डिजिट इंश्योरेंस करें

आधार कार्ड को आईआरसीटीसी से लिंक करने का तरीका जानेः इसका महत्व और फायदे

source: img

2014 में लॉन्च होने के बाद, आईआरसीटीसी ऐप रेलवे टिकट बुक करने में टॉप रेटिंग वाली ऐप बन गई है। यह न सिर्फ इस्तेमाल करने में आसान है बल्कि इस पर हजारों यात्रियों का भरोसा है। ऐप कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही, इसमें अब एक नया विकल्प भी मिलता है जिसमें उपयोगकर्ता अपने आधार कार्ड को ऐप से लिंक कर सकते हैं। इससे उपयोगकर्ताओं को ई-टिकट बुक करने में कई तरह के फायदे मिलते हैं।

आधार को आईआरसीटीसी खाते से लिंक करने का तरीका और इसके फायदों के बारे में जानने के लिए पढ़ना जारी रखें।

आधार को आईआरसीटीसी से कैसे लिंक करें?

आधार को अपने आईआरसीटीसी खाते से जोड़ने की प्रक्रिया ऑनलाइन की जा सकती है। अपने आधार कार्ड को अपने आईआरसीटीसी खाते से लिंक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

पहला चरण – सबसे पहले, आईरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

दूसरा चरण – ‘लॉगिन करें’पर क्लिक करें।

तीसरा चरण- यूजर आईडी और पासवर्ड डालें और इसके बाद कैप्चा कोड डालें।

चौथा चरण – लॉगिन कर लेने के बाद, ‘मेरी प्रोफाइल’ टैप पर जाएं।

पाचवां चरण – ‘आधार केवाईसी’ पर क्लिक करें।

छठा चरण – इसके बाद, आधार नंबर डालें और ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करें।

सातवां चरण – ओटीपी डालने के बाद, ‘वेरिफ़ाय करें’ पर क्लिक करें।

आठवां चरण – वेरिफ़िकेशन पूरा करने के बाद, स्क्रीन पर केवायसी की जानकारी दिखेगी।

नौंवा चरण – ‘सबमिट करें’ पर क्लिक करने के बाद, केवायसी वेरिफ़िकेशन की प्रक्रिया चालू होगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आधार कार्ड, आईआरसीटीसी खाते से लिंक हो जाएगा।

आधार को आईआरसीटीसी खाते से लिंक करने के लिए कौन से दस्तावेज़ों की जरूरत है?

इस प्रक्रिया के लिए किसी भी तरह के दस्तावेज़ की जरूरत नहीं है। हालांकि, आपको अपने आईआरसीटीसी खाते में लॉगिन करके उनकी केवाईसी की पुष्टि करनी होगी।

आधार को आईआरसीटीसी से लिंक करने के लिए कोई शुल्क देना होगा?

आधार को आईआरसीटीसी खाते से जोड़ने के लिए कोई शुल्क नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आधार कार्ड को आईआरसीटीसी खातों से लिंक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन होती है, और इसलिए कोई शुल्क लागू नहीं होता है।

आधार कार्ड को आईआरसीटीसी से लिंक करने की क्या अहमियत है?

आधार को आईआरसीटीसी से लिंक करना अनिवार्य नहीं है। हालांकि, उपयोगकर्ताओं को इसे चुनने का सुझाव दिया जाता है। इसके अलावा, यह मुख्य रूप से उन लोगों को सुझाया जाता है जो अक्सर रेल से यात्रा करते हैं। यह प्रक्रिया को परेशानी मुक्त बनाता है और समय बचाता है। इसके अलावा, आधार कार्ड को आईआरसीटीसी खाते से जोड़ने के कुछ अतिरिक्त फायदे भी हैं।

आधार को आईआरसीटीसी से लिंक करने से यात्रियों को अतिरिक्त लाभ मिलते हैं। अपने आधार को लिंक कराना उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो अक्सर यात्रा करते हैं। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता है, और प्रक्रिया समय लेने वाली नहीं है।

आधार को आईआरसीटीसी से लिंक करने से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या आधार को आईआरसीटीसी खाते से लिंक करना अनिवार्य है?

नहीं, आधार को आईआरसीटीसी खाते से लिंक करना अनिवार्य नहीं है। हालांकि, ऐसा करने से यात्रियों को कुछ अतिरिक्त फायदे मिलते हैं।

आधार कार्ड लिंक होने की वजह से आईआरसीटीसी में हर महीने कितने टिकट बुक किए जा सकते हैं?

अगर आपका आधार, आपके आईआरसीटीसी खाते से लिंक है, तो आप हर महीने अधिकतम 24 टिकट बुक कर सकते हैं। नहीं, तो आप महीने में केवल 12 टिकट ही बुक कर सकते हैं।

क्या मैं अपने आधार कार्ड के बिना ट्रेन टिकट खरीद सकता हूं?

ट्रेन टिकट खरीदने के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत नहीं है। हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि यात्रा के दौरान आप अपना आधार कार्ड साथ रखें।