कमर्शियल वाहन थर्ड पार्टी इंश्योरेंस

कमर्शियल वाहनों के लिए ऑनलाइन थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्राप्त करें

Third-party premium has changed from 1st June. Renew now

कमर्शियल वाहन थर्ड पार्टी इंश्योरेंस एक कस्टमाइज़्ड मोटर पॉलिसी है जो सभी कमर्शियल वाहनों जैसे ट्रक, स्कूल बस, ऑटो-रिक्शा, और टैक्सी जैसे कमर्शियल उद्देश्यों के लिए उपयोग किए जाने वाले अन्य वाहनों के लिए आवश्यक है। यह आपके बिजनेस को किसी थर्ड पार्टी के वाहन, संपत्ति या व्यक्ति को हुई किसी भी क्षति से हुए किसी भी नुकसान से बचाता है।

भारत में मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार कम से कम एक कमर्शियल वाहन थर्ड पार्टी इंश्योरेंस होना अनिवार्य है। उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि आपका ट्रक सड़क पर किसी अन्य वाहन से टकराता है और वह वाहन क्षतिग्रस्त हो जाता है, इस स्थिति में आपका कमर्शियल वाहन थर्ड पार्टी इंश्योरेंस क्षतिग्रस्त वाहन को हुए नुकसान की भरपाई करेगा।

डिजिट द्वारा कमर्शियल वाहन थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में क्या शामिल है?

क्या शामिल नहीं है?

हम पारदर्शिता में विश्वास करते हैं। इसलिए जब आप ये जान लेते हैं कि कमर्शियल वाहन थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में क्या कवर किया गया है तो आपके लिए यह जानना भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि इसमें क्या शामिल नहीं है। ताकि इससे जुड़ी हर जानकारी आपको मालूम हो। यहां कुछ ऐसी स्थितियां दी गई हैं:

अपना नुकसान

कमर्शियल वाहन थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के अंतर्गत दुर्घटना की स्थिति में दुर्भाग्यवश आपके अपने वाहन को हुए नुकसान को कवर नहीं किया जाता है।

शराब पीकर या बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाना

आपके कमर्शियल वाहन थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में उन स्थितियों को कवर नहीं किया जाता है, जब आपने नशे में या वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन चलाया हो।

वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले किसी व्यक्ति के बिना ड्राइविंग

अगर आपके पास लर्नर लाइसेंस है और वाहन चलाते समय वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाला कोई व्यक्ति आपके साथ नहीं है, तो उन स्थितियों में आपका क्लेम कवर नहीं किया जाएगा।

डिजिट द्वारा कमर्शियल वाहन थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की मुख्य विशेषताएं

प्रमुख विशेषताएं डिजिट लाभ
थर्ड पार्टी को व्यक्तिगत नुकसान असीमित लायबिलिटी
थर्ड पार्टी की संपत्ति को हुआ नुकसान ₹7.5 लाख तक
पर्सनल एक्सिडेंट कवर ₹330
फायर कवर एन्डॉर्स्मन्ट के रूप में थर्ड पार्टी पॉलिसी के साथ उपलब्ध (केवल 20 टन से अधिक टन क्षमता वाले वाहनों के लिए)
अतिरिक्त कवरेज पीए कवर, कानूनी लायबिलिटी कवर, और विशेष इक्स्क्लूश़न, आदि।

मालवाहक गाड़ियों का प्रीमियम- प्राइवेट मालवाहक (तिपहिया वाहनों के अलावा)

इंजन की क्षमता प्रीमियम रेट (1 जून 2022 से लागू)
7500 किलोग्राम से ज़्यादा नहीं ₹16,049
7500 किलोग्राम से 12,000 किलोग्राम के बीच ₹27,186
12,000 किलोग्राम से 20,000 किलोग्राम के बीच ₹35,313
20,000 किलोग्राम से 40,000 किलोग्राम के बीच ₹43,950
40,000 किलोग्राम से ज़्यादा ₹44,242

खेती वाले ट्रैक्टर के लिए थर्ड पार्टी प्रीमियम

इंजन की क्षमत प्रीमियम रेट (1 जून 2022 से लागू)
6 हॉर्स पावर तक ₹910

ऑटो-रिक्शा और ई-रिक्शा के लिए थर्ड पार्टी प्रीमियम

सेगमेंट प्रीमियम रेट (1 जून 2022 से लागू)
ऑटो-रिक्शा ₹2,539
ई-रिक्शा ₹1,648

बसों के लिए थर्ड पार्टी प्रीमियम

सेगमेंट Premium rate (effective 1st June 2022)
शैक्षणिक संस्थानों की बस ₹12,192
शैक्षणिक संस्थानों के अलावा बाकी बसें ₹14,343

कमर्शियल वाहन थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए क्लेम कैसे करें?

  • यदि आपके कमर्शियल वाहन से कोई दुर्घटना हो जाती है तो इस स्थिति में संबंधित थर्ड पार्टी द्वारा FIR दर्ज़ की जाए और चार्जशीट प्राप्त की जाए।
  • अगर कोई मुआवजा देने की स्थिति आती है, तो हम आपकी ओर से उसका ध्यान रखेंगे। आप बस हमें 1800-103-4448 पर फोन करें।
  • अगर शर्तों का कोई उल्लंघन नहीं होता है, तो हम आपकी ओर से एक गैर-मौद्रिक (non-monetary) सेटलमेंट का प्रयास करेंगे। अगर क़ानूनी स्थिति पैदा होती है, तो हम अदालत में आपका प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर आप एक अच्छे नागरिक हैं और आपने किसी प्रकार की लापरवाही के लिए अपनी ग़लती स्वीकार की है, तब भी आपका डिजिट थर्ड पार्टी कवर मान्य रहेगा।
  • पर्सनल एक्सीडेंट से संबंधित क्लेम की स्थिति में, आपको सिर्फ हमें 1800-258-5956 पर फोन करना होगा। बाकी बातों का ध्यान हम रख लेंगे!

कमर्शियल वाहन थर्ड पार्टी इंश्योरेंस क्लेम करते समय ध्यान देने योग्य बातें

  • दुर्घटना की स्थिति में संबंधित थर्ड पार्टी द्वारा क्षति के समय FIR दर्ज़ की जाए. इसके बाद, इस बारे में इंश्योरेंस कंपनी को भी सूचित किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो ज़रूरी मुआवजा नहीं दिया जा सकेगा।
  • एक दुर्घटना में, यह महत्वपूर्ण है कि थर्ड पार्टी के पास विपक्षी दल की ग़लती साबित करने के लिए पुख्ता सबूत हों।
  •  मामूली क्षति और नुकसान के मामले में, यह सलाह दी जाती है कि हमेशा अदालत से बाहर उन्हें सेटल करने की कोशिश करें, क्योंकि FIR दर्ज़ करने और मोटर वाहन न्यायालय से निपटने की प्रक्रिया में अक्सर समय लगता है।
  • IRDAI के नियमों और विनियमों के मुताबिक, मोटर दुर्घटना क्लेम ट्रिब्युनल पर क्लेम की रकम का दर्ज़ निर्भर होता है। हालांकि, थर्ड पार्टी के निजी नुकसान की कोई अधिकतम सीमा नहीं है, लेकिन थर्ड पार्टी के वाहन या संपत्ति को हुए नुकसान के मामले में 7.5 लाख रुपये तक की सीमित लायबिलिटी है।

डिजिट इंश्योरेंस क्लेम कितनी जल्दी सेटल होते हैं ? यह पहला सवाल है जो इंश्योरेंस कंपनी बदलते समय आपके दिमाग में आना चाहिए। ये आपके लिए अच्छा है! डिजिट क्लेम रिपोर्ट कार्ड देखें

आपकी ज़रूरत के अनुसार कमर्शियल वाहन इंश्योरेंस प्लान

थर्ड पार्टी कॉम्प्रिहेंसिव

आपके कमर्शियल वाहन द्वारा किसी थर्ड पार्टी के वाहन को हुआ नुकसान

×

आपके कमर्शियल वाहन से किसी थर्ड पार्टी की संपत्ति को हुआ नुकसान

×

आपके इंश्योरेंस किए गए कमर्शियल वाहन द्वारा खींचे जा रहे वाहन द्वारा किसी थर्ड पार्टी के व्यक्ति या संपत्ति को हुआ नुकसान

×

आग के कारण ख़ुद के कमर्शियल वाहन को हुआ नुकसान

×

प्राकृतिक आपदाओं के कारण ख़ुद के कमर्शियल वाहन को हुआ नुकसान

×

दुर्घटना के कारण ख़ुद के कमर्शियल वाहन को हुआ नुकसान

×

चोरी के कारण आपके कमर्शियल वाहन का नुकसान

×

कस्टमाइज़्ड ऐड-ऑन के साथ अतिरिक्त सुरक्षा

×

किसी थर्ड पार्टी के व्यक्ति की चोट/मृत्यु

×

मालिक-ड्राइवर को चोट/मृत्यु

×
Get Quote Get Quote

कमर्शियल वाहन थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के फ़ायदे

  • निजी नुकसान के मामले में थर्ड पार्टी के व्यक्ति को कवर किया जाता है:जब आपके वाहन से किसी अन्य व्यक्ति को शारीरिक चोट पहुंचती है (या सबसे खराब स्थिति में, किसी थर्ड पार्टी के व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है) तब आपका कमर्शियल वाहन इंश्योरेंस थर्ड पार्टी पर किए गए आपके सभी खर्चों और नुकसानों को असीमित लायबिलिटी तक कवर करता है।
  • थर्ड पार्टी की संपत्ति और वाहन के नुकसान के लिए कवर: यदि कमर्शियल वाहन चलाते समय ग़लती से किसी अन्य व्यक्ति की संपत्ति या वाहन को नुकसान पहुंचाता है, तो आपका थर्ड पार्टी कमर्शियल वाहन इंश्योरेंस उसके नुकसान को कवर करेगा।
  • आपको अप्रत्याशित नुकसान से बचाता है: इन दिनों सड़क पर इतने ट्रैफिक के कारण ग़लतियां हो सकती हैं। ऐसे समय में, जब आपकी ग़लती हो और आपके वाहन के कारण किसी व्यक्ति को या उसके वाहन/संपत्ति को चोट पहुंची हो, तब उस नुकसान के भरपाई करने का खर्च आपकी कमर्शियल वाहन थर्ड पार्टी द्वारा कवर किया जाएगा, ताकि आपको अप्रत्याशित नुकसान न उठाना पड़े।
  • आपको क़ानूनी रूप से गाड़ी चलाने में सक्षम बनाता है: मोटर वाहन अधिनियम के मुताबिक, हर वाहन मालिक के पास कम से कम एक थर्ड पार्टी कमर्शियल वाहन इंश्योरेंस होना चाहिए। अगर आप अपनी कार की ज़्यादा सुरक्षा करना चाहते हैं, तो आप एक कॉम्प्रिहेंसिव कमर्शियल वाहन इंश्योरेंस पॉलिसी भी ले सकते हैं, जिसमें थर्ड पार्टी लायबिलिटी के लिए कवरेज और अपने वाहन के लिए सुरक्षा शामिल है।
  • आपको यातायात दंड और ज़ुर्माने से बचाता है: अगर आप थर्ड पार्टी वाहन इंश्योरेंस के बिना सड़क पर वाहन चलाते हुए पाए जाते हैं, तो आप पर  ₹2,000 का ज़ुर्माना और/या तीन महीने तक की जेल हो सकती है।

 

थर्ड पार्टी कमर्शियल पॉलिसी के नुकसान

  • ख़ुद के नुकसान को कवर नहीं करता: थर्ड पार्टी कमर्शियल वाहन इंश्योरेंस दुर्भाग्य से आपके अपने कमर्शियल वाहन को होने वाले नुकसान को कवर नहीं करता है (क्योंकि यह थर्ड पार्टी के लिए बनी विशेष पॉलिसी है)। अगर आप चाहते हैं कि आपका अपना वाहन भी इसमें कवर हो, तो आपको कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी लेनी चाहिए।
  • प्राकृतिक आपदाओं को कवर नहीं किया जाता है: भूकंप या बाढ़ जैसी किसी भी प्राकृतिक आपदा से आपके वाहन को हुए नुकसान के मामले में, आपके कमर्शियल वाहन थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में आपके ख़ुद के वाहन को कवर नहीं किया जाएगा। फिर से, यदि आपको लगता है कि आपको इस कवरेज की आवश्यकता है, तो आप इसके बजाय एक कॉम्प्रिहेंसिव कमर्शियल वाहन पॉलिसी का विकल्प चुन सकते हैं।
  • कोई कस्टमाइज़्ड प्लान नहीं है: एक कमर्शियल वाहन थर्ड पार्टी इंश्योरेंस सबसे बेसिक प्लान है जो आप अपने कमर्शियल वाहन के लिए ले सकते हैं। इसे अतिरिक्त लाभों और चोरी या आग जैसे कवर के साथ कस्टमाइज़्ड नहीं किया जा सकता है। हालांकि, आप एक कॉम्प्रिहेंसिव कमर्शियल वाहन इंश्योरेंस में इसका विकल्प चुन सकते हैं।

कवर किए जाने वाले कमर्शियल वाहनों के प्रकार

  •  यात्री ढोने वाले वाहन: ये इंश्योरेंस विशेष रूप से उन वाहनों के लिए जो एक या अधिक यात्रियों को ले जाते हैं, जैसे टैक्सी, कैब, ऑटो रिक्शा, स्कूल बसें, निजी बसें आदि।
  • भारी वाहन: बुलडोज़र, क्रेन, लॉरी, ट्रेलर आदि जैसे भारी शुल्क वाले वाहनों के किसी भी नुकसान के लिए कवर।
  • माल ढोने वाले वाहन: वे वाहन जो आम तौर पर सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाते हैं। इनमें मुख्य रूप से ट्रक, टेम्पो और लॉरी शामिल हैं।
  • यात्री बस/स्कूल बस: कमर्शियल बसों, जैसे स्कूल बसों, सार्वजनिक बसों, निजी बसों या अन्य यात्री बसों को किसी थर्ड पार्टी के नुकसान से बचाता है।
  • ट्रैक्टर/कृषि वाहन: अपने ट्रैक्टर या अन्य कृषि वाहनों को किसी भी थर्ड पार्टी को होने वाली किसी भी दुर्घटना, क्षति और नुकसान से सुरक्षित रखें।
  • कमर्शियल वैन: कमर्शियल उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाने वाली वैन के लिए कवर, जैसे कि स्कूल वैन, निजी वैन और यात्रियों या सामानों के परिवहन के लिए उपयोग की जाने वाली अन्य वैन।
  • विविध और विशेष वाहन: कैब, टैक्सियों, ट्रकों और बसों के अलावा, कई अन्य वाहन अक्सर बिज़नेस के लिए और उनके द्वारा उपयोग किए जाते हैं। इनमें से कुछ में खेती, खनन और निर्माण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विशेष वाहन शामिल हो सकते हैं।

कमर्शियल थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या कमर्शियल थर्ड पार्टी इंश्योरेंस अनिवार्य है?

भारतीय मोटर वाहन अधिनियम के मुताबिक, हर वाहन के पास कम से कम थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस ज़रूर होना चाहिए। इसका मतलब है कि यह नियम आपकी कमर्शियल वाहन पर भी लागू होता है। अगर आपकी गाड़ी बिना इंश्योरेंस के पकड़ी जाती है, तो आपको ज़ुर्माना और/या तीन महीने की जेल हो सकती है।

बिना इंश्योरेंस के गाड़ी चलाने पर क्या ज़ुर्माना है?

भारत में थर्ड पार्टी इंश्योरेंस ज़रूरी है। इसलिए, अगर आपकी गाड़ी बिना इंश्योरेंस के रोड पर चलती पकड़ी जाती है, तो आपको 2000 रुपए (और बदतर मामलों में 3 महीनों तक की जेल) ज़ुर्माना भरना पड़ सकता है। इसलिए, इन सबकी चिंता छोड़िए और सुनिश्चिति कीजिए कि आपकी गाड़ी के पास सही इंश्योरेंस है।

क्या टीपी कवर में आग से होने वाली क्षतियों को शामिल किया जाता है?

हमारी पैकेज पॉलिसी में आग से होने वाले नुकसान को भी कवर किया जाता है, जो विस्फ़ोटक, ख़ुद से या बिजली गिरने से लगी हो। हालांकि, यह सिर्फ़ उन वाहनों के लिए है जिनकी क्षमता 20 टन से ज़्यादा हो।

मैं अपने वाहन का अधिक उपयोग नहीं कर रहा हूं, तो मुझे कौन-सा प्लान खरीदना चाहिए?

यह आपके कमर्शियल वाहन के इस्तेमाल औऱ उद्देश्य पर निर्भर करता है। अगर वाहन का ज़्यादा इस्तेमाल नहीं होता या फिर आप इसे कम समय के लिए ही इस्तेमाल करना चाहते हैं, तब आप सिर्फ़ थर्ड पार्टी कवरेज लेकर काम चला सकते हैं क्योंकि यह लेना अनिवार्य है। हर व्यावसायिक वाहन के लिए थर्ड पार्टी कमर्शियल इंश्योरेंस लेना ज़रूरी है।

लेकिन, अगर आपको और ज़्यादा कवरेज चाहिए तो आपको टिकाऊ विकल्पों के बारे में सोचना चाहिए और कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी लेनी चाहिए।

कमर्शियल वाहन इंश्योरेंस में कॉम्प्रिहेंसिव और थर्ड पार्टी पॉलिसी में क्या अंतर है?

थर्ड पार्टी कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस में सिर्फ़ थर्ड पार्टी या उनकी संपत्ति या गाड़ी को हुए  नुकसान और क्षति को ही कवर किया जाता है। यानी, किसी हादसे में दूसरे व्यक्ति को हुआ नुकसान। हालांकि, कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी कवर में थर्ड पार्टी के अलावा आपका अपना नुकसान भी कवर होता है।

कौन-सा प्लान बेहतर है, थर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव?

यह इस पर निर्भर करता है कि आप अपने कर्मशियल वाहन का इस्तेमाल कितना करते हैं। थर्ड पार्टी कवरेज कानूनन अनिवार्य है, लेकिन अगर आपकी गाड़ी नियमित चल रही है तो कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी लेना सही रहेगा। इसके अलावा, अगर आप अपनी गाड़ी का इस्तेमाल व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए करते हैं, तो किसी अप्रत्याशित नुकसानों से कवर करना सबसे सही रहेगा। ये नुसकान कई वजहों से हो सकते हैं। जैसे, प्राकृतिक आपदा, बड़े-छोटे हादसे, चोरी, आगजनी वगैरह।