7 Crore+ Customers
Affordable Premium
जनरल इंश्योरेंस
लाइफ इंश्योरेंस
रिसोर्सेस
राज्य के निवासियों के लिए विधानसभा और आम चुनावों के दौरान वोट डालकर अपने संवैधानिक कर्तव्य को पूरा करना महत्वपूर्ण है।
इसलिए, वोटर के लिए यह ज़रूरी है कि वह इस बात पर नजर रखे कि मतदाता सूची में उसका नाम सही से दर्ज किया गया है या नहीं। कुछ आसान चरणों का पालन करते हुए, वोटर ओडिशा में नाम से ऑनलाइन वोटर आईडी सर्च कर सकते हैं।
ओडिशा में नाम से आसानी से अपना वोटर आईडी ऑनलाइन सर्च किया जा सकता है। व्यक्ति नीचे दिए तरीके से कुछ ही चरणों में अपना नाम ऑनलाइन पता लगा सकता है।
चरण 1: वोटर की जानकारी के लिए चुनाव आयोग के पोर्टल पर जाएं।
चरण 2: अपना नाम और जन्मतिथि भरें।
चरण 3: पिता या पति का नाम जरूरत के अनुसार भरें।
चरण 4: मौजूदा निवास के लिए ड्रॉपडाउन मेन्यू में ओडिशा चुनें।
चरण 5: अपनी स्क्रीन पर दिए कैप्चा कोड को ध्यान से भरें।
चरण 6: “खोजें” पर क्लिक करें
इस तरह, ओडिशा में अपने नाम से वोटर आईडी कार्ड खोजने पर मतदाता को एपिक नंबर समेत अपने आईडी की जानकारी आसानी से मिल जाएगी।
जैसा कि पहले बताया गया है, यह सुनिश्चित करना बेहद ज़रूरी है कि निर्वाचक नामावली में वोटर का नाम ठीक से मौजूद है या नहीं। इस संबंध में एक सहज अनुभव के लिए, भारतीय चुनाव आयोग ने नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल की शुरुआत की है, जहां कोई वोटर अपने वोटर आईडी कार्ड की स्थिति का पता लगा सकता है।
इसके लिए व्यक्ति को नीचे चरणों का पालन करना होगा :
चरण 1: नेशनल सर्विस पोर्टल पर जाएं।
चरण 2: "मतदाता सूची में अपना नाम देखें" पर क्लिक करें
चरण 3: निवास राज्य के लिए ड्रॉप डाउन मेन्यू में ओडिशा चुनें या बस अपने राज्य लिखें।
चरण 4: "जाएं" बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: इसके बाद आप ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाएंगे।
चरण 6: वेबसाइट पर "वोटर के लिए" सेक्शन पर जाएं।
चरण 7: " अपना नाम वोटर लिस्ट में खोजें" बटन पर क्लिक करें।
चरण 8: नए खुले पन्ने पर ज़रूरी जानकारी भरें और कैप्चा कोड भरने दे बाद "खोजें" बटन दबाएं।
इसके बाद व्यक्ति का वोटर आईडी स्टेटस स्क्रीन पर नज़र आने लगेगा। यहां वोटर को नीचे दी जानकारी प्राप्त होगी :
ओडिशा में वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के लिए वोटर को नीचे दिए चरणों का पालन करना होगा :
चरण 1: ओडिशा का वोटर आईडी पोर्टल खोलें
चरण 2: साइट पर "वोटर के लिए" सेक्शन पर जाएं
चरण 3: "ड्राफ्ट मतदाता सूची देखें" शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें
चरण 4: एक नए खुले पेज में, जिला चुनें
चरण 5: विधानसभा क्षेत्र चुनें
चरण 6: सही बूथ चुनें
चरण 7: लिखने से पहले कैप्चा कोड को ध्यान से पढ़ें
चरण 8: "ठीक है" बटन पर क्लिक करें
चरण 9: " इंटीग्रल ईरोल डाउनलोड करें" शीर्षक वाला लिंक आएगा। वोटर लिस्ट देखने के लिए उस लिंक पर क्लिक करें।
18 वर्ष से ज्यादा उम्र के ओडिशा के निवासियों के लिए एक सही वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी क्यों है, इसके कई कारण हैं। इनमें से कुछ शामिल हैं:
आधार कार्ड या पैन कार्ड जैसे दस्तावेजों के साथ, वोटर आईडी कार्ड भी भारतीय नागरिक की पहचान के लिए उपयोग किए जाने वाले प्राथमिक रिकॉर्डों में से एक है। इस कार्ड को इलेक्शन फोटो आइडेंटिटी कार्ड या एपिक के रूप में भी जाना जाता है, और इसलिए इसमें व्यक्ति के कई महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ-साथ संबंधित व्यक्ति की तस्वीर और पता शामिल होता है।
इसलिए, किसी भी कानूनी प्रक्रिया के दौरान, कोई व्यक्ति अपनी पहचान के प्रमाण के रूप में इस कार्ड का उपयोग कर सकेगा। उदाहरण के तौर पर, कोई वित्तीय संस्थान क्रेडिट स्वीकार करने से पहले उसकी वैधता का आकलन करने के लिए एक संभावित उधाकर्ता के एपिक का इस्तेमाल कर सकता है। इसी तरह, इंश्योरेंस क्लेम के दौरान, इस कार्ड का उपयोग क्रेडेंशियल स्थापित करने के लिए किया जा सकता है।
दुनिया के मौजूदा सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में, भारत एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव आयोजित करने में अपनी भूमिका निभाने के लिए जिम्मेदार है। पूरी प्रक्रिया की देखरेख करने के कर्तव्य के साथ, भारत के चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना है कि इसमें किसी भी प्रकार का वोटर फ़्रॉड न होने पाए।
इसलिए, वोटर आईडी कार्ड भारतीय चुनावों को निष्पक्ष बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। प्रत्येक वोटर जो किसी भी चुनाव के दौरान वोट करना चाहता है, उसके पास अपने वोट की संवैधानिकता को प्रमाणित करने के लिए यह कार्ड होना चाहिए। नतीजतन, ओडिशा में नाम से वोटर आई डी कार्ड की खोज संभावित मतदाताओं के काम आ सकती है। इस तरह, बड़े पैमाने पर चुनाव में धांधली पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।
अगर वोटर अपने राज्य से बहार रहते हुए किसी दूसरे राज्य की निर्वाचन नामावली में अपना नाम शामिल करवाना चाहता है तो उसे वोटर आईडी कार्ड की ज़रूरत पड़ेगी। दस्तावेज़ों के सत्यापन के बाद वोटर अपने वर्तमान क्षेत्र और निर्वाचन क्षेत्र के अनुसार निर्वाचन नामावली में सूचीबद्ध हो सकता है।
चुनाव के समय निर्वाचन नामावली हाथ में होना वोटर के लिए मददगार हो सकता है। इसके अलावा वह ओडिशा में नाम से वोटर आईडी कार्ड खोज सकता है, यह सुनिश्चित कर सकता खाई की उसकी सभी जानकारी सही ढंग से दर्ज की गयी हैं। इसी तरह, अगर कोई गलती नज़र आती है, तो वोटर बिना किसी देरी के सुधारात्मक कदम उठा हैं।
वोटर आईडी कार्ड में बदलाव करने के लिए मतदाता को सरकारी वोटर आईडी पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। यहां "वोटर आईडी में सुधार" श्रेणी में आपको सभी जानकारी भरनी होंगी।
डुप्लिकेट प्रविष्टियों को हटाने के लिए एक मतदाता को चुनाव आयोग के वोटर पोर्टल में "अपने नाम का विलोपन" श्रेणी के तहत एक फॉर्म भरना होगा।
अगर आपके पास ओडिशा में अपने वोटर आईडी से संबंधित कोई प्रश्न या शिकायत है, तो आप 1950 में भारत के चुनाव आयोग से संपर्क कर सकते हैं।