डिजिट इंश्योरेंस करें

व्हाइट पेट्रोल क्या होता है: मूल्य और उपयोग

पेट्रोलियम को मुख्य रूप से दो प्रकार - ब्लैक और वाइट में बांटा जाता है। इसका दूसरा भाग उस केरोसिन  का बना होता है जिसे क्रूड ऑयल डिस्टिलेशन के दौरान प्राप्त  है। यह पतला और ट्रांसपेरेंट होता है और इसमें सामान्य हाइड्रोकार्बन सामग्री होती है और इसे स्पेस जेट और एरोप्लेन में उपयोग किया जाता है। इस ऑयल को व्हाइट पेट्रोल के नाम से जाना जाता है।

भारत में व्हाइट पेट्रोल की कीमत और उसके उपयोग के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

वाइट पेट्रोल, साधारण पेट्रोल से किस प्रकार अलग है?

वाइट पेट्रोल, जिसे एविएशन टरबाइन फ्यूल या जेट फ्यूल के नाम से जाना जाता है। यह सामान्य पेट्रोल से थोड़ा अलग होता है। जेट फ्यूल और साधारण फ्यूल दोनों में ही हाइड्रोकार्बन पाया जाता है। इन दोनों प्रकार के फ्यूल्स को फ्रैक्शनल डिस्टिलेशन की प्रक्रिया द्वारा बनाया जाता है।

दोनों फ्यूल में यह अंतर मुख्य रूप से हाइड्रोकार्बन के प्रकार की वजह से होता है। साधारण पेट्रोल या गैसोलीन का केमिकल स्ट्रक्चर लगभग 7-11 कार्बन एटम के साथ हाइड्रोजन मोलेक्युल्स के साथ देखने को मिलता है। वहीं, जेट फ्यूल में लगभग 12-15 कार्बन एटम से मिले हुए हाइड्रोकार्बन होते हैं।

एरोप्लेन और स्पेस जेट में वाइट पेट्रोल का उपयोग करने के  कारण केरोसिन का बेहद कम फ्रीजिंग पॉइंट होता है। जब एक एरोप्लेन हवा में उड़ता है, तो उसका तापमान लगभग -40 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। इस तापमान पर, साधारण पेट्रोल जम जाता है, जिससे अचानक से कम्बशन बंद हो सकता है। 

इसका फ़्लैशिंग पॉइंट काफी हाई होता है। इसके साथ ही इसकी ऑक्टेन रेटिंग भी काफी हाई होती है, जो इसे ऑप्टिमम पावर के साथ ही फ्यूल एफिशिएंसी भी प्रदान करती है। वाइट पेट्रोल ऑयल अचानक से आग लगने वाले स्थिति में एक सुरक्षित फ्यूल साबित होता है।

इसके अतिरिक्त, इस मिश्रण में डी-आइसिंग एजेंट, एंटी-करोसीव और एंटी-स्टैटिक केमिकल जैसे घटक  होते हैं। यह अधिक ऊंचाई पर  जंग और ठंड को रोकते हैं, जिसकी वजह से हवाई यात्रा सुरक्षित तरीके से होती है।

वाइट पेट्रोल और साधारण पेट्रोल की कीमतों के बीच अंतर

एविएशन फ्यूल आम पेट्रोल की तुलना में अधिक महंगा होता है। हालांकि, मौजूदा ग्लोबल इकोनॉमिक मंदी की वजह से पिछले साल वाइट पेट्रोल की कीमत में गिरावट देखी गई।

2021 तक एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत बढ़कर ₹59,400.91 प्रति किलो लीटर हो गई थी। 16 फरवरी से दरों में 3.6% और 1 फरवरी से ₹3,246.75 प्रति किलो लीटर की वृद्धि देखने को मिली है। कुल मिलाकर, भारत में वाइट पेट्रोल की कीमत में लगभग 6.5% की वृद्धि देखी गई है। इसके कारण ही भारतीय हवाई यात्रियों की मांग भी सीमित हो गई है। वर्तमान में वैश्विक परिदृश्य के कारण लंबे समय से चले आ रहे  अवरोध के बाद यह खबर एविएशन सेक्टर को एक और झटका देती है।

वहीँ  दूसरी ओर, पिछले 2 महीनों में पेट्रोल की कीमत में 4.87 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

वाइट पेट्रोल ऑयल के टॉप 3 उपयोग

वाइट पेट्रोल ऑयल का उपयोग निम्नलिखित क्षेत्रों में किया जाता है:

  • घरेलू उपयोग - विकासशील देशों के निवासी खाना पकाने और रोशनी के लिए वाइट पेट्रोल का उपयोग करते हैं। यह कपड़े और कांच पर लगने वाले धब्बों को हटाने के अलावा कई तरह की सफाई करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

  • ट्रांसपोर्ट ऑयल - जैसा कि हमने पहले बताया है, कि  इसका उपयोग जेट फ्यूल के रूप में भी किया जाता है। ऑक्सीजन से जलने वाले RP1 का उपयोग रॉकेट फ्यूल के रूप में किया जाता है। 

  • इंडस्ट्रियल उपयोग  - केमिकल इंडस्ट्री में पेट्रोलियम का उपयोग सॉल्वेंट या केमिकल-ग्रेड के लुब्रिकेंट के रूप में किया जाता है। वाइट पेट्रोल या केरोसिन का भी उपयोग व्यापक रूप से अच्छे परफॉर्मेंस के लिए किया जाता है, जैसे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इसका उपयोग फायर जगलिंग और फायर ब्रीथिंग के लिए किया जाता है।

क्या आप अपनी कार या बाइक में वाइट पेट्रोल उपयोग कर सकते हैं?

इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार के इंजन -पेट्रोल या डीजल का प्रयोग अपनी बाइक या कार में कर रहे हैं।  जेट फ्यूल के कई प्रकार होते हैं। इनमें से जेट-ए, लेड-फ्री केरोसीन होता है. इसका प्रयोग डीजल इंजन वाले वाहनों में किया जा सकता है।

हालांकि, इसमें लुब्रिकेंट की कमी हो सकती है, जो आपके डीजल इंजन को लम्बे समय तक के लिए नुकसान पहुंचा सकती है। इसके अलावा, जेट फ्यूल में अधिक मात्रा में एनर्जी डेंसिटी होती है, जिसकी वजह से यह इंजन को तुरंत वाष्पीकरण होने से रोकता है। इस वजह से स्पार्क-इग्निशन इंजन के साथ अपनी कार को चालू करना मुश्किल हो जाता है, जिससे आग लगने का खतरा हो सकता है।

इसलिए, सीधे शब्दों में कहें तो, मोटर चालित वाहनों में जेट फ्यूल का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन ऐसा करने की आपको सलाह नहीं दी जा सकती है।

आर्थिक मंदी के बावजूद इस साल भारत में वाइट पेट्रोल की कीमत में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। विभिन्न क्षेत्रों में इसके कई उपयोगों के साथ, इनकी कीमतों में वृद्धि और समाप्त सब्सिडी घरेलू या परिवहन सभी उद्योगों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

भारत में वाइट पेट्रोल की प्रति लीटर कीमत कितनी है?

 भारत में वाइट पेट्रोल की कीमत लगभग ₹200 प्रति लीटर होती है।

मुंबई और कोलकाता के डोमेस्टिक एयरलाइन्स में वाइट पेट्रोल या ATF की औसत लागत क्या होती है?

निम्नलिखित शहरों में डोमेस्टिक एयरलाइन्स  के लिए एटीएफ या एविएशन टरबाइन फ्यूल की औसत लागत है:

  • मुंबई - ₹67,384.77 प्रति किलोलीटर  है।
  • कोलकाता - ₹73,191.48 प्रति किलोलीटर है।