डिजिट इंश्योरेंस करें

मिज़ोरम में पेट्रोल टैक्स के बारे में जानिए

Source: deccanherald

केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर टैक्स घटाने की दिशा में पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में से मिज़ोरम सहित छह राज्यों में पेट्रोल पर वैट कम करने का निर्णय लिया। इसलिए अगर आप मिज़ोरम में पेट्रोल टैक्स के बारे में अधिक जानने के लिए उत्सुक हैं, तो आगे पढ़िए!

मिज़ोरम में कितना पेट्रोल टैक्स लगाया जाता है?

केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। इसी तरह, मिज़ोरम सरकार ने इस फैसले का स्वागत किया और पेट्रोल पर वैट को ₹7 प्रति लीटर कम कर दिया

मिज़ोरम में पेट्रोल के मूल्य-ब्रेकअप को दर्शाती नीचे दी गई इस तालिका पर एक नज़र डालें:

तत्व 21 अक्टूबर 2022 से प्रभावी (₹ प्रति लीटर में)
डीलरों से ली गई कीमत ₹57.35 प्रति लीटर
₹57.35 प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी (केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई) ₹ 19.90 प्रति लीटर
डीलर का औसत कमीशन ₹5.3 प्रति लीटर
वैट (राज्य सरकार द्वारा लगाया गया) ₹13.29 प्रति लीटर {(डीलरों से ली गई ईंधन की कीमत + एक्साइज ड्यूटी + डीलर का औसत कमीशन) का 16.24%}
मिज़ोरम में पेट्रोल की खुदरा बिक्री कीमत ₹ 95.84 प्रति लीटर

(ध्यान दें: ऊपर दी गई तालिका में 21 अक्टूबर 2022 तक के विश्वसनीय और अधिकृत स्रोतों से लिए गए डेटा के साथ, पेट्रोल टैक्स ब्रेकअप को समझाने के लिए केवल एक उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। हालांकि, वास्तविक कीमतें, ईंधन की कीमत, डीलर के कमीशन, सेस और अन्य ऐसे पहलुओं में समय-समय पर बदलाव होता रहता है।)

मिज़ोरम में पेट्रोल टैक्स कौन लगाता है?

केंद्र सरकार पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी (₹19.90 प्रति लीटर) लगाती है। और साथ ही मिज़ोरम की राज्य सरकार पेट्रोल पर वैट (₹13.29 प्रति लीटर) लेती है। इस प्रकार, कच्चे तेल की कीमत, डीलरों के कमीशन, आदि जैसे अन्य कारकों के अलावा, लगाई गई टैक्स की दरें मिज़ोरम में पेट्रोल की कीमत को प्रभावित करती हैं।

मिज़ोरम में पेट्रोल टैक्स को प्रभावित करने वाले कारक कौन से हैं?

मिज़ोरम में पेट्रोल टैक्स को प्रभावित करने वाले कई कारक इस प्रकार हैं:

1. डीलरों का कमीशन

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल पंप डीलरों को कमीशन देती हैं। यह डीलरों का कमीशन मिज़ोरम में पेट्रोल की कीमत को प्रभावित करने वाला एक अहम कारक होता है।

2. कच्चे तेल की कीमत

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में होने वाले बदलाव सीधे घरेलू बाजार में कच्चे तेल की खरीद लागत को प्रभावित करते हैं। कच्चे तेल की कीमत में होने वाले बदलाव अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की उच्च मांग, उत्पादन दर और उन देशों में होने वाली राजनीतिक उथल-पुथल की वजह से होता है जहां से कच्चे तेल का आयात सीधे तैयार उत्पाद, पेट्रोल की कीमत को प्रभावित करता है।

3. सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी

केंद्र सरकार पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी लगाती है। यह एक्साइज ड्यूटी केंद्र द्वारा एक पूर्व-निर्धारित राशि होती है जो कच्चे तेल और ईंधन की कीमत के साथ नहीं बदलती है।

4. राज्य का वैट/ सेल्स टैक्स

प्रत्येक राज्य सरकार डीलरों के कमीशन, एक्साइज ड्यूटी आदि को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल पर वैट लगाती है। यह संबंधित राज्यों के साथ बदलता है और मिज़ोरम में पेट्रोल की कीमतों में भी असर डालता है।

5. डीलरों के लिए लागत

आईओसीएल और बीपीसीएल जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां माल ढुलाई शुल्क, रिफ़ाइनिंग खर्च, अमेरिकी डॉलर के एक्सचेंज रेट आदि जैसे कई कारकों को मद्देनज़र रखते हुए डीलरों से अलग-अलग मूल्य दरें लेती हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा लगाया गया यह मूल्य मिज़ोरम में पेट्रोल की कीमत को प्रभावित करता है।

6. पेट्रोल की आपूर्ति और मांग

कच्चे तेल की लागत बहुत अधिक होने की वजह से तेल रिफ़ाइनरियों के लिए पेट्रोल की बढ़ती मांग को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। इस प्रकार कम आपूर्ति और उच्च मांग अक्सर भारत में पेट्रोल की कीमतें बढ़ा देते हैं। इसके अलावा, ओएमसी अक्सर कच्चे तेल का स्टॉक बनाए रखती हैं, जो छह हफ़्ते तक का हो सकता है। इससे आपूर्ति भी प्रभावित होती है और पेट्रोल की कीमतों पर भी असर पड़ता है।

7. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा का मूल्य निर्धारण

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां विदेशों से कच्चे तेल का आयात डॉलर में भुगतान करके करती हैं, जबकि खर्च रुपये में होता है। इसलिए, भारतीय रुपये और डॉलर के बीच का एक्सचेंज रेट भारत की पेट्रोल की कीमत में एक प्रभावशाली भूमिका निभाता है।

क्या मिज़ोरम में सभी जगहों पर पेट्रोल टैक्स एक समान है?

तो इसका ज़वाब है हां, क्योंकि मिज़ोरम सरकार पूरे राज्य में एक समान वैट दर लगाती है। इसलिए, राज्य का प्रत्येक निवासी पेट्रोल पर एक समान टैक्स दर का भुगतान करता है। हालांकि, संबंधित शहरों में डीलरों के कमीशन के आधार पर, पेट्रोल की कीमतें शहरों में बदल सकती हैं।

मिज़ोरम में हुई पेट्रोल टैक्स में कटौती से निवासियों पर पेट्रोल से पड़ने वाले बोझ को कम कर दिया है। हालांकि, पेट्रोल की कीमतें बदलती भी रहती हैं, इसलिए बाद में भ्रम की किसी भी स्थिति से बचने के लिए इसका ट्रैक रखना भी जरूरी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नवंबर 2021 में इसकी कटौती से पहले राज्य सरकार ने मिज़ोरम में पेट्रोल पर कितना वैट लगाया था?

क्या मिज़ोरम में पेट्रोल पर वैट पर कोई अतिरिक्त शुल्क है?

नहीं, मिज़ोरम में पेट्रोल टैक्स पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता है।