hamburger

जनरल इंश्योरेंस

लाइफ इंश्योरेंस

रिसोर्सेस

कार इंश्योरेंस ऑनलाइन, 90% तक की छूट

usp icon

9000+

Cashless Garages

usp icon

2900 Crore+

Paid-in Claims

usp icon

1.2 Cr+

Policies Sold

false
Up to 90% Off with PAYD Add-On
This is a {{carWheelerCtrl.localStorageValues.product}} reg no, please enter a private car reg no.

I agree to the Terms & Conditions

Buy Online for Huge Savings

Digit Exclusive

Claim your Offer

Up to 90% Discount

Save big with Digit - Claim up to 90% discount on new car insurance premium.

I agree to the Terms & Conditions

true
car

Check Price

arrow
×
car

Car insurance Online, Up to 90% Discount

This is a {{carWheelerCtrl.localStorageValues.product}} reg no, please enter a private car reg no.

It's a Brand New Car

I Know Registration Number

थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस के बारे में सब कुछ जानें

यह कानूनन जरूरी है। आप इससे बच नहीं सकते। हो सकता है कि इसके बारे में आपको पूरी जानकारी न हो, लेकिन हम यहां इसलिए ही तो हैं। आपके लिए इंश्योरेंस और उससे जुड़ी हर चीज को आसान बनाने के लिए। यह लगभग उतना ही आसान है, जितना कि किसी सवाल का जवाब खोजने के लिए गूगल का इस्तेमाल करना। कम से कम यह तो हम कह ही सकते हैं 😉

कार के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस क्या है?

यह कुछ वैसा ही है जैसे बाइक चलाने वालों के लिए हेलमेट, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए पासपोर्ट, और यूरोपीय देशों के लिए शेंगेन वीजा होता है। आप इसके बिना काम ही नहीं चला सकते। इसका न होना गैर-कानूनी है। अगर आपके पास यह नहीं है, तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार, भारत में कानूनी रूप से ड्राइव करने के लिए हर कार का कम से कम एक थर्ड-पार्टी कार इंश्योरेंस होना चाहिए। हालांकि, इसके लिए आपको बहुत चिंता नहीं करने की जरूरत नहीं है। बस, थोड़ा-सा खुद के बारे में सोचना ही इंसान होना है।

एक थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, आपके गाड़ी चलाते वक्त किसी तीसरे पक्ष को होने वाले नुकसान की भरपाई को कवर करता है। चाहे वह तीसरे पक्ष की संपत्ति हो, व्यक्ति या ​​कि कोई दूसरा वाहन हो।

आप चाहे कानून की नजर में एक सभ्य नागरिक बनना चाहते हों या आप खुद को ऐसे अनियोजित और दुर्भाग्यपूर्ण खर्चों से बचाना चाहते हैं, जिसके होने की संभावना बहुत ज्यादा है, तो आपको अनिवार्य तौर पर एक इंश्योरेंस की जरूरत है। ऐसा इंश्योरेंस जो तीसरे पक्ष की टूट-फूट और नुकसान को कवर करता है यानी आपको चाहिए एक थर्ड पार्टी इंश्योरेंस।

हमारी दो टूक राय

हालांकि, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कानूनी जरूरतों को तो पूरी करता है, लेकिन यह काफी नहीं है। हम जानते हैं कि आपको अपनी कार कितनी पसंद है - इसलिए यहां आपको एक अंदरूनी बात बताते हैं - हम हमेशा एक कॉम्प्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस पॉलिसी लेने की सलाह देते हैं क्योंकि ये न केवल कानून और तीसरे पक्ष को हुए नुकसान को कवर करती है, बल्कि आपकी कार को हुए नुकसान और टूट-फूट को भी कवर करती है!

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में क्या कवर होता है?

थर्ड पार्टी को हुए व्यक्तिगत नुकसान

भगवान करे ऐसा कभी न हो कि आपकी कार से कोई घायल हो जाए या किसी की जान चली जाए। लेकिन, अगर ऐसी स्थिति आ गई, तो थर्ड पार्टी इंश्योरेंस आपके सभी खर्चों को कवर करेगा। हम सब जानते हैं कि जीवन बहुमूल्य है और ऐसे मामलों में इसकी कोई सीमा नहीं है कि कितना मुआवजा दिया जाएगा।

संपत्ति की क्षति पर मुआवजा

जीवन एक ऐक्शन फिल्म नहीं है और अगर आपसे किसी की संपत्ति या दूसरी कार को नुकसान हुआ है (यहां तक एक कि स्ट्रीट लैंप में भी टक्कर मारी है, तो उसे भी गिना जाएगा), तो आप बच नहीं सकते। आपको उस नुकसान की भरपाई करनी होती है और सौभाग्य से, आपका थर्ड-पार्टी कार इंश्योरेंस 7 लाख रुपए तक इसे कवर करेगा।

व्यक्तिगत दुर्घटना कवर

आप चाहे थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस खरीदें या कॉम्प्रिहेंसिव/स्टैंडर्ड कार इंश्योरेंस, जरूरी यह है कि आपके पास पर्सनल एक्सीडेंट कवर हो। इस कवर को शामिल करने के साथ ही,आपका थर्ड-पार्टी कार इंश्योरेंस दुर्घटना के मामले में आपको चोट लगने पर भी कवर करेगा।

मैं थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस में क्लेम कैसे करूं?

हम आज की नई पीढ़ी हैं। हम तकनीक का उपयोग करना जानते हैं। हमें कागजी काम पसंद नहीं है। हम अपने मोबाइल फोन से बहुत प्यार करते हैं और हम अपने काम को ऐन मौके पर करना पसंद करते हैं। इसीलिए, डिजिट में क्लेम फाइल करना इतना मुश्किल नहीं है। यहां बताया गया है कि आपको क्या करना है:

  • सबसे पहले तो, अगर आपने किसी व्यक्ति या वाहन को टक्कर मार दी है, तो उसे प्राथमिकी (FIR) दर्ज करनी होगी। फिर हम हस्तक्षेप करेंगे।
  • दूसरी परिस्थितियों में, आप 1800-258-5956 पर हमसे संपर्क कर सकते हैं और हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

अगर आप हमारे साथ थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए क्लेम करते हैं तो हम क्या करेंगे?

अंदाजा लगाएं? हमें क्लेम पसंद है! और हम इंश्योरेंस वालों को लेकर बनीं आम धारणाओं और पूर्वाग्रहों के उलट काम करते हैं। हम बेहतर हैं। हम विनम्रता का महत्व जानते हैं, लेकिन हम यहां केवल ईमानदार हैं। 😉आप हमारे लिए दोस्त हैं, और हम अपने दोस्तों के लिए अपनी क्षमता में आने वाला सब कुछ कर सकते हैं।

  • अगर आपके साथ कोई दुर्घटना होती है (दुआ है कि ऐसा कभी न हो!) और आप हमारे यहां किसी थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस के लिए क्लेम करते हैं, तो हम ऐसी में होने वाली कानूनी स्थिति की जिम्मेदारी लेंगे। इसमें वकील, जांच, और वेरिफिकेशन शामिल हैं।
  • अगर मुआवजा देना है, तो हम आपकी ओर से इसे संभाल लेंगे, क्योंकि आपकी थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पॉलिसी में अनलिमिटेड लायबिलिटी कवरेज शामिल है।
  • अगर शर्तों का उल्लंघन नहीं हुआ है, तो हम आपकी ओर से एक नॉन-मोनेटरी सेटलमेंट करने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर डिजिट इंश्योरेंस कोर्ट में भी आपका प्रतिनिधित्व करेगा।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि अगर आपने अच्छे नागरिक का फर्ज निभाया है और किसी भी तरह की लापरवाही के लिए, अपनी गलती स्वीकार की है, तो आपका डिजिट थर्ड पार्टी कवरेज अभी भी मान्य होगा।
  • साथ ही, जब आप अपनी कार इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस सेक्शन के तहत क्लेम करते हैं, तो आप अपना एनसीबी (नो क्लेम बोनस) नहीं खोते हैं। (अगर आपके पास कॉम्प्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस कवरेज बीमा है)

इसे ऐसे समझाओ जैसे मैं पांच साल का हूं

रोहन हर दिन साइकिल से स्कूल जाता है। एक दिन, अपनी साइकिल पार्क करते समय वह गलती से अपने एक सहपाठी की साइकिल से टकरा जाता है। रोहन बहुत डर जाता है क्योंकि साइकिल में टूट-फूट हो गई है। वह मदद के लिए अपने पिता को बुलाता है। उसके पिता उसके सहपाठी से बात करते हैं और मरम्मत के लिए भुगतान करने का वादा करते हैं। यह बिल्कुल आपके पास थर्ड पार्टी लायबिलिटी कवर होने जैसा ही है! सिवाय इसके, कि हम यहां आपके पिता की भूमिका निभाते हैं