hamburger
×
Digit General Insurance Logo
Powered By Digit
general-insurance
mobile-img

अपना ABHA कार्ड ऑनलाइन प्राप्त करें

तुरंत बनाएं और डाउनलोड करें

desktop-img

आधार कार्ड और पैन कार्ड में अंतर

आधार कार्ड क्या है?

पैन कार्ड क्या है?

आधार कार्ड और पैन कार्ड के बीच कौन-कौन से अंतर हैं?

आधार और पैन कार्ड के बीच में विस्तार से अंतर नीचे दी गई टेबल में बताया गया है-

पैरामीटर

आधार कार्ड

पैन कार्ड

इनके द्वारा प्रमाणित किया गया

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएई)

भारतीय आयकर विभाग

अंक

12

10 (अल्फान्यूमेरिक)

डेटा

तस्वीर, दस फिंगरप्रिंट, आंखों का स्कैन, नाम, पता, जन्म तारीख, हस्ताक्षर

खाता संख्या, जन्म तारीख, पता, नाम, हस्ताक्षर

उद्देश्य

धोखेबाजी और पहचान से जुड़े अपराधों पर लगाम लगाने के लिए हर भारतीय की पहचान करना और उससे जुड़े डेटा सुरक्षित करना

अज्ञात आर्थिक लेन-देन के जरिये होने वाले आर्थिक अपराधों को रोकना

उपयोग

योजनाओं और जनहित की योजनाओं में पहचान के तौर पर

आर्थिक लेन-देन की पहचान के लिए

किन लोगों को मिलता है

केवल भारतीय नागरिकों या यहां रहने वालों को ही दिया जाता है

गैर-भारतीयों को भी दिया जा सकता है जो भारत में व्यापार करना चाहते हैं

पैन कार्ड का पहला काम है कि किसी भी व्यक्ति के आर्थिक लेन-देन पर नज़र रखना। आयकर विभाग, सीबीडीटी की देखरेख में यह नंबर जारी करता है और पैन कार्ड से यह भी पक्का होता है कि हर नागरिक जिम्मेदारी से अपना आयकर चुकाता है।

दूसरी तरफ, आधार कार्ड यूनिक अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) जारी करती है। इसकी मदद से, भारत सरकार हर नागरिक की जानकारी अपने पास रखती है। आधार में, निजी जानकारी के अलावा फिंगरप्रिंट, तस्वीर, आंखों का स्कैन वगैरह भी होते हैं। इसलिए, किसी भी व्यक्ति की पहचान की पुष्टि आधार की मदद से बिना किसी परेशानी के की जा सकती है।

इसलिए, भारतीय नागरिकों के लिए आधार और पैन कार्ड दोनों ही बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज़ हैं। साथ ही, दोनों में कई अंतर हैं जिनके बारे में ऊपर बताया गया है। इन सब के अलावा, आपको यह भी पता होना चाहिए कि आधार पहचान पत्र के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है और इसे अब लगभग हर जगह इस्तेमाल किया जाने लगा है।

आधार बनाम पैन कार्ड से जुड़े अक्सर पूछा जाने वाले सवाल

आधार और पैन कार्ड कौन जारी करता है?

up-arrow

पैन कार्ड भारतीय आयकर विभाग द्वारा और आधार कार्ड यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए जाते हैं।

पैन कार्ड भारतीय आयकर विभाग द्वारा और आधार कार्ड यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए जाते हैं।

क्या सभी के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है?

up-arrow

पहचान के लिए आधार कार्ड को प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन सबके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य नहीं है।

पहचान के लिए आधार कार्ड को प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन सबके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य नहीं है।

क्या आधार और पैन कार्ड सिर्फ 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए है?

up-arrow

नहीं। एक बच्चे का भी आधार कार्ड बनवाया जा सकता है। हालांकि, एक तय समय के बाद जरूरी बायोमैट्रिक डेटा अपडेट करवाना होता है। दूसरी तरफ, माता-पिता चाहे तो अपने नाबालिग बच्चे के लिए पैन कार्ड का आवेदन कर सकते हैं।

नहीं। एक बच्चे का भी आधार कार्ड बनवाया जा सकता है। हालांकि, एक तय समय के बाद जरूरी बायोमैट्रिक डेटा अपडेट करवाना होता है। दूसरी तरफ, माता-पिता चाहे तो अपने नाबालिग बच्चे के लिए पैन कार्ड का आवेदन कर सकते हैं।