hamburger

जनरल इंश्योरेंस

लाइफ इंश्योरेंस

रिसोर्सेस

इंटरनेशनल ट्रैवल इंश्योरेंस

Premium Starting ₹395

24x7 Missed Call Facility

false
travel

Check Price

arrow
×
travel

Travel Insurance

Trip Type

close
Oops! We don’t service this country for now.
Select geography
  • Country
  • Geography
  • selected_icon
date
date
Valid till {{ travelCtrl.getValidDate(travelCtrl.policyStartDate, 364) }}
date

पुर्तगाल में भारतीयों के लिए वर्क वीज़ा: प्रक्रिया, फ़ीस और आवश्यक दस्तावेज़

भारत के नागरिक पुर्तगाल में कानूनी रूप से काम कर सकते हैं क्योंकि दोनों देशों के संबंधित अधिकारियों ने एक बाइलेटरल एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे भारतीय नागरिक पुर्तगाल में पेशेवर गतिविधियाँ कर सकते है। यह बाइलेटरल एग्रीमेंट सुरक्षित लेबर माइग्रेशन सुनिश्चित करता है जिससे दोनों देशों की समृद्धि हो।

पुर्तगाल में काम करने के लिए भारतीय नागरिकों के पास वर्क वीज़ा होना आवश्यक है। भारतीयों के लिए पुर्तगाल वर्क वीज़ा के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे पढ़ें।

पुर्तगाल वर्क वीज़ा क्या है?

पुर्तगाल वर्क वीज़ा एक ऐसा कानूनी दस्तावेज़ है जिसे प्राप्त करने के बाद विदेशी नागरिक पुर्तगाल में अपने लिए रोज़गार के अच्छे अवसरों को प्राप्त कर सकते हैं।

पुर्तगाल में कितने प्रकार के वर्क वीज़ा होते हैं?

विदेशी नागरिकों के लिए पुर्तगाल विभिन्न प्रकार के वर्क वीज़ा को उपलब्ध कराता है। विदेशी नागरिक अपनी योग्यता और व्यवसाय के अनुसार किसी भी प्रकार के वर्क वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

स्किल्ड वर्कर्स के लिए वर्क वीज़ा

इस वीज़ा के आवेदकों के पास किसी भी योग्य पेशे या पेशेवर पदों में नौकरी का ऑफर होना चाहिए। उदाहरण के लिए, आवेदक इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी पेशेवर, वैज्ञानिक, चिकित्सा पेशेवर और इंजीनियर हो सकते हैं। किसी कंपनी में उच्च पद पर या प्रशासनिक पद पर काम करनेवाले व्यक्ति भी इस वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

हाइली-स्किल्ड वर्कर्स के लिए वर्क वीज़ा

यह वीज़ा उन व्यक्तियों के लिए है जो अपने पेशे में उच्च पद पर है और जो पुर्तगाल के राष्ट्रीय औसत वार्षिक वेतन का न्यूनतम 1.5 गुना प्राप्त करते है।

सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए वर्क वीज़ा

इस वीज़ा के प्राप्त होने से आप पुर्तगाल सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सांस्कृतिक गतिविधि परियोजना में शामिल हो सकते है।

शिक्षण प्रदान करने के लिए वर्क वीज़ा

पुर्तगाल वर्क वीज़ा का यह प्रकार उन व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है, जिन्हें पुर्तगाल में स्थित किसी एजुकेशनल, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर या किसी रिसर्च सेंटर से नौकरी की ऑफर मिला हो।

"टेक" वीज़ा

जो व्यक्ति किसी ऐसी कंपनी में काम करते हैं जो "टेक्नॉलजी और इनोवेशन के क्षेत्र में सक्रिय" है, तो ऐसी स्तिथि में वह टेक वीज़ा को प्राप्त करने के लिए एलिजिबल हैं।

सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट के लिए वर्क वीज़ा

अपना व्यवसाय चलाने वाले व्यक्ति पुर्तगाल में सेल्फ-एम्प्लॉयड वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जो लोग सेवाएं प्रदान करते हैं वे स्वतंत्र लेबर के रूप में भी इस वीज़ा को प्राप्त कर सकते हैं।

भारतीयों के लिए पुर्तगाल वर्क वीज़ा के लिए कौन से एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया हैं?

हालाँकि अन्य यूरोपियन यूनियन के सदस्य देशों के नागरिक पुर्तगाल में बिना वर्क परमिट के काम कर सकते हैं, भारतीयों जैसे गैर-यूरोपियन यूनियन के नागरिकों के पास पुर्तगाल में कानूनी रूप से काम करने के लिए वर्क परमिट का होना अनिवार्य है। इसके लिए उन्हें कुछ एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होगा, जो कुछ इस प्रकार हैं।

  • आवेदकों के पास पुर्तगाल के किसी ऐंप्लॉयर की तरफ से नौकरी की ऑफर होनी चाहिए। कृपया ध्यान दें कि नौकरी की रिक्ति को कम से कम 1 महीने तक पोस्ट किया जाना चाहिए, ताकि संबंधित अधिकारी यह पुष्टि कर सके की इस नौकरी के लिए कहीं किसी पुर्तगाली या यूरोपियन यूनियन के नागरिक द्वारा तो आवेदन नहीं किया जा रहा है।

  • आवेदक के ऐंप्लॉयर को उनकी ओर से वर्क परमिट के लिए आवेदन करना होगा। ऐंप्लॉयर को यह आवेदन पुर्तगाली लेबर अधिकारियों को भी प्रस्तुत करना होगा।

भारत से पुर्तगाल वर्क वीज़ा के लिए कैसे आवेदन करें?

पुर्तगाल में काम के वीज़ा के आवेदन प्रक्रिया को तीन चरणों में विभाजित किया जा सकता है। वे हैं:

चरण 1: वर्क परमिट के लिए आवेदन

पुर्तगाल में नौकरी देने के बाद, यह ऐंप्लॉयर की ज़िम्मेदारी है कि वह कर्मचारी की ओर से Serviço de Estrangeiros e Fronteiras – SEF (पुर्तगाली इमिग्रेशन और बॉर्डर्स सर्विस) या पुर्तगाली लेबर अथॉरिटी में वर्क परमिट के लिए आवेदन करे।

इस दौरान, उन्हें कुछ दस्तावेज़ जमा करने होंगे, जिनमें कंपनी टैक्स स्टेटमेंट, एम्प्लॉयमेंट कॉंट्रैक्ट, इस बात का प्रमाण कि उन्हें उक्त पद के लिए उपयुक्त EEA/यूरोपियन यूनियन/स्विस नागरिक नहीं मिला, और यह प्रमाण कि उन्होंने सामाजिक सुरक्षा के साथ रजिस्ट्रेशन कराया है।

चरण 2: वर्क वीज़ा के लिए आवेदन

एक बार जब आवेदकों को पुर्तगाल में काम करने के लिए मान्यता प्राप्त हो जाती है, तो वे अपने मूल देश (यहां, भारत) के पुर्तगाली दूतावास से वर्क वीज़ा के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर सकते हैं।

इस वीज़ा को प्राप्त करके, आवेदक रोजगार या कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए पुर्तगाल की यात्रा कर सकते हैं और फिर रेज़िडेंस परमिट के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना आवश्यक है:

  • निकटतम पुर्तगाली कॉन्सुलेट या एम्बेसी का पता लगाएं।

  • एक अपॉइंटमेंट शिड्यूल करें और अपने आवेदन जमा करें।

  • आवश्यक दस्तावेज़ों को इकट्ठा करें।

  • अपॉइंटमेंट की उक्त तिथि पर आवश्यक दस्तावेज़ों को जमा करें। (इसके बाद आवेदकों को वीज़ा इंटरव्यू में भी भाग लेना होगा)।

चरण 3: रेज़िडेंस परमिट के लिए आवेदन

वर्क वीज़ा के साथ पुर्तगाल पहुंचने के बाद,आवेदकों को टैक्स नंबर प्राप्त करने के लिए रेज़िडेंस परमिट और सोशल सिक्योरिटी दोनों के लिए आवेदन करना होगा।

सुरक्षा के लिए कहां पंजीकरण कराया जाए?

भारतीयों जैसे विदेशी नागरिकों को पुर्तगाल में सोशल सिक्योरिटी ऑफिस में जाने की आवश्यकता पड़ेगी।

जो व्यक्ति रेज़िडेंस परमिट के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, वे SEF की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकर अपने परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय नागरिकों के लिए पुर्तगाल वर्क वीज़ा के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

 भारतीय नागरिकों के लिए पुर्तगाल वर्क वीज़ा की दस्तावेज़ आवश्यकताएँ इस प्रकार हैं:

  • एक वैध पासपोर्ट

  • एम्प्लॉयमेंट कॉंट्रैक्ट

  • वित्तीय रिकॉर्ड जो आवेदक की पुर्तगाल में रहने के दौरान स्वयं का वित्त प्रबंधन करने की क्षमता दिखाते हैं

  • हेल्थ इंश्योरेंस का प्रमाण

  • पुर्तगाल में आवास का प्रमाण

  • यदि कोई आवेदक पहले से ही पुर्तगाल में है, तो उसके पुर्तगाली क्षेत्र में कानूनी प्रवेश का प्रमाण (उदाहरण के लिए वीज़ा) दिखाना होगा

  • एक दस्तावेज़ जो SEF को आवेदक के पुर्तगाली क्रिमिनल रिकॉर्ड की जांच करने की अनुमति देता है

  • आवेदक के मूल देश से क्रिमिनल रिकॉर्ड। यदि वे एक वर्ष से अधिक समय तक किसी दूसरे देश में रहे हैं, तो उन्हें वहां से क्रिमिनल रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा

  • यदि व्यक्ति ऐसे देश से आवेदन कर रहे हैं जो उनका जन्मस्थान नहीं है, तो उन्हें कानूनी स्टे का प्रमाण (जैसे रेज़िडेंस परमिट या वीजा) जमा करना होगा

  • शेंगेन वीज़ा नियमों के अनुसार आपको पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ की भी आवश्यकता पड़ेगी

पुर्तगाल वर्क वीज़ा के लिए प्रोसेसिंग समय कितना है?

पुर्तगाल वर्क वीज़ा के लिए प्रोसेसिंग समय लंबा हो सकता है क्योंकि SEF को वर्क परमिट के लिए आवेदन का प्रोसेसिंग करने में क़रीब 60 दिनों का समय लगता है। इसके अलावा, एम्बेसी को एंट्री वीज़ा इश्यू करने में 3 महीने तक का समय लग सकता है। कुछ परिस्थितियों में, प्रोसेसिंग में लगने वाला समय कम भी हो सकता है।

पुर्तगाल वर्क वीज़ा की क्या लागत है?

1 अप्रैल 2021 से लागू होने वाली संशोधित वीज़ा के लागत को जानने के लिए नीचे उल्लिखित टेबल को ध्यान से समझें।

एम्प्लॉयमेंट (E) और प्रोजेक्ट (P) वीज़ा फ़ीस (यूरो)
6 महीने तक (सिंगल या मल्टीपल एंट्री) € 100
6 महीने से अधिक और 1 वर्ष तक (मल्टीपल एंट्री) € 167
1 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष तक (मल्टीपल एंट्री) € 250

पुर्तगाल वर्क वीज़ा की क्या वैधता होती है?

जब व्यक्ति वर्क वीज़ा के लिए आवेदन करते हैं, तो उन्हें एक रेज़िडेंस परमिट मिलता है जो उन्हें 1-2 साल के लिए पुर्तगाल में काम करने और रहने की अनुमति देता है।

इस अवधि के बाद, वे समय सीमा समाप्त होने से पहले SEF में इस वर्क परमिट को रिन्यू कर सकते है। इस बार, व्यक्ति को अपने ऐंप्लॉयर से नौकरी की ऑफर की अवधि तक रिन्यूअल के लिए आवेदन करने की अनुमति होती है।

इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद, आवेदक रेज़िडेंस परमिट में दिए गए समय तक पुर्तगाल में रहना और काम करना जारी रख सकते हैं।

पुर्तगाल वर्क वीज़ा को रिजेक्ट करने के क्या कारण हैं?

निम्नलिखित कारण पुर्तगाल के वर्क वीज़ा आवेदन प्रक्रिया को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं और रिजेक्शन का कारण भी बन सकते हैं।

  • अतीत या वर्तमान में किसी प्रकार का क्रिमिनल रिकॉर्ड होना

  • झूठे ट्रैवल दस्तावेज़ों को जमा करना

  • यात्रा का उद्देश्य बताने में असमर्थ होना

  • अमान्य पासपोर्ट प्रस्तुत करना जैसे कि समाप्त हो चुके पासपोर्ट, जिनमें पर्याप्त खाली पन्ने न हों

 भारतीयों के लिए पुर्तगाल वर्क वीज़ा के संबंध में इस लेख को ध्यान से पढ़ें और पुर्तगाल वर्क वीज़ा के लिए आवेदन करके इस देश में काम करने का मौका प्राप्त करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या मैं पुर्तगाल वर्क वीज़ा के लिए दस्तावेज़ों को क्षेत्रीय भाषा में जमा कर सकता हूँ?

जी नहीं, आप अपने क्षेत्रीय भाषा में पुर्तगाल वर्क वीज़ा के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों को जमा नहीं कर सकते हैं। उन्हें पुर्तगाल वर्क वीज़ा के लिए दस्तावेज़ों को अंग्रेजी या पुर्तगाली भाषा में जमा करने की आवश्यकता पड़ेगी। यदि आपके पास दस्तावेजों का अनुवाद नहीं है, तो आपको उन दस्तावेज़ों को प्रमाणित अनुवादक द्वारा दस्तावेजों का अनुवाद करना होगा और फिर उन्हें नोटरीकृत करना होगा।

क्या वर्क वीज़ा से पुर्तगाल में स्थायी पता मिल सकता है?

जी हां, पुर्तगाल में वर्क वीजा के साथ पांच साल तक रहने, काम करने और टेम्पररी रेज़िडेंस परमिट प्राप्त करने के बाद व्यक्ति स्थायी पत्ते के लिए आवेदन कर सकते हैं।