डिजिट इंश्योरेंस करें

प्राकृतिक आपदाओं से अपने ऐसेट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के टिप्स

प्राकृतिक आपदाएँ अचानक आती हैं लेकिन ये विनाशकारी घटनाएँ साबित होती हैं। यही कारण है कि आपको अपनी प्रॉपर्टी या एसेट्स को ऐसी आपदाओं से बचाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

प्रॉपर्टी या एसेट्स के बचाव के उपायों को अपनाने के अलावा, इंश्योरेंस पॉलिसी प्राप्त करना सबसे अच्छा विकल्प है जो भूकंप, साइक्लोन, फ्लड, लैंडस्लाइड और ऐसी अन्य घटनाओं से प्रॉपर्टी को सुरक्षा प्रदान करता है।

क्या आप अपने एसेट्स को सुरक्षित रखने के लिए इन निवारक उपायों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं? तो हमारे इस लेख को पूरा पढ़ें! 

आपदाओं से ऐसेट्स की सुरक्षा के बारे में जागरूकता

सुपर साइक्लोन अम्फन भारत-बांग्लादेश क्षेत्र में उत्पन्न हुआ था, जो भारत के इतिहास में आज तक के सबसे घातक ट्रॉपिकल साइक्लोन में से एक था। UN की रिपोर्ट के अनुसार, इसके साइक्लोन के परिणामस्वरूप देश को करीब 14 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान पहुंचा था। 

इस साइक्लोन ने ऐसेट्स के विनाश का ऐसा उदाहरण पेश किया था कि पूरा इंटरनेट केवल एक सवाल से ही भर गया था और सभी लोग यहि जानना चाहते थे कि "अगर आपके घर में फ्लड आ जाए तो क्या करें?"

ऐसेट्स को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए महत्वपूर्ण बातों की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

ऐसेट्स में आपका घर, कीमती सामान, फर्नीचर, कार आदि ये सभी चीज़ें शामिल हैं। अगर हम इन ऐसेट्स को अच्छे तरह से वर्गो में बांटे तो हमें इसके 2 मुख्य हेडिंग्स देखने को मिलेंग:

  • घर और घरों की सामग्री

  • वाहन

भारत में घर को सबसे महंगी संपत्ति के रूप में जाना जाता है। लेकिन, केवल 1% घर ही होमओनर इंश्योरेंस के अधीन हैं, हालाँकि होम इंश्योरेंस बाकी की इंश्योरेंस की तरह बहुत अधिक महंगी नहीं होती मतलब इस इंश्योरेंस को खरीदना काफी सस्ता पड़ सकता है, और साथ ही इस इंश्योरेंस का वार्षिक इंश्योरेंस प्लान भी मार्केट में उपलब्ध है। 

इसका कोई पुख्ता जवाब तो नहीं है की आप अपने घर को फ्लड से कैसे बचा सकते हैं, लेकिन हाँ इंश्योरेंस कंपनियों के पास आपके नुकसान को कवर करने के लिए एक बेहतरीन समाधान जरूर है जिससे आप फ्लड के कारण होने वाले अपने नुकसान को कम कर अपने घर को सुरक्षित रख सकते हैं। 

होमओनर इंश्योरेंस के अंदर बहुत से अलग अलग खंड शामिल हैं। जिसमें से कुछ प्राकृतिक आपदाओं को कवर करते हैं, तो वहीँ कुछ खंड ऐसे भी हैं जो इन्हें कवर नहीं करते। इसलिए किसी भी प्रकार के इंश्योरेंस को खरीदने से पहले आपको उसके सभी नियम और शर्तों को अच्छे से पढ़कर उन्हें समझ लेना चाहिए। 

सौभाग्य से, भारत में अब सभी वाहन मालिकों के लिए व्हीकल इंश्योरेंस अनिवार्य कर दिया गया है, और यह इंश्योरेंस पॉलिसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले आपके सभी प्रकार के नुकसान को कवर करती है।

सुविधाओं का लाभ उठाने और अपनी प्रोपर्टी को प्राकृतिक आपदा से बचाने के लिए जागरूक होना और इनके बारे जानकारी रखना बेहद आवश्यक है। 

अपनी ऐसेट्स को प्राकृतिक आपदा से सुरक्षित रखने के बेस्ट टिप्स

यहाँ आपदा प्रबंधन की सावधानियों के बारे में नीचे कुछ सुझाव दिए गए हैं:

  • ऐसे होम इनसोरेन्स खरीदें जो प्राकृतिक आपदा से घर और उसमें रखे सामानों के होने वाले नुकसान को कवर करता हो।

  • व्हीकल इंश्योरेंस लेने से पहले उसके कवरेज को स्पष्ट रूप से जान लें।

  • हर बिजली के गैजेट के लिए इंश्योरेंस उपलब्ध है; हालांकि, यह देखें कि क्या यह इंश्योरेंस प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कवर करती हैं या नहीं।

  • कीमती सामान और जमा किए हुए जरूरतमंद वस्तुओं के लिए इंश्योरेंस जरूर प्राप्त करें।

  • तूफान, भूकंप, फ्लड आदि का सामना करने के लिए घर की स्ट्रक्चर को काफी मजबूत बनाएं। और ये भी जाने की घर मे आने वाले तेज हवा को कैसे रोकें, बाढ़ के पानी को अपने घर के अंदर आने से कैसे रोकें, आदि।

  • यदि आप फ्लड-प्रोन क्षेत्र में रहते हैं, तो घर में फ्लड से बचाव के लिए अपने घर के चारों ओर ऊंची दीवार बनाएं जिससे पानी आपके घर के अंदर प्रवेश न कर सके। अपने ड्रेनेज सिस्टम में बाढ़ के पानी को प्रवेश करने से रोकने के लिए सीवर पाइपों के लिए चेक वाल्व स्थापित करें।

  • भूकंप के लिए सुरक्षित निर्माण प्रथाओं को अपनाएं।

  • आपदाओं के दौरान सुरक्षित निर्माण प्रथाओं का महत्व होना बहुत जरूरी है। इसलिए मिट्टी की जांच कराएं, विशेषज्ञों से सलाह लें और अपनी संपत्ति का मजबूत निर्माण करें।

  • अपने वाहनों को सुरक्षित जगह में ले जाएं।

  • किसी भी प्राकृतिक आपदा के दौरान बिजली से चलने वाली समान को अनप्लग कर के उन्हें घर के सुरक्षित जगह में रख दे।

  • घर के निर्माण से पहले यह जानने के लिए मिट्टी की जांच करें कि क्या यह जगह लैंडस्लाइड वाला क्षेत्र तो नहीं। पहाड़ के किनारे या पहाड़ी ढलानों पर घर न बनायें।

  • प्राकृतिक आपदाओं के प्रबंधन के साथ खुद को अपडेट रखें।

  • सामान्य मानव-प्रेरित आपदाओं जैसे डिफोरेस्टेशन, प्लास्टिक और कचरा जो ड्रेनेज सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं, पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वाइब्रेटर जैसे मशीनों का उपयोग करने से रोकने का प्रयास करें।

अपने घर को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने के लिए एक होम इंश्योरेंस ले

प्राकृतिक आपदाओं के दौरान होम इंश्योरेंस पॉलिसी को सुरक्षा उपाय के रूप में लिया जाना चाहिए। सभी होमओनर पॉलिसी प्राकृतिक आपदाओं के तहत क्षति को कवर नहीं करती हैं। इसलिए, इंश्योर्ड डिजास्टर कवर खरीदने से पहले उसके विवरण की जांच कर लें।

"इंश्योर्ड आपदाओं" वाले कुछ होमओनर्स इंश्योरेंस प्रोवाइडर के पास प्राकृतिक आपदाओं के मामले में अनिवार्य रूप से 5% डिडक्टिबल के योग्य है। इसके विपरीत, कई इंश्योरर इंडिविजुअल होमओनर के लिए डिडक्टिबल को बिल्कुल भी लागू नहीं करते हैं।

होमओनर पॉलिसी इन सभी चीजों के लिए कवर प्रदान करती है:

  • घर की आंतरिक और बाहरी सामग्री या संपत्ति के नुकसान को यह पॉलिसी कवर करती है।

  • पर्सनल प्रोपर्टी।

  • किसी अन्य को किसी क्षति या चोट के लिए पर्सनल लायबिलिटी। 

  • प्रोपर्टी या घर की बनावट के नुकसान को भी ये कवर करती हैं।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को प्राकृतिक आपदाओं से कैसे सुरक्षित रखे?

प्राकृतिक आपदाओं को कवर करने वाली होम इंश्योरेंस पॉलिसी प्रभावित इंश्योर्ड प्रोपर्टी के अंदर और बाहर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को हुए नुकसान की लागत प्रदान करती है। इसलिए, प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के लिए होमओनर पॉलिसी एक ही पैकेज में है।

ऑटोमोबाइल को प्राकृतिक आपदाओं से कैसे सुरक्षित रखे?

एक कॉम्प्रिहेंसिव व्हीकल इंश्योरेंस पॉलिसी इस प्रश्न का उत्तर देती है की; प्राकृतिक आपदाओं को अपने ऑटोमोबाइल को प्रभावित करने से कैसे रोकें। वाहनों के लिए इंश्योरेंस खरीदने से पहले आपको यह जांच लेना चाहिए कि क्या यह दुर्घटना और प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कवर कर रही है।

सुरक्षा उपायों को करके और सही इंश्योरेंस पॉलिसी का चयन करके, आप भूकंप, लैंडस्लाइड, साइक्लोन, फ्लड, या किसी अन्य प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। हालाँकि, संपत्तियों की सुरक्षा के अलावा, आपको खुद की और अपने समुदाय की भी रक्षा करनी चाहिए। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जागरूकता फैलाएं और अपने समुदाय के लोगों की इस आपदा से बहार निकलने में सहायता करें। हम सब मिलकर कठिन समय का सामना कर सकते हैं और नुकसान से उबर सकते हैं।

अपने ऐसेट्स को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने के लिए अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या इंश्योरेंस आपको प्राकृतिक आपदाओं से कवर प्रदान करती हैं?

सभी इंश्योरेंस आपको प्राकृतिक आपदाओं से कवर नहीं करते हैं। कुछ पॉलिसी प्राकृतिक आपदा को 'दैवीय घटना' बताते हुए कवरेज से इनकार कर सकते हैं। इसलिए, आपको इसे चुनने से पहले जो आपके पॉलिसी प्रोवाइडर हैं उनसे अच्छे से जांच पड़ताल करके ही पॉलिसी लेनी चाहिए।

तेज़ हवाओं के दौरान खुद को कैसे सुरक्षित रखें?

तेज हवाओं के दौरान, बेसमेंट या घर के बीच में कांच की खिड़कियों से या जो दरवाजा स्थिर ना हो आपको उनसे एक निश्चित दूरी बनाकर रखनी चाहिए ।

फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से कैसे सुरक्षित रखे?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए फसल के नुकसान के लिए किसानों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए एक इंश्योरेंस प्लान प्रदान करती है।

फ्लड के दौरान वाहनों की सुरक्षा कैसे करें?

जब आप फ्लड में फंस जाते हैं, तो बेहतर होगा कि आप अपने वाहनों का बिल्कुल भी उपयोग न करें। यदि पानी का स्तर अधिक है, तो इंजन को चालू करने की कोशिश करने से बैटरी खराब हो सकती है जिसके परिणामस्वरूप आपको गंभीर नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।