इंटरनेशनल ट्रैवल इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीदें
Instant Policy, No Medical Check-ups

वीज़ा को ऑनलाइन वेरीफाई कैसे करें - VEVO के लिए एक क्विक गाइड

ग्लोबलाईज़ेशन की बढ़ती लोकप्रियता के साथ, सीमा पार यात्रा करना काफी आवश्यक हो गया है। इस संदर्भ में पासपोर्ट और वीज़ा दो सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताएं हैं। हालाँकि, एक बार जब आप वीज़ा के लिए आवेदन करते हैं, तो इसे अप्प्रोवे होने में कुछ समय लग सकता है। इस बीच, आप वीज़ा एंटाइटेलमेंट वेरिफिकेशन ऑनलाइन (VEVO) प्रक्रिया से अपने वीज़ा की स्टेटस से संबंधित जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।

क्या आप यह जानने को उत्सुक हैं कि VEVO क्या होता है? अगर हाँ तो इससे संबंधित सभी आवश्यक जानकारियों को प्राप्त करने के लिए आप हमारे साथ इस लेख के अंत तक बने रहें।

वीज़ा एंटाइटलमेंट वेरिफ़िकेशन ऑनलाइन (VEVO) क्या है?

ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने हाल ही में सभी विज़िटर्स के लिए वीज़ा एंटाइटलमेंट वेरिफिकेशन ऑनलाइन (VEVO) प्रक्रिया को पेश किया है। यह प्रक्रिया वीज़ा होल्डर्स, एजुकेशन प्रोवाइडर, इम्प्लॉयर और अन्य समान आर्गेनाईजेशन को अपनी ऑनलाइन वीज़ा वेरिफिकेशन स्टेटस के जाँच को करने की अनुमति देती है। इसके साथ ही, यह उन आवेदकों के बारे में भी जानकारी प्रदान करता है जिन्होंने 1990 से ऑस्ट्रेलिया के वीज़ा के लिए आवेदन किया हैं और इस चीज़ की जानकारी को ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने अपने इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में संग्रहीत करके रखा हुआ है।

वीज़ा वेरिफिकेशन के लिए VEVO की क्या भूमिका है?

ऑस्ट्रेलिया में एक व्यवस्थित इलेक्ट्रॉनिक वीज़ा सिस्टम को मेन्टेन किया जाता है, जिसके तहत वीज़ा होल्डर्स के लिए अपने पासपोर्ट में वीज़ा लेबल को शामिल करना अनिवार्य ही जाता है। इसके अलावा, VEVO वेबसाइट द्वारा लोगों को अपने वीज़ा आवेदन के स्टेटस की जांच करने की सुविधा भी उपलब्ध कराया जाता हैं और इसके साथ ही VEVO वेबसाइट कुछ अन्य अतिरिक्त जानकारी को भी प्रदान करती है। हालाँकि, यह जानकारी देशों के लिए अलग अलग होती है। 

ऑस्ट्रेलिया के इमीग्रेशन नियमों के अनुसार, VEVO व्यक्तियों को आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने वीज़ा के स्टेटस की जांच करने के लिए सक्षम बनाता है। इसलिए, वीज़ा वेरिफिकेशन में यह स्पष्ट रूप से अपने भूमिका को दर्शाता है, इसके साथ ही वीज़ा आवेदक स्वयं ही इस चीज़ की जांच कर सकते हैं कि उनके वीज़ा को ग्रांट किया गया है या नहीं। इसके अलावा, यह प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन हैं और इसे बिना किसी परेशानी के पूरा किया जा सकता है। 

VEVO के क्या लाभ है?

VEVO के बारे में कुछ आवश्यक जानकारियों को अच्छे से समझने बाद चलिए अब हम इसके फायदों के बारे में और अधिक जानने की कोशिश करते हैं:

  • एक वीज़ा होल्डर के रूप में, आपको VEVO चेक के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को करते समय आपको अपने पासपोर्ट में वीज़ा लेबल को लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।

  • आपको अपने वीज़ा के स्टेटस को जानने के लिए इमीग्रेशन ऑफिस जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही, आप इसे घर बैठे, केवल अपने इंटरनेट कनेक्शन की सहायता के साथ पूरा कर सकते हैं। 

  • आप अपने वीज़ा आवेदन के स्टेटस की जांच करने के साथ ही आप उसके अनुसार भविष्य की गतिविधियों की योजना बना सकते हैं।

  • इसके अलावा, एम्प्लॉयर्स आपकी काम करने की क्षमता निर्धारित करने, नियुक्ति और भर्ती के समय को कम करने के लिए VEVO वीज़ा चेक का उपयोग कर सकते हैं।

कौन से देश VEVO सुविधा प्रदान करते हैं?

वर्तमान में, केवल ऑस्ट्रेलिया के सरकार द्वारा ही इस ऑनलाइन वीज़ा को वेरीफाई करने प्रक्रिया को विकसित किया गया है। हालाँकि, सिंगापुर, वियतनाम, तुर्की, कंबोडिया, श्रीलंका, म्यांमार, और भारत जैसे अन्य देशों देशों ने ई-वीज़ा सुविधा को अपने विज़िटर के लिए विकसित किया है। इसके साथ ही ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है की बे जल्द ही नागरिकों के लिए VEVO की सुविधा लेकर आने वाले हैं।

VEVO की सहायता से ऑनलाइन स्टेटस को किस प्रकार चेक किया जा सकता है?

यदि आप सोच रहे हैं कि VEVO की सहायता से ऑनलाइन स्टेटस की जांच किस प्रकार कर सकते हैं, तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हमने आपके लिए इस प्रक्रिया को पूरा करने के सभी आवश्यक चरण की जानकारी दी है। आपको इस बात को बात ध्यान में रखने की आवश्यकता पड़ेगी की इस प्रक्रिया को शुरू करने से पहले, आपको सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को अपने पास रखने की आवश्यकता पड़ेगी, क्यूंकि अचानक आपसे किसी भी दस्तावेज़ की मांग की जा सकती है। आवश्यक दस्तावेजों की एक सूची निचे दी गयी हैं- 

  • ट्रांज़ैक्शन रेफरेंस नंबर (TRN) : यदि आपने अपने वीज़ा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है तो आपको एक कंप्यूटर जनरेटेड नंबर की बपपति होगी जिसे - ट्रांज़ैक्शन रेफरेंस नंबर के नाम से जाना जाता है। यदि आप इस नंबर भूल जाते हैं, तो आप इसे 'ऑनलाइन लॉजमेंट समरी ' के विकल्प के अंतर्गत अपने इमी-अकाउंट से पुनः प्राप्त कर सकते हैं। 

  • वीज़ा ग्रांट नंबर : यह नंबर आपको संभावित रूप से आपके वीज़ा ग्रांट नोटिफिकेशन लेटर पर देखने को मिलेगा। यह दस्तावेज़ आपको आपकी ईमेल ID पर या तो मेल के माध्यम से आपको अपने एड्रेस पर प्राप्त हो सकता है। हालाँकि, आप इसका उपयोग नए वीज़ा इन्क्वारी के लिए नहीं कर सकते हैं।

इन नंबरों को प्राप्त करने के बाद, निम्नलिखित चरण के साथ अपनी वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू करें।

चरण 1: ऑस्ट्रेलियन इमीग्रेशन को प्राप्त करने के लिए आपको उसके ऑफिसियल पोर्टल पर जाने की। पोर्टल पर जाने के बाद आपको “कृपया दस्तावेज़ के प्रकार चुनें” वाले विकल्प पर क्लिक करने की आवश्यकता पड़ेगी। 

चरण 2: ड्रॉप-डाउन सूची से, "इम्मीकार्ड" पर क्लिक करें। ऐसा करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। 

चरण 3: सभी आवश्यक विवरणों जैसे रेफेरेंस नंबर, वीज़ा ग्रांट नंबर, जन्म तिथि और इमीकार्ड नंबर को फॉर्म में भरने का बाद “सबमिट” के बटन पर क्लिक करें।

ऊपर बताई गयी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद खुलने वाले नए पेज पर आप अपने वीज़ा की वर्तमान स्थिति को देख सकते हैं। 

VEVO के माध्यम से किन चीज़ों की जानकारी को प्राप्त किया जा सकता है?

जैसा कि हमने पहले ही चर्चा की है, VEVO वीज़ा ट्रैकिंग द्वारा वीज़ा के वर्तमान स्टेटस का प्रभावी ढंग से विश्लेषण किया जा सकता है। हालाँकि, इसके आलावा VEVO के मध्य से कई अन्य आवश्यक जानकारियों को भी प्राप्त किया जा सकता है। यहाँ पर मौजूद जानकारी आमतौर पर गवर्नमेंट पॉलिसी के आधार पर एक देश से दूसरे देश में बदलते हुए नज़र आ सकते हैं। उदाहरण के लिए, ऑस्ट्रेलिया के संदर्भ में, वीज़ा होल्डर्स VEVO के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया में अपने वर्कप्लेस राइट और कंडीशंस की जांच कर सकते हैं।

एक बार जब आप सही नंबर दर्ज कर लेते हैं, तो VEVO द्वारा आपको आपके वीज़ा प्रकार, ट्रेवल कंडीशन, वर्क राइट, एक्सपायरी डेट और वैलिडिटी के बारे में अधिक जानकारी को आप बेहद सरलता से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, VEVO के माध्यम से आप निम्नलिखित जानकारी को भी प्राप्त कर सकते हैं।

  • वीज़ा विवरण और स्टेटस 

  • वीज़ा की एक्सपायरी डेट

  • वीज़ा होल्डर के डिटेल

  • वीज़ा ग्रांट नंबर और डेट 

  • वीज़ा की कैटेगरी/सब-कैटेगरी

  • एंट्री और एक्सपायरी डेट

  • स्टे की अवधि

  • डेपेंडेंट्स के नाम

VEVO भारतीय टूरिस्ट के लिए किस प्रकार उपयोगी है?

ऑस्ट्रेलिया जाने की योजना बना रहे भारतीय विसिटोर्स को VEVO द्वारा प्रदान किये जाने वाली सुविधाएं काफी फायदेमंद लग सकती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे बिना किसी परेशानी का सामना किए अपने वीजा के स्टेटस की जाँच को तुरंत उसका वेरिफ़िकेशन भी कर सकते हैं। इसके अलावा, वे निर्धारित तिथियों के संबंध में योजना बनाने के लिए अपने वीज़ा अप्रूवल की प्रगति को भी ट्रैक कर सकते हैं।

कौन से विभिन्न आर्गेनाईजेशन VEVO के साथ रजिस्टर्ड हैं?

ऐसे अनेकों अनेक संगठन हैं जिन्होंने VEVO के साथ खुद को ऑनलाइन रजिस्टर किया हुआ है। इनमें से कुछ आर्गेनाईजेशन के नाम की एक सूची को हमने आपके साथ साझा किया है- 

  • रजिस्टर्ड माइग्रेशन एजेंट्स (RMAs)

  • एम्प्लॉयर्स 

  • लेबर सप्प्लायर्स 

  • एजुकेशन प्रोवाइडर्स

  • फाइनेंसियल इंस्टीट्यूशन्स

  • शेयरिंग इकॉनमी आर्गेनाईजेशन 

  • रीयल एस्टेट एजेंट्स 

  • गवर्नमेंट एजेंसीज 

  • टेलीकम्यूनिकेशन कम्पनीज 

इसी के साथ हम इस बात की उम्मीद करते है, अब आप यह जान चुके होंगे कि VEVO क्या होता है। ऑस्ट्रेलिया में आने वाले विसिटोर्स की सुविधा को बढ़ाने के लिए यह ऑस्ट्रलियन गवर्नमेंट द्वारा लिया जाने वाला एक अनूठा पहल है। यात्री VEVO के ऑफिसियल पोर्टल पर जाकर अपने वीजा के वर्तमान स्थिति की जांच करने के लिए अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल है और विसिटोर्स बिना किसी परेशानी के कहीं से भी केवल इंटरनेट की सहायता से अपने वीज़ा के स्टेटस की जांच करने कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या VEVO वीओ इम्मिकार्ड की समय सीमा समाप्त हो सकती है?

जी हां, इमीकार्ड एक्सपायरी डेट के साथ आते हैं, लेकिन उन्हें ऑटोमैटिक रिन्यू नहीं किया जा सकता है। इसका मुख्य कारण यह है कि इसे वीज़ा होल्डर के एक्सपायरी डेट कार्ड से लिंक नहीं किया जाता है। कार्ड होल्डर समाप्त हो चुके इमीकार्ड के स्टेटस की जांच करने के लिए VEVO का उपयोग कर सकते हैं। हालाँकि, आर्गेनाईजेशन द्वारा ऐसे कार्ड को स्वीकार करने की संभावना काफी कम होती है।

VEVO स्टेटस की जाँच करने में कितना समय लगता है?

VEVO प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होने के साथ ही पूर्ण रूप से यूजर-फ्रेंडली भी है। इसलिए इसके स्टेटस की जाँच करने में पाँच मिनट से भी कम समय लगता है। हालाँकि, आपको इस प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ ही अन्य विवरणों के साथ ही आपको अपने पास रखने की आवश्यकता पड़ेगी।