hamburger

जनरल इंश्योरेंस

लाइफ इंश्योरेंस

रिसोर्सेस

लाइट कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस

लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) इंश्योरेंस एक तरह का कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस है जिसे कमर्शियल तौर पर सामान को ट्रांस्पोर्ट करने वाले हल्के वाहनों के लिए तैयार किया गया है। एलसीवी इंश्योरेंस के तहत जिन वाहनों को कवर किया जाता है उनमें शामिल हैं मिनी ट्रक, पिकअप, मिनी वैन और अन्य सभी वाहन जो एलसीवी श्रेणी में आते हैं। Read more... लाइट कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस आपको और आपके वाहन को दुर्घटना, चोरी, प्राकृतिक आपदा, और थर्ड पार्टी लायबिलिटी जैसी घटनाओं में सुरक्षित करती है। आपको कानून का अनुपालन करने के लिए लायबिलिटी ओनली पॉलिसी लेनी होती है, जिसमें केवल बेसिक फ़ीचर ही मौजूद होते हैं। लायबिलिटी ओनली पॉलिसी के मामले में इंश्योर्ड वाहन या संपत्ति को हुए किसी भी तरह के नुकसान को कवर नहीं किया जाता है। हालांकि, अगर आप बेहतर सुरक्षा चाहते हैं, तो आप डिजिट इंश्योरेंस में उपलब्ध स्टैंडर्ड पैकेज और तमाम एड ऑन्स की मदद से अपनी पॉलिसी को कस्टमाइज़ कर सकते हैं, वह भी किफ़ायती ऑनलाइन प्रीमियम पर। नोट: कमर्शियल व्हीकल के अंतर्गत लाइट कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस को डिजिट में कमर्शियल व्हीकल पैकेज पॉलिसी-गुड्स कैरीइंग व्हीकल में कवर किया जाएगा। यूआईएन नंबर IRDAN158RP0001V01201819 और पढ़ें Read less

ख़रीदे/रिन्यू लाइट कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस

usp icon

2000+

Cashless Garages

usp icon

1750 Crore+

Paid-in Claims

usp icon

60 Lakh+

Policies Sold

Get Instant Policy in Minutes*

I agree to the Terms & Conditions

Buy Online for Huge Savings

car

Check Price

arrow
×
cv

Buy Commercial Vehicle Insurance Online

It's a Brand New Vehicle

usp icon

2000+

Cashless Garages

usp icon

1750 Crore+

Paid-in Claims

usp icon

60 Lakh+

Policies Sold

हमें लाइट गुड्स व्हीकल के लिए कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस की जरूरत क्यों पड़ती है?

हमें नीचे दिए कारणों से लाइट कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस पॉलिसी की जरूरत पड़ती है:

  • भारत में, लाइट गुड्स व्हीकल के लिए कम से कम लायबिलिटी ओनली कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस पॉलिसी लेना अनिवार्य है।
  • लाइट कमर्शियल व्हीकल के लिए इंश्योरेंस लेने से लायबिलिटी कवरेज भी मिलता है, इसका मतलब यह हुआ कि यह आपके वाहन से थर्ड पार्टी को हुए किसी भी तरह के नुकसान को कवर करेगा।
  • पॉलिसी के प्रकार और नियमों के आधार पर, इंश्योर्ड वाहन के मालिक/ड्राइवर की दुर्घटना में मृत्यु होने या शरीर को चोट लगने पर भी मुआवजा दिया जाता है।
  • लाइट कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस में वाहन के चोरी होने या वाहन को नुकसान होने पर उसके रिपेयर और रिप्लेसमेंट की कीमत को भी कवर किया जाता है, इससे आपको किसी भी तरह के फ़ाइनेंशियल नुकसान से सुरक्षा मिलती है।
  • टेंपो जैसे कमर्शियल वाहनों का इस्तेमाल अक्सर सामान ढोने या ऑनलाइन डिलीवरी के लिए किया जाता है, जिस कारण इन्हें दुर्घटना या नुकसान का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए इन्हें स्टैंडर्ड पैकेज इंश्योरेंस पॉलिसी से सुरक्षित करने पर आपका ऐसी किसी भी परिस्थिति से बचाव होता है।

डिजिट का लाइट कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस क्यों चुनें?

लाइट कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस में क्या कवर किया जाता है?

क्या कवर नहीं किया जाता है?

आपके लाइट व्हीकल वाहन इंश्योरेंस पॉलिसी में क्या कवर नहीं किया जाता है, यह जानना भी उतना ही जरूरी है ताकि क्लेम के समय आपको किसी तरह का अश्चर्य न हो।

थर्ड पार्टी पॉलिसी धारकों के लिए ओन डैमेज

अगर आप अपने कमर्शियल वाहन के लिए केवल थर्ड पार्टी कमर्शियल इंश्योरेंस लेते हैं, तो ओन डैमेज या खुद के नुकसान को कवर नहीं किया जाता है।

शराब पीकर या बिना उपयुक्त लाइसेंस के वाहन चलाना

क्लेम के दौरान, अगर इंश्योर्ड वाहन का ड्राइवर या मालिक शराब पीकर या बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाता प्राप्त होता है तो क्लेम स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जानबूझकर की गई लापरवाही

जानबूझकर किसी भी तरह की लापरवाही के कारण हेवी ड्यूटी वाहन को होने वाले किसी भी तरह के नुकसान को कवर नहीं किया जाएगा। उदाहरण के तौर पर, अगर शहर में बाढ़ आई है और उसके बावजूद व्यक्ति अपना ट्रैक्टर बाहर लेकर जाता है।

परिणामी नुकसान

किसी भी तरह का नुकसान जिसका सीधा कारण एक्सिडेंट, प्राकृतिक आपदा या आग नहीं है, उन्हें कवर नहीं किया जाएगा।

डिजिट के लाइट कमर्शियल व्हीकल की मुख्य विशेष्ताएं

मुख्य विशेष्ताएं डिजिट बेनिफ़िट
क्लेम प्रक्रिया पेपर रहित क्लेम
ग्राहक सहयोग 24*7 सहयोग
अतिरिक्त कवरेज पीए कवर, लीगल लाएबिलिटी कवर, खास एक्सक्लूजन और अनिवार्य डिडक्टिबल्स आदि
थर्ड पार्टी को नुकसान निजी नुकसान की अनलिमिटेड लाएबिलिटी, संपत्ति/वाहन के नुकसान पर 7.5 लाख तक

लाइट कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस प्लान के प्रकार11

जिस हेवी ड्यूटी वाहन का आप इंश्योरेंस करवाना चाहते हैं उसके प्रकार और वाहन नंबर के आधार पर, हम दो प्राइमरी प्लान उपलब्ध कराते हैं जिनमें से आप चुनाव कर सकते हैं।

लायबिलिटी ओनली स्टैंडर्ड पैकेज

आपके हेवी व्हीकल से थर्ड पार्टी के व्यक्ति या संपत्ति को होने वाला नुकसान।

×

आपका इंश्योर्ड वाहन टो होते समय किसी थर्ड पार्टी के व्यक्ति या वाहन को होने वाला नुकसान।

×

प्राकृतिक आपदा, आग, चोरी या एक्सिडेंट के कारण खुद के वाहन को होने वाला नुकसान

×

हेवी व्हीकल के मालिक-ड्राइवर को चोट/मृत्यु

अगर मालिक-ड्राइवर के पास पहले से पर्सनल एक्सिडेंट कवर नहीं है।

×
Get Quote Get Quote

क्लेम कैसे करें?

हमें 1800-258-5956 पर कॉल करें या hello@godigit.com पर ईमेल भेजें।

पॉलिसी नंबर, एक्सिडेंट का स्थान, एक्सिडेंट का समय और तारीख और इंश्योर्ड/कॉलर का संपर्क नंबर जैसी जानकारी प्रदान करें जिससे प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सके।

डिजिट इंश्योरेंस क्लेम का कितनी जल्दी निपटान होता है? इंश्योरेंस कंपनी चुनते समय यह सवाल सबसे पहले आपके दिमाग में आना चाहिए। अच्छा है अगर आप ऐसा करते हैं डिजिट का क्लेम रिपोर्ट कार्ड पढ़ें

हमारे ग्राहक हमारे बारे में क्या कहते हैं?

विकास थापा
★★★★★

डिजिट इंश्योरेंस से अपने वाहन का इंश्योरेंस कराने का मेरा अनुभव बहुत अच्छा है। यह तकनीक आधारित होने के साथ ही कस्टमर फ्रÞेंडली भी है। यहां व्यक्ति से भौतिक रूप से मिले बिना ही 24 घंटों के भीतर क्लेम स्वीकार कर लिया जाता है। कस्टमर सेंटर में मेरी कॉल का भी जवाब दिया गया और मैं उनसे संतुष्ट हुआ। मैं रामाराजू कोंढाना को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मेरे मामलो को बेहतरीन तरीके से संभाला।

विक्रांत पराशर
★★★★★

यह कंपनी वास्तव में बहुत अच्छी है जहां उच्च आईडीवी मिलती है और यहां के कर्मचारियों का स्वभाव भी बेहद विनर्म है। मैं यहां की टीम से संतुष्ट हूं और खास तौर पर यूवेस फारखुन को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने समय पर कई ऑफ़र और बेनिफिट के बारे में बताया जो केवल डिजिट इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने पर मिलते हैं। मैंने डिजिट इंश्योरेंस की लागत और सेवा के आधार पर मैं इनसे अपने दूसरे वाहन के लिए इंश्योरेंस खरीदने का मन बनाया है।

सिद्धार्थ मूर्ति
★★★★★

गो-डिजिट से अपना चौथा व्हीकल इंश्योरेंस खरीदने का मेरा अनुभव बेहतरीन रहा। सुश्री पूनम देवी मुझे पॉलिसी के बारे में अच्छी तरह समझाया साथ ही वह मेरी अपेछाओं को भी समझ चुकी थीं और उसी हिसाब से मुझे कोटेशन दिया। यहां ऑनलाइन भुगतान करने में भी किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए मैं पूनम देवी जी को धन्यवाद कहता हूं। आशा है कि कस्टमर रिलेशनशिप टीम और भी बहेतर होती जाएगी। धन्यवाद।

Show all Reviews

लाइट कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लाइट कमर्शियल व्हीकल का उदाहरण क्या है?

पिकअप ट्रक, वैन और थ्री व्हीलर जैसे सभी वाहन जिन्हें माल ढोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लाइट कमर्शियल व्हीकल का उदाहरण हैं।

लाइट कमर्शियल व्हीकल के प्रीमियम के कैलकुलेशन को प्रभावित करने वाले कारक क्या हैं?

प्रीमियम की कीमत को कई कारक प्रभावित करते हैं जिनमें वाहन का प्रकार, उसका मॉडल और उम्र, लिए जाने वाले कवरेज का प्रकार और कीमत, वाहन को इस्तेमाल करने का स्थान और तरीका और क्लेम हिस्ट्री शामिल हैं।