hamburger

जनरल इंश्योरेंस

लाइफ इंश्योरेंस

रिसोर्सेस

होंडा सीबी हॉर्नेट इंश्योरेंस

usp icon

9000+

Cashless Garages

usp icon

1000 Crore+

Paid-in Claims

usp icon

3 Cr+

Policies Sold

Get Instant Policy in Minutes*

I agree to the Terms & Conditions

Buy Online for Huge Savings

Digit Exclusive

Claim your Offer

Up to 80% Discount

Save big with Digit - Claim up to 80% discount on new bike insurance premium.

I agree to the Terms & Conditions

true
bike

Check Price

arrow
×
bike

Bike insurance Online, starting ₹752

It's a brand new Bike

Already have a Bike?

usp icon

9000+

Cashless Garages

usp icon

1000 Crore+

Paid-in Claims

usp icon

3 Cr+

Policies Sold

होंडा हॉर्नेट 160/2.0 इंश्योरेंस प्राइस और पॉलिसी रिन्यूवल ऑनलाइन

भारत  में टू-व्हीलर कंपनियों में से एक होंडा ने दिसंबर 2015 में हॉर्नेट सीरीज के शुरुआती मॉडल लांच किए थे। तब से, ग्राहक की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस मोटरसाइकिल में नियमित तौर पर अपग्रेड किए जाते हैं।

अगर आप इस वाहन के मालिक हैं तो आपको इसके जोखिम और नुकसानों पर ध्यान देना चाहिए। अगर आपके पास मान्य होंडा हॉर्नेट इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं है तो इस मॉडल की डैमेज रिपेयर कास्ट आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है।

एक टू-व्हीलर इंश्योरेंस बाइक ओनर के पक्ष में काम करने वाले कई फायदों के साथ आता है। इसके अतिरिक्त, भारत की इंश्योरेंस कंपनियां मोटरिस्ट की जरूरत को समझते हुए कई डील ऑफर करती हैं। इनमें डिजिट इंश्योरेंस प्रोवाइडर अपनी टेक्नोलॉजी-ड्रिवेन प्रोसेस और दूसरे फायदों के चलते बिल्कुल अलग जगह बनाता है।

इस सेगमेंट में आपको डिजिट की ओर से दिए जाने वाले फायदों के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी, जैसे होंडा हॉर्नेट इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यूवल चुनने की अहमियत और अन्य विवरण।

होंडा सीबी हॉर्नेट इंश्योरेंस में क्या कवर होता है

डिजिट का होंडा सीबी हॉर्नेट इंश्योरेंस आपको क्यों खरीदना चाहिए?

होंडा सीबी हॉर्नेट के लिए इंश्योरेंस प्लान के प्रकार

थर्ड-पार्टी कॉम्प्रेहेंसिव ओन डैमेज

दुर्घटना के चलते अपनी ही टू-व्हीलर को हुए नुकसान

×

आग की वजह से अपनी टू-व्हीलर को हुए नुकसान

×

प्राकृतिक आपदा के चलते अपनी टू-व्हीलर को हुए नुकसान

×

थर्ड-पार्टी वाहन को हुए नुकसान

× ×

थर्ड-पार्टी संपत्ति को हुए नुकसान

× ×

पर्सनल एक्सीडेंट कवर

× ×

थर्ड-पार्टी व्यक्ति को चोट/मृत्यु

× ×

आपकी स्कूटर या बाइक की चोरी

×

अपना आईडीवी कस्टमाइज करें

×

कस्टमाइज ऐड-ऑन के लिए अतिरिक्त सुरक्षा प्रीमियम की जानकारी पाएं प्रीमियम की जानकारी पाएं

×
Get Quote Get Quote Get Quote

कॉम्प्रेहेंसिव और थर्ड-पार्टी टू-व्हीलर इंश्योरेंस के बीच अंतर के बारे में ज्यादा जानें

होंडा हॉर्नेट- वैरिएंट और एक्स शोरूम कीमत

वैरिएंट एक्स-शोरूम प्राइस (शहर के हिसाब से अंतर हो सकता है) 
सीबी हॉर्नेट 160R STD  ₹82,000 
सीबी हॉर्नेट 160R CBS  ₹91,000 
सीबी हॉर्नेट 160R ABS - Std  ₹93,000 
सीबी हॉर्नेट 160R ABS - Dlx  ₹95,000 

क्लेम कैसे फाइल करें

आपके बाइक इंश्योरेंस प्लान खरीदने और रिन्यू करने के बाद, आप चिंतामुक्त रहते हैं क्योंकि हमारे पास 3-स्टेप वाली पूरी तरह से डिजिटल क्लेम प्रक्रिया है!

चरण 1

1800-258-5956 पर कॉल करें। कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है 

चरण 2

अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर पर सेल्फ-इंस्पेक्शन का लिंक पाएं। अपने स्मार्ट फोन से वाहन को हुए नुकसान की बताई गई स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया से तस्वीरें लें। 

चरण 3

अपनी पसंद के हिसाब से मरम्मत का तरीका जैसे हमारे गैरेज नेटवर्क के माध्यम से रीइंबर्समेंट या कैशलेस का चुनाव करें। 

होंडा हॉर्नेट इंश्योरेंस के लिए डिजिट चुनने के कारण

डिजिट जैसे इंश्योरर से अपनी हॉर्नेट के लिए इंश्योरेंस लेने के फायदे यहां बताए गए हैं:

  • पेपरलेस प्रक्रिया  – पूरी तरह से डिजिटल प्रक्रिया के चलते डिजिट इंश्योरेंस लेने के लिए आपको दस्तावेजों की हार्ड कॉपी जमा करने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से अपने स्मार्टफोन से दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करके आवेदन या क्लेम प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं

  • इंश्योरेंस विकल्प  – इस कंपनी से बाइक इंश्योरेंस लेकर आप कई कवरेज ऑप्शन में से चुनाव कर सकते हैं।:

    • थर्ड-पार्टी नुकसान – यह कवरेज ऑप्शन आपके इंश्योरेंस प्लान के अंतर्गत थर्ड-पार्टी नुकसान कवर करने की अनुमति देता है।
    • ओन डैमेज बाइक – डिजिट स्टैंडअलोन ओन डैमेज बाइक कवर ऑफर करता है जिसमें आपकी होंडा बाइक के नुकसान के लिए कवरेज के फायदे ऑफर किए जाते हैं।
    • कॉम्प्रेहेंसिव पॉलिसी  – इस इंश्योरेंस पॉलिसी के अंतर्गत, आप थर्ड-पार्टी और ओन बाइक डैमेज दोनों ले सकते हैं।
  • डिजिट नेटवर्क बाइक गैरेज (Range of Digit Network Bike Garages) – डिजिट जैसे इंश्योरर 9000+ नेटवर्क गैरेज की रेंज के साथ आते हैं, जहां से आप कैशलेस फैसिलिटी ले सकते हैं। इस सुविधा के साथ आप अपने होंडा वाहन के नुकसान की मरम्मत बिना कैश भुगतान किए ही करा सकते हैं।
  • 24X7 कस्टमर सपोर्ट – आप अपने हॉर्नेट इंश्योरेंस से जुड़े मामलों के लिए डिजिट कस्टमर सर्विस पर कभी भी संपर्क कर सकते हैं।
  • आईडीवी का कस्टमाइजेशन – डिजिट जरूरत के हिसाब से आपके वाहन की आईडीवी कस्टमाइज करने की सुविधा देता है। इस तरह से आपकी होंडा बाइक की रीसेलिंग के समय आप अधिकतम रिटर्न का चुनाव कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया  – आप डिजिट सर्विस का चुनाव करके होंडा हॉर्नेट इंश्योरेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह स्मार्टफोन-इनेबल्ड प्रक्रिया सुनिश्चित करती हैं कि आप कुछ ही मिनटों में आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।
  • हाई क्लेम सैटलमेंट रेशियो  – यह इंश्योरर आपके होंडा हॉर्नेट इंश्योरेंस के क्लेम को सेल्फ-इंस्पेक्शन प्रोसेस से कुछ ही देर में सैटल कर देता है। आप अपने स्मार्टफोन से वाहन के नुकसान को चुनकर उसी के हिसाब से क्लेम कर सकते हैं। सुव्यवस्थित प्रक्रिया के चलते उनका क्लेम सैटल करने का रिकॉर्ड 97% है।

ऊपर बताए गए फायदों का लाभ लेने के लिए आप अपने बाइक इंश्योरेंस के लिए इस इंश्योरेंस प्रोवाइडर को चुन सकते हैं।

आपकी होंडा हॉर्नेट इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए डिजिट का चुनाव क्यों करें?

आपकी होंडा बाइक के लिए टू-व्हीलर इंश्योरेंस लेने के खास फायदों की लिस्ट यहां दी गई है:

  1. नो क्लेम बेनिफिट लें  –आपके नॉन-क्लेम सालों के आधार पर आपका इंश्योरर पॉलिसी प्रीमियम पर छूट ऑफर करता है। यह छूट या नो क्लेम बोनस 50% तक हो सकता है।  
  2. जुर्माने से बचें  – मोटर व्हीकल ऐक्ट 1988 के मुताबिक, भारी ट्रैफिक जुर्माने से बचने के लिए हर ड्राइवर के पास कम से कम थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस पॉलिसी होनी ही चाहिए। बिना मान्य इंश्योरेंस प्लान के ड्राइविंग करने वालों को पहली बार में ₹2000 और दूसरी बार में ₹4000 का भुगतान करना होता है।
  3. पर्सनल एक्सीडेंट कवर – आप और आपके परिवार को बाइक एक्सीडेंट की वजह से होने वाली मृत्यु या पूर्ण रूप से अपंगता के मामले में पर्सनल एक्सीडेंट कवर के अंतर्गत आर्थिक सहायता मिल सकती है।
  4. थर्ड-पार्टी लायबलिटी को कम करे – एक बेसिक प्लान जैसे थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस आपकी होंडा हॉर्नेट से दुर्घटना या भिडंत के चलते थर्ड पार्टी वाहन, व्यक्ति या संपत्ति को हुए नुकसान कवर करता है। यह होंडा हॉर्नेट इंश्योरेंस मुकदमेबाजी के मामलों का भी ध्यान रखता है।
  5. ओन बाइक डैमेज को कवर करे  – एक अच्छे कॉम्प्रेहेंसिव इंश्योरेंस प्लान के अंतर्गत आपकी होंडा बाइक में दुर्घटना, चोरी, प्राकृतिक या कृत्रिम आपदा की वजह से हुए नुकसान के लिए आप कवरेज ले सकते हैं।  ।

इसके अलावा, आप प्रतिष्ठित इंश्योरर जैसे डिजिट से होंडा हॉर्नेट इंश्योरेंस रिन्यूवल ऑनलाइन का चुनाव करके प्रतिस्पर्धी प्रीमियम ले सकते हैं।

होंडा हॉर्नेट के बारे में ज्यादा जानें

होंडा हॉर्नेट इंश्योरेंस खरीदने या रिन्यू कराने से पहले आपको इस मॉडल की खासियतें जरूर जाननी चाहिए:

  • बॉडी और डायमेंशन – यह बाइक क्रमशः 2047 mm, 783 mm और 1064 mm की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई के साथ आती है। 143 kg के इस वाहन में 167 mm की ग्राउंड क्लियरेंस भी है।
  • इंजिन - 4 स्ट्रोक एसआई इंजिन के साथ यह 184.40 cc का डिस्प्लेसमेंट भी ऑफर करती है।  
  • क्लच और गियर – इस मोटरसाइकिल में 5 गियर और एक मल्टी-प्लेट वेट क्लच भी है।
  • इलेक्ट्रिकल – होंडा हॉर्नेट में एलईडी हेड और टेल लैंप के साथ एलईडी विन्कर्स भी हैं।  
  • फ्रेम और सस्पेंशन  –अपसाइड-डाउन फोर्क फ्रंट सस्पेंशन और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन के साथ यह डायमंड टाइप फ्रेम को सपोर्ट करती है।

ध्यान रखिए कि BS-VI एमिशन स्टैंडर्ड को पूरा करने वाला हॉर्नेट 2.0 का नया रूप इस साल के अगले छह महीनों में लांच करने की तैयारी है।

इसलिए, इस मॉडल के सभी खास फीचर्स को समझते हुए, हो सकता है कि आप होंडा हॉर्नेट इंश्योरेंस को रिन्यू कराना या खरीदना चाहें। इस वक्त आप डिजिट के बारे में सोच सकते हैं।.

भारत में होंडा हॉर्नेट टू व्हीलर इंश्योरेंस के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या मेरे थर्ड-पार्टी होंडा हॉर्नेट इंश्योरेंस पर मुझे पर्सनल एक्सीडेंट कवर मिल सकता है?

हां, इंश्योरेंस रेगुलेट्री और डेवलेपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक कोई भी इंश्योरेंस प्लान पर्सनल एक्सीडेंट कवर के साथ आता है। 

अगर मैं बेसिक प्लान नहीं लेता हूं तो क्या मेरे हॉर्नेट इंश्योरेंस पर मुझे ओन डैमेज कवर मिलेगा?

नहीं, स्टैंडआलोन पॉलिसी लेने के लिए आपको बेसिक थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस प्लान लेना ही होगा। 

क्या मैं सेकंड-हैंड हॉर्नेट बाइक के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी ले सकता हूं, जिसके लिए इंश्योरेंस प्लान पहले से मौजूद है?

हां, आप अपने सेकंड हैंड वाहन के लिए इंश्योरेंस ले सकते हैं। हालांकि आपको खरीदारी के 14 दिनों के अंदर वाहन की मौजूदा इंश्योरेंस पॉलिसी पर नाम बदलना होगा।