7 Crore+ Customers
Affordable Premium
जनरल इंश्योरेंस
लाइफ इंश्योरेंस
रिसोर्सेस
रोडसाइड असिस्टेंस या ब्रेकडाउन कवर एक विकल्प है जिसे आप अपने कॉम्प्रेहेंसिव कार इंश्योरेंस या टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी में एक विकल्प के रुप में चुन सकते हैं, यह एक ऐसे समय में आपकी मदद के लिए मौजूद होता है, जब आप के वाहन में किसी दिक्कत के कारण आप सड़क पर फंस जाते हैं और आपको मदद की जरूरत होती है|
चाहे कोई छोटी दुर्घटना जैसे टायर का पंचर होना ही क्यों न हो, 24x7 रोडसाइड असिस्टेंस कवर ऐसी परेशानी के समय में आपकी मदद कर सकता है, लेकिन इसे क्लेम के रूप में शामिल नहीं किया जा सकता है।
आप अपने प्रीमियम में एक स्टैंडर्ड मिनिमम एडिशन के बदले अपनी कॉम्प्रेहेंसिव कार या बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी में रोडसाइड या ब्रेकडाउन असिस्टेंस कवर का विकल्प चुन सकते हैं। डिजिट पर, एक कार के लिए आपको अतिरिक्त 102 रुपये जबकि टू-व्हीलर के लिए 40 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।
एक बार जब आप अपने डिजिट कार या बाइक इंश्योरेंस प्लान में रोडसाइड असिस्टेंस कवर या ब्रेकडाउन असिस्टेंस कवर का विकल्प पहले ही चुन लेते हैं, तो आपके लिए जरूरत के समय रोडसाइड असिस्टेंस कवर का इस्तेमाल करना आसान हो जाता है!
मुसीबत के समय (जब आपको सर्विस की जरूरत हो) आप बस हमें 1800-103-4448 पर कॉल करें| हम कुछ ही समय में आपको सर्विस देने के लिए पहुंच जाएंगे बस आपको अपनी पॉलिसी की डिटेल दिखानी होगी|
डिजिट में रोडसाइड असिस्टेंस कवर, चौबीस घंटे सहायता की सुविधा देता है और आपकी सहूलियत और लेबर कॉस्ट का भी ख्याल रखता है। आपके शहर से 500 किलोमीटर की दूरी तक, हमारी सर्विस आपके लिए मौजूद है (जबकि दूसरी कंपनियां सिर्फ 100 किलोमीटर की दूरी तक ही सर्विस देती हैं)
आरएसए के तहत आपके कार इंश्योरेंस या बाइक इंश्योरेंस में क्या-क्या शामिल है, इसकी छोटी सी जानकारी हम आपको पहले ही बता चुके हैं। हालांकि, ये भी जरूरी है कि आप अपने कवरेज़ की पूरी जानकारी हासिल करें और उसे समझें, ताकि आप रोडसाइड असिस्टेंस कवर या ब्रेकडाउन असिस्टेंस कवर के फायदों को स्पष्ट रूप से समझ सकें।
कार या टू-व्हीलर की बैटरी ख़राब होने या उसमे कोई परेशानी होने के कारण जब ये रुक जाते हैं तो ऐसे समय में आरएसए कवर आपकी सहायता के लिए मौजूद होगा| जिसमें लेबर और कंवेंस कॉस्ट का भुगतान भी शामिल है|
अक्सर आप अपनी कार की चाबियां खो देते हैं ऐसे मुश्किल समय में जब आपके पास चाबियां न हो और आप कहीं फंस जाएं, तो आपका रोडसाइड असिस्टेंस कवर, कार की अतिरिक्त चाबियों यानि स्पेयर की को लेने और उसे आप तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगा या इस बीच तकनीशियनों की मदद से आपकी कार को खोलने में भी मदद करेगा।
टायर का पंचर होना कोई बड़ी बात नहीं है हम अक्सर ऐसी परेशानी का सामना करते हैं! भगवान न करे कि कभी आपकी गाड़ी का टायर पंचर हो जाए और आप कहीं फंस जाएं, तो अब आपको मदद के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है, आपका रोडसाइड असिस्टेंस कवर आपकी गाड़ी के टायर को बदलने में आपकी मदद करेगा या आपके लिए तकनीशियनों की व्यवस्था करेगा|
कभी-कभी, किसी परेशानी या खराबी के कारण आपकी कार या बाइक दोबारा स्टार्ट नहीं होती और आप उसे उसी जगह पर छोडकर चले जाते हैं| आपका रोडसाइड असिस्टेंस कवर ऐसे समय पर आपकी कार या बाइक की रिपेयरिंग की सुविधा प्रदान करता है|
ऐसे गंभीर मामलों में जहां आपके वाहन के ख़राब होने पर मौके पर उसकी रिपेयरिंग नहीं की जा सकती और उसे सर्विसिंग के लिए वर्कशॉप या गैरेज में भेजने की जरूरत होती है, आपका रोडसाइड असिस्टेंस कवर आपको जरुरी टोइंग फ़ेसिलिटी प्रदान करता है।
आपकी गाड़ी के ख़राब होने या वाहन के कहीं फंस जाने पर अगर आप अपने किसी रिश्तेदार या करीबी को इसकी खबर देना चाहते हैं तो हम आपको खबर पहुंचाने की सुविधा देंगे !
ऐसी स्थिति में जहां न सिर्फ आपका वाहन, बल्कि आप भी किसी दुर्घटना के कारण परेशानी में पड़ जाते हैं, आपका रोडसाइड असिस्टेंस कवर नजदीकी मेडिकल सेंटर के साथ कॉर्डिनेशन में आपकी मदद करेगा ताकि आपकी मेडिकल जरूरतों को अच्छे से पूरा किया जा सके।
गाड़ी में ईंधन या पेट्रोल के खत्म होने की परेशानी हम सबसे ज्यादा झेलते हैं ऐसे मामलों में, आपका कवर आपकी मदद के लिए मौजूद रहेगा| जिस जगह पर आप फंस गए हैं ये 5 लीटर तक ईंधन की व्यवस्था करके आपकी मदद करेगा|
हम अपने नियमों और शर्तों के बारे में बहुत साफ हैं ताकि क्लेम के वक्त आपको परेशानी न हो। डिजिट के रोडसाइड असिस्टेंस कवर के संबंध में, यहां कुछ बातें हैं जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए:
अगर आपके पास कार या बाइक है जिसे ख़रीदे हुए 5 साल पूरे नहीं हुए हैं, तो आपको निश्चित रूप से अपनी कॉम्प्रेहेंसिव कार या बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी में रोडसाइड असिस्टेंस कवर का विकल्प चुनना चाहिए ताकि आपके नए वाहन को हमेशा अच्छी तरह से मेंटेन रखा जा सके और यह सभी संभावित स्थितियों के लिए सुरक्षित रहे।
अगर आप अक्सर यात्रा करते हैं, तो 24x7 रोडसाइड असिस्टेंस कवर का विकल्प चुनना एक अच्छा विचार होगा। क्योंकि आपको नहीं मालूम कि आपको अपनी यात्रा में कब मदद की जरूरत पड़ जाए|
कुछ लोग छोटी-छोटी दुर्घटनाओं के लिए भी इस कवर को लेना चाहते हैं तो कुछ इसमें दिलचस्पी नहीं रखते! इसलिए, अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जो आपके वाहन के ख़राब होने पर मामूली रिपेयरिंग के बारे में भी नहीं सोच सकते हैं, तो आपकी पॉलिसी में रोडसाइड असिस्टेंस कवर का विकल्प जोड़ना फायदेमंद साबित होगा|
रोडसाइड असिस्टेंस कवर के कई फायदों को देखते हुए, यह निश्चित रूप से आपके लिए फायदेमंद है क्योंकि आपको नहीं मालूम कि आपको कब सर्विस की जरूरत पड़ जाए!
रोडसाइड या ब्रेकडाउन असिस्टेंस कवर के लिए आपको अपने कार इंश्योरेंस प्रीमियम में 102 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।
अगर आप डिजिट पर रोडसाइड असिस्टेंस कवर का विकल्प चुनते हैं, तो हम आपके प्रीमियम से 40 रुपये की स्टैंडर्ड मिनिमम फ़ीस चार्ज़ करते हैं।
नहीं! सौभाग्य से रोडसाइड असिस्टेंस कवर ही एकमात्र ऐसा कवर है जिसका अगर आप बेनेफ़िट भी उठाते हो, तो भी इसे क्लेम के रूप में नहीं जोड़ा जाएगा और अगर आपने साल के दौरान कोई और क्लेम नहीं किया है, तो भी आपका नो क्लेम बोनस जारी रहेगा|
हाँ, अगर आप अपनी चाबी खो देते हैं या आपकी कार लॉक हो जाती है, तो रोडसाइड असिस्टेंस कवर आपको एक अतिरिक्त चाबी यानि स्पेयर की उपलब्ध कराकर तो मदद करेगा ही साथ ही कुछ मामलों में तकनीशियन की मदद से इसे अनलॉक करने में भी मदद करेगा, बशर्ते कि आप उस समय सुरक्षा उद्देश्यों के लिए अपने वैध आईडी प्रूफ के साथ मौजूद हों।