हैवी व्हीकल (भारी वाहन) इंश्योरेंस

भारी वाहनों के लिए वाणिज्यिक वाहन बीमा

Third-party premium has changed from 1st June. Renew now

हैवी व्हीकल (भारी वाहन) इंश्योरेंस एक तरह का कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस है जो खास तौर पर बुलडोजर, क्रेन, लॉरी, ट्रेलर जैसे भारी वाहनों को कवर करता है। एक सामान्य थर्ड पार्टी हैवी व्हीकल इंश्योरेंस, वाहन की वजह से थर्ड पार्टी को होने वाले नुकसान को कवर करता है। वहीं, एक कॉम्प्रिहेंसिव हैवी व्हीकल इंश्योरेंस, अधिकतम सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कवर के साथ खुद के वाहन को हुए नुकसान (OD) को भी कवर करने में मदद करता है।

भारी वाहनों के प्रकार 

भारत में कई तरह के भारी वाहन होते हैं। यहां कुछ सबसे सामान्य वाहनों के बारे में बताया गया है। इन सबको हमारे कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस में कवर किया जा सकता है। जैसे:

·        बुलडोजर – ये खास तौर पर कंस्ट्रक्शन के दौरान मिट्टी और रेत को ढोने में इस्तेमाल किया जाने वाला भारी वाहन है। इसे हैवी व्हीकल इंश्योरेंस के तहत कवर किया जा सकता है।

·        क्रेन - क्रेन का इस्तेमाल भी आमतौर पर कंस्ट्रक्शन के लिए किया जाता है और भारी वाहनों के लिए कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस के तहत इसका भी इंश्योरेंस किया जा सकता है।

·        बेकहो डिगर - बेकहो डिगर भारत में खास तौर पर कंस्ट्रक्शन के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे आम प्रकार के भारी वाहनों में से एक है।

·        ट्रेलर - अलग अलग तरह के उद्योगों में सामान और सामग्री को लाने-ले जाने के लिए भारत में आमतौर पर हर तरह के ट्रेलरों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे हैवी ड्यूटी कमर्शियल इंश्योरेंस में कवर किया जा सकता है।

·        लॉरी - भारत में खास तौर पर बड़ी संख्या में माल को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए अक्सर टिपर ट्रक और लॉरी का इस्तेमाल होता है।

 

 

डिजिट का हैवी कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस क्यों चुनें?

भारी वाहन इंश्योरेंस में क्या शामिल है?

क्या शामिल नहीं है?

यह जानना भी उतना ही जरूरी है कि आपकी कमर्शियल हैवी व्हीकल (व्यावसायिक भारी वाहन) इंश्योरेंस पॉलिसी में क्या शामिल नहीं है, ताकि क्लेम करते समय आपको किसी तरह का ताज्जुब ना हो। यहां कुछ ऐसी स्थितियां हैं:

 

थर्ड- पार्टी पॉलिसी होल्डर का खुद को हुआ नुकसान

अगर आप अपने कमर्शियल वाहन के लिए केवल थर्ड पार्टी कमर्शियल इंश्योरेंस ले रहे हैं तो उसमें खुद के वाहन को हुए किसी नुकसान (OD) को कवर नहीं किया जाएगा।

 

शराब पीकर या वैध लाइसेंस के बिना गाड़ी चलाना

अगर किसी क्लेम के दौरान ड्राइवर-मालिक को वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना या शराब के नशे में इंश्योर्ड वाहन चलाते हुए पाया जाता है, तो क्लेम को मंजूरी नहीं मिलेगी।

 

जान-बूझकर की गई लापरवाही

जान-बूझकर की गई लापरवाही के कारण भारी वाहन को हुआ किसी भी तरह का नुकसान कवर नहीं किया जाएगा। उदाहरण के लिए अगर शहर में बाढ़ की स्थिति है और फिर भी कोई ट्रैक्टर (इंश्योर्ड वाहन) चलाए।

 

सीधे परिणाम के तौर पर नहीं होने वाला नुकसान

कोई भी नुकसान जो किसी दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा या आगजनी का सीधा परिणाम नहीं है, उसे कवर नहीं किया जा सकता है।

 

डिजिट के हैवी व्हीकल इंश्योरेंस की मुख्य विशेषताएं

मुख्य विशेषताएं डिजिट लाभ
क्लेम प्रक्रिया पेपरलैस क्लेम
ग्राहक सहायता 24x7 सहायता
अतिरिक्त कवरेज पीए कवर, कानूनी लायबिलिटी कवर, स्पेशन एक्सक्लूजन और अनिवार्य कटौती वगैरह
थर्ड पार्टी को नुकसान व्यक्तिगत नुकसान के लिए असीमित लायबिलिटी, संपत्ति/वाहन क्षति के लिए 7.5 लाख तक का भुगतान

हैवी व्हीकल इंश्योरेंस प्लान के प्रकार

आपके भारी वाहन वाहन के प्रकार और उनकी संख्या के आधार पर इंश्योर करने के लिए हम दो तरह के प्राथमिक प्लान ऑफर करते हैं, जिन्हें आप चुन सकते हैं।

लायबिलिटी ओनली स्टैंडर्ड पैकेज

आपके भारी वाहन से किसी थर्ड पार्टी के व्यक्ति या संपत्ति को हुआ नुकसान।

×

आपके इंश्योर्ड भारी वाहन द्वारा खींचे जा रहे वाहन से किसी थर्ड पार्टी के व्यक्ति या संपत्ति को हुआ नुकसान।

×

प्राकृतिक आपदाओं, आगजनी, चोरी या दुर्घटनाओं के कारण खुद के भारी वाहन को हुआ नुकसान या टूट-फूट।

×

भारी वाहन मालिक-चालक को चोट/मृत्यु

अगर मालिक-ड्राइवर के पास पहले से ही खुद के लिए कोई दुर्घटना कवर ना होI

×
Get Quote Get Quote

क्लेम कैसे करें?

हमें 1800-258-5956 पर कॉल करें या हमें hello@godigit.com पर एक ईमेल भेजें

हमारी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अपना विवरण जैसे पॉलिसी नंबर, दुर्घटना का स्थान, दुर्घटना की तारीख और समय और इंश्योरेंस किए गए व्यक्ति/कॉल करने वाले का संपर्क नंबर संभाल कर रखें।

डिजिट इंश्योरेंस क्लेम का निपटान कितना जल्दी होता है? यह पहला सवाल है जो इंश्योरेंस कंपनी बदलते समय आपके मन में आना चाहिए। अगर आपके मन में भी यही सवाल आ रहा है तो सही है! डिजिट का क्लेम रिपोर्ट कार्ड पढ़ें

मुझे हैवी व्हीकल इंश्योरेंस क्यों खरीदना चाहिए?

  • हैवी ड्यूटी व्हीकल किसी भी बिज़नेस के लिए परिचालन निवेश का एक बड़ा हिस्सा होते हैं। किसी भी बिज़नेस को कम से कम एक इंश्योरेंस के साथ सुरक्षित करना चाहिए, जो जरूरत के समय नुकसान की भरपाई करने में मदद करेगा।

  • मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार, कमर्शियल व्हीकल सहित सभी वाहनों के लिए कम से कम एक थर्ड-पार्टी कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस होना जरूरी है। इसके बिना, आपको भारी जुर्माना और अन्य परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

  • अपने हैवी ड्यूटी व्हीकल का इंश्योरेंस न केवल यह सुनिश्चित करेगा कि आपका बिज़नेस नुकसान से सुरक्षित है, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं, आग, दुर्घटनाओं और टक्कर लगने जैसी अप्रत्याशित परिस्थितियों के मामले में भी आपको अपने वाहन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।

भारत में ऑनलाइन हैवी कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या भारी वाहन (हैवी व्हीकल) इंश्योरेंस में ड्राइवर को भी कवर किया जाता है?

हां, भारी वाहनों के लिए यह कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस मालिक-ड्राइवर को भी कवर करता है।

 

क्या भारी वाहन का इंश्योरेंस करना जरूरी है?

हां, मोटर व्हीकल एक्ट (मोटर वाहन अधिनियम) के तहत भारतीय सड़कों पर कानूनी रूप से वाहन चलाने के लिए आपके वाहन की कम से कम एक थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पॉलिसी होना जरूरी है। हालांकि, भारी वाहनों के जोखिम को देखते हुए उपयुक्त ऐड-ऑन कवर के साथ कॉम्प्रिहेंसिव कमर्शियल इंश्योरेंस पॉलिसी का अधिकतम कवरेज पाना हमेशा बेहतर होता है।

 

भारी वाहन के लिए एक कमर्शियल इंश्योरेंस की लागत कितनी है?

यह उस भारी वाहन के प्रकार और वाहन को चलाने वाले शहर पर निर्भर करता है। आप यहां अपने कमर्शियल वाहन इंश्योरेंस के संभावित प्रीमियम की जांच कर सकते हैं।

 

मैं एक कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत कितने वाहनों को कवर कर सकता हूं?

हर एक वाहन की अपनी संबंधित इंश्योरेंस पॉलिसी होनी चाहिए। आप एक ही पॉलिसी के अंदर कई वाहनों को कवर नहीं कर सकते हैं।