इंटरनेशनल ट्रैवल इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीदें
Instant Policy, No Medical Check-ups

साउथ अफ्रीका के लिए वीज़ा: प्रकार, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और आवेदन प्रक्रिया

साउथ अफ़्रीका पर्यटन के लिए एक अद्भुत जगह है। यह देश विविधता और खूबसूरत पर्यटक आकर्षणों से भरा है। इसके अलावा, इस देश में रोजगार के बहुत सारे अवसर उपलब्ध हैं, इसलिए भारतीय नागरिक अक्सर इस देश में आके बस जाते हैं, या अन्य सामाजिक सुधार उद्देश्यों के लिए भी वे साउथ अफ्रीका आते हैं। इसलिए, यदि आप साउथ अफ़्रीका की यात्रा करने की योजना बना हैं, तो आपको दो अनिवार्य बातों का ध्यान रखना चाहिए। पहला साउथ अफ़्रीका के लिए वीज़ा का आवेदन करना, और दूसरा आपके पास एक वैध ट्रैवल इंश्योरेंस का अनिवार्य रूप से होना।

साउथ अफ़्रीका वीजा के बारे में अधिक जानने के लिए हमारे इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा पढ़े।

क्या भारतीयों को साउथ अफ़्रीका की यात्रा के लिए वीज़ा की आवश्यकता है?

जी हां, भारतीयों को साउथ अफ्रीका की यात्रा करने के लिए वीजा की आवश्यकता पड़ती है और वे वहां कम से कम 30 दिनों तक रहने का इरादा रखते हैं।

क्या भारतीय नागरिकों के लिए साउथ अफ़्रीका में वीज़ा ऑन अराइवल है?

जी नहीं, दुर्भाग्य से भारतीय नागरिक साउथ अफ्रीका में वीज़ा ऑन अराइवल के लिए एलिजिबल नहीं हैं।

भारतीयों के लिए साउथ अफ़्रीका वीज़ा के प्रकार क्या है?

भारतीय साउथ अफ़्रीकी की यात्रा के लिए विभिन्न प्रकार के वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जैसे:

  • टूरिस्ट वीज़ा: मनोरंजन और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए साउथ अफ्रीका जाने वाले भारतीय नागरिकों को टूरिस्ट वीज़ा के विकल्प का चयन करने की आवश्यकता पड़ती है। इसकी वैधता 90 दिनों की है।

  • एम्प्लॉयमेंट वीज़ा: यदि कोई भारतीय नागरिक नौकरी करने के लिए साउथ अफ्रीका जाना चाहता है तो उसे एम्प्लॉयमेंट वीज़ा के लिए आवेदन करना होगा। यह कॉन्ट्रैक्ट की अवधि या 5 वर्षों की अवधि के लिए वैध होता है।

  • स्टडी वीज़ा: साउथ अफ्रीका में एजुकेशनल करियर बनाने के इच्छुक भारतीय छात्र स्टडी वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह हाई स्कूल के लिए 6 साल, प्राइमरी स्कूल के लिए 8 साल और बाकी पढ़ाई के लिए डिग्री कोर्स की समय सीमा तक वैध होता है।

  • ट्रीटी वीज़ा: यह वीज़ा आम तौर पर सरकारी अधिकारियों या अन्य संगठनों के लिए इशू किया जाता है जो अंतरराष्ट्रीय समझौते के किसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करते हैं। इस वीज़ा को विशेष रूप से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के लिए है।

  • चिकित्सा उपचार वीज़ा: चिकित्सा उपचार के उद्देश्य से साउथ अफ्रीका जाने वाले भारतीय नागरिक चिकित्सा उपचार वीज़ा का विकल्प चुन सकते हैं। साउथ अफ़्रीका में चिकित्सा उपचार वीज़ा 3 महीने के लिए वैध होता है पर इसकी वैद्यता, आवेदक की जरूरी मांग पर बढ़ाई जा सकता है।

  • रिश्तेदार वीज़ा: यदि भारतीय नागरिक साउथ अफ्रीका में बसे अपने जीवनसाथी या रिश्तेदार से मिलने जाना चाहते हैं तो इस परमिट का विकल्प चुन सकते हैं। यह वीज़ा 24 महीने या उससे अधिक समय के लिए वैध है।

  • बिज़नेस वीज़ा: बिज़नेस वीज़ा उन लोगों के लिए है जो व्यवसाय से संबंधित उद्देश्यों के लिए साउथ अफ्रीका की यात्रा करना चाहते हैं। इस परमिट की वैधता 90 दिनों की होती है। 

  • सामान्य कार्य वीज़ा: यह परमिट उन कुशल श्रमिकों के लिए है जो रोजगार प्रस्तावों के लिए साउथ अफ्रीका जाने का विकल्प चुनते हैं। इस वीज़ा की वैधता 5 वर्ष है।

  • क्रिटिकल स्किल वीज़ा: क्रिटिकल स्किल वाले लोग जो कार्य उद्देश्यों के लिए साउथ अफ्रीका जाने की इक्षा रखते हैं, वे इस वीज़ा के विकल्प का चयन कर सकते हैं। यह वीज़ा 5 वर्षों के लिए वैध होता है।

साउथ अफ़्रीका वीज़ा की अर्हता प्राप्त करने के लिए भारतीयों के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया क्या है?

प्रत्येक भारतीय नागरिक जो विभिन्न कारणों से साउथ अफ्रीका की यात्रा करना चाहता है, उसे निम्नलिखित क्राइटेरिया के लिए एलिजिबल होने की आवश्यकता पड़ेगी। वे क्राइटेरिया कुछ इस प्रकार हैं -

  • लोगों को देश की यात्रा के बारे में बहुत स्पष्ट होना चाहिए

  • स्वस्थ स्थिति और उचित वैक्सीनेशन का होना भी अनिवार्य है 

  • स्थानीय प्राधिकारी से करैक्टर सर्टिफिकेट, आदि

इन सामान्य क्राइटेरिया के अलावा, आवेदक को विभिन्न दस्तावेज़ों को जमा करने की आवश्यकता पड़ेगी, जैसे कि साउथ अफ़्रीकी की वीज़ा आवश्यकताएँ।

भारतीयों को साउथ अफ़्रीका वीज़ा का आवेदन करने के लिए किन दस्तावेज़ों की आवश्यकता पड़ती है?

साउथ अफ़्रीका के लिए वीज़ा का आवेदन करने के लिए लगने वाले सामान्य दस्तावेज़ कुछ इस प्रकार हैं: 

  • कम से कम 6 महीने की वैधता और 3 खाली पन्नों वाला पासपोर्ट

  • वीज़ा आवेदन पत्र भरा गया

  • नवीनतम और रंगीन पासपोर्ट आकार की तस्वीरें

  • व्यक्तिगत आवरण पत्र

  • लौटने का प्रमाण, जैसे कन्फर्म रिटर्न टिकट

  • पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट

  • होटल बुकिंग का साक्ष्य

  • साउथ  अफ़्रीका में कुल यात्रा योजना

  • महत्वपूर्ण वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

इन सामान्य दस्तावेज़ों के अलावा, प्रत्येक प्रकार के साउथ अफ़्रीकी वीज़ा के लिए कुछ विशेष आवश्यकताएँ निचे दी गयी हैं, कृपया इन्हे ध्यान से पढ़े -

बिज़नेस वीज़ा

  • मूल पासपोर्ट

  • पुराना पासपोर्ट

  • येलो फीवर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

  • कन्फर्म फ्लाइट टिकट

  • सफ़ेद बैकग्राउंड पर साफ़, 35X45 मिमी की आपकी एक फ़ोटोग्राफ़

  • वीज़ा आवेदन पत्र

  • देश में भ्रमण का स्पष्ट कारण तथा किसी संगठन, सेमिनार आदि का इनविटेशन लेटर

टूरिस्ट वीज़ा

  • नवीनतम  पासपोर्ट और पुराना पासपोर्ट

  • साफ़ तस्वीर

  • कन्फर्म फ्लाइट टिकट

  • येलो फीवर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

  • आवेदकों का व्यक्तिगत कवरिंग लेटर

  • उचित मनी बैक-उप के लिए एक बैंक विवरण

  • होटल विवरण

  • बच्चों और गैर-वयस्क व्यक्तियों के लिए माता-पिता का NOC लेटर

  • संबंध प्रमाण, यदि कोई हो

  • साउथ अफ़्रीका की यात्रा का पूरा कार्यक्रम

सामान्य वर्क वीज़ा

  • एक वैध पासपोर्ट

  • आपका अच्छे से भरा हुआ वीज़ा आवेदन पत्र

  • आवेदक 18 साल की उम्र से जितने देशो में यात्रा कर चुका हैं, उन सभी देशों के पुलिस अधिकारीयों से द्वारा दिया गया करैक्टर सर्टिफिकेट

  • वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

  • एलिजिबिलिटी प्रमाण

  • एम्प्लायर द्वारा इशू किया गया एक एम्प्लॉयमेंट कॉन्ट्रैक्ट 

  • एम्प्लायर के रजिस्ट्रेशन का प्रमाण

  • जीवनसाथी और बच्चों के लिए दस्तावेज़, यदि कोई हो

क्रिटिकल स्किल वीज़ा

  • पूरी तरह से भरा हुआ वीज़ा आवेदन पत्र

  • एक वैध पासपोर्ट

  • उचित वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

  • हेल्थ रिपोर्ट 

  • आवेदक को वेतन मिलने तक उचित वित्तीय बैकअप का प्रमाण

  • आवेदक 18 साल की उम्र से जितने देशो में यात्रा कर चुका हैं, उन सभी देशों के पुलिस अधिकारीयों द्वारा दिया गया करैक्टर सर्टिफिकेट

  • साउथ अफ़्रीका की आधिकारिक भाषा में ट्रांसलेट किया गया SAQA मूल्यांकन सर्टिफिकेट की कॉपी 

ट्रीटी वीज़ा

  • एक वैध पासपोर्ट
  • कार्यक्रम के प्रकार और उसके उपक्रम ट्रीटी के बारे में स्पष्ट रूप से बताया गया पत्र
  • कन्फर्म रिटर्न यात्रा  टिकट और कैश डिपॉजिट 
  • कार्यक्रम की गतिविधियों के बारे में विवरण
  • कार्यक्रम की अवधि

स्टडी वीज़ा

  • एक वैध पासपोर्ट

  • पुराना पासपोर्ट

  • साफ़ तस्वीरें

  • माता-पिता का NOC लेटर

  • माता-पिता दोनों की पहचान का प्रमाण

  • साउथ अफ्रीका में एक स्थानीय अभिभावक का व्यक्तिगत विवरण

भारतीयों के लिए साउथ अफ़्रीका वीज़ा आवेदन की क्या प्रोसेसिंग फीस है?

साउथ अफ़्रीकी वीज़ा की कीमत व्यक्ति द्वारा चुने गए वीज़ा के प्रकार के अनुसार अलग अलग होती है। नीचे दी गई टेबल भारतीयों के लिए विभिन्न वीज़ा के फीस से संबंधित जानकारी को साजा किया है।

वीज़ा के प्रकार प्रोसेसिंग फ़ीस (जनवरी 2023 तक)
स्टूडेंट वीज़ा 27.17 USD (466.64 ZAR)
ट्रीटी वीज़ा 27.17 USD (466.64 ZAR)
चिकित्सा उपचार वीज़ा 27.17 USD (466.64 ZAR)
बिज़नेस वीज़ा 97.17 USD (1668.89 ZAR)
सामान्य वर्किंग वीज़ा 97.17 USD (1668.89 ZAR)
क्रिटिकल स्किल वीज़ा 97.17 USD (1668.89 ZAR)
इंट्रा- कंपनी ट्रांसफर वर्क वीज़ा 97.17 USD (1668.89 ZAR)
एक्सचेंज वीज़ा 27.17 USD (1668.89 ZAR)

अस्वीकरण: वीज़ा फीस नए इमीग्रेशन नियमों, जिस देश में आप आवेदन करते हैं, लोकल करेंसी और करेंसी  विनिमय दरों के आधार पर परिवर्तन के अधीन हैं।

भारतीय साउथ अफ्रीका वीज़ा के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

साउथ अफ़्रीकी वीज़ा को ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए, भारतीय नागरिक नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं -

स्टेप 1: साउथ अफ़्रीका के लिए वीज़ा की आधिकारिक साइट पर जाएँ

स्टेप 2: ई-वीज़ा आवेदन पत्र को भरें

स्टेप 3: क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें

स्टेप 4: मेल के माध्यम से अपने ई-वीज़ा को प्राप्त करें

भारतीय साउथ अफ्रीका वीज़ा के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

साउथ अफ़्रीकी वीज़ा का ऑफ़लाइन प्राप्त करने के लिए, भारतीय नागरिकों को फॉर्म भरने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज़ और आवेदन फ़ीस जमा करने के लिए साउथ  अफ़्रीकी एम्बेसी या कॉन्सुलेट में जाने की आवश्यकता पड़ेगी।

साउथ अफ्रीका के वीज़ा को प्राप्त करने में कितना समय लगता है?

अगर आपने साउथ अफ्रीका वीज़ा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया हैं तो आपको उसे प्राप्त करने के लिए कुछ दिनों का इंतज़ार करने की आवश्यकता पड़ेगी। हालाँकि, ऑफ़लाइन मोड के लिए, आपको एम्बेसी में नियुक्ति के अनुसार थोड़ा और इंतजार करने की आवश्यकता पड़ेगी। इसके अलावा, यदि आवेदक द्वारा किसी भी प्रकार की देरी होती है, तो ऐसी स्थिति में उन्हें वीज़ा को प्राप्त करने में और अधिक समय लग सकता है।

मुझे साउथ अफ़्रीका के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस क्यों खरीदना चाहिए?

साउथ अफ़्रीका वीज़ा पॉलिसी ने देश की यात्रा के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस को अनिवार्य कर दिया है। हालाँकि, इसके कानूनी महत्व के अलावा, यात्री विभिन्न मुद्दों जैसे दुर्घटना जैसे चोट, चोरी आदि समस्यों में ख़ुद को सुरक्षित रखने के लिए उपयोग में ले सकते हैं।

भारतीय अक्सर विभिन्न उद्देश्यों के लिए साउथ अफ्रीका की यात्रा करते हैं। जिनमें से अधिकतर व्यावसायिक उद्देश्यों या किसी कार्य के लिए होता है। इसलिए, यदि आप साउथ अफ्रीका जाने की योजना बना रहा है, तो ऐसे में साउथ अफ्रीका के लिए वीजा पर यह गाइड आपके लिये एक बड़ी मदद साबित हो सकती है। 

तो अब जब आपके पास साउथ अफ्रीका  वीज़ा के बारे में सारी जानकारी है, तो आप इस खूबसूरत देश की यात्रा की योजना बनाना शुरू कर सकते हैं। चाहे आप कर्मचारी हों या छात्र, उपरोक्त दिशानिर्देशों का पालन करने से आप वहां अपने प्रवास का आनंद ले सकेंगे।

अक्सर पूंछे जाने वाले सवाल

कौन सा साउथ अफ़्रीकी वीज़ा अस्थायी रेजिडेंस परमिट के साथ आता है?

साउथ अफ्रीका का चिकित्सक वीज़ा अस्थायी रेजिडेंस परमिट साथ आता हैं। इस वीज़ा के अंतर्गत यदि चिकित्सकीय उपचार मर तीन महीने से ज्यादा का समय लग रहा हैं तब यान वीज़ा जारी किया जाता हैं।

बच्चों के साथ साउथअफ़्रीका जाने के लिए क्या आवश्यकताएँ हैं?

बच्चों के लिए, यात्रा के दौरान गार्जियनशिप का प्रमाण साथ रखना चाहिए। इसके अलावा, जब बच्चे अपने माता-पिता के बिना यात्रा कर रहे हों, तो माता-पिता का सहमति पत्र की है।