7 Crore+ Customers
Affordable Premium
जनरल इंश्योरेंस
लाइफ इंश्योरेंस
रिसोर्सेस
वाहन ड्राइव करते हुए कहीं जाना या आना सुविधाजनक और आरामदायक होता है। लेकिन कई बार दोपहिया या चार-पहिया वाहन ड्राइव करते समय दुर्घटना भी हो सकती है। ऐसे में कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस प्लान भविष्य में अपने वाहन को होने वाले संभावित नुकसान को झेलने की प्लानिंग के तौर पर काम करते हैं।
ऐसी इंश्योरेंस पॉलिसी जो दुर्घटना के समय वाहन और थर्ड पार्टी (शारीरिक चोट या प्रॉपर्टी को नुकसान), दोनों के नुकसान को आर्थिक तौर पर कवर करने के लिए पेमेंट करे, वह पॉलिसी कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस कहलाती है।
इंश्योरेंस से जुड़ी बाजार की मांग को पूरा करने के लिए रेगुलेटर इरडा (IRDA) ने मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी को शुरू किया था। यह कॉम्प्रिहेंसिव पैकेज पॉलिसी और थर्ड पार्टी लायबिलिटी पॉलिसी के तौर पर मिलती हैं।
कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस में निम्न की सुरक्षा की गारंटी होती है:
a) खुद के वाहन को हुआ नुकसान
b) दुर्घटना से जुड़ी थर्ड पार्टी की लायबिलिटी
किसी भी तरह की दुर्घटना के लिए इंश्योरेंस कंपनी तब तक रिपेयरिंग का क्लेम सैटल करने के लिए जिम्मेदार होती है, जब तक कि मृत्यु की स्थिति में मुआवज़ा न दिया जा रहा हो। सड़क दुर्घटना की वजह से मौत होने की स्थिति में व्यक्ति के नॉमिनी को एमएसीटी (MACT) की ओर से मुआवज़ा दिया जाएगा। वाहन के लिए सबसे ज़्यादा कवर कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी में ही मिलता है।
थर्ड पार्टी लायबिलिटी इंश्योरेंस के विपरीत कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस को खरीदना अनिवार्य नहीं है। कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस खरीदने का निर्णय वाहन के मालिक का होता है। यह उसके ऊपर निर्भर करता है कि वह अपनी गाड़ी में हुए नुकसान को कवर करना चाहता है या नहीं।
नुकसान का असर ज़्यादा या कम हो सकता है। रिपेयरिंग के लिए ख़र्च ज़्यादा भी हो सकता है। कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस निम्न कवरेज देता है:
| कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस | थर्ड पार्टी लायबिलिटी इंश्योरेंस | |
| कवरेज | इसमें वाहन के साथ थर्ड पार्टी के शारीरिक या प्रॉपर्टी को हुए नुकसान पर भी कवरेज मिलता है। | यह कवर उन सभी लायबिलिटी को कवर करता है जो थर्ड पार्टी के शारीरिक या प्रॉपर्टी को हुए नुकसान की वजह से पैदा होती हैं। |
| वाहन | नए या कुछ ही साल पुराने ऐसे वाहन जिनकी रिपेयरिंग का ख़र्च उठाना मुश्किल हो सकता है, उनके लिए कॉम्प्रिहेंसिव कवर की ज़रूरत होती है। इस तरह की रिपेयरिंग की ज़रूरत सड़क दुर्घटना या अन्य प्रकार की दुर्घटना के बाद होती है। | 10 साल से ज़्यादा पुराने वाहन जिनकी रिपेयरिंग की क़ीमत मालिक वहन कर सकता है, उनके लिए सिर्फ़ थर्ड पार्टी लायबिलिटी इंश्योरेंस की ही ज़रूरत होती है। इस तरह के वाहनों की रिपेयरिंग की क़ीमत बहुत ज़्यादा नहीं होती है। |
| इंश्योरेंस की कॉस्ट | चोट, नुकसान और चोरी के लिए व्यापक कवरेज देने के चलते कॉम्प्रिहेंसिव कवर महंगा होता है। | थर्ड पार्टी लायबिलिटी इंश्योरेंस, कॉम्प्रिहेंसिव कवर की तुलना में सस्ता होता है। |
| क़ीमत | अलग-अलग इंश्योरेंस कंपनियों की ओर से ऑफ़र किए जाने वाले रेट और डिस्काउंट पर निर्भर होने के चलते कॉम्प्रिहेंसिव कवर की क़ीमत अलग अलग रहती है। | रेगुलेटर की ओर से थर्ड पार्टी लायबिलिटी इंश्योरेंस की क़ीमत फ़िक्स की गई है। |
फ़ायनेंशियल लायबिलिटी को कवर करने के लिए, अपने वाहन के लिए कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना बेस्ट रहता है। इसके कई फ़ायदे हैं जैसे: