माल वाहक वाहन इंश्योरेंस

माल ढोने वाले वाहनों के लिए कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस

Third-party premium has changed from 1st June. Renew now

माल वाहक वाहन (गुड्ज़ कैरीइंग व्हीकल) इंश्योरेंस एक प्रकार का कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस है, जिसे एक कमर्शियल वाहन (जिनका उपयोग सामान को एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए किया जाता है) की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है। माना जाता है कि कमर्शियल वाहन दूसरे वाहनों की तुलना में अधिक जोखिम भरे होते हैं। माल वाहक वाहन इंश्योरेंस अनिश्चित परिस्थितियों (जैसे: दुर्घटना, टकराव, चोरी, प्राकृतिक आपदा और आग) के दौरान हुए नुकसान को कवर करता है।

माल वाहक वाहनों के प्रकार

भारत में व्यापार के अनुसार विभिन्न प्रकार के माल वाहक वाहन हैं। कुछ माल वाहक वाहन ये हैं:

  • ट्रक- ट्रक विभिन्न आकार के होते हैं। फर्नीचर और उपकरणों जैसे सामानों के परिवहन के लिए बड़े ट्रकों तथा रोज़मर्रा के सामान के परिवहन  के लिए छोटे ट्रकों का उपयोग किया जाता है। सभी प्रकार के माल वाहक ट्रक को एक कमर्शियल इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत कवर किया जाता है।
  • टेंपो- टेंपो ट्रक की तुलना में छोटे होते हैं, और अक्सर शहर के भीतर सामान के परिवहन और डिलीवरी के लिए उपयोग किए जाते हैं। इसे माल वाहक वाहन इंश्योरेंस के तहत भी कवर किया जा सकता है।
  • तीन पहिया वाहन- कार्गो ऑटो या तीन पहिया वाहन का उपयोग अक्सर शहर के भीतर सामान की डिलीवरी के लिए किया जाता है। चूंकि ये आकार में छोटे होते हैं, इसलिए यह ट्रक और ट्रेलर की तुलना में कम जोखिम वाले होते हैं। हालांकि, यह अभी भी अधिकतम सुरक्षा और न्यूनतम व्यावसायिक नुकसान के लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं।
  • ट्रेलर- ट्रेलर बड़े सामान को ढोने का काम करता है; भारी सामान के परिवहन के लिए अक्सर देश भर में इसका उपयोग किया जाता है। इसके साथ जुड़े जोखिम को देखते हुए इसे माल वाहक वाहन  इंश्योरेंस के अंतर्गत कवर करना अनिवार्य है।
  • टिपर- टिपर भारी वाहन और माल वाहक वाहन  का एक प्रकार है; जिसे अक्सर निर्माण-कार्य के सामान के परिवहन के लिए उपयोग किया जाता है। इसे संभावित जोखिम से बचाने के लिए डिजिट की कमर्शियल  इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत कवर किया जाता है।

डिजिट द्वारा दिए जा रहे माल वाहक वाहन इंश्योरेंस को क्यों चुनें ?

माल वाहक वाहन इंश्योरेंस के अंतर्गत क्या चीजें कवर की जाती हैं?

माल वाहक वाहन इंश्योरेंस के अंतर्गत क्या कवर नहीं किया जाता है?

यह जानना भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि आपकेमाल वाहक वाहन इंश्योरेंस पॉलिसी में क्या चीजें शामिल नहीं हैं ताकि क्लेम करते समय आप परेशान न हों। ये कुछ ऐसी स्थितियां बताई गई हैं:

थर्ड-पार्टी पॉलिसी होल्डर का खुद का नुकसान

यदि आप अपने कमर्शियल वाहन के लिए थर्ड- पार्टी कमर्शियल इंश्योरेंस लेने जा रहे हैं, तो खुद को हुए नुकसान को कवर नहीं किया जाएगा।

शराब पीकर गाड़ी चलाना, या बिना वैध लाइसेंस के गाड़ी चलाना

यदि किसी क्लेम के दौरान, मालिक-चालाक को वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना या शराब के नशे में इंश्योर किये गए वाहन चलाते हुए पाया जाता है, तो क्लेम अप्रूव नहीं किया जा सकता है।

खुद की लापरवाही

खुद की लापरवाही के कारण माल वाहक वाहन को हुए किसी भी नुकसान के लिए कवर नहीं किया जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि शहर में बाढ़ आ रही है, और फिर भी आप वाहन चला रहें है तो डैमेज कवर नहीं किया जाएगा।

परिणाम के रूप में होने वाला नुकसान

कोई भी नुकसान जो किसी दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा या आग का सीधा परिणाम नहीं है, उसके लिए कवर नहीं किया जा सकता है।

डिजिट द्वारा की जाने वाले माल वाहक वाहन इंश्योरेंस की मुख्य विशेषताएं

मुख्य विशेषताएं डिजिट बेनिफिट्स
क्लेम प्रोसेस पेपरलेस क्लेम
कस्टमर सपोर्ट 24x7 सपोर्ट
अतिरिक्त कवरेज पीए कवर, कानूनी देयता कवर, विशेष छूट और अनिवार्य कटौती, आदि
थर्ड-पार्टी को नुकसान व्यक्तिगत नुकसान के लिए असीमित देयता, संपत्ति / वाहन के नुकसान के लिए 7.5 लाख तक का भुगतान

माल वाहक वाहन इंश्योरेंस प्लान के प्रकार

हम आपको दो प्रकार के प्राइमरी प्लान उपलब्ध करवाते हैं, जो कि आपके हैवी-ड्यूटी वाहन के प्रकार और उन वाहन की संख्या के आधार पर निर्धारित होता है जिनका आप इंश्योरेंस करवाना चाहते हैं,

केवल लायबिलिटी स्टैन्डर्ड पैकेज

आपके माल वाहक वाहन से किसी थर्ड- पार्टी के व्यक्ति या प्रॉपर्टी को होने वाला नुकसान।

×

इंश्योर किये गए आपके माल वाहक वाहन से टो किये जा रहे वाहन द्वारा किसी थर्ड-पार्टी (व्यक्ति या संपत्ति ) को होने वाला नुकसान।

×

प्राकृतिक आपदा, चोरी या दुर्घटना के कारण माल वाहक वाहन के खुद का नुकसान।

×

माल वाहक वाहन के मालिक या चालक को चोट लगना या उसकी मृत्यु हो जाना।

If the owner-driver doesn’t already have a Personal Accident Cover from before

×
Get Quote Get Quote

कैसे क्लेम करें?

1800-258-5956 पर हमें कॉल करें या hello@godigit.com पर मेल भेजें।

पॉलिसी नंबर, दुर्घटना की जगह, दुर्घटना की तारीख और समय और इंश्योरेंस लेने वाले व्यक्ति/ कॉलर का नंबर जैसी जानकारी तैयार रखें, ताकि यह प्रक्रिया आसान हो सके।

डिजिट इंश्योरेंस क्लेम का कितनी जल्दी निपटारा होता है? इंश्योरेंस कंपनी बदलते समय यह पहला सवाल आपके दिमाग में आना चाहिए। अच्छी बात है अगर आप ऐसा सोचते हैं। डिजिट का क्लेम रिपोर्ट कार्ड पढ़ें

मुझे माल वाहक वाहन इंश्योरेंस क्यों करवाना चाहिए?

  • अपने माल वाहक वाहन का इंश्योरेंस करने से आपको अपने व्यापारिक जोखिम और सम्भावित हानि को कम करने में मदद मिल सकती है जो की किसी भी परिस्थिति (दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा, चोरी या आग) के कारण उत्पन्न हो सकती हैं।
  • मोटर वाहन एक्ट के अनुसार, माल वाहक वाहन सहित सभी व्हीकल्स के लिए कम से कम एक थर्ड-पार्टी कमर्शियल वाहन इंश्योरेंस होना अनिवार्य है। यह किसी भी संभावित थर्ड-पार्टी के नुकसान को कवर करने में मदद करता है।
  • हैवी व्हीकल्स, जैसे माल वाहक वाहन, अपने आकार और उनके कमर्शियल उपयोग के कारण अधिक जोखिम भरे होते हैं। माल वाहक वाहन इंश्योरेंस संभावित जोखिम (दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा, चोरी या आग) से सुरक्षित रहने में मदद करता है।

भारत में ऑनलाइन माल वाहक वाहन इंश्योरेंस करवाने के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या माल वाहक वाहन इंश्योरेंस चालक को भी कवर करता है?

हां, कमर्शियल वाहन इंश्योरेंस मालिक-चालक को भी कवर करता है।

क्या हैवी-ड्यूटी वाहन का इंश्योरेंस कराना अनिवार्य है?

हां, मोटर वाहन एक्ट के अनुसार, भारतीय सड़कों पर कानूनी रूप से चलने के लिए आपको अपने माल वाहक वाहन के लिए कम से कम एक थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस पॉलिसी करवाना अनिवार्य है।

क्या माल वाहक वाहन इंश्योरेंस के अंतर्गत सामान भी कवर किया जायेगा?

नहीं, इसके अंतर्गत आपका सामान कवर नहीं किया जाता है। माल वाहक वाहन इंश्योरेंस केवल व्हीकल को नुकसान से और मालिक-चालक को किसी भी शारीरिक चोट से बचाता है।

माल वाहक वाहन के लिए एक व्यावसायिक इंश्योरेंस की लागत कितनी है?

यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार के माल वाहक वाहन का इंश्योरेंस कराना चाहते हैं, और इसे संचालित करने वाला प्राथमिक शहर कौन सा होगा। आप यहां अपने व्हीकल इंश्योरेंस के लिए प्रीमियम क्षमता की जांच कर सकते हैं।