ट्रैक्टर इंश्योरेंस

कृषि/खेती ट्रैक्टरों का कमर्शियल वाहन इंश्योरेंस

Third-party premium has changed from 1st June. Renew now

ट्रैक्टर इंश्योरेंस, एक तरह की कमर्शियल वाहन इंश्योरेंस पॉलिसी है, जिसे आपके ट्रैक्टर की सड़क दुर्घटना, टक्कर, प्राकृतिक आपदा, आग या यहाँ तक कि चोरी जैसे घटनाओं से होने वाले नुकसानों से सुरक्षा (कवर) के लिए बनाया गया है।


जबकि ट्रैक्टरों के लिए थर्ड पार्टी लायबिलिटी इंश्योरेंस केवल थर्ड पार्टी के नुकसानों की भरपाई करता है, लेकिन ट्रैक्टरों के लिए एक कंप्रिहेंसिव (व्यापक) इंश्योरेंस आपके हर तरह के नुकसानों की भरपाई करता है, इस तरह वह आपको और आपके व्यवसाय को उचित कीमत प्रदान करता है।

मुझे ट्रैक्टर इंश्योरेंस क्यों खरीदना चाहिए?

  • अगर आप या अपनी कंपनी अपने व्यावसायिक कार्यों के लिए एक या ज्यादा ट्रैक्टरों का उपयोग करती है, तो मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार आपके पास उसके लिए कम से कम एक थर्ड पार्टी इंश्योरेंस होना तो जरूरी होता है। यह आपके ट्रैक्टर से थर्ड पार्टी को  किसी भी नुकसान की भरपाई को पूरी तरह कवर करता है।
  • प्रत्येक व्यापार में छोटी या बड़ी क्षति होना आम बात है। हालाँकि, अगर आप बहुत बड़े स्तर पर व्यवसाय करते हैं और अपने व्यावसायिक कार्यों में बहुत बड़ी मात्रा में ट्रैक्टरों का उपयोग करते हैं, तो ट्रैक्टरों का इंश्योरेंस करवाना बहुत मामूली सी बात है, जो आपके ट्रैक्टरों को किसी भी क्षति और नुकसान से बचाएगा- ट्रैक्टर और खुद ट्रैक्टर चलाने वाले मालिक दोनों को।
  • ट्रैक्टर का इंश्योरेंस खरीदने से भविष्य में होने वाले अनजाने नुकसान से सुरक्षा पक्की होती है, इस तरह आप प्राकृतिक विपदा या आग लगने जैसी स्थिति में अपने व्यवसाय को बंद होने से बचा सकते हैं।

डिजिट का कमर्शियल ट्रैक्टर इंश्योरेंस ही क्यों चुनें?

कमर्शियल ट्रैक्टर इंश्योरेंस में क्या शामिल है?

क्या कवर नहीं किया गया है?

आपकी कमर्शियल वाहन इंश्योरेंस पॉलिसी में क्या कवर नहीं किया है यह जानना भी उतना ही महत्वपूर्ण है ताकि जब आप क्लेम करने जाएँ तो आपको कोई झटका ना लगे। उस तरह की कुछ स्थितियां ये हैं:

थर्ड पार्टी पॉलिसी में खुद का हुआ नुकसान

अगर आप अपने ट्रैक्टर के लिए  केवल थर्ड पार्टी कमर्शियल पॉलिसी लेने जा रहे हैं, तो उसमें स्वयं की होने वाली क्षति और नुकसान को कवर नहीं किया जाएगा।

शराब पीकर गाड़ी चलाना, या गैर-कानूनी लाइसेन्स के साथ गाड़ी चालाना

अगर क्लेम के समय, मालिक-चालक को गैर- कानूनी लाइसेन्स के साथ या शराब के नशे में गाड़ी चलाते पाया गया तो उसका क्लेम अमान्य माना जाएगा।

जानबूझकर की गई लापरवाही

जानबूझकर की गई लापरवाही के कारण ट्रैक्टर को होने वाली किसी भी क्षति या नुकसान को कवर नहीं किया जाएगा। उदाहरण के लिए, अगर पहले से बाढ़ आई हुई है और फिर भी आप अपने ट्रैक्टर को सड़क पर चलाते हैं तो ये आपकी लापरवाही मानी जाएगी।

ऐसे नुकसान जो सीधे तौर पर किसी घटना/ दुर्घटना से न जुड़े हों

कोई भी क्षति या नुकसान जो सीधे किसी दुर्घटना, प्राकृतिक विपदा, या आग लग जाने के कारण न हुआ हो, कवर नहीं किया जा सकता।

डिजिट के कमर्शियल ट्रैक्टर इंश्योरेंस की मुख्य विशेषताएं

मुख्य विशेषताएँ डिजिट लाभ
क्लेम प्रक्रिया क्लेम करने के समय किसी कागज़ी कार्यवाही की जरूरत नहीं होती।
ग्राहक सेवा 24x7 सेवा मिलती है।
अतिरिक्त कवरेज पीए कवर, कानूनी लायबिलिटी , विशेष अपवाद, और जरूरी कटौती इत्यादि अतिरिक्त लाभ मिलते हैं।
थर्ड पार्टी की हानि क्षति के लिए असीमित लायबिलिटी, और संपत्ति/वाहन के नुकसान के लिए 7.5 लाख तक कवर देता है।

कमर्शियल ट्रैक्टर इंश्योरेंस योजना के प्रकार

ट्रैक्टर के प्रकार और आप कितने ट्रैक्टरों का इंश्योरेंस करवाना चाहते हैं उसकी संख्या के आधार पर हम दो मौलिक योजनाएं देते हैं जिसमें से आप चुन सकते हैं।

केवल लायबिलिटी सामान्य पैकेज

आपके ट्रैक्टर द्वारा किसी तीसरे व्यक्ति/संपत्ति को पहुंचा नुकसान

×

आपके ट्रैक्टर द्वारा किसी थर्ड पार्टी ट्रैक्टर को पहुंचा नुकसान

×

प्राकृतिक विपदा, आग, चोरी, या दुर्घटना के कारण खुद के ट्रैक्टर को पहुंची क्षति या नुकसान।

×

मालिक-चालक को चोट लगने/ मृत्यु हो जाने पर

×
Get Quote Get Quote

क्लेम कैसे करें?

हमें 1800-258-5956 पर फोन करें या hello@godigit.com पर ईमेल भेजें।

हमारी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए आप अपनी सामान्य जानकारी, जैसे पॉलिसी क्रमांक, दुर्घटना स्थल, दुर्घटना की तारीख और समय, और इंश्योर किए गए व्यक्ति/कॉलर का नंबर हाथ में रखें।

डिजिट इंश्योरेंस के क्लेम को निपटाने में कितना समय लगता है? अपनी इंश्योरेंस कंपनी बदलते समय यह सवाल आपके मन में सबसे पहले आना चाहिए, यह अच्छी बात है कि आपने ये सवाल पूछा! डिजिट की क्लेम रिपोर्ट कार्ड पढ़ें

भारत में ऑनलाइन ट्रैक्टर इंश्योरेंस के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या ट्रैक्टर इंश्योरेंस में चालक को भी कवर किया जाता है?

हाँ, ट्रैक्टर इंश्योरेंस में वाहन और मालिक-चालक दोनों को कवर किया जाता है।

क्या मैं अपने सभी ट्रैक्टरों का इंश्योरेंस एक ही पॉलिसी में करवा सकता/सकती हूँ?

नहीं, प्रत्येक ट्रैक्टर के लिए उसकी अलग पॉलिसी होती है। हालाँकि आप अपनी ज़रूरत के अनुसार अपने सभी ट्रैक्टरों के लिए एक ही इंश्योरेंस को सही कीमत पर खरीदने के लिए हमसे संपर्क कर सकते हैं।

क्या ट्रैक्टरों का इंश्योरेंस कराना जरूरी है?

हाँ,मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार, अपने ट्रैक्टर को कानूनी तौर पर सड़कों पर चलाने के लिए कम से कम एक थर्ड पार्टी इंश्योरेंस लेना अनिवार्य है। इसके अलावा, ट्रैक्टर के मामलों में खतरा बहुत ज्यादा होता है इसलिए इसके लिए ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा लेने की सलाह दी जाती है।

एक थर्ड पार्टी ट्रैक्टर इंश्योरेंस और एक कॉम्प्रिहेंसिव (व्यापक) ट्रैक्टर इंश्योरेंस पॉलिसी में क्या अंतर है?

एक थर्ड पार्टी इंश्योरेंस वो होता है जो आपको केवल थर्ड पार्टी (संपत्ति, वाहन या व्यक्ति) को हुए नुकसान भरने के लिए सुरक्षा देता है जबकि एक कॉम्प्रिहेंसिव ट्रैक्टर इंश्योरेंस पॉलिसी, प्राकृतिक विपदा, दुर्घटना, आग, चोरी जैसी परिस्थितियों के कारण आपके अपने ट्रैक्टर और थर्ड पार्टी दोनों को पहुंचा नुकसान को कवर करती है।

एक ट्रैक्टर का इंश्योरेंस कराने में कितने पैसे लगते हैं?

प्राथमिक तौर पर यह ट्रैक्टर के प्रकार और उसके उपयोग के शहर पर निर्भर करता है। आप यहाँ अपने ट्रैक्टर के इंश्योरेंस प्रीमियम को आसानी से खुद कैलकुलेट कर सकते हैं।