डिजिट इंश्योरेंस करें

उतर प्रदेश में पेट्रोल टैक्स के बारे में हर बात जानें

Source: tv9marathi

केंद्र सरकार के आग्रह के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पेट्रोल पर ₹ 7प्रति लीटर के हिसाब से वैट कम कर दिया है। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल टैक्स के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं तो पढ़ते रहें!

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल पर कितना टैक्स लगाया जाता है?

पहले उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ₹ 18.74 या पेट्रोल के 26.80% प्रति लीटर में जो भी ज्यादा हो, का सेल्स टैक्स लगाती थी।

हालांकि, सरकार ने केंद्र सरकार वाला ही रास्ता अपनाते हुए पेट्रोल पर ₹ 7 वैट कम कर दिया है। इसलिए कम किए गए वैट और एक्साइज ड्यूटी के चलते उत्तर प्रदेश में पेट्रोल की कीमत ₹12 प्रति लीटर तक कम हुई है

नीचे दी गई टेबल पेट्रोल की कीमत के विभाजन को दिखाती है:

सेक्शन 21 अक्टूबर, 2022 से प्रभावित (₹ प्रति लीटर में)
डीलर से ली गई कीमत ₹ 57.35 प्रति लीटर
एक्साइज ड्यूटी (केंद्र सरकार की ओर से ली गई) ₹ 19.90 प्रति लीटर
औसत डीलर कमिशन ₹ 4.57 प्रति लीटर
वैट (राज्य सरकार की ओर से लिया गया) ₹ 14.73 प्रति लीटर { (डीलर से ली जाने वाली पेट्रोल की कीमत+ एक्साइज ड्यूटी + औसत डीलर कमिशन) का 18%}
उत्तर प्रदेश में पेट्रोल की खुदरा कीमत ₹ 96.55 प्रति लीटर

(नोट: ऊपर लिखी टेबल 21 अक्टूबर, 2022 तक अपडेट किए गए विश्वसनीय और आधिकारिक सूत्रों से लिए गए डाटा के साथ पेट्रोल टैक्स के ब्रेकअप को समझने के लिए उदाहरण मात्र है। असल कीमत हालांकि अलग हो सकती है क्योंकि पेट्रोल की कीमत, डीलर का कमिशन, उपकर और ऐसे दूसरे पहलू समय-समय पर बदल सकते हैं।)

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल पर वैट कौन लेता है?

जैसा कि पहले भी बताया गया है, राज्य सरकार पेट्रोल पर वैट (करीब ₹ 14.73 प्रति लीटर लेती है। केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी (करीब₹ 19.90 प्रति लीटर) लेती है, जिनसे कुलमिलाकर उत्तर प्रदेश में पेट्रोल की कीमत का निर्धारण होता है। पेट्रोल की कीमत का निर्धारण करने में वैट और एक्साइज ड्यूटी के अलावा दूसरे कारक जैसे डीलर कमिशन, क्रूड ऑयल की कीमत वगैरह का असर भी पड़ता है।  

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल टैक्स पर किन फैक्टर का असर होता है?

नीचे उन फैक्टर के बारे में बताया गया है जो उत्तर प्रदेश में पेट्रोल टैक्स को प्रभावित करते हैं:

1. क्रूड ऑयल की कीमत

क्रूड ऑयल की कीमत में बदलाव पेट्रोल की कीमतों को प्रभावित करता है। फैक्टर जैसे तेल भंडार और भविष्य में मांग,क्रूड ऑयल की मांग और सप्लाई के साथ अंतरराष्ट्रीय राजनीतिज्ञ रिश्ते क्रूड ऑयल की कीमत को प्रभावित करते हैं।   

2. डीलर का कमीशन

डीलर का कमिशन पेट्रोल की कीमत को प्रभावित करता है। इस कमिशन में पेट्रोल पम्प मालिक की कमाई, खर्चे और फायदे शामिल हैं।

3. सेल्स टैक्स और एक्साइज ड्यूटी

भारतीय राज्यों की सरकारें डीलर के कमीशन और केंद्र की एक्साइज ड्यूटी जैसे फैक्टर को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल पर वैट या सेल्स टैक्स लगाती हैं। इसके अलावा ध्यान रखें कि पेट्रोल पर वैट हर राज्य में अलग-अलग होता है।

वैट से इतर, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी वो राशि है जो केंद्र सरकार की ओर से पूर्वनिर्धारित होती है। इसलिए ये पेट्रोल की कीमत में बदलाव होने के बावजूद बदलती नहीं है।

4. रिफाइनरी की उपलब्धता

रिफाइनरी क्रूड ऑयल को पेट्रोल में प्रोसेस करती हैं। हालांकि, कम रिफाइनरी होने के चलते बढ़ती मांग की तुलना में पेट्रोल की उपलब्धता और सप्लाई कम ही होगी। इसका नतीजा ये होगा कि सप्लाई की कमी और बढ़ती मांग के चलते पेट्रोल की कीमत बढ़ती जाएगी।

5. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा का मूल्यांकन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल का लेनदेन अमेरिकी डॉलर में होता है। इसलिए भारतीय रुपयों के मुकाबले यूएस डॉलर के मूल्य में हुए बदलाव का असर अप्रत्यक्ष रूप से पेट्रोल की कीमतों पर पड़ता है।

6. डीलर के लिए लागत

ओएमसी क्रूड ऑयल लेकर इसका वितरण करती हैं और डीलर से इसी हिसाब से कीमत लेती हैं।   ये कीमत उत्तर प्रदेश के साथ पूरे भारत में पेट्रोल की कीमतों पर असर डालती है।

क्या पेट्रोल टैक्स पूरे उत्तर प्रदेश में एक जैसा है?

हां, राज्य सरकार ने यूपी में पेट्रोल पर एक जैसा वैट लागू किया हुआ है। हालांकि, पेट्रोल की कीमत यूपी के हर शहर में अलग-अलग हो सकती है।

राज्य के लिए वैट कमाई का अहम जरिया होने के बावजूद भारतीय मोटर चालकों को पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से राहत देने के लिए उत्तर प्रदेश में पेट्रोल टैक्स कम कर दिया गया है। हालांकि, हर किसी को ये याद रखना चाहिए कि पेट्रोल टैक्स और कीमतें बदलती रहती हैं। इसलिए बाद में दिक्कतों से बचने के लिए समय-समय पर अपडेट पर नजर बनाए रखना जरूरी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या पेट्रोल की मांग और सप्लाई उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश में लगने वाले पेट्रोल टैक्स पर असर डालती है?

हां, पेट्रोल की मांग और सप्लाई उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश में लगने वाले पेट्रोल टैक्स पर असर डालती है।

केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर कितनी एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है?

केंद्र सरकार ने नवंबर 2021 को पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹ 5 प्रति लीटर की कटौती की है