डिजिट इंश्योरेंस करें

आधार कार्ड को डीमैट खाते से कैसे लिंक करने का तरीका?

source: jupiter

सेबी ने ब्रोकरेज संगठनों को अपने ग्राहकों के डीमैट खाते और आधार नंबर को अनिवार्य रूप से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में, जो खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें निष्क्रिय कर दिया जाएगा, और वे तब तक निष्क्रिय रहेंगे जब तक कि आप अपने डीमैट खाते को एक विशिष्ट बायोमेट्रिक पहचान संख्या से लिंक नहीं करते।

इस तरह, अपने आधार को डीमैट खाते से लिंक करने का तरीका जानने के लिए पढ़ते रहिये!

आधार कार्ड को डीमैट खाते से लिंक करने के क्या-क्या फायदे हैं?

एनएसडीएल ने ऑनलाइन निवेशकों के लिए डीमैट खाते और आधार को जोड़ने का भी प्रावधान किया है। भले ही, अपने आधार नंबर और डीमैट खाते को लिंक करना सीधा और सरल है, लेकिन इसके बावजूद डीमैट खाते और आधार को ऑनलाइन लिंक करने के कई फायदे हैं:

  • आधार को लिंक करने से आपको अपना ई-केवाईसी कुशलता से पूरा करने में मदद मिलेगी।

  • इससे फर्मों के बीच स्थानांतरण सीधा और आसान हो जाता है, ब्रोकरेज फर्मों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है, जिससे ब्रोकिंग शुल्क कम हो सकता है।

  • आधार को डीमैट खाते से जोड़कर, निवेशक अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार आसानी से ब्रोकरेज फर्मों के बीच स्विच कर सकते हैं।

  • लिंकिंग के साथ, धोखाधड़ीपूर्ण गतिविधियों को कम करने के साथ-साथ निवेश और लेनदेन की निगरानी करना और भी आसान हो जाता है।

  • नियमित सुधार के साथ, निवेशकों की संख्या भी बढ़ेगी, जिससे उद्योग को बढ़ावा मिल सकता है।

  • निवेश में पारदर्शिता भी बढ़ेगी, जिससे लेन-देन सुरक्षित और अधिक सुलभ होगा।

  • एफ एंड ओ के लिए जरूरी दस्तावेज भी काफी कम हो जाएंगे, और इससे पुराने और नए निवेशकों के लिए खातों का प्रबंधन आसान हो जाएगा।

आधार और डीमैट खाते को लिंक करने के लिए कौन से जरूरी दस्तावेज़ चाहिए?

आधार को डीमैट खाते से लिंक करने के लिए कुछ दस्तावेज़ों की जरूरत होती है जिनके बारे में आगे बताया गया है-

  • आधार संख्या।
  • पैन कार्ड की जानकारियां।
  • ओटीपी प्राप्त करने के लिए एक फोन।
  • डीमैट खाता संख्या (डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट की आईडी और क्लाइंट आईडी)।

आधार को डीमैट खाते से ऑनलाइन लिंक करने के चरण

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आधार कार्ड को डीमैट खाते से कैसे लिंक करें, तो नीचे दिया गए चरणों का पालन करें-

पहला चरण: एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, और आधार नंबर को डीमैट खाते से लिंक करने की अनुमति देने वाली लिंक पर क्लिक करें।

दूसरा चरण: पैन कार्ड जानकारी के साथ अपनी आईडी और अपने डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट का नाम डालें। इसके बाद वेबसाइट आपसे वेरिफिकेशन कोड मांगेगी। उसके बाद, 'आगे बढ़ें' पर क्लिक करें।

तीसरा चरण: एनएसडीएल इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक ओटीपी भेजेगा।

चौथा चरण: ओटीपी देने के बाद, आपके स्क्रीन पर आपके डीमैट खाते की जानकारी दिखेगी। यहां पर आप गलतियों की जांच कर सकते हैं और फिर ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें।

पाचवां चरण: इसके बाद, कुछ और जानकारियां जैसे कि आपकी जन्म तारीख और आधार नंबर दें। इसके बाद, ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें।

छठा चरण: इसके बाद, आपको आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा। अब आपका आधार, आपके डीमैट खाते से लिंक हो गया है। आखिर में, आपको एक मैसेज और ईमेल मिलेगा जिसमें इसकी जानकारी होगी।

आधार को डीमैट खाते से लिंक करते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए?

कुछ खास बातें हैं आपको जिनका ख्याल रखना चाहिए-

  • आपने अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी एनएसडीएल से लिंक किया हो।

  • आपका संपर्क नंबर, आधार कार्ड से लिंक हो।

  • आपको अपने डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट (डीपी) का नाम, पैन, डीपी आईडी और अन्य विवरण पहुंच के भीतर रखना चाहिए।

  • अपनी जानकारी देखने के लिए सार्जनिक इंटरनेट कनेक्शन या कंप्यूटर से बचें।

आपका आधार आपके डीमैट खाते से सफलतापूर्वक लिंक हुआ है या नहीं यह देखने का तरीका?

आप आगे दिए गए चरणों का पालन करते हुए यह पता कर सकते हैं कि आपका आधार आपके डीमेट खाते से लिंक है या नहीं-

पहला चरण: यूआईडीएआई के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।

दूसरा चरण: ‘आधार से लिंक खाते की जांच करें’ को चुनें।

तीसरा चरण: अपना आधार नंबर डालें।

चौथा चरण: आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा।

पाचवां चरण: इसके बाद, आप अपने आधार से लिंक किए हुए सभी डीमैट खाते देख सकेंगे।

इस तरह, आप आप प्रतिभूतियों और शेयरों में ट्रेडिंग के लिए अपने आधार से अपने डीमैट खाते को आसानी से लिंक कर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में एक प्रतिष्ठित और भरोसेमंद साथी का चयन आवश्यक है। इसलिए, अपने लिंक को सत्यापित करने के लिए आधार कार्ड को डीमैट खाता सेक्शन के साथ कैसे लिंक करें में बताए गए चरणों का पालन करें।

आधार को डीमैट खाते से लिंक करने से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या डीमैट खाते से आधार को लिंक करना अनिवार्य है?

हां, डीमैट खाते से आधार को लिंक करना अनिवार्य है।

क्या आधार कार्ड के बिना भी नया डीमैट खाता खोला जा सकता है?

हां, आधार के बिना भी डीमैट खाता खोला जा सकता है, लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि ई-केवायसी अनिवार्य है।

आधार का डीमैट खाते से लिंक ना करने पर क्या खाते को बंद कर दिया जाएगा?

अगर आधार को डीमैट खाते से लिंक नहीं किया जाता है, तो आपका खाता बंद हो सकता है।