hamburger

जनरल इंश्योरेंस

लाइफ इंश्योरेंस

रिसोर्सेस

एक्सकवेटर इंश्योरेंस

एक्सकवेटर इंश्योरेंस एक जरूरी कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस है जो भारी मशीनरी जैसे एक्सकवेटर को दुर्घटना, चोरी या प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान से सुरक्षा देता है। भारत में, जहां निर्माण, खनन और विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भारी मशीनरी और निर्माण उपकरण जरूरी हैं, Read more... वहां एक्सकवेटर इंश्योरेंस उपकरणों को सुरक्षा देने में अहम भूमिका निभा सकता है। यह इंश्योरेंस पॉलिसी सुनिश्चित करती है कि एक्सकवेटर के मालिक मरम्मत या रिप्लेसमेंट की लागत की चिंता किए बिना अपना काम कर सकते हैं। इस प्रकार किफायती प्रीमियम का भुगतान करके एक्सकवेटर इंश्योरेंस के साथ आप मशीनरी की सुरक्षा कर सकते हैं। इसके साथ, आप कवरेज और अन्य फायदों को बढ़ाने के लिए विभिन्न उपलब्ध ऐड-ऑन में से चुनाव कर सकते हैं। नोट: कमर्शियल वाहनों में एक्सकवेटर इंश्योरेंस डिजिट कमर्शियल व्हीकल पैकेज पॉलिसी के रूप में दायर किया गया है – विभिन्न और विशेष प्रकार के वाहन UIN number IRDAN158RP0003V01201819I Read less

ख़रीदे/रिन्यू एक्सकवेटर इंश्योरेंस

usp icon

2000+

Cashless Garages

usp icon

1750 Crore+

Paid-in Claims

usp icon

60 Lakh+

Policies Sold

Get Instant Policy in Minutes*

I agree to the Terms & Conditions

Buy Online for Huge Savings

car

Check Price

arrow
×
cv

Buy Commercial Vehicle Insurance Online

It's a Brand New Vehicle

usp icon

2000+

Cashless Garages

usp icon

1750 Crore+

Paid-in Claims

usp icon

60 Lakh+

Policies Sold

आपको एक्सकवेटर इंश्योरेंस की जरूरत क्यों होती है?

अगर आपके पास एक एक्सकवेटर है तो इसे निम्न कारणों से आज ही इंश्योर कराएं:

  • कानूनन कम से कम थर्ड-पार्टी लायबिलिटी ओनली पॉलिसी होना अनिवार्य है क्योंकि यह एक्सकवेटर की वजह से हुए किसी भी तरह के नुकसान से थर्ड पार्टी की सुरक्षा करता है।
  • इंश्योरेंस की राशि बाहरी कारकों के कारण एक्सकवेटर को होने वाली क्षति या हानि को कवर करेगी ।
  • चूंकि भारी मशीनरी जोखिमभरी परिस्थितियों में काम करती हैं इसलिए मशीनरी या उपकरण में नुकसान का जोखिम बढ़ जाता है। यही वजह है कि आपको किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति में खुद की सुरक्षा के लिए इंश्योरेंस की जरूरत होती है।
  • एक्सकवेटर इंश्योरेंस आपकी मशीनरी या उपकरण को आंशिक और कुल नुकसान से बचा सकता है।
  • यह सुनिश्चत करके आप सुकून में रहते हैं कि आपके एक्सकवेटर को किसी भी दुर्घटना के दौरान फाइनेंशियल कवरेज मिल जाएगी।

डिजिट का एक्सकवेटर इंश्योरेंस क्यों खरीदें?

एक्सकवेटर इंश्योरेंस में क्या कवर होता है?

क्या कवर नहीं होता है?

आपकी एक्सकवेटर इंश्योरेंस पॉलिसी में क्या कवर नहीं होता है, यह जानना भी जरूरी है ताकि क्लेम के समय किसी तरह की दिक्कत न हो। यहां कुछ ऐसी स्थितियों के बारे में बताया गया है:

थर्ड-पार्टी पॉलिसी होल्डर के लिए ओन डैमेज

अगर आप सिर्फ अपने कमर्शियल वाहन के लिए थर्ड-पार्टी कमर्शियल इंश्योरेंस लेने जा रहे हैं तो इसमें खुद के नुकसान कवर नहीं होंगे।

नशे में ड्राइविंग करना या मान्य लाइसेंस के बिना ड्राइविंग करना

अगर क्लेम के दौरान, ड्राइवर-मालिक इंश्योर्ड वाहन को बिना मान्य ड्राइवर लाइसेंस या नशे में ड्राइव करते पाया जाता है तो क्लेम मंजूर नहीं हो पाएगा।

कंट्रीब्यूट्री नेग्लिजेंस

कंट्रीब्यूट्री नेग्लिजेंस के चलते हैवी-ड्यूटी वाहन में नुकसान कवर नहीं किए जाएंगे। उदाहरण के लिए, अगर शहर में बाढ़ आई हुई है और फिर भी कोई ट्रेक्टर को बाहर ले जाए।

परिस्थितिजनक नुकसान

कोई भी नुकसान जो किसी दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा या आग की वजह से न हुआ हो, उसे कवर नहीं किया जा सकता है।

डिजिट के एक्सकवेटर इंश्योरेंस की खासियतें

खासियतें डिजिट के फायदे
क्लेम की प्रक्रिया पेपरलेस क्लेम
कस्टमर सपोर्ट 24x7 सपोर्ट
अतिरिक्त कवरेज पीए कवर, लीगल लायबिलिटी कवर, खास एक्सक्लूजन और अनिवार्य डिडक्टिबल वगैरह
थर्ड-पार्टी को हुआ नुकसान व्यक्तिगत नुकसान के लिए असीमित लायबिलिटी, संपत्ति। वाहन नुकसान के लिए 7.5 लाख तक

एक्सकवेटर इंश्योरेंस प्लान के प्रकार11

हैवी-ड्यूटी वाहन के प्रकार और इंश्योर कराए जाने वाले वाहनों की वो संख्या के आधार पर, हम आपके चुनने के लिए 2 प्राइमरी प्लान ऑफर करते हैं।

लायबिलिटी ओनली स्टैंडर्ड पैकेज

आपके भारी वाहनों से किसी थर्ड-पार्टी व्यक्ति या संपत्ति को हुआ नुकसान।

×

आपके इंश्योर्ड भारी वाहन से खींचे गए वाहन से किसी थर्ड पार्टी व्यक्ति या संपत्ति को होने वाले नुकसान।

×

प्राकृतिक आपदा, आग, चोरी या दुर्घटना के चलते अपने खुद के भारी वाहन को हुआ नुकसान

×

भारी वाहन मालिक/ड्राइवर को चोट/मृत्यु

अगर मालिक-ड्राइवर के पास पहले से पर्सनल एक्सीडेंट कवर नहीं है

×
Get Quote Get Quote

क्लेम कैसे करें

1800-258-5956 पर हमें कॉल करें या hello@godigit.com पर हमें मेल करें।

प्रक्रिया को आसन बनाने के लिए पॉलिसी नंबर, दुर्घटना की लोकेशन, दुर्घटना की तारीख और समय और इंश्योर्ड/कॉलर का कॉन्टेक्ट नंबर जैसी जानकारी अपने साथ रखें।

डिजिट इंश्योरेंस क्लेम कितनी तेज से सैटल हो जाते हैं? अपनी इंश्योरेंस कंपनी बदलते हुए यह पहला सवाल आपके मन में आना चाहिए। अच्छा है कि आप ऐसा कर रहे हैं! डिजिट का क्लेम रिपोर्ट कार्ड पढ़ें

ग्राहकों का हमारे बारे में क्या कहना है

विकास थापा
★★★★★

डिजिट इंश्योरेंस के साथ अपने वाहन का इंश्योरेंस कराना मेरे लिए एक बढ़िया अनुभव रहा है। आधुनिक तकनीकों के साथ यह कस्टमर फ्रेंडली है। व्यक्तिगत तौर पर मिले बिना इसमें क्लेम प्रक्रिया 24 घंटों में ही पूरी हो जाती है। रामाराजू कोंढाना को मैं खास तौर पर सरहाऊंगा, जिन्होंने मेरा केस अच्छे तरीके से हैंडल किया।

विक्रांत पराशर
★★★★★

सच में बेहतरीन इंश्योरेंस कंपनी है जिसने सबसे ऊंची आईडीवी वैल्यू की घोषणा की थी। इनका स्टाफ बहुत विन्रम है। मैं कर्मचारियों के साथ पूरी तरह से संतुष्ट हूं और विशेष रूप से इसका श्रेय उवेस फारखुन को देता हूं। उन्होंने समय पर मुझे विभिन्न प्रस्तावों और लाभों के बारे में बताया, जिससे मैं केवल डिजिट इंश्योरेंस से पॉलिसी खरीदने के लिए प्रेरित हुआ। अब मैंने दूसरे वाहन के लिए डिजिट इंश्योरेंस से पॉलिसी खरीदने का निर्णय लिया है। इसकी वजह लागत और सर्विस संबंधित कई फैक्टर हैं।

सिद्धार्थ मूर्ति
★★★★★

गो-डिजिट से मेरा चौथा वाहन इंश्योरेंस खरीदना एक अच्छा अनुभव रहा है। सुश्री पूनम देवी ने ने मुझे पॉलिसी की अच्छी जानकरी दी थी साथ ही वह यह भी जानती थीं कि ग्राहक की अपेक्षाएं क्या थीं और उन्होंने मेरी जरूरत के हिसाब से प्रीमियम की जानकारी दी थी। ऑनलाइन भुगतान करना भी कठिन नहीं था। पूनम को धन्यवाद जो उन्होंने इस काम को जल्द से जल्द करा दिया। आशा है कि कस्टमर रिलेशनशिप टीम दिन पर दिन बेहतर होती जाएगी!! चियर्स।

Show all Reviews

एक्सकवेटर इंश्योरेंस से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

एक्सकवेटर इंश्योरेंस में क्या कवर होता है?

एक्सकवेटर इंश्योरेंस चुनी हुई पॉलिसी के आधार पर आमतौर पर दुर्घटना, चोरी, प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान, थर्ड-पार्टी लायबिलिटी और मालिक-ड्राइवर की मृत्यु को कवर किया जाता है।

एक्सकवेटर इंश्योरेंस के लिए मुझे कितना भुगतान करना होगा?

एक्सकवेटर इंश्योरेंस के लिए प्रीमियम विभिन्न फैक्टर पर निर्भर करता है जैसे उपकरण का मूल्य, इस्तेमाल, कवरेज और ऐड-ऑन। अनुमान के लिए अपने इंश्योरेंस प्रोवाइडर से संपर्क करें।

क्या एक एक्सकवेटर इंश्योरेंस पॉलिसी के अंतर्गत कई एक्सकवेटर इंश्योर किए जा सकते हैं?

नहीं, आपको हर एक्सकवेटर को कवर करने के लिए अलग से इंश्योरेंस पॉलिसी लेनी होगी। हालांकि, हमसे संपर्क करके आप किफायती प्रीमियम पर कई एक्सकवेटर को पॉलिसियों में कवर कर सकते हैं