डिजिट इंश्योरेंस करें

बैंक खाते से आधार कार्ड अलग करने के चरण

2018 में उच्चतम न्यायलय ने किसी के बैंक खाते को उनके आधार से लिंक करने को असंवैधानिक करार दिया था। इसके मुताबिक, बैंक खाते के साथ आधार लिंक करना अमान्य नहीं होगा लेकिन बैंक ऐसा करने के लिए दबाव नहीं बना सकते हैं। आधार नंबर देने से जुड़े गोपनीयता जोखिम के चलते ये कदम उठाया गया था क्योंकि इसमें संवेदनशील जानकारी होती है। बैंक खाते से आधार कार्ड को अलग करने के बारे में ज्यादा जानने के लिए आगे पढ़ें।

बैंक खाते से आधार कार्ड को ऑनलाइन अलग कैसे करें?

उपयोगकर्ताओं को बैंक खाते से आधार कार्ड अलग करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन करना होगा:

चरण 1 – बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

चरण 2 –अपने खाते में लॉग इन करें

चरण 3 – व्यक्तिगत जानकारी दिए जाने वाले सेक्शन में आधार को अलग करने का विकल्प होगा।

चरण 4 – विकल्प को चुनें और आधार को अलग करें

चरण 5 – हो जाने के बाद आपको प्रक्रिया सफल होने का एसएमएस मिल जाएगा।

बैंक खाते से आधार कार्ड को ऑफलाइन अलग कैसे करें?

अपने बैंक खाते से आधार को ऑफलाइन अलग करने के लिए नीचे दिए गए चरणों को अपनाएं:

चरण 1 – अपनी बैंक ब्रांच जाएं और संबंधित ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से चर्चा करें।

चरण 2 – बैंक खाते से आधार अनलिंक करने के लिए अपने अनुरोध से जुड़ा आवेदनपत्र लिखें।  

चरण 3 – प्रक्रिया को आराम से पूरी करने के लिए, पैन कार्ड और पासबुक जैसे अन्य केवाईसी दस्तावेजों को अपने साथ ले जाएं।

चरण 4 – आवेदनपत्र को बैंक में जमा कर दें।

चरण 5 –इस प्रक्रिया को पूरा होने में आमतौर पर 48 घंटों का समय लगता है। काम हो जाने के बाद बैंक के साथ रजिस्टर मोबाइल नंबर पर पुष्टि का एसएमएस आ जाएगा।

बैंक खाते के साथ आधार लिंक करना पहले अनिवार्य क्यों नहीं था?

2018 में उच्चतम न्यायालय ने ग्राहक के बैंक खाते से आधार को लिंक करने को अनिवार्य नहीं माना था। ऐसा इसलिए था क्योंकि बैंकों के पास आधार का विकल्प था और उन्होंने बैंक खाता बनाते हुए केवाईसी के अन्य तरीके भी अपना लिए थे। इसके चलते आधार को  लिंक करने की आवश्यकता खत्म होती हैं और धोखाधड़ी की गतिविधियों का जोखिम भी कम होता है।

किसी के बैंक खाते से आधार नंबर लिंक करना अब अनिवार्य नहीं है। हालांकि, लोगों के पास विकल्प हैं। बैंक ग्राहकों पर बैंक खाते से अपना आधार लिंक करने के लिए दबाव नहीं बना सकते हैं क्योंकि इसको अवैध माना जाएगा। सरकार ने बैंक खाते से आधार लिंक करने की आवश्यकता को ख़त्म कर दिया है।

बैंक खाते से आधार कार्ड अलग करने से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बैंक खाते से आधार अलग करने में कितना समय लगता है?

बैंक खाते से आधार अलग करने में करीब 48 घंटे का समय लगता है।

मेरे बैंक खाते से आधार कार्ड अभी भी लिंक है तो क्या ये ठीक है?

हां, अगर आपके बैंक खाते से अभी भी आधार कार्ड लिंक है तो ये ठीक है। हालांकि लोगों को अपने बैंक खाते से आधार लिंक करने की अब जरूरत नहीं है क्योंकि ये अनिवार्य नहीं है

आधार के साथ कितने बैंक खाते लिंक किए जा सकते हैं?

आप एक समय पर अपने आधार के साथ सिर्फ एक बैंक खाता जोड़ सकते हैं।