इंटरनेशनल ट्रैवल इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीदें
Instant Policy, No Medical Check-ups

भारतीयों के लिए पुर्तगाली वीज़ा: प्रकार, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और आवेदन प्रक्रिया

पुर्तगाल सबसे पुराने यूरोपीय देशों में से एक है। हर यात्री का सपना होता की ज़िन्दगी में कम से कम एक बार वह इस देश की यात्रा करें और इसकी दिलचस्प वास्तुकला और अनोखे व्यंजन के मजेदार अनुभव का लुफ्त उठाए। इसके लिए आपको पुर्तगाली वीज़ा लेना होगा और उसके साथ अन्य औपचारिकताऐ जैसे ट्रैवल इंश्योरेंस को भी प्राप्त करने अनिवर्य होगा, जो अब हर भारतीय को अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करते समय साथ रखना अनिवार्य होगा।

क्या आप पुर्तगाल जाने के लिए वीज़ा का आवेदन करने के तरीकों के बारे में सोच रहे हैं?  यदि हां तो इस लेख को ध्यान से पढ़े। आप चाहे तो वीजा संबंधी विवरण नोट भी कर सकते हैं, जो बाद में आपके काम आएगा।

क्या भारतीयों को पुर्तगाल की यात्रा के लिए वीज़ा की आवश्यकता पड़ती है?

जी हाँ, भारतीयों को पुर्तगाली शेंगेन वीज़ा की आवश्यकता पड़ती है। आपका वीज़ा इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने दिनों तक वहां रहने की योजना बना रहे हैं और आप कितनी बार यहां आने की योजना बना रहे हैं। वीज़ा का सबसे मानक प्रकार शॉर्ट टर्म स्टे वीज़ा है।

क्या भारतीय नागरिकों को पुर्तगाल में वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा प्रदान की जाती है?

पुर्तगाल अब भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा को प्रदान नहीं करता है। यदि कोई भी भारतीय पुर्तगाल में रहने की योजना बना रहा है, तो उन्हें पहले से ही अपने वीजा के लिए आवेदन करने की आवश्यकता पड़ेगी।

भारतीयों द्वारा आवेदन करने के लिए पुर्तगाल वीज़ा के कितने प्रकार के होते हैं?

पुर्तगाल वीज़ा के 3 मुख्य प्रकार होते हैं। अगर आप वीजा के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो इनके बारे में जानना भी आपके लिए बेहद जरूरी है। आपको अपनी यात्रा के उद्देश्य के आधार पर सही वीज़ा का प्रकार का चयन करना होगा। पुर्तगाली वीज़ा के 3 प्रकार हैं- शॉर्ट स्टे, टेम्पररी स्टे नेशनल वीज़ा, और लॉन्ग स्टे नेशनल वीज़ा। यह तीन प्रकार आगे कई उप - विभागों में बटे हुए हैं चलिए अब हम सभी को एक एक कर समझने की कोशिश करते हैं —

1 . शॉर्ट स्टे वीज़ा और शेंगेन वीज़ा

शॉर्ट स्टे वीज़ा केवल अधिकतम 90 दिनों के प्रवास के लिए इशू किया जाता है। इसे निम्नलिखित प्रकारों के अंतर्गत विभाजित  किया जा सकता है-

  • सामान्य शॉर्ट स्टे वीज़ा- यह पर्यटन, पारिवारिक यात्राओं, शार्ट-टर्म कार्य या व्यवसाय जैसे सामान्य अवसरों के लिए 90 दिनों के लिए एक वैध वीज़ा है।
  • सीज़नल वर्क वीज़ा– यह वर्क वीज़ा विशेष रूप से सीज़नल वर्क के लिए किया जाता है। इसमें कृषि, मछली पकड़ने, फॉरेस्ट्री, खाद्य और शराब, हॉस्पिटैलिटी, रिटेल , लैंड ट्रांसपोर्टेशन और निर्माण जैसे क्षेत्र को शामिल किया जाता है।
  • एयरपोर्ट ट्रांजिट वीज़ा- जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, यह शेंगेन क्षेत्र में प्रवेश किए बिना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के भीतर ट्रांजिट के लिए इशू किया जाता है। यह उन लोगों के लिए अनिवार्य है जिन्हें शेंगेन देश में अपने फ्लाइट को बदलने की आवश्यकता पड़ती है।

2. टेम्पररी स्टे पुर्तगाली वीज़ा

पुर्तगाल के लिए टेम्पररी स्टे वीज़ा देश का नेशनल वीज़ा होता है। इससे आप यहां एक साल तक रह सकते हैं। इसके अलावा, यदि आप छोटी अवधि के लिए बाहर जाते हैं तो यह आपको पुर्तगाल में फिर से प्रवेश करने की अनुमति देता है। इसे निम्नलिखित प्रकारों के अंतर्गत विभाजित किया जा सकता है-

  • टेंपररी वर्क  वीज़ा: टेंपररी वर्क वीज़ा यह पुर्तगाल में 90 दिनों या एक वर्ष के नौकरी के लिए इशू किया जाता है। वीज़ा-होल्डर इसका उपयोग सीजनल वर्क, सेल्फ-एम्प्लॉइमन्ट और फ्रीलांसिंग, एकेडेमिक और यहां तक कि शौकिया खेलों के लिए भी कर सकते हैं।

  • स्टडी वीज़ा: यदि आपका कोर्स 90 दिनों से एक वर्ष तक चलता है तो आप इस वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें माध्यमिक, ग्रेजुएट  या पोस्ट-ग्रेजुएट  शिक्षा को भी शामिल किया जा सकता है 

  • व्यावसायिक ट्रेनिंग , इंटर्नशिप या वॉलिंटियरिंग वीज़ा: पुर्तगाल में किसी भी पेशेवर ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने या अनपेड इंटर्नशिप करने के लिए इस विशेष वीज़ा की आवश्यकता पड़ती है। इसी तरह, यदि आप किसी चैरिटी या NGO के लिए वॉलिंटियरिंग  कार्य कर रहे हैं, तो आपको अपने स्टे की पुष्टि के लिए इस विशेष वीज़ा की आवश्यकता पड़ती है।

  • चिकित्सा उपचार वीज़ा: चिकित्सा उपचार के लिए वीज़ा एक मरीज़ और उसके साथ आने वाले लोगों के लिए इशू किया जाता है। इसलिए, यदि आप पुर्तगाली स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त करना चाहते हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको इस वीज़ा की आवश्यकता पड़ती है।

  • स्व-सहायक वीज़ा: पुर्तगाल जाने वाले कामकाजी व्यक्तियों और रिटायर्ड व्यक्तियों को इस वीज़ा की आवश्यकता पड़ती हैं। उनको यह साबित करना होता है कि वह एक साल तक अपने स्टे की कीमत को खुद ही कवर करने योग्य हैं।

  • धार्मिक प्रयोजन वीज़ा: जो लोग धर्म का अध्ययन करने या किसी मान्यता प्राप्त संगठन के तहत धार्मिक ट्रेनिंग में भाग लेने के लिए पुर्तगाल जा रहे हैं, उन्हें धार्मिक प्रयोजनों के लिए इस वीज़ा की आवश्यकता पड़ेगी।

3. लॉन्ग स्टे पुर्तगाल वीज़ा

लंबे समय तक रहने वाले पुर्तगाली वीज़ा को रेजीडेंस वीज़ा के रूप में भी जाना जाता है। पुर्तगाल के लिए टेंपररी वीज़ा के समान, उन्हें भी नेशनल वीज़ा माना जाता है। इसे तब इशू किया जाता है जब आपका रेजिडेंस एक वर्ष से अधिक समय तक का हो -

  • व्यावसायिक ट्रेनिंग , इंटर्नशिप या वॉलिंटियरिंग वीज़ा: यह वीज़ा किसी भी व्यावसायिक ट्रेनिंग लेने, अनपेड इंटर्नशिप में नामांकन करने या एक वर्ष से अधिक समय तक किसी संगठन के लिए वालंटियर करने के लिए अनिवार्य है।

  • वर्क वीज़ा: वर्क वीज़ा की आवश्यकता केवल तभी होती है जब किसी को पुर्तगाल में लॉन्ग-टर्म एम्प्लॉयमेंट का अवसर प्राप्त हुआ हो। इसमें एक वर्ष से अधिक समय तक नौकरी इशू रहने की गारंटी मिलनी चाहिए। हालाँकि, अगर किसी को देश में स्थायी नियुक्ति मिल गई है, तो उन्हें भी इस वीजा की आवश्यकता पड़ेगी।

  • स्टडी वीज़ा: यह विशेष वीज़ा तब इशू किया जाता है जब स्टीडी की अवधि एक वर्ष से अधिक समय तक चलती है। इसलिए, यह बताता है कि माध्यमिक विद्यालय के बाद किसी भी शैक्षिक स्तर के लिए पुर्तगाल में स्टडी वीज़ा की आवश्यकता होती है।

  • फॅमिली रीयूनियन वीज़ा: यह वीज़ा उन व्यक्तियो के लिए अनिवार्य हैं जो नॉन-EU सदस्य है, पुर्तगाल में अपने परिवार वालो से मिलने जा रहे हैं। यह वीज़ा केवल निम्नलिखित रिश्तेदारों के लिए ही इशू किया जाता है:

  • जीवनसाथी और कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त पार्टनर

  • आश्रित बच्चे इसमें गोद लिए गए बच्चे और जीवनसाथी/साथी के बच्चे शामिल हैं

  • दोनों पति-पत्नी के आश्रित माता-पिता

  • कोई आश्रित भाई-बहन जो नाबालिग भी हो

  • रिटायरमेंट वीज़ा: जो लोग रिटायर्ड हो चुके हैं और अब बिना काम किए या देश के कल्याण की सेवाओं का उपयोग किए बिना समय बिताने के लिए पुर्तगाल जा रहे हैं, उन्हें रिटायरमेंट वीज़ा की आवश्यकता पड़ती है। यह उन लोगों के लिए भी लागू किया जाता है जो खुद को धार्मिक प्लेसमेंट्स के लिए समर्पित कर रहे हैं।

पुर्तगाल वीज़ा को प्राप्त करने के लिए भारतीयों के क्या एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया हैं?

यहां कुछ आवश्यक एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया दिए गए हैं, जिनका पुर्तगाली वीज़ा के लिए आवेदन करते समय पालन करना अनिवार्य है-

  • पुर्तगाल की यात्रा के लिए विज़िटर के पास एक वैध उद्देश्य होना चाहिए।
  • उनके पास कम से कम दो खाली पन्नों वाला वैध पासपोर्ट होना चाहिए।
  • यात्री के अपना देश देश छोड़ने के बाद पासपोर्ट तीन महीने तक वैध रहना चाहिए।
  • आवेदकों के पास उनके स्टे के पूरी अवधि के दौरान यात्रा में होने वाले खर्चों के लिए पर्याप्त धन होने चाहिए।
  • ट्रैवल इंश्योरेंस भी उन महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है जिसे हर किसी को पुर्तगाल की यात्रा की तैयारी के साथ लेने की योजना बनानी चाहिए।

भारतीयों को पुर्तगाली वीज़ा का आवेदन करने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती हैं?

आवेदन करने से पहले, आपको पुर्तगाली वीज़ा के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होती है, यह पता लगाना होगा। इस प्रक्रिया के दौरान आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ अपने पास रखने होंगे, क्योंकि यह आवेदन करने के लिए अनिवार्य हैं। वीज़ा आवेदन करने के लिए आवश्यक सामान्य दस्तावेज़ कुछ इस प्रकार हैं -

  • एक वैध पासपोर्ट जो दस वर्ष से अधिक पुराना न हो।

  • आवेदक के दो पासपोर्ट साइज़ की रंगीन फोटो।

  • आपके पिछले वीज़ा की फोटोकॉपी।

  • पूरी तरह से भरा हुआ पुर्तगाल वीज़ा आवेदन पत्र।

  • प्रत्येक यात्री के लिए ट्रैवल हेल्थ इंश्योरेंस विवरण।

  • पुर्तगाल पर्यटक वीज़ के फीस के भुगतान की रसीद।

  • वापसी टिकट रिजर्वेशन  विवरण।

  • आपकी फ्लाइट टिकट या यात्रा कार्यक्रम।

  • पुर्तगाल पर्यटक वीज़ा के लिए कवर लेटर।

  • आपकी यात्रा फंड्स का प्रमाण।

  • पुर्तगाल में आवास के लिए कोई सबूत, जैसे होटल बुकिंग या किसी रिश्तेदार या दोस्तों का इनविटेशन लेटर।

  • आपके एम्प्लॉयमेंट की स्थिति का समर्थन करने वाले दस्तावेज़।

  • आपकी ओर से किसी भी प्रकार का क्रिमिनल रिकॉर्ड के ना होने का प्रमाण।

इसके अलावा, इन सामान्य दस्तावेजों के साथ, कुछ अन्य वीजा के लिए अतिरिक्त दस्तावेजों की भी आवश्यकता पड़ती है। नीचे दी गई सूची वीज़ा और कुछ जरूरी आवश्यकताओं की जानकारी को प्रदान करती है।

सामान्य शार्ट स्टे वीज़ा

  • आपकी यात्रा के उद्देश्य का प्रमाण, जैसे कोई व्यावसायिक सम्मेलन या पुर्तगाल में रहने वाला परिवार।
  • वित्तीय रिकॉर्ड यह साबित करते हैं कि आप अपने पूरे स्टे की कीमत खुद ही कवर करने में सक्षम हैं।

सीज़नल वर्क वीज़ा

  • आपके वापसी टिकट का रिजर्वेशन. 
  • किसी मान्यता प्राप्त पुर्तगाली एम्प्लायर द्वारा सीज़नल वर्क के लिए ऑफर पत्र।
  • राष्ट्रीय या कानूनी आवश्यकताओं के एग्रीमेंट ।

एयरपोर्ट ट्रांजिट वीज़ा

  • गंतव्य देश के लिए प्रवेश वीज़ा केवल तभी जब आपके मामले में लागू हो।

  • गंतव्य देश में आपके प्रवास का समर्थन करने के लिए आपकी मूल आवश्यकता का प्रमाण।

वर्क वीज़ा

ये आवश्यकताएँ लॉन्ग टर्म वर्क वीज़ा के लिए भी समान रहती हैं:

  • अस्थायी कार्य के लिए कॉन्ट्रैक्ट या सर्विस एग्रीमेंट।

  • कार्य के उद्देश्य का वर्णन करने वाले शैक्षणिक संस्थान का एक पत्र केवल तभी लागू होता है जब आप वैज्ञानिक या स्कॉलर रिसर्च कार्य के लिए यात्रा करते हैं।

  • यदि आप खेल प्रयोजनों के लिए जाते हैं तो खेल फेडरेशन द्वारा इशू किए गए दस्तावेज़।

स्टडी वीज़ा(अस्थायी)

  • एक्लेमड पुर्तगाली शैक्षणिक संस्थान से पुष्टिकरण या एक्सेप्टेंस लेटर।

  • यह साबित करने के लिए पाठ्यक्रम विवरण एक वर्ष से अधिक समय तक नहीं चलता है।

व्यावसायिक ट्रेनिंग, इंटर्नशिप या वालंटियर वीज़ा (अस्थायी)

  • ट्रेनिंग  इंटर्नशिप या वालंटियर  का विवरण यह दर्शाने के लिए कि आप 3-12 महीनों से इन गतिविधियों में शामिल हैं।

  • ट्रेनिंग कोर्स का पत्र

चिकित्सा उपचार वीज़ा

  • इलाज करा रहे व्यक्ति की मेडिकल रिपोर्ट और डेटा।

  • पुर्तगाल में स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा जिस उपचार पर ध्यान देने की आवश्यकता है उसका स्पष्टीकरण।

  • रोगी और अटेंडेंट के संबंध का प्रमाण।

स्व-सहायक वीज़ा

  • बैंक विवरण या बचत का कोई प्रमाण।

  • अस्थायी अवधि के लिए पुर्तगाल में रहने के उद्देश्य का विस्तृत विवरण।

धार्मिक उद्देश्य वीज़ा

  • धार्मिक संगठन का पत्र।

  • आप धार्मिक संस्था के साथ जिस गतिविधि में शामिल हैं उसका प्रमाण।

स्टडी वीज़ा (लॉन्ग-टर्म )

  • किसी भी प्रसिद्ध पुर्तगाली संस्थान से आपके एक्सेप्टेंस लेटर का एक औपचारिक पत्र।

  • प्रमाण जो यह सुनिश्चित करता हो कि आप केवल उच्च डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए आवश्यक प्रवेश क्राइटेरिया  को पूरा करते हैं।

व्यावसायिक ट्रेनिंग, इंटर्नशिप या वोलेंटियर वीज़ा (लॉन्ग-टर्म )

  • दस्तावेज़ जो पुष्टि करते हैं कि आप 12 महीने से अधिक समय तक चलने वाले कुछ ट्रेनिंग, इंटर्नशिप या वालंटियर गतिविधियों में नामांकित हैं।

  • इन संस्थानों से एक्सेप्टेंस लेटर और इन कार्यक्रमों की अवधि।

पारिवारिक रियूनियन वीज़ा

  • पारिवारिक रियूनियन के लिए पुर्तगाल इमीग्रेशन  सर्विस द्वारा अधिकृत सूचना।
  • परिवार का संबंध प्रमाण पत्र जैसे मैरिज सर्टिफिकेट या बर्थ सर्टिफिकेट 

रिटायरमेंट वीज़ा

  • आप खुद तो सँभालने के काबिल हैं - उसके लिए प्रमाण के तौर पर आय एवं बचत का विवरण  

  • किसी धार्मिक संस्थान में लंबे समय तक रहने के लिए किसी भी भागीदारी के लिए, उस विशेष संगठन से एक पत्र।

भारतीय पुर्तगाली वीज़ा के लिए ऑफ़लाइन आवेदन कैसे करें?

पुर्तगाली वीज़ा का आवेदन पत्र भरने के लिए आपके पास सभी जानकारी आवश्यक रूप से होनी चाहिए। निम्नलिखित स्टेप्स आपको ऐसा करने में आपकी मदद करेगी। 

स्टेप 1: अपना पुर्तगाली वीज़ा बनवाने के लिए अपने निकटतम एम्बेसी पर जाए।  

स्टेप 2: पासपोर्ट में दिए गए विवरण के अनुसार सारी  जानकारी को सही तरीके से भरे। 

स्टेप 3: जब आप फॉर्म भर लें, तब निर्धारित फीस का भुगतान काटें और साथ ही अपने आवेदन फॉर्म को जमा करें।  

स्टेप 4: आपके अवदान पत्र के अप्प्रूव होते ही एक पुष्टिकरण ईमेल आपके पास आएगा। 

स्टेप 5: इसके बाद आप एम्बेसी जाके अपने पासपोर्ट और वीज़ा को प्राप्त कर सकते हैं।

भारत से पुर्तगाली वीज़ा आवेदन करने के लिए प्रोसेसिंग फीस कितनी है?

पुर्तगाल के लिए एक वर्ष तक के लिए विजिटर वीज़ा प्राप्त करने पर लगभग 82.57 अमेरिकी डॉलर और 5 वर्षों तक रहने के लिए लगभग 164.16 अमेरिकी डॉलर का खर्च आ सकता है। जबकि एक साल के लिए बिजनेस वीजा प्राप्त करने की लागत लगभग 98.3 अमेरिकी डॉलर (EUR 91.04) हो सकती है और 5 साल तक के लिए इसकी लागत 205.45 अमेरिकी डॉलर (EUR 190.28) हो सकती है। प्रोसेस फीस में वीज़ा फीस, VFS फीस , और सर्विस फीस को शामिल किया जाता है। पुर्तगाल के लिए वीज़ा प्राप्त करने की  प्रोसेसिंग फीस वीज़ा के प्रकार के अनुसार अलग हो सकती हैं।

अस्वीकरण: वीज़ा फीस नए इमीग्रेशन  नियमों, जिस देश में आप आवेदन करते हैं, उस देश की स्थानीय मुद्रा और मुद्रा विनिमय दरों के आधार पर परिवर्तन के अधीन हैं।

पुर्तगाली वीज़ा प्राप्त करने में कितना समय लगता है?

पुर्तगाल वीज़ा के लिए लगने वाला प्रोसेसिंग समय लगभग 15 दिनों का होता है। संपूर्ण प्रक्रिया को पूरा करने का समय इस बात पर निर्भर करता है की पुर्तगाली एंबेसी को कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं।  उदाहरण के लिए जब पीक सीजन के दौरान संपूर्ण प्रोसेसिंग समय में 30 दिन या उससे अधिक भी लग जाता है ।

यदि आपका मामला संवेदनशील के रूप में प्रस्तुत किया जाता है और पुर्तगाली एंबेसी को लगता है कि उसे अन्य शेंगेन सदस्य देशों से परामर्श करने की आवश्यकता है तो ऐसे में आपको वीज़ा प्राप्त करने में अधिक समय भी (60 दिन या अधिक) लग सकता है।

हमें पुर्तगाल जाने के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस क्यों लेना चाहिए?

पुर्तगाल के पर्यटक निःशुल्क चिकित्सा उपचार पाने के एलिजिबल नहीं हैं। यूरोपीय संघ का कहना है कि प्रत्येक नॉन-EU नागरिक के पास उनकी चिकित्सा आपात स्थितियों को कवर करने वाला एक ट्रैवल इंश्योरेंस होना चाहिए।

इसलिए, किसी भी अप्रत्याशित खर्च से बचने के लिए, आपको अच्छे सर्विस प्रोवाइडर्स  से ट्रैवल इंश्योरेंस अवश्य लेना चाहिए। इसके अलावा, सुनिश्चित करें कि आपका इंश्योरेंस मरीज की मृत्यु के मामले में अस्पताल में भर्ती फीस और रेपर्टरी सेशन को कवर करता हो।

पुर्तगाल में भारतीय प्रवासियों की कुल संख्या 80,000 से अधिक है। भारतीय पूरे देश में फैले हुए हैं। चूँकि भारत पुर्तगाल के साथ एक इतिहास संबंध रखता है, इसलिए यह स्पष्ट है कि यह आज भी यह कुछ पदचिह्न तो जरूर ही छोड़ेगा। यदि आप इस देश में जाने के लिए इच्छुक हैं, तो अब आप इस इसके वीज़ा के लिए बिना किसी परेशानी के आवेदन कर सकते हैं। इसलिए, अपनी यात्रा के उद्देश्य के आधार पर, पुर्तगाल के लिए वीज़ा का आवेदन करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मैं बिना वीज़ा के पुर्तगाल में कितने समय तक के लिए रह सकता हूँ?

जो लोग शेंगेन वीज़ा की श्रेणी में नहीं आने वाले देशों से हैं, वे बिना वीज़ा के पुर्तगाल में प्रवेश नहीं कर सकते। फिर भी, यदि आप किसी ऐसे देश से हैं, जिसे वीज़ा छूट प्राप्त है, तो आप उस देश में 90 दिनों तक रह सकते हैं, लेकिन 180 दिनों की वैधता अवधि के भीतर।

वीज़ा आवेदन करने के बाद उसे ट्रैक करने के क्या संकेत है ?

जो कोई भी पिछले तीन वर्षों में किसी शेंगेन देश में नहीं गया है उसे व्यक्तिगत इंटरव्यू  के लिए उपस्थित होना होगा। इसके अलावा, एंबेसी को इंटरव्यू के दौरान कुछ अतिरिक्त दस्तावेज़ मांगने के अधिकार भी हैं। यात्रा की तारीखें हमेशा कवरिंग लेटर या ऑफर लेटर, इंश्योरेंस पॉलिसि और अन्य दस्तावेजों से मेल खानी चाहिए।