कॉम्प्रिहेंसिव और थर्ड पार्टी बाइक इंश्योरेंस में अंतर

बाइक इंश्योरेंस के प्रीमियम की जानकारी ऑनलाइन पाएं

Third-party premium has changed from 1st June. Renew now

कॉम्प्रिहेंसिव और थर्ड पार्टी टू-व्हीलर इंश्योरेंस में क्या अंतर है?

कॉम्प्रिहेंसिव और थर्ड पार्टी बाइक इंश्योरेस के बीच प्राथमिक अंतर कवरेज के फायदे का है। थर्ड पार्टी बाइक इंश्योरेंस केवल थर्ड पार्टी से संबंधित देनदारियों को कवर करता है, जबकि कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेस आपकी बाइक के नुकसान को भी कवर करता है और आपको अपने कवरेज के फायदे बढ़ाने का विकल्प भी देता है, जिसमें कई प्रकार के ऐड-ऑन और कवर शामिल हैं।

अपने टू-व्हीलर के लिए एक अच्छा बाइक इंश्योरेंस चुनना जरूरी है, क्योंकि शहरों में और उसके आसपास टू-व्हीलर से जुड़े जोखिमों की संख्या अधिक है। इसके अलावा, नए यातायात कानूनों और वैलिड बाइक इंश्योरेंस न होने पर लगने वाले जुर्माने के नियमों के लागू होने के बाद, आप यह जोखिम नहीं उठा सकते!

बाइक इंश्योरेंस खरीदने का निर्णय आपके लिए आसान बनाने के लिए, हमने कॉम्प्रिहेंसिव और थर्ड पार्टी बाइक इंश्योरेंस दोनों के फायदे और सीमाएं के बारे में जानकारी दी है जिससे आप अपनी पसंद का मूल्यांकन कर सकें और उसी हिसाब से निर्णय ले सकें।

कॉम्प्रिहेंसिव और थर्ड पार्टी बाइक इंश्योरेंस के बीच अंतर

कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेस थर्ड-पार्टी बाइक इंश्योरेंस
यह क्या है? एक कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेस पॉलिसी आपको थर्ड पार्टी लायबिलिटी और खुद के नुकसान का कवर दोनों देती है! थर्ड-पार्टी बाइक इंश्योरेंस एक अनिवार्य पॉलिसी है जो थर्ड-पार्टी को हुए नुकसान का ख्याल रखती है, यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के अनुसार भारत में कानून द्वारा अनिवार्य है।
कवरेज की जानकारी यह पॉलिसी कॉम्प्रिहेंसिव कवरेज देती है। आपकी बाइक की चोरी, नुकसान और डैमेज को कवर किया जाएगा। यह आपकी बाइक को होने वाले नुकसान या किसी अन्य व्यक्ति, वाहन या संपत्ति को होने वाले नुकसान के लिए मोनेटरी सहायता देता है। यह पॉलिसी लिमिटेड कवरेज देती है। एक थर्ड पार्टी लायबिलिटी बाइक इंश्योरेंस आपको केवल थर्ड-पार्टी को होने वाले नुकसान से बचाएगा।
ऐड-ऑन इस पॉलिसी के साथ, आप ज़ीरो-डेप्रिसिएशन कवर, रिटर्न टू इनवॉइस कवर, रोडसाइड असिस्टेंस और कंज्यूमेबल कवर जैसे ऐड-ऑन चुन सकते हैं। यह पॉलिसी केवल पर्सनल एक्सीडेंट कवर देती है।
आपको क्या खरीदना चाहिए? अगर आपको ऐड-ऑन के साथ अपनी बाइक के लिए पूरा कवरेज चाहिए, तो आप यह ले सकते हैं। अगर आप कभी-कभी अपनी बाइक चलाते हैं या यह बहुत पुरानी है, तो आप यह ले सकते हैं।
प्रीमियम की कीमत कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस की तुलना में ज्यादा होता है। थर्ड पार्टी बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी में खर्च कम होता है।

कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस क्या है?

थर्ड-पार्टी कवर और खुद के डैमेज को कवर करने वाला, कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस आपकी बाइक को थर्ड-पार्टी से संबंधित देनदारियों से लेकर प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं जैसी अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण खुद की बाइक को होने वाले नुकसान के लिए कवर करके कॉम्प्रिहेंसिव कवरेज देता है।

इसके अलावा, आप अपने टू-व्हीलर की बेहतर कवरेज के लिए ऐड-ऑन चुन सकते हैं। उदाहरण के लिए; आप अपना कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस खरीदते समय हमारे रोडसाइड असिस्टेंस कवर को चुन सकते हैं, और जरूरत पड़ने पर, ब्रेकडाउन संबंधी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस के लाभ

आपकी बाइक के नुकसान के लिए कवर

लोग कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस इसलिए चुनते हैं, क्योंकि यह अपनी बाइक के नुकसान को कवर करता है |

आपको थर्ड-पार्टी लायबिलिटी से बचाता है

थर्ड-पार्टी कवर की तरह, एक कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस भी आपकी बाइक को थर्ड-पार्टी से संबंधित लायबिलिटी और नुकसान से बचाता है। उदाहरण के लिए, अगर आपकी बाइक किसी कार से टकराती है, तो कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस आपका साथ देगा!

अपने आईडीवी को कस्टमाइज़ करने का विकल्प!

जब आप डिजिट के साथ कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस खरीदते हैं, तो हम आपको आपकी बाइक के आईडीवी यानी आपकी बाइक के वर्तमान बाजार मूल्य को कस्टमाइज करने का विकल्प देते हैं!

प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सुरक्षा

एक कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस न केवल आपकी बाइक को दुर्घटनाओं और टक्करों के दौरान होने वाले नुकसान से बचाता है, बल्कि आपकी बाइक को बाढ़, चक्रवात और इस तरह की प्राकृतिक आपदा के कारण होने वाले किसी भी नुकसान से बचाता है।

बाइक चोरी का मुआवजा

एक कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस का सबसे बड़ा लाभ यह है कि किसी दुर्भाग्यपूर्ण मामले में आपकी बाइक चोरी हो जाती है, तो उसके नुकसान को कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस कवर करेगा। इसके अलावा, अगर आपने रिटर्न टू इनवॉइस कवर का विकल्प चुना है, तो आपको रोड टैक्स के साथ पिछले इनवॉइस वैल्यू के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा।

लागत कम करने का विकल्प

आप सोचते होंगे है कि कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस अधिक महंगा है। लेकिन थर्ड-पार्टी बाइक इंश्योरेंस की तुलना में यह लागत को बहुत कम करता है।

पर्सनल नुकसान के लिए कवर

थर्ड-पार्टी बाइक इंश्योरेंस और कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस दोनों में, पर्सनल दुर्घटना कवर को व्यक्तिगत नुकसान को कवर करने के लिए शामिल किया जा सकता है! चूंकि आपके पास टू-व्हीलर है, इसलिए आपकी बाइक इंश्योरेंस पालिसी अत्यंत महत्वपूर्ण (और कानून द्वारा अनिवार्य भी) है।

एक कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस की सीमाएं

  • आपकी बाइक की प्राकृतिक टूट-फूट कवर नहीं होगी
  • यह आपकी बाइक को डेप्रिसिएशन से नहीं बचा सकता
  • अगर आपने कोई विशिष्ट ऐड-ऑन नहीं लिया है, तब तक आपकी बाइक के फाइबर और रबर के हिस्से स्टैंडर्ड बाइक इंश्योरेंस के अंतर्गत पूरी तरह से कवर नहीं होते हैं
  • स्टैंडर्ड नियम के हिसाब से, कोई भी बाइक इंश्योरेंस परमाणु हमले या युद्ध के कारण हुए नुकसान के लिए कवर नहीं करेगा।

क्या शामिल नहीं है

  • नशे में बाइक चलाना - यह कानून के खिलाफ है, इसलिए ऐसी स्थिति में हुए नुकसान के किसी भी क्लेम को कवर नहीं किया जाएगा, जिसमें आप शराब के नशे में बाइक चलाते हुए पाए गए थे।
  • टू-व्हीलर लाइसेंस के बिना बाइक चलाना - आपको बिना लाइसेंस के बाइक नहीं चलानी चाहिए! लेकिन अगर यह पाया जाता है कि आप बिना लाइसेंस के चला रहे थे, जब आप क्लेम कर रहे होंगे, तो संबंधित बाइक इंश्योरेंस क्लेम कवर नहीं किया जाएगा!
  • वैलिड लाइसेंस होल्डर के बिना ड्राइविंग करना- कानून के अनुसार, हम आपको कवर नहीं कर सकते, अगर आप एक लर्नर लाइसेंस के साथ ड्राइविंग कर रहे थे, बिना एक वैलिड लाइसेंस होल्डर के।
  • परिणामस्वरूप होने वाला नुकसान - दुर्घटना के बाद, लापरवाही के परिणामस्वरूप कोई और नुकसान भी हो सकता है। इसलिए, आपके बाइक इंश्योरेंस क्लेम में इस तरह के नुकसान को कवर नहीं किया जाएगा! यह तभी कवर होगा, अगर आपने एक विशिष्ट ऐड-ऑन खरीदा है।
  • सहभागी लापरवाही - अगर आप अपनी लापरवाही के कारण हुए नुकसान के लिए क्लेम करते हैं, तो यह कवर नहीं किया जाएगा!
  • ऐड-ऑन नहीं खरीदा हो - अगर आपने कोई विशेष ऐड-ऑन नहीं खरीदा है, तो आप स्पष्ट रूप से उसका दावा नहीं कर सकते ! इसलिए, ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न होने से पहले हमेशा उपयोगी ऐड-ऑन चुनें! आप नहीं जानते कि आपको इसकी आवश्यकता कब पड़ जाए।

थर्ड पार्टी बाइक इंश्योरेंस क्या है?

जैसा कि नाम से पता चलता है, थर्ड-पार्टी बाइक इंश्योरेंस एक प्रकार का बाइक इंश्योरेंस है जो केवल थर्ड-पार्टी लायबिलिटी से संबंधित नुकसान को कवर करता है।

उदाहरण के लिए, अगर आप दुर्घटना का शिकार होते हैं, तो आपका थर्ड-पार्टी बाइक इंश्योरेंस थर्ड-पार्टी को हुए नुकसान की भरपाई करेगा। हालांकि, यह आपकी अपनी बाइक को हुए नुकसान की भरपाई नहीं करेगा।

थर्ड-पार्टी बाइक इंश्योरेंस के लाभ

थर्ड-पार्टी लायबिलिटी के लिए कवर

बाइक इंश्योरेंस का मुख्य उद्देश्य आपको थर्ड-पार्टी से संबंधित नुकसान से बचाना है।

कानूनी जिम्मेदारी पूरी होती है

मोटर वाहन अधिनियम के तहत, सड़क पर कानूनी रूप से बाइक चलाने के लिए आपको कम से कम एक थर्ड-पार्टी पालिसी की आवश्यकता होती है। ऐसा ना होने पर आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है!

आपको जुर्माने से बचाता है

कम से कम एक थर्ड-पार्टी बाइक इंश्योरेंस खरीदना ट्रैफिक दंड से सस्ता पड़ता है!

थर्ड-पार्टी बाइक इंश्योरेंस की सीमाएं

  • यह आपकी बाइक के नुकसान को कवर नहीं करता है; चाहे वह किसी दुर्घटना, टक्कर, आग या यहां तक कि प्राकृतिक आपदा से हुआ हो।
  • आप अपनी बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी को ऐड-ऑन या कवर के साथ कस्टमाइज़ नहीं कर सकते।
  • थर्ड पार्टी बाइक इंश्योरेंस के मामले में आप अपना आईडीवी कस्टमाइज़ नहीं कर सकते।
  • यह आपकी बाइक की चोरी की भरपाई नहीं करता है।

क्या शामिल नहीं है

  • बाइक को हुआ नुकसान - जैसा कि ऊपर बताया गया है, एक थर्ड-पार्टी बाइक इंश्योरेंस केवल थर्ड-पार्टी के नुकसान के लिए कवर करता है, और आपकी बाइक के नुकसान के लिए कवर नहीं करता।
  • नशे में बाइक चलाना- कानून का पालन करते हुए, कोई भी इंश्योरेंस कंपनी आपके बाइक इंश्योरेंस क्लेम को स्वीकार नहीं कर पाएगा, अगर आप नशे में सवारी करते हुए पाए जाते हैं।
  • वैलिड लाइसेंस के बिना चलाना- अगर आप वैलिड लाइसेंस के बिना बाइक चला रहे थे, तो आपका क्लेम स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आपको कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस में अपग्रेड क्यों करना चाहिए?

  • अपनी बाइक की सुरक्षा के लिए: अगर आप अपनी बाइक की परवाह करते हैं, तो एक कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस चुनें! दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा या किसी अन्य दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मामले में, अगर गलती से आपकी बाइक को नुकसान पहुंचता है, तो कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस आपके लिए यह कवर करेगा।
  • बाइक इंश्योरेंस के भीतर अपने नुकसान और थर्ड पार्टी की देनदारियों दोनों को कवर करने के लिए: कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि आप और आपकी बाइक एक ही योजना से आपके नुकसान और थर्ड पार्टी की देनदारियों को कवर किया जाएगा।
  • एडिशनल कवर का लाभ उठाने के लिए: यह केवल कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी में मिलता है, और इस बाइक इंश्योरेंस में आप अपनी पॉलिसी को कस्टमाइज करने के लिए अलग-अलग ऐड-ऑन चुन सकते हैं |

कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस खरीदने से पहले आपको नीचे दी गई बातों पर विचार करना चाहिए:

  • खरीदने और क्लेम करने की प्रक्रिया: इंश्योरेंस की लंबी प्रक्रियाएं लोगों को इसे लेने से रोकती है। इसलिए, आपको इसका खास ध्यान रखना चाहिए। डिजिट के मामले में, हमारी सभी प्रक्रियाएं त्वरित हैं और सब कुछ एक ही क्लिक में ऑनलाइन उपलब्ध है।
  • सेवा से जुड़े फायदे: एक बाइक इंश्योरेंस कंपनी को दूसरे से अलग यह बात बनाती है कि वे कितने खास सेवा से जुड़े फायदे ऑफर कर रहे हैं। सेवा से जुड़े फायदे चेक करें और देखें कि आपके लिए क्या सही है।
  • क्लेम सेटलमेंट की गति और अनुपात: एक इंश्योरेंस कंपनी का क्लेम सेटलमेंट अनुपात यही बताता है कि वे कितनी सफलतापूर्वक क्लेम को पूरा करते हैं। डिजिट पर, हमारा टू-व्हीलर क्लेम सेटलमेंट वर्तमान में 92% है।
  • सही आईडीवी - आईडीवी वह अधिकतम राशि है जो आपकी इंश्योरेंस कंपनी आपको देगी, अगर आपकी बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त या चोरी हो गई है। कम प्रीमियम आपको अधिकतम आर्थिक लाभ नहीं देगा। हमेशा उस आईडीवी की जांच करें जो आपको दी जा रही है, न कि केवल प्रीमियम की। उच्च आईडीवी चुनें, क्योंकि आपकी बाइक के कुल नुकसान के मामले में, एक उच्च आईडीवी ज्यादा रिइम्बर्समेंट देती है। हम आपको आपकी पसंद के अनुसार, आपके आईडीवी को कस्टमाइज़ करने देते हैं, क्योंकि हम चाहते हैं कि आप बिना किसी समझौते के सही निर्णय लें।
  • 24x7 सहायता: आप नहीं जानते कि कब आपको सहायता की आवश्यकता पड़े, इसलिए सुनिश्चित करें कि आपकी बाइक इंश्योरेंस कंपनी हमेशा उपलब्ध रहे।