पैसेंजर कैरीइंग व्हीकल इंश्योरेंस

पैसेंजर कैरीइंग व्हीकल के लिए कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस

Third-party premium has changed from 1st June. Renew now

यात्री वाहन इंश्योरेंस कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस पॉलिसी है, जिसे यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है।

यात्री वाहन इंश्योरेंस वाहन को किसी दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा या आगजनी की वजह से हुए नुकसान और टूट-फूट से बचाता है।

सबसे आम यात्री वाहन इंश्योरेंस पॉलिसी में बस इंश्योरेंस, वैन इंश्योरेंस, टैक्सी/कैब इंश्योरेंस, और ऑटो रिक्शा इंश्योरेंस शामिल हैं।

कवर किए गए यात्री वाहन के प्रकार:

  • बस: यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली स्कूल बस, निजी टूर बस और दूसरी बस यात्री वाहन इंश्योरेंस पॉलिसी में आती हैं।
  • ऑटो रिक्शा: इसमें कमर्शियल उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वो सारे ऑटो रिक्शा कवर किए जाते हैं, जो लोगों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाते हैं।
  • टैक्सी, कैब और कमर्शियल कार: कैब और कमर्शियल कार, जिन्हें कमर्शियल और सार्वजनिक परिवहन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जैसे कि डेली उबर, ओला और दूसरी प्राइवेट कारों को भी यात्री वाहन इंश्योरेंस के तहत कवर किया जा सकता है।
  • वैन: स्कूल वैन और कमर्शियल उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्राइवेट टूर मिनीबस भी इसमें आते हैं।

मुझे यात्री वाहन इन्शुरन्स क्यों खरीदना चाहिए?

  • अप्रत्याशित नुकसान से सुरक्षा के लिए: प्राकृतिक आपदा, दुर्घटना, टक्कर या आगजनी की वजह से होने वाला नुकसान। एक यात्री वाहन इंश्योरेंस इन अनिश्चित नुकसानों की भरपाई करने में मदद करता है और इस तरह आपके कारोबार को नुकसान की भरपाई करने से बचाता है।
  • कानून का पालन करने के लिए: मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार, कमर्शियल उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन समेत सभी प्रकार के वाहनों का कम से कम एक थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस होना जरूरी है, ताकि थर्ड-पार्टी के किसी व्यक्ति, संपत्ति या वाहन को होने वाले नुकसान से बचने में मदद मिल सके। 
  • मालिक-चालक के लिए कवर: यात्री वाहन इंश्योरेंस से अपने कमर्शियल वाहन का इंश्योरेंस कराने से न केवल वाहन की सुरक्षा मिलती है, बल्कि यह मालिक-चालक को भी कवर करता है।
  • यात्री की सुरक्षा के लिए: पैसेंजर वाहन खरीदते समय अपने यात्रियों के लिए कवर का विकल्प भी चुन सकते हैं। इस तरह आप एक जिम्मेदार कारोबारी बन जाते हैं जो न केवल अपनी, बल्कि इसमें शामिल हर किसी की भलाई की परवाह भी करता है।

पैसेंजर कैरीइंग व्हीकल इंश्योरेंस के लिए डिजिट को ही क्यों चुनें?

पैसेंजर कैरीइंग व्हीकल इंश्योरेंस के अंतर्गत क्या चीजें कवर की जाती हैं?

पैसेंजर कैरीइंग व्हीकल इंश्योरेंस के अंतर्गत क्या कवर नहीं किया जाता है?

आपका यह जानना भी बेहद महत्वपूर्ण है कि आपके पैसेंजर कैरीइंग व्हीकल इंश्योरेंस पॉलिसी में क्या चीजें शामिल नहीं है ताकि क्लेम करते समय आपको हैरानी न हों। कुछ ऐसी स्थितियां निम्नलिखित हैं:

थर्ड-पार्टी पॉलिसी होल्डर का स्वयं का नुकसान

यदि आपने केवल थर्ड पार्टी पैसेंजर कैरीइंग व्हीकल इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदी है, तो स्वयं को हुए नुकसान के लिए कवर नहीं किया जाएगा।

शराब पीकर गाड़ी चलाना, या बिना वैध लाइसेंस के गाड़ी चलाना

यदि किसी क्लेम के दौरान, चालक-मालिक को वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना या शराब के नशे में पाया जाता है, तो क्लेम अप्रूव नहीं किया जाएगा।

खुद की लापरवाही

आपकी खुद की लापरवाही के कारण पैसेंजर कैरीइंग व्हीकल को हुए किसी भी नुकसान के लिए कवर नहीं किया जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि शहर में बाढ़ आ रही है, और फिर भी आप व्हीकल चला रहें है तो डैमेज कवर नहीं किया जाएगा।

परिणामस्वरूप होने वाला नुकसान

कोई भी नुकसान जो किसी दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा या आग का डायरेक्ट रिजल्ट नहीं है, उसके लिए कवर नहीं किया जा सकता है।

डिजिट द्वारा किए जाने वाले पैसेंजर कैरीइंग व्हीकल इंश्योरेंस की मुख्य विशेषताएं

मुख्य विशेषताएं डिजिट बेनिफिट्स
क्लेम प्रोसेस पेपरलेस क्लेम
कस्टमर सपोर्ट 24x7 सपोर्ट
अतिरिक्त कवरेज पीए कवर, कानूनी देयता कवर, विशेष छूट और अनिवार्य कटौती, आदि
थर्ड-पार्टी का नुकसान व्यक्तिगत नुकसान के लिए असीमित देयता, संपत्ति / वाहन के नुकसान के लिए 7.5 लाख तक का भुगतान

पैसेंजर कैरीइंग व्हीकल इंश्योरेंस प्लान के प्रकार

आपके पैसेंजर कैरीइंग व्हीकल के प्रकार के आधार पर (यानी बस, रिक्शा, वैन, आदि;) हम आपको मुख्य रूप से दो योजनाएं प्रदान करते हैं।

Liability Only Standard Package

आपके पैसेंजर कैरीइंग व्हीकल से किसी थर्ड- पार्टी के व्यक्ति या प्रॉपर्टी को होने वाला नुकसान।

×

आपके पैसेंजर कैरीइंग व्हीकल से किसी थर्ड- पार्टी के व्हीकल को होने वाला नुकसान।

×

प्राकृतिक आपदा, चोरी या दुर्घटना के कारण आपके पैसेंजर कैरीइंग व्हीकल को हुआ नुकसान।

×

पैसेंजर कैरीइंग व्हीकल के मालिक या चालाक को चोट लगना या उसकी मृत्यु हो जाना।

यदि मालिक-चालक के पास पहले से पर्सनल एक्सीडेंट कवर नहीं है।

×
Get Quote Get Quote

क्लेम कैसे करें?

हमें 1800-258-5956 पर कॉल करें या hello@godigit.com पर हमें एक ईमेल भेजें

हमारी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अपना विवरण जैसे पॉलिसी नंबर, दुर्घटना का स्थान, दुर्घटना की तारीख और समय तथा बीमित व्यक्ति का कान्टैक्ट नंबर संभाल कर रखें।

डिजिट इंश्योरेंस क्लेम्स का निपटान कितनी तेज़ी से होता है? अपनी इंश्योरेंस कंपनी बदलते समय यह सवाल आपके दिमाग में सबसे पहले आना चाहिए। डिजिट क्लेम्स की रिपोर्ट कार्ड पढ़ें

भारत में ऑनलाइन यात्री वाहन इंश्योरेंस के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

थर्ड पार्टी और कॉम्प्रिहेंसिव यात्री वाहन इंश्योरेंस पैकेज पॉलिसी में क्या अंतर है?

थर्ड पार्टी यात्री वाहन इंश्योरेंस आपको केवल आपके वाहन से हुए किसी थर्ड-पार्टी व्यक्ति, संपत्ति या वाहन को हुए नुकसान से बचाता है। 

वहीं दूसरी तरफ, एक कॉम्प्रिहेंसिव यात्री वाहन इंश्योरेंस पैकेज पॉलिसी आपके अपने वाहन और मालिक-चालक को हुए नुकसान को भी कवर करती है।

यात्री वाहन इंश्योरेंस पॉलिसी में आईडीवी (IDV) क्या है?

आईडीवी (IDV) का मतलब है इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू। यह आपके यात्री वाहन की मार्केट वैल्यू है। यह आपके कमर्शियल वाहन इंश्योरेंस प्रीमियम को तय करने और भुगतान का क्लेम करने में भी मदद करती है।

क्या यात्री वाहन इंश्योरेंस यात्रियों को भी कवर करता है या केवल वाहन को कवर करता है?

हां, अगर आप एक कॉम्प्रिहेंसिव यात्री वाहन इंश्योरेंस पैकेज पॉलिसी खरीदते हैं तो आप अपने यात्रियों की सुरक्षा के लिए यात्री कवर का विकल्प भी चुन सकते हैं।

यात्री वाहन इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीदने के क्या फायदे हैं?

ऑनलाइन कॉम्प्रिहेंसिव यात्री वाहन इंश्योरेंस खरीदने के कई फायदे हैं। जैसे, यह आपका समय बचाता है (आपको किसी एजेंट के पास जाने की जरूरत नहीं है), कोई कागजी कार्रवाई नहीं होती, और पॉलिसी खरीदने से क्लेम करने तक की प्रक्रिया काफी सरल है और इसमें कम समय लगता है।