डिजिट इंश्योरेंस करें

आधार में यूआरएन क्या होता है और इसकी स्थिति कैसे देखें?

source: global

इन दिनों, भारत में रहने वाले नागरिकों के लिए आधार सबसे महत्वपूर्ण पहचान प्रमाण है। इसलिए, आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपके आधार कार्ड की जानकारी सही और अपडेट है। हालांकि, अगर ऐसी कोई स्थिति बनती है जब आप अपने आधार कार्ड में किसी भी जानकारी को सही या अपडेट करना चाहते हैं, तो आपको एक औपचारिक अनुरोध करना होगा। अपडेट या सुधार का अनुरोध करने के बाद जो नंबर जनरेट किया जाता है उसे आधार कार्ड में यूआरएन नंबर कहा जाता है।

आधार में यूआरएन नंबर क्या है और आप अपनी आधार स्थिति की जांच कैसे कर सकते हैं नीचे दिए गए सेक्शन में आइये इस बारे में बात करते हैं। पढ़ते रहिये।

आधार कार्ड में यूआरएन नंबर क्या है?

आधार में यूआरएन नंबर एक 14-अंकों की संख्या है जो केवल तभी जारी की जाती है जब कोई ऑनलाइन, आधार कार्ड में किसी अपडेट या सुधार का अनुरोध करता है। एक बार जब कोई आवेदक अपने आधार को अपडेट करने के लिए जरूरी जानकारी दे देता है, तो उन्हें एसएमएस के माध्यम से यूआरएन प्राप्त होता है।

यह खास संख्या सुधार या अपडेट के अनुरोधों को ट्रैक करने में मदद करती है। उदाहरण के लिए, URN नंबर इस तरह दिखता है: 0234/00123/05234।

आधार यूआरएन नंबर ऑनलाइन पाने का तरीका

नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना यूआरएन नंबर जनरेट करेः

पहला चरण: आधार के आधिकारिक स्वयं सेवा पोर्टल पर जाएं।

दूसरा चरण: अपना आधार नंबर या वीआईडी (VID) डालें.

तीसरा चरण: वेरिफ़िकेशन के लिए, सुरक्षा या कैप्चा कोड जालें।

चौथा चरण: इसके बाद ओटीपी के लिए अनुरोध करें। आपको यह ओटीपी आपके रिजस्टर्ड नंबर पर मिलेगा।

पाचवां चरण: चुनें कि आपको क्या अपडेट करना है। उदाहरण के लिए, आपका पता।

छठा चरण: इसके लिए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। जैसे कि पते का सबूत।

सातवां चरण: दस्तावेज़ सफलतापूर्वक अपलोड करने के बाद आपको 14 अंकों का यूआरएन नंबर मिलेगा।

यूआरएन की स्थिति ऑनलाइन देखने का तरीका?

आधार में यूआरएन नंबर की स्थिति की जांच करने में आपकी मदद करने के लिए तरीका नीचे दिया गया है।

पहला चरण: स्वयं सेवा पोर्टल पर जाएं।

दूसरा चरण: "नामांकन और अपडेट की स्थिति जांचें" विकल्प पर क्लिक करें।

तीसरा चरण: आपको एक नए पेज पर ले जाया जाएगा। यहां अपना यूआरएन नंबर और कैप्चा कोड डालें।

चौथा चरण: “स्टेटस देखें” पर क्लिक करें।

पाचवां चरण: अगले पेज पर आपको आपका यूआरएन नंबर दिखेगा।

यूआरएन की स्थिति ऑफ़लाइन कैसे देखें?

यदि आपको ऑनलाइन तरीके से अपडेट करने में परेशानी आती है, तो आप आधार यूआरएन स्थिति की जांच करने के लिए यहां दिए गए वैकल्पिक ऑफ़लाइन मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पहला चरण: नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाएं।

दूसरा चरण: अपनी पावती पर्ची साथ रखें और जब आप केंद्र पर जाएं तो अपना URN याद रखें।

तीसरा चरण: आप यहां मौजूद जिम्मेदार अधिकारी को अपना यूआरएन देकर स्थिति की जांच करने के लिए कह सकते हैं।

चौथा चरण: वे यह जानकारी अपने सिस्टम में डालेंगे और आपके अनुरोध की मौजूदा स्थिति के बारे में बताएंगे।

यूआईडीएआई टोल-फ्री नंबर के माध्यम से आधार में यूआरएन नंबर की स्थिति की जांच कैसे करें?

यूआरएन के साथ आधार की स्थिति की जांच करने के लिए एक अन्य ऑफ़लाइन तरीका यूआईडीएआई के टोल-फ्री नंबर, 1947 पर कॉल करना है। जैसे ही आप 1947 डायल करते हैं, आपको एक आईवीआर पर ले जाया जाएगा। आप इन चरणों का पालन करके, आधार अपडेट आवेदन की मौजूदा स्थिति जानने के लिए अपडेट अनुरोध संख्या का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

पहला चरण: अपनी पसंद की भाषा चुनें।

दूसरा चरण: अगर आपने आधार के लिए नामांकन किया है, तो पुष्टि करें।

तीसरा चरण: स्थिति वाले मेन्यू पर जाएं।

चौथा चरण: आधार अपडेट के बारे में और पूछें।

पाचवां चरण: स्थिति देखने के लिए यूआरएन मोड चुनें।

छठा चरण: अपना 14 अंकों वाला यूआरएन नंबर डालें और स्थिति की जानकारी पाएं।

यूआरएन की स्थिति के संभावित नतीजे क्या-क्या हो सकते हैं?

यूआरएन की स्थिति के तीन संभावित नतीजे हो सकते हैः

  • सफल: इसका मतलब है कि आधार कार्ड में जिन चीजों के बदलाव का अनुरोध किया गया था वे सारे बदलाव कर दिए गए हैं। अगर आपकी स्थिति सफल दिखती है, तो आप इसकी कॉपी ऑनलाइन अपलोड करके पोस्ट के जरिये नई कॉपी पा सकते हैं।

  • प्रक्रिया जारी है: इससे यह दिखता है कि बदलावों को अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। अगर आपको स्थिति अपडेट होने की प्रक्रिया जारी है दिखता है, तो कुछ दिनों बाद दोबारा जांच करें।

  • अस्विकार कर दिया: अपडेट का आपका अनुरोध अस्विकार कर दिया गया है और आपको दोबारा आवेदन करना होगा।

यूआरएन अस्विकार करने के क्या कारण होते हैं?

किसी व्यक्ति का यूआरएन कई वजहों से अस्विकार हो सकता है। इनमें से कुछ के बारे में आगे बताया गया हैः

  • आवेदक ने गलत जानकारी दी हो।
  • आवेदक ने अपना आवेदन स्वयं प्रमाणित करके नहीं दिया हो।
  • अपेडट फॉर्म में लेखनी की गलतियां हों।
  • आवेदक से और भी ज्यादा दस्तावेज़ मांगे गए हों।
  • दिए गए दस्तावेज़ों में से कोई एक भी गलत हो। उदाहरण के लिए, पते का प्रमाण।

जिस पेज पर आवेदन की स्थिति दिखाई देती है उसी पेज पर आप अस्विकार किए जाने का कारण भी देख सकते हैं।

आधार में यूआरएन से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अस्विकार किए जाने के बाद क्या दोबारा से आधार में किसी अपडेट के लिए आवेदन किया जा सकता है?

अस्विकार किए जाने के बाद भी अपडेट के लिए दोबारा आवेदन किया जा सकता है और यूआरएन फिर से जनरेट किया जा सकता है।

क्या URN जनरेट करते समय कोई मामूली शुल्क का भुगतान करना होता है?

जी हां, आपको यूआरएन जनरेट करते समय 50 रुपये का शुल्क देना होता है।

क्या आधार अपडेट करने का अनुरोध रद्द किया जा सकता है?

जी हां, आपके पास विकल्प होता है कि आधार अपडेट करने का अनुरोध रद्द कर सकें।