डिजिट इंश्योरेंस करें

आधार कार्ड पर अपना पता कैसे बदलें/अपडेट करें: ऑनलाइन और ऑफ़लाइन?

source: news18

इसमें संदेह नहीं है कि भारत में आधार सबसे जरूरी पहचान पत्र है। इसलिए, अपनी पहचान को मान्य बनाए रखने के लिए उसे सही कराना और अपडेट करना बेहद जरूरी होता है। इसलिए, आप अपने आधार में सभी जरूरी जानकारियों को अपडेट कर सकते हैं जिसमें आपका पता भी शामिल है।

इसलिए, अगर आप आधार कार्ड में अपना पता बदलने के बारे में जानना चाहते हैं तो आगे पढ़ें।

आधार पर ऑनलाइन पता कैसे बदलें?

ऑनलाइन आधार पर पता बदलने के लिए, आपको नीचे दिए कुछ आसान चरणों का पालन करना होगा:

चरण 1: आधार सेल्फ़ सर्विस अपडेट के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।

चरण 2: इसके बाद "लॉगिन करें” चुनें।

चरण 3: अब, "ओटीपी भेजें" पर क्लिक करने के लिए, आधार नंबर और कैप्चा भरें।

चरण 4: आपको आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, और इसके बाद, आप अपने आधार खाते में लॉगिन कर सकते हैं।

चरण 5: सर्विसेज में अपना पता, लिंग, जन्म तिथि, नाम और भाषा अपडेट करने के लिए "अपडेट आधार ऑनलाइन" पर क्लिक करें।

चरण 6: निर्देशों का पालन करें, और "आधार अपडेट करने के लिए जारी रखें" पर क्लिक करें।

चरण 7: अपडेट करने के लिए अपनी संबंधित आधार की जानकारी पर क्लिक करें और फिर "आधार अपडेट करने के लिए जारी रखें" पर क्लिक करें। आपको यह भी याद रखना चाहिए कि आधार अपडेट करने/ठीक करने की कोई सीमा नहीं होती।

चरण 8: इसके बाद, आप अपने आधार कार्ड पर मौजूद सभी प्रकार की जानकारी देख सकते हैं। अब, वह जानकारी भरें जो आप बदलना/अपडेट करना चाहते हैं और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।

चरण 9: अपनी दी हुई मौजूदा जानकारी का प्रिव्यू देखें और नेट बैंकिंग या क्रेडिट/डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके ₹ 50 का भुगतान करें (इसकी वापसी नहीं होगी)।

आधार पर ऑफ़लाइन पता कैसे बदलें?

अपने आधार कार्ड पर ऑफ़लाइन पता बदलने के लिए, आप आधार सेवा केंद्र जा सकते हैं। इसके बाद आपको नीचे दिए चरणों का पालन करना होगा:

चरण 1: अपना आधार करेक्शन फ़ॉर्म भरें। साथ ही, यह भी देखें कि आपने सही जानकारी भरी है या नहीं और यह जानकारी आधार कार्ड पर पहले से मौजूद जानकारी से अलग होनी चाहिए।

चरण 2: इसके बाद, अपना आवेदन मान्य करने के लिए प्रमाण की कॉपी (खुद से अटेस्ट की गई) संलग्न करें और संबंधित दस्तावेजों के साथ फ़ॉर्म जमा करें।

चरण 3: अंतत:, अपनी जानकारी अपडेट करने या बदलने के लिए आधार एनरोलमेंट सेंटर में आवश्यक भुगतान करें।

इसके साथ ही, एनरोलमेंट सेंटर में आप सभी प्रकार की जानकारी अपडेट कर सकते हैं, जैसे आपकी तस्वीर, बायोमेट्रिक डाटा, संपर्क की जानकारी वगैरह।

आधार कार्ड में पता अपडेट करने का महत्व और इसके फ़ायदे

आज आधार ज्यादातर लोगों के लिए सबसे जरूरी पहचान प्रमाण बन चुका है, इसलिए यहां कुछ कारण दिए हैं जो आधार कार्ड पर पता अपडेट करने को महत्वपूर्ण बनाते हैं:

  • अगर आप किसी नई जगह पर जा रहे हैं या आप पहले ही अपने पुराने पते को बदल चुके हैं, तो सरकारी लाभ प्राप्त करने के लिए आपको अपना आधार अपडेट करने की जरूरत है। उदाहरण के तौर पर, कुछ जगहों पर बिना पता प्रमाण के किराए का अनुबंध नही दिया जाता। साथ ही यह यूनिवर्सल एड्रेस प्रूफ़ भी है इसलिए आपको लाभ प्राप्त करने के लिए इसे अपडेट करना चाहिए।
  • साथ ही, नया बैंक खाता खोलने के लिए भी आपसे पता प्रमाण मांगा जाता है। ऐसे में, आधार कार्ड सबसे उपयुक्त प्रमाण है।
  • अगर आप किसी प्रकार की इंश्योरेंस सुविधा या वित्तीय उत्पादा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है।

आधार पर पता बदलने से पहले यह बातें ध्यान रखें

आधार में पता बदलने से पहले नीचे दी कुछ बातें आपको ध्यान रखनी चाहिए-

  • आपके द्वारा भरा जाने वाला नया पता सही होना चाहिए और संलघ्न किए जाने वाले सभी दस्तावेज खुद से अटेस्ट और अप्रूव होने चाहिए।
  • प्रमाण के तौर पर मांगे जाने वाले सभी दस्तावजे फ़ॉर्म के साथ जुड़े हुए होने चाहिए।
  • अपनी आधार कार्ड की जानकारी अपडेट करते समय, आपको यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आपका यूआरएन सुरक्षित हो।
  • सभी जानकारी अंग्रेजी या क्षेत्रीय भाषा में प्रदान करनी होती हैं।
  • करेक्शन फ़ॉर्म में दी जाने वाली सभी जानकारी को कैपिटल लेटर में भरना होता है।
  • सभी जरूरी जानकारी प्रदान करनी होती है और आपको कोई भी स्थान खाली नहीं छोड़ना चाहिए।
  • अपना फ़ोन नंबर पंजीकृत करने के लिए, आपको अपने नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर में जाकर अपने आधार कार्ड को अपडेट कराना चाहिए।
  • आपको अपना अपडेट किया हुआ आधार कार्ड उसमें मौजूद पते पर प्राप्त होगा।

इसलिए अपडेट किया हुआ आधारकार्ड रखना बेहद जरूरी है। साथ ही आधार कार्ड में पता बदलने का तरीका जानकर आपको अपना पता अपडेट करने में मदद प्राप्त होगी और आप तमाम तरह की सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

आधार में पता बदलने से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मेरे नए आधार को मेरे अपडेट किए हुए पते पर आने में कितना समय लगता है?

आपके नए आधार कार्ड को आपके अपडेट किए हुए पते पर आने में लगभग 90 दिनों का समय लग जाता है।

आधार कार्ड में पता बदलवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं?

आधार पर पता अपडेट करवाने के लिए आपको मान्य दस्तावेज उपलब्ध कराने होते हैं। स्वीकार किए जाने वाले कुछ दस्तावेज हैं जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड वगैरह।

आधार कार्ड पर मैं कितनी बार अपना पता बदलवा सकता हूं?

आधार कार्ड पर लिंग और पते का स्थान केवल एक बार ही बदला जा सकता है। इसलिए आपको इस प्रक्रिया में सावधान रहना चाहिए, क्योंकि अपलोड होने के बाद पता नहीं बदला जा सकता।