ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस खरीदें

डिजिट हेल्थ इंश्योरेंस चुनें

आपके माता पिता के लिए अलग से हेल्थ इंश्योरेंस लेने के 5 कारण

भारत में, स्वास्थ्य सेवाओं पर आने वाला खर्च बढ़ता जा रहा है, और हर व्यक्ति के लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लेना बेहद जरूरी होता है ताकि व्यक्ति खुद को मेडिकल पर आए अनचाहे खर्चों से सुरक्षित कर सके।

हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लेना बेहद जरूरी है, और यह सीनियर सिटिजन के लिए और भी जरूरी बन जाता है। जैसे जैसे व्यक्ति के उम्र बढ़ती जाती है, स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत भी बढ़ती जाती है, और उन्हें बीमारी होने का खतरा भी बढ़ता जाता है।

आपको अपने माता पिता के लिए अलग से हेल्थ इंश्योरेंस लेने के 5 कारण

एक तरफ जहां माता पिता के लिए हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज लेना जितना जरूरी होता है, उतना ही बेहतर होता है कि माता पिता के लिए अलग से हेल्थ इंश्योरेंस पॉलसी खरीदी जाए, न कि अपनी पॉलिसी में उन्हें भागी बनया जाए।

यहां वह 5 कारण हैं जो बताते हैं कि क्यों माता पिता के लिए अलग से हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लेना जरूरी होता है।

1. उपलब्ध उच्च कवरेज बनाम फ़ैमिली इंश्योरेंस में साझा कवरेज

जब आप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में माता पिता को शामिल करते हैं, तो उपलब्ध कुल कवरेज सभी सदस्यों में बंट जाता है। इसका मतलब यह हुआ कि जब परिवार का एक सदस्य क्लेम करता है, तो दूसरों के लिए कवरेज कम हो जाता है।

वहीं दूसरी ओर, जब आप अपने माता पिता के लिए अलग से हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं, तो ऐसे में पूरा कवरेज उनके लिए ही होता है, जिससे खर्च की चिंता किए बिना उन्हें जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं।

2. किफायती प्रीमियम दरें

यवाओं की तुलना में सीनियर सिटिजन के लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम आम तौर पर ज्यादा होते हैं। जब आप अपने माता पिता को पॉलिसी में शामिल करते हैं, तो पॉलिसी में शामिल सबसे बड़े सदस्य के आधार पर उसका प्रीमियम तय होता है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर माता पिता सीनियर सिटिजन हैं तो पूरी पॉलिसी का प्रीमियम ज्यादा हो जाता है।

वहीं दूसरी ओर, जब आप अपने माता पिता के लिए अलग से हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं, तो प्रीमियम उनकी उम्र और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है, जिससे आपको संभव किफायती दरें प्राप्त होंगी।

3. स्वास्थय जरूरतों के हिसाब से पॉलिसी को कस्टमाइज़ करें

हर व्यक्ति की अपनी अलग स्वास्थ्य जरूरतें होती हैं, और ये जरूरतें उम्र के हिसाब से बदलती हैं। जब आप माता पिता के लिए अलग से हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं, तो आप पॉलिसी को उनकी स्वास्थ्य जरूरतों के हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकते हैं। इससे सुनिश्चित होता है कि उन्हें सभी तरह के स्वास्थ्य खर्चों में सहयोग मिले जिनमें अस्पताल में भर्ती होना, चिकित्सक का शुल्क, डायग्नोस्टिक टेस्ट और उपचार शामिल हैं।

4. नो क्लेम बोनस अनुकूलित करें

जब आप अपनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में अपने माता पिता को शामिल करते हैं, तो नो क्लेम बोनस परिवार के सभी सदस्यों में बंट जाता है। हालांकि, जब आप अपने माता पिता के लिए अलग से हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं, तो अगर उन्होंने पॉलिसी की अवधि के दौरान क्लेम नहीं किया है तो वे नो क्लेम बोनस प्राप्त कर सकते हैं। इस बोनस से हेल्थ इंश्योरेंस प्लान की कीमत को कम करने में मदद मिलती है और अतिरिक्त बेनिफ़िट भी मिलते हैं।

वहीं दूसरी ओर, उम्र बढ़ने के साथ बीमार होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं, इसलिए माता पिता को फ़ैमिली पॉलिसी में शामिल करने से एनसीबी क्लेम करने की संभावना घट जाती है।

इसलिए, माता पिता के लिए अलग से हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना बेहतर होता है।

5. सीनियर सिटिजन के लिए अतिरिक्त टैक्स बेनिफ़िट

जब आप अलग से हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं, तो आप इनकम टैक्स ऐक्ट के सेक्शन 80 डी के तहत टैक्स बेनिफ़िट क्लेम कर सकते हैं। इससे उनके हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के लिए दिए गए प्रीमियम पर आपको अतिरिक्त टैक्स बेनिफ़िट मिलता है।

निष्कर्ष यह है कि, अपने माता पिता को अपनी पॉलिसी में शामिल करने की तुलना में उनके लिए अलग से हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना हमेशा ही एक बेहतर विकल्प होता है। इससे ज्यादा कवरेज, कम प्रीमियम, कस्टमाइज़ेशन, नो क्लेम बोनस, और टैक्स बेनिफ़िट मिलता है और यह सुनिश्चित होता है कि आपके माता पिता को सभी जरूरी मेडिकल उपचार खर्च की चिंता किए बिना मिल सकें।

इसलिए, अपने माता पिता को किसी भी अनचाही परिस्थिति से सुरक्षित करने के लिए आपको अपने माता पिता के लिए अलग से हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लेना की सलाह दी जाती है।

अपने माता पिता के लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्लान से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मुझे अपने माता पिता के लिए अलग अलग हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लेने चाहिए या दोनों को एक ही पॉलिसी में शामिल करना चाहिए?

आपके पास अपने माता पिता के लिए अलग अलग हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेने का विकल्प होता है। इसमें आपको कवरेज और बेनिफ़िट को इंडीवीजुअल हेल्थकेयर जरूरतों के हिसाब से बदलने में मदद मिलती है। हालांकि, उन्हें जरूरतों के हिसाब से एक ही पॉलिसी में भी शामिल किया जा सकता है।

क्या मैं अपने सास ससुर को अलग से हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में शामिल कर सकता हूं?

हां, बहुत से इंश्योरर अलग से हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में सास ससुर को शामिल करने की सुविधा देते हैं। हालांकि, पॉलिसी की नियम और शर्तों को पढ़ लेना जरूरी है क्योंकि यह अलग अलग इंश्योरर के हिसाब से भिन्न हो सकती हैं।

क्या मैं अपने माता पिता को फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी से अलग पॉलिसी में स्विच कर सकता हूं?

हां, आप आपने माता पिता को फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी से अलग पॉलिसी में ले जा सकते हैं। किसी भी जरूरी दस्तावेज, अंडरराइटिंग, और ऐसी प्रक्रिया के लिए अपने इंश्योरर से बात कर सकते हैं।

क्या माता पिता के लिए अलग से हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय पहले से मौजूद स्थितियों के बारे में उल्लेख करना जरूरी है?

हां, माता पिता के लिए अलग से हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय पहले से मौजूद बीमारियों के बारे में बताना बेहद जरूरी होता है। कवरेज और प्रीमियम की दरें तय करते समय इंश्योरेंस कंपनी को इसकी सटीक जानकारी की जरूरत होती है। पहले से मौजूद बीमारियों के बारे में न बताने पर पॉलिसी रद्द हो सकती है या क्लेम अस्वीकार किया जा सकता है।

अगर मेरे माता पिता के पास पहले से कवरेज हो तो क्या मैं उनके लिए अलग से हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद सकता हूं?

हां, अगर आपके माता पिता के पास पहले से कवरेज मौजूद है, तब भी उनके लिए अलग से हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदी जा सकती है। हालांकि, प्रीमियम में फायदा प्राप्त करने के लिए दोनों के नियम और शर्तों को पढ़ना बेहद जरूरी होता है।