जाना जाता है, यह देश नागरिकता प्राप्त करने और एक नया जीवन शुरू करने के लिए आदर्श हो सकता है। नागरिकता के लिए आवेदन करना आसान है और इसमें कम समय लगता है।

भारतीयों के लिए इक्वाडोर में नागरिकता प्राप्त करना आसान है, क्योंकि सरकार युवा ऑन्ट्रप्रेन्योर को नागरिकता देने के लिए इच्छुक है। आवेदकों को इक्वाडोर के एक बैंक द्वारा दी जाने वाली CD में लगभग 24348.80 USD का इन्वेस्टमेंट करना होगा। इसके अलावा, नागरिकता के लिए एलिजिबल होने के लिए आवेदकों को लगभग तीन वर्षों तक इक्वाडोर में रहना होगा। एक बार जब आप इक्वाडोर का पासपोर्ट प्राप्त कर लेते हैं, तो आप लैटिन अमेरिका, अफ्रीका, एशिया और यूरोप के लगभग 80 देशों में वीज़ा-मुक्त ट्रैवल का आनंद ले सकेंगे।

5. सर्बिया

यूरोप के बाल्कन क्षेत्र में स्थित सर्बिया नागरिकता प्राप्त करने के लिए एक आसान देश हो सकता है। यहा रहने का कॉस्ट, सुरक्षा और सहने की ताकत की रेटिंग अक्सर दुनिया भर के नागरिकों को आकर्षित करती हैं। इसके अलावा, इसकी प्राकृतिक विशेषताएं सर्बिया को सबसे खूबसूरत देशों में से एक बनाती हैं, जिसमें बहुत बड़े -बड़े पहाड़ और कई नदियाँ शामिल हैं। भारतीय कुछ आसान आवेदन चरणों के साथ यहां की नागरिकता प्राप्त करने पर विचार कर सकते हैं।

सर्बिया की नागरिकता प्राप्त करने के लिए, आवेदक को परमानेंट रेजिडेंट के रूप में कम से कम तीन साल तक सर्बिया में रहना होगा। इसके अलावा, किसी को अपनी नागरिकता के पर्पस के रूप में अपना बिज़नेस और जीविका स्थापित करने की आवश्यकता है। ऐसा करने का आदर्श तरीका है की आप सरकार के डेवलपमेंट फण्ड में लगभग 14875485.53 RSD का इन्वेस्टमेंट करे। इस तरह, वे नागरिक बनने के लिए प्रतिबद्ध और समर्पित हो सकते हैं। एक बार जब आप सर्बियाई नागरिक बन जाते हैं, तो आप तेजी से अपने बिज़नेस को बड़ा कर सकते हैं या EU में नए बिज़नेस और इन्वेस्टमेंट्स के अवसर पा सकते हैं।

6. एंटीगुआ और बारबुडा

कैरेबियन में एक और छोटा द्वीप, एंटीगुआ और बारबुडा भी इन्वेस्टमेंट के बेसिस पर आसानी से नागरिकता प्रदान करता है। इस प्रकार, यदि आप आश्चर्य करते हैं कि कौन सा देश भारतीयों को आसानी से नागरिकता देता है, तो आप एंटीगुआ और बारबुडा पर विचार कर सकते हैं। टूरिज्म इंडस्ट्री और ऑफशोर फाइनेंसियल सेवाओं ने द्वीप की शांति को बढ़ाने में योगदान दिया है। यह खूबसूरत सफेद रेत वाले सी कोस्ट्स, माउंट ओबामा और कैरेबियन में फ्रिगेट पक्षियों की घोंसले वाली कॉलोनी के लिए जाना जाता है। यहां नागरिकता आवेदन की प्रोसेस फिर से आसान है।

एंटीगुआ और बारबुडा में जल्दी नागरिकता प्राप्त करने की आवश्यक शर्तों में से एक रियल एस्टेट में लगभग 1052861.74 XCD का इन्वेस्टमेंट करना है। नहीं तो , वे 526430.89 XCD का वन - टाइम नॉन -रिफंडबल डोनेशन भी दे सकते हैं। इसके अलावा, उन्हें एक साफ़ क्रिमिनल रेकॉर्ड दिखाना होगा। एक बार जब आपको यह नागरिकता मिल जाएगी, तो आप खूबसूरत कैरेबियन समुद्री तट और अन्य ऑन्ट्रप्रेन्योरियल के मौको का आनंद ले सकेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नागरिक बनने के लिए आपको कितने समय तक दूसरे देश में रहना होगा?

जब नागरिक बनने की आवश्यकताओं की बात आती है तो नियम आमतौर पर एक देश से दूसरे देश में अलग - अलग होते हैं। हालाँकि, आमतौर पर, ज़्यादा तर देश नागरिकता देने के लिए कम से कम 3-5 वर्षों की फिजिकल रूप से आपके वहाँ मौजूद होने की मांग करते हैं।

क्या आप नागरिकता खो सकते हैं?

आमतौर पर नागरिकता खोने के संबंध में कोई विशेष कानून नहीं हैं। हालाँकि, कुछ मामलों में,जैसे की,ज़्यादा क्रिमिनल कार्यो के कारण किसी व्यक्ति को नागरिक बने रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। और अगर, वे किसी अन्य देश की नागरिकता को प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए वह इस देश की नागरिकता को त्यागकर अपनी इच्छा से नागरिकता खो सकते हैं।